रायपुर में पाइल्स सर्जरी की लागत
रायपुर में पाइल्स सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
रायपुर में पाइल्स सर्जरी की लागत कितनी है?
लोगों को पाइल्स की बीमारी काफी परेशान कर सकती है और सर्जरी इस बीमारी से इलाज पाने का सबसे सार्थक उपाय है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पाइल्स की सर्जरी के लिए कई अस्पताल मौजूद हैं। अगर आप भी रायपुर में पाइल्स की सर्जरी करवाना चाहते हैं, तो यह लेख आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल, इस लेख के माध्यम से हम आपको पाइल्स सर्जरी की लागत से जुड़ी कई अहम जानकारी दे रहे हैं।
अगर रायपुर में पाइल्स की सर्जरी की लागत की बात करें तो यह लागत औसतन 36,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि कई कारकों की वजह से इस लागत में अंतर भी देखने को मिल सकता है। इन कारकों में अस्पताल का खर्च, दवाइयों का खर्च, बीमारी की स्थिति जैसी कई वजह शामिल हैं, आप रायपुर के जिस अस्पताल में सर्जरी कराना चाहते हो, वहां के मेडिकल कॉरिनेटड से मिलकर लागत संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप हमारे माध्यम से सर्जरी कराते हैं तो आप सर्जरी की लागत को बहुत हद तक कम कर सकते हैं। दरअसल, हमारे द्वारा आपको कई ऐसी सुविधाएं दी जाती हैं, जो आपके लिए काफी हितकारी हैं, हमारे द्वारा दी जाने वाली कुछ सुविधाएं निम्नलिखित हैं-
- हमारे साथ शहर के कई ऐसे सर्जन जुड़े हैं जिनके पास अच्छा अनुभव है।
- मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने जो एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध है, जो बिल्कुल मुफ्त है।
- सर्जरी की कुल लागत को बिना किसी अतिरिक्त भार के आसान किश्तों में अदा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
- सर्जरी के बाद बीमारी संबंधी किसी भी परामर्श के लिए कोई भी शुल्क देना नहीं पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक 24 घंटे सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
रायपुर में विभिन्न प्रकार की पाइल्स सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
स्क्लेरोथेरपी | ₹35,000 | ₹25,000 | ₹80,000 |
पाइल्स लेजर सर्जरी | ₹55,000 | ₹45,000 | ₹65,000 |
रबर बैंड लिगेशन | ₹33,000 | ₹25,000 | ₹75,000 |
हेमोरॉयड स्टेप्लिंग | ₹55,000 | ₹40,000 | ₹65,000 |
हेमोराइडल आर्टरी लिगेशन | ₹100,000 | ₹71,600 | ₹115,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
रायपुर में पाइल्स सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
पाइल्स की सर्जरी से पहले डॉक्टर यह आकलन लगाएगा कि आपकी बीमारी की स्थिति क्या है। और साथ ही यह भी पता लगाएगा कि कहीं आपको पाइल्स के साथ-साथ कोई अन्य ऐसी बीमारी तो नहीं है, जो पाइल्स सर्जरी के बाद आपके लिए जोखिम साबित हो। इस बातों का पता लगाने के लिए डॉक्टर आपको कई तरह की शारीरिक और इमेजिंग जांच कराने की सलाह दे सकता है।
वैसे तो पाइल्स के इलाज के लिए डॉक्टर सामान्यतः डिजिटल जांच करते हैं, जिसके अंतर्गत डॉक्टर अपनी उंगली में लुब्रिकेंट लगाकर मलाशय डालते हैं ताकि असामान्य वृद्धि का पता लगाया जा सके। हालांकि, कुछ मामलों में डॉक्टर प्रोक्टोस्कोप, एनोस्कोप या सिग्मोइडोस्कोप का इस्तेमाल करके निचले मलाशय की जांच भी करते हैं। इन सभी जांचों में कोली ख़ास उपकरण की जरूरत नहीं होती, इसलिए इन जांचों की कीमत भी ज्यादा नहीं है।
मरीज के हिसाब से पाइल्स सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से पाइल्स सर्जरी की लागत में अंतर आने के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं, ये कारक निम्नलिखित हैं-
- उम्र: उम्र के हिसाब से पाइल्स सर्जरी की लागत में अंतर देखने को मिल सकता है। दरअसल, कम उम्र की अपेक्षा बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर की त्वचा और मांसपेशियां कमजोर होती रहती हैं और अपने स्थिति में वापस आने में समय लगाती हैं। इसलिए सर्जरी की लागत पर उम्र का ख़ास प्रभाव पड़ता है।
- बीमारी की गंभीरता: सर्जरी द्वारा डॉक्टर द्वारा कराई गई जांचों से बीमारी की स्थिति या गंभीरता स्पष्ट हो जाती है। उसी गंभीरता के अनुसार, डॉक्टर पाइल्स की सर्जरी का इलाज सुनिश्चित करता है और यह तय करता है कि रोगी को किस प्रकार की सर्जरी की आवश्यकता है। व्यक्ति को जैसी सर्जरी की जरूरत होती है उसकी लागत उसी के अनुसार तय की जाती है। ।
- अन्य बीमारियां: सर्जरी के पहले डॉक्टर यह पता लगाने की कोशिश भी करता है कि कहीं मरीज को कोई ऐसी बीमारी तो नहीं जो उसके लिए सर्जरी के बाद नई समस्या खड़ी कर दे। अगर डॉक्टर को कोई ऐसी बीमारी मिलती है तो वह पहले उस बीमारी का इलाज करता है, जिससे सर्जरी की लागत में अंतर आता नजर आ सकता है।
रायपुर में पाइल्स सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
रायपुर में पाइल्स सर्जरी की लागत को कई चीजें प्रभावित करती है। इसमें निम्नलिखित चीजें शामिल हैं-
- बीमारी की गंभीरता: मरीज को बीमारी की गंभीरता जितना ज्यादा होगी, उसके उपचार में उतनी ही ज्यादा लागत आती है। ऐसे में बीमारी की गंभीरता सर्जरी की लागत में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। उदाहरण के लिए, ग्रेड 4 पाइल्स के इलाज के लिए की गई सर्जरी में अधिक सटीकता की आवश्यकता होगी, और इसलिए ग्रेड 1 पाइल्स के लिए सर्जरी की लागत से अधिक खर्च आएगा।
- सर्जरी की तकनीक: पाइल्स की गंभीरता के आधार पर डॉक्टर सर्जरी की तकनीक का चयन करता है और इसी तकनीक के आधार पर लागत तय होती है। दरअसल, पाइल्स की सर्जरी के लिए विभिन्न तकनीकों का प्रयोग किया जाता है और लगभग हर तकनीक की लागत अलग-अलग हो सकती है।
- अस्पताल का चयन: हॉस्पिटल के चयन के आधार पर भी सर्जरी की लागत में भिन्नता देखने को मिल सकती है , दरअसल, सभी अस्पतालों में रोगी के प्रवेश, निर्वहन, कमरे के किराए, बिस्तर शुल्क, उपभोग्य सामग्रियों, चिकित्सा आपूर्ति, भोजन आदि के रूप विभिन्न शुल्क अलग अलग दर से लिया जाता है। और यह दर इलाज की कुल रकम में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।
- डॉक्टर का चयन: अपनी बीमारी के इलाज के लिए रोगी द्वारा चयनित डॉक्टर भी सर्जरी की लागत में भिन्नता आने की वजह होता है। दरअसल, हर डॉक्टर की फीस अलग-अलग होती है। डॉक्टर के पास अनुभव जितना ज्यादा होता है, उसकी फीस उतनी ही ज्यादा होती है।
- जांच: सर्जरी के पहले की जाने वाली जांच की लागत भी बहुत हद तक सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, कई बार सर्जन प्रारंभिक जांचों के अलावा कुछ अन्य जांच कराने की सलाह भी देता है।
- अस्पताल में बिताया समय: कई बार रोगी को अस्पताल में सर्जरी के पहले और सर्जरी के बाद में दोनों समय ज्यादा दिनों तक अस्पताल में समय बिताना पड़ता है। वह जितना ज्यादा दिन अस्पताल में बिताता है, बिस्तर की फीस जैसे कारकों की वजह से उसकी लागत में उतनी ही बढ़ोत्तरी होती रहती है।
रायपुर में पाइल्स सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
कई पाइल्स डॉक्टर पाइल्स के प्रकार और गंभीरता के आधार पर सर्वोत्तम सर्जरी की सलाह देते हैं। पाइल्स की सर्जरी के लिए डॉक्टरों द्वारा सुझाई जाने वाली कुछ सर्जिकल प्रक्रियाएँ और उनकी लागत निम्नलिखित हैं:
- ओपन पाइल्स सर्जरी: रायपुर में ओपन पाइल्स सर्जरी में सर्जन पाइल्स को काटने के लिए पारंपरिक सर्जिकल उपकरणों का उपयोग करता है। इस प्रक्रिया में अन्य सर्जिकल प्रक्रियाओं की तुलना में अत्यधिक खून की कमी और संक्रमण का उच्च जोखिम शामिल है। रायपुर में ओपन पाइल्स सर्जरी की लागत 20,000 रुपये से 25000 रुपये तक हो सकती है।
- स्टेपल्ड हेमोराहाइडेक्टोमी: अधिकांश प्रोलैप्स पाइल्स का इलाज इस प्रक्रिया से किया जाता है। पाइल्स के ऊतक का आधार एक गोलाकार, खोखली नली और टांके का उपयोग करके काटा जाता है। स्टेपल्ड हेमोराहाइडेक्टोमी की लागत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकता है।
- पाइल्स धमनी बंधाव: यह ऑपरेशन पाइल्स में रक्त के प्रवाह को कम करने में मदद करता है। इस प्रकार, यह रक्तस्राव और बेचैनी को कम करता है। समय के साथ, पाइल्स आकार में सिकुड़ जाती है। इसकी लागत 30,000 रुपये से 36,000 रुपये तक हो सकती है।
विभिन्न प्रकार के पाइल्स के इलाज के लिए अधिकांश डॉक्टर लेजर पाइल्स सर्जरी कराने की सलाह देते हैं।
क्या रायपुर में पाइल्स सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, लगभग सभी स्वास्थ्य बीमा कंपनी पाइल्स सर्जरी को कवर करती हैं। केवल इतना ही नहीं इसके साथ-साथ यह कंपनियां अस्पताल में लगने वाले अन्य खर्च का वहन भी करते हैं। इसलिए अगर आपने हेल्थ इंश्योरेंस करा रखा है तो पाइल्स सर्जरी के खर्च के बारे न सोंचे।
सारांश
रायपुर में ऐसे कई अस्पताल हैं जहां पाइल्स की सर्जरी की जा सकती है। अगर आपका बजट कम है तो आप सरकारी अस्पताल का चयन कर सकते हैं, इसके अलावा कई निजी अस्पताल भी हैं जहाँ यह सर्जरी कराई जा सकती है। निजी और सरकारी अस्पताल दोनों की लागत अलग-अलग है।