Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed
tab_logos
About
tab_logos
Health Feed
tab_logos
Find Doctors

लिप सर्जरी - Lip Surgery in Hindi

आखिरी अपडेट: Dec 06, 2022

लिप सर्जरी क्या है?

Topic Image

लिप सर्जरी जिसे लिप ऑग्मेंटेशन भी कहा जाता है। यह एक प्रकार की प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य हाइलूरोनिक एसिड, फैट या इम्प्लांट्स जैसे फिलर्स का उपयोग होंठों में वृद्धि करके परिपूर्णता को बढ़ाना होता है। मोटे, भरे हुए होंठ यौवन, सुंदरता और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक होते हैं। यदि आपके होंठ प्राकृतिक उम्र बढ़ने के कारण पतले हो रहे होते हैं या आप पतले होंठों के साथ पैदा हुए हैं, तो यह सर्जरी आपके होठों की सुंदरता के लिए की जाती है।

लिप ऑग्मेंटेशन को अन्यथा होंठ में वृद्धि, होंठ में फिलर या होंठ में इंजेक्शन के रूप में जाना जाता है और होंठों के आकार और आकृति में स्थायी या अस्थायी रूप से सुधार करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस सर्जरी के द्वारा होंठ को शेप दी जाती है और उभारा जाता है। उसमें कोलैजन इंजेक्ट या फैट ट्रांसफर किया जाता है फिर होठों में नियंत्रित रखने के लिए दोबारा भी ऑग्मेंटेशन किया जाता है। इन दिनों, इंजेक्टेबल डर्मल फिलर लिप ऑग्मेंटेशन के सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों में से एक है।

लिप सर्जरी के प्रकार - Lip Surgery ke prakar

लिप सर्जरी कई प्रकार की होती हैं जिन्हें आपके होठों और आपके मुंह के आसपास इंजेक्ट किया जा सकता है। लेकिन आजकल सबसे आम फिलर्स ऐसे उत्पाद हैं जिनमें हाइलूरोनिक एसिड के समान पदार्थ होते हैं। हाइलूरोनिक एसिड शरीर में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है। यह आपके होठों का वॉल्यूम बढ़ाने में मदद करता है। फैट इंजेक्शन और इम्प्लांट जैसे अन्य तरीके भी होठों को मोटा करने के लिए किए जा सकते हैं। लेकिन आज उनका उतना उपयोग नहीं किया जाता है क्योंकि परिणाम अलग-अलग होते हैं और साइड इफेक्ट का खतरा भी अधिक होता है।

लिप ऑग्मेंटेशन के प्रकारों में शामिल हैं:

फैट ग्राफ्टिंग (ऑटोलॉगस फैट इंजेक्शन या फैट ट्रांसफर)

यह प्रक्रिया रोगी के शरीर के किसी अन्य क्षेत्र से ऊतक (टिश्यू ) को हटाकर की जाती है और फिर ऊतक को शुद्ध किया जाता है और इसे आपके होठों में इंजेक्ट किया जाता है। फैट ट्रांसफर के साथ लिप इंजेक्शन होंठों के आकार, परिपूर्णता, बनावट और समरूपता(सिमिट्री) में सुधार कर सकते हैं।

यह पूरी तरह से प्राकृतिक होती है - कोई सिंथेटिक फिलर्स, बोवाइन कोलेजन, या पीएमएमए / ऐक्रेलिक पार्टिकल नहीं होता, बस आपका अपना फैट इस्तेमाल होता है। इसका परिणाम कई वर्षों तक रहता है।

लिप फिलर्स

आपका डॉक्टर आपके होठों में या आपके मुंह के आसपास लिप फिलर, जिसे डर्मल फिलर भी कहा जाता है, इसको इंजेक्ट करता है। होठों को मोटा करने के लिए आमतौर पर डर्मल फिलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये फिलर्स होठों के आकार और संरचना में सुधार करते हुए उनमें वॉल्यूम को बढ़ाता सकते हैं। इनमें से प्रत्येक हयालूरोनिक एसिड-आधारित फिलर्स सुरक्षित और प्रभावी रूप से होठों के आकार को बढ़ाता है। यह 6 से 18 महीने तक स्थायी परिणाम प्रदान कर सकता है।

pms_banner

लिप इम्प्लांट्स

यह प्रक्रिया सिलिकॉन और विस्तारित पॉलीटेट्राफ्लोराइथिलीन जैसे नरम प्लास्टिक इम्प्लांट्स के उपयोग के साथ की जाती है, वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए आपके होठों के आकार और मात्रा को बदल सकती हैं।

इस प्रकार की सिफारिश केवल उन उम्मीदवारों के लिए की जाती है जिनके पास पहले से समेट्रिकल होंठ और पर्याप्त होंठ के टिश्यू होते हैं। यह प्रक्रिया मुंह के कोने पर एक चीरा बनाकर और चीरों को एक क्लैंप लगाकर एक टनल या पॉकेट बनाने के लिए की जाती है जिसमें इम्प्लांट डाला जा सकता है।

होंठ को उठाना

लिप लिफ्ट प्रक्रिया है जो नाक और होंठ के शीर्ष के बीच की जगह को छोटा करती है, जिसे 'फिल्ट्रम' कहा जाता है। इस प्रक्रिया में दिखाई देने वाले गुलाबी ऊतक की मात्रा बढ़ जाती है जिससे होंठ भरे हुए और अधिक स्पष्ट दिखते हैं। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प होता है जो अपने होठों में वॉल्यूम के बजाय हाइट चाहते हैं।

लिप सर्जरी कराने के फायदे - Lip Surgery karne ke fayde

एक उपचार की मदद से आपके होठों के आकार और आकृति को पूरी तरह से बदलना संभव है, जिसमें लिप फिलर युक्त लिप इंजेक्शन जैसी कई प्रक्रियाओं का उपयोग किया जाता है। कॉस्मेटिक प्रक्रिया आपको एक बेहतर होंठ संरचना देती है और मुंह की आकृति को फिर से परिभाषित करती है। लिप सर्जरी आपके होठों को पुनर्स्थापित करती है। वे आपको वांछित रूप प्राप्त करने में भी मदद कर सकते हैं, जो आपके आत्म-सम्मान को बढ़ाता है। लिप सर्जरी के कई फायदे होते हैं। कुछ प्रमुख लाभों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • आपके होठों के आकार को ठीक करता है।
  • इससे व्यक्ति युवा दिखता और महसूस करता है।
  • व्यक्ति अधिक आत्मविश्वास महसूस करता है।
  • जैसा शेप आप अपने होठों का चाहते हैं वैसा करवा सकते है।
  • खराब बनावट के चलते तनाव और एंग्जायटी के कारण से छुटकारा मिलता है और आप मानसिक तौर पर हेल्दी रहते हैं।

लिप का ऑपरेशन क्यों कराया जाता है? - Lip surgery kyun karayi jaati hai?

लिप ऑग्मेंटेशन की जरूरत तब होती है जब किसी के होंठ पतले या उसकी शेप सही न हो। लिप ऑग्मेंटेशन का विकल्प चुनना एक निजी फैसला होता है। लोगों के होंठ बढ़वाने के कुछ मुख्य कारण यहां दिए गए हैं:

  • पतले होंठों को मोटा करना: होंठ बेहद पतले होते हैं और जब आप मुस्कुराते हैं तो वह गायब हो जाते हैं
  • लिप्स की लाइन को ठीक करना: आपके होठों का पतलापन और आकार आपको असहज कर देता है
  • ऊपर और नीचे के होंठों का आकार एक जैसा बनाना
  • चपटे और पतले होंठों को ठीक करना: जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, समय के साथ होंठ पतले होते जाते हैं

लिप सर्जरी के लिए डॉक्टर के पास कब जाएं - Lip surgery ke liye doctor ke pas kab jaein

लिप सर्जरी उन लोगों के लिए है जो अपने होठों के आकार और आकृति से संतुष्ट नहीं होते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि आप अच्छे सामान्य स्वास्थ्य में हों। आप लिप सर्जरी के लिए एक डॉक्टर से मिल सकते हैं यदि:

  • आपके होंठ असमान हैं, मुस्कुराते समय पतले होंठ या मसूड़े दिखने लगते हैं
  • आपके मुस्कुराने पर आपके होंठ या एक होंठ गायब हो जाते हैं या एक होंठ दूसरे से बड़ा हो जाता है
  • आपके होंठ बहुत बड़े हैं और आपके चेहरे के लिए बहुत बड़े हैं। प्लास्टिक सर्जन होंठ कम करने की सर्जरी कर सकता है।

लिप की सर्जरी से पहले की तैयारी - Lip surgery se pehle ki tayari

सर्जरी के लिए आपको खुद को मानसिक और शारीरिक रूप दोनों तरह से खुद को तैयार करना चाहिए। आपको पहले इस सर्जरी के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए और फिर आपको इस सर्जरी को कराना चाहिए। आपका डॉक्टर आपको इस बारे में विशिष्ट निर्देश देता है कि सबसे अच्छी तैयारी कैसे करें।

  • अपने डॉक्टर को किसी भी दवा, विटामिन या सप्लीमेंट के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं। क्योंकि कुछ पदार्थ सर्जरी में हस्तक्षेप कर सकते हैं।
  • एस्पिरीन, नॉनस्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लमेटरी दवाएं या विटामिन-ई न लें। वरना इंजेक्शन के समय ब्लीडिंग होने के चांस बढ़ जाते हैं।
  • अपने चिकित्सक को बताएं कि क्या आपको किसी भी तरह की बीमारी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, डेंटल वर्क, गठिया, या दवा एलर्जी सहित कोई स्वास्थ्य समस्या है। उन्हें यह भी बताएं यदि आपको एनेस्थीसिया से एलर्जी है।
  • अपनी सर्जरी से पहले ही एस्पिरिन या अन्य खून को पतला करने वाली दवा लेना बंद कर देना चाहिए।
  • आपका डॉक्टर आपको सलाह दे सकता है कि सर्जरी से पहले क्या खाना चाहिए और क्या पीना चाहिए। सर्जरी से एक रात पहले, आपको शायद आधी रात के बाद खाने या पीने से बचना चाहिए।
  • आपको आरामदायक, ढीले-ढाले कपड़े पहनने चाहिए जिन्हें निकालना आसान हो। अस्पताल पहुंचने के बाद आपको अस्पताल के गाउन को पहनने के लिए कहा जाता है।
  • साथ ही, कीमती सामान अपने साथ अस्पताल न लाएं, या फिर उन्हें परिवार और दोस्तों को दे दें।
  • शराब पीने और धूम्रपान करने से आपके संक्रमण और अन्य सर्जरी जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। आपके ऑपरेशन से पहले दोनों को छोड़ने से आपको अधिक तेज़ी से ठीक होने में भी मदद मिल सकती है। सर्जरी से कम से कम 4 सप्ताह पहले शराब पीना और धूम्रपान करना बंद कर देना अच्छा होता है।

लिप का ऑपरेशन कैसे किया जाता है? - Lip ka operation kaise kiya jata hai

यह सर्जरी प्रक्रिया तीन स्टेजेस से गुजरती है। जिसमें शामिल हैं - प्रक्रिया से पहले, प्रक्रिया के दौरान, और प्रक्रिया के बाद। आइये समझते हैं -

प्रक्रिया से पहले

आपको एनेस्थीसिया दिया जाता है। आप आराम करना शुरू कर देते है। इसमें होंठ और आस-पास के हिस्से को सुन कर दिया जाता है ताकि दर्द महसूस न हो।

आपका सर्जन सर्जिकल साइट को साफ और स्टरलाइज़ करता है और संक्रमण को रोकने के लिए आपके IV के माध्यम से आपको एंटीबायोटिक्स दिया जाता है।

प्रक्रिया के दौरान

लिप सर्जरी के प्रकार के अनुसार प्रोसीजर अलग-अलग होता है। लिप ऑग्मेंटेशन के दौरान निम्न प्रक्रियाएं की जा सकती है :

लिप फिलर्स
लिप इंजेक्शन लगवाते समय, आपका डॉक्टर होठों में फिलर डालने के लिए एक महीन सुई का उपयोग करता है। इंजेक्शन आमतौर पर 10 से 30 मिनट लगते हैं।

फैट ट्रांसफर
इंजेक्शन वाला पदार्थ आपके शरीर का फैट होता है, उसे आमतौर पर आपके पेट के एरिया के पास से लिपोसक्शन द्वारा लिया जाता है। फैट शुद्ध होने के बाद, आपका प्लास्टिक सर्जन इसे आपके होठों में इंजेक्ट करता है। पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 60 से 90 मिनट का समय लगता है।

लिप इम्प्लांट
यह प्रक्रिया आमतौर पर लगभग 30 मिनट तक चलती है। लिप इम्प्लांट सर्जरी के दौरान, आपका प्लास्टिक सर्जन आपके होठों को सुन्न करता है और फिर मुंह के कोने पर एक चीरा बनाकर और चीरों को एक क्लैंप लगाकर एक सुरंग या पॉकेट बनाने के लिए की जाती है जिसमें इम्प्लांट डाला जा सकता है। लिप इम्प्लांट्स पर चीरा बंद करने के लिए टांके का उपयोग किया जाता है।

होंठ को उठाना
इस प्रक्रिया में आमतौर पर लगभग एक घंटा लगता है। लिप लिफ्ट के दौरान, आपका प्लास्टिक सर्जन:

  • होठों के क्षेत्र को सुन्न कर देता है।
  • आपकी नाक के नीचे एक चीरा बनाता है।
  • त्वचा की एक छोटी सी खाल हटा देता है।
  • आपके ऊपरी होंठ को उठाता है।
  • दिखाई देने वाले गुलाबी टिश्यू की मात्रा बढ़ जाती है
  • टांके के साथ चीरा बंद कर देता है।

प्रक्रिया के बाद

सर्जरी के तुरंत बाद, यह सुनिश्चित करने के लिए कि सब कुछ ठीक से काम कर रहा है, आपको निगरानी में रखा जाता है। आगे की देखभाल के लिए आपको प्रक्रिया के बाद एक रिकवरी रूम में ले जाया जाता हैआपके महत्वपूर्ण संकेतों, जैसे कि आपकी हृदय गति और ब्लड प्रेशर का आकलन किया जाता है और उन्हें कड़ी निगरानी में रखा जाता है।

लिप सर्जरी के बाद आपको दर्द हो सकता है इसलिए आपका डॉक्टर आपको दर्द निवारक गोलियों का सेवन करने का निर्देश दे सकता है।

अस्पताल से जाने से पहले, आपका डॉक्टर प्रक्रिया के अगले स्टेप्स एक्सप्लेन करता है। इसमें शामिल होता है कि यदि आपको कोई सर्जिकल घाव है, तो उसकी देखभाल कैसे करें।

लिप सर्जरी की जटिलताएं - Lip surgery ki jatiltayein

जैसा कि सभी सर्जरी के साथ होता है, इसमें भी कुछ संभावित जटिलताएं होती हैं, इसलिए एक अच्छे प्लास्टिक सर्जन का उपयोग करना हमेशा आवश्यक होता है। लिप ऑग्मेंटेशन के बाद संभावित जटिलताओं के बारे में अपने प्लास्टिक सर्जन से बात करनी चाहिए। सामान्य तौर पर, संभावित जोखिमों और जटिलताओं में शामिल हो सकते हैं:

  • लाली और खुजली जैसी एलर्जी प्रतिक्रियाएं।
  • इंजेक्शन वाली जगह से ब्लीडिंग हो सकती है
  • चोट लगना।
  • संक्रमण।
  • उनके होठों के ठंडे घावों या बुखार के छाले की पुनरावृत्ति
  • इंजेक्शन से टिश्यू में कमी हो सकती है
  • स्किन नेक्रोसिस
  • ओवरफिल्ड होंठ (डक लिप्स के रूप में भी जाना जाता है)
  • होंठों का सख्त होना।
  • सर्जरी के बाद होंठों पर घाव हो सकते हैं
  • होंठों में सूजन आने की समस्या हो सकती है
  • असमान होंठ।

लिप सर्जरी की लागत - Lip surgery ki laagat

आपके द्वारा चुनी गई सर्जरी और अस्पताल के प्रकार के आधार पर, भारत में लिप सर्जरी की लागत INR 40,000 से INR 1,00,000 तक हो सकती है।

बहुत सी चीजें सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती हैं। जैसे अस्पताल या क्लिनिक ब्रांड नाम, इलाज करने वाले सलाहकार की फीस, प्रवेश शुल्क, सर्जरी का प्रकार, सर्जरी के बाद की जटिलताएं जो शामिल हो सकती हैं, हॉस्पिटल का कमरा जो आप चुनते है, ये सब अस्पताल के बिलिंग खर्चों पर प्रभाव डाल सकते है।

प्रमुख भारतीय शहरों में लिप सर्जरी की लागत हो सकती है;

बैंगलोर में लिप सर्जरी का खर्च 60,000 रुपये से 1,00,000 रुपये, दिल्ली में 40,000 रुपये से 95,000 रुपये, मुंबई में 55,000 रुपये से 99,00,000 रुपये तक हो सकता है, जबकि चेन्नई में यह 50,500 रुपये से 95,000 रुपये तक जा सकता है। पुणे जैसे शहरों में यह 40,000 रुपये से 90,000 रुपये और हैदराबाद 50,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक हो सकती है।

प्रक्रिया की कुल लागत आपके द्वारा कराए गए नैदानिक ​​परीक्षणों की संख्या से भी प्रभावित हो सकती है। रोगी की बीमा योजना के आधार पर सर्जरी की पूरी लागत को कम किया जा सकता है।

लिप सर्जरी के नुकसान - Lip surgery ke nuksaan

  • सिंथेटिक फिलर्स आमतौर पर अस्थायी होते हैं और उन्हें बार-बार टॉपिंग करने की आवश्यकता होती है
  • अगर शरीर सिंथेटिक फिलर को अस्वीकार देता है तो कुछ लोगों को प्रक्रिया के दौरान लाली और जलन का अनुभव हो सकता है
  • अपना वांछित रूप प्राप्त करने के लिए आपको कई प्रक्रियाओं की आवश्यकता हो सकती है जो महंगी हो सकती हैं
  • स्काररिंग
  • घाव का बहुत धीरे भरना
  • सर्जरी के दौरान या बाद में खून की कमी
  • नस की क्षति
  • एनेस्थीसिया के लिए एलर्जी की प्रतिक्रिया

निष्कर्ष - Conclusion

लिप ऑग्मेंटेशन विभिन्न नॉनसर्जिकल और सर्जिकल तकनीकों का उपयोग करती है। अच्छे लुक के लिए, आपका प्लास्टिक सर्जन आपके होठों में हाइलूरोनिक एसिड या आपके खुद के फैट के साथ फिलर्स इंजेक्ट कर सकता है।

या आप अपने होठों को स्थायी रूप से मोटा करने के लिए लिप इम्प्लांट या लिप लिफ्ट का विकल्प चुन सकते हैं। आपका प्लास्टिक सर्जन आपको यह तय करने में मदद करता है कि आपके होठों और लक्ष्यों के लिए कौन सी लिप ऑग्मेंटेशन प्रक्रिया सही होती है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक ऐसे डॉक्टर की तलाश करें जो इंजेक्शन देने में योग्य और अनुभवी हो और जिस पर आप भरोसा कर सकें। यदि इंजेक्शन देने वाला व्यक्ति अनुभवहीन होता है तो उससे जोखिम पैदा हो सकते हैं।

कंटेंट टेबल

कंटेट विवरण
Profile Image
लेखकDrx Hina FirdousPhD (Pharmacology) Pursuing, M.Pharma (Pharmacology), B.Pharma - Certificate in Nutrition and Child CarePharmacology
Reviewed By
Profile Image
Reviewed ByDr. Bhupindera Jaswant SinghMD - Consultant PhysicianGeneral Physician
Need more help 

15+ Years of Surgical Experience

All Insurances Accepted

EMI Facility Available at 0% Rate

अपने आसपास Dermatologist तलाशें

pms_banner
chat_icon

फ्री में सवाल पूछें

डॉक्टरों से फ्री में अनेक सुझाव पाएं

गुमनाम तरीके से पोस्ट करें