रायपुर में हर्निया मरम्मत सर्जरी की लागत
रायपुर में हर्निया मरम्मत सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
रायपुर में हर्निया की सर्जरी की लागत कितनी है?
जब पेट या कमर के पासपास की मांसपेशी या ऊतक कमजोर होकर फट जाती हैं या उनमें छेद हो जाता है और वे उभर जाती हैं। तो इस अवस्था को हर्निया के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें दर्द जैसे आई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सर्जरी के माध्यम से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
अगर आप रायपुर में हैं या रायपुर में जाकर इस हर्निया की सर्जरी करवाना चाहते हैं, तो आपको यहां हर्निया की सर्जरी की लागत की जानकारी होना आवश्यक है। दरअसल, रायपुर में ऐसे कई अस्पताल हैं जहां हर्निया की सर्जरी कराई जा सकती है। हालांकि, सर्जरी से पहले आप अस्पताल में सर्जरी की सटीक लागत जरूर पूछ लें।
रायपुर में हर्निया की सर्जरी की लागत औसतन 50,000 रूपये से लेकर 70,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, अलग अलग अस्पतालों में यह लागत अलग अलग हो सकती है। इसकी वजह वह कारक हैं जो सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। इन कारकों में अस्पताल की फीस से लेकर सर्जन की फीस तक शामिल हैं।
आप हमारे माध्यम से भी सर्जरी करा सकते हैं। हम आपको निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे -
- हम आपको अनुभवी और विशेषज्ञ सर्जन तक पहुंचने में मदद करेंगे।
- तकनीकी सुविधाओं से लेस एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है, वह भी बिलकुल मुफ्त।
- सर्जरी की कुल लागत को इएमआई पर अदा करने की सुविधा उपलब्ध है।
- सर्जरी के बाद निशुल्क परामर्श सुविधा उपलब्ध है।
रायपुर में विभिन्न प्रकार की हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इनगुइनल हर्निया सर्जरी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
हाइटल हर्निया सर्जरी | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
इनसिजनल हर्निया सर्जरी | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
रायपुर में हर्निया की सर्जरी से पहले होने वाली जांचों की लागत
हर्निया की सर्जरी से पहले डॉक्टर के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि यह बीमारी किन कारणों की वजह से हुई और इस स्थिति क्या है। फिर इसी स्थिति स्थिति और कारण के अनुरूप डॉक्टर इलाज की प्रक्रिया शुरू करता है। यह जानकारी डॉक्टर को उन जांचों के परिणामों से मिलती है, जिन्हे मरीज को सर्जरी से पहले करानी पड़ती है। इस जांचों की लागत भी अलग अलग डायग्नोस्टिक सेंटर्स में अलग-अलग हो सकती है।
आइये जानते हैं कि मरीज को किडनी स्टोन सर्जर से पहले कौन-कौन सी जांच करानी पड़ती है और उनकी लागत कितनी हो सकती है -
- अल्ट्रासाउंड: 680 रुपये 1,200 रुपये
- सीटी स्कैन : 2,000 रुपये से 8,000 रुपये
- एमआरआई : 2000 रुपये से 17,000 रुपये
- रक्त परीक्षण : 500 रुपये से अधिक
मरीज के हिसाब से हर्निया की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता हैं?
मरीज के हिसाब से हर्निया की सर्जरी की लागत में अंतर देखने को मिल सकता है। इसके लिए जिम्मेदार कारकों की सूची निम्नलिखित है-
- उम्र: हर्निया की सर्जरी की लागत में अंतर आने के लिए मरीज की उम्र जिम्मेदार हो सकती है। दरअसल, सर्जरी के बाद बुजुर्ग मरीज को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही उन्हें ज्यादा दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है। इसकी वजह से अस्पताल में लगने वाले विभिन्न प्रकार के शुल्क की राशि बढ़ सकती है।
- बीमारी की गंभीरता: मरीज के हर्निया की गंभीरता भी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, इस गंभीरता के अनुसार ही डॉक्टर या सर्जन सर्जरी की तकनीक और इलाज की विधि का चयन करता है जो सर्जरी को लागत को प्रभावित कर सकते हैं।
- अन्य बीमारियां: मरीज का अगर कोई चिकित्सीय इतिहास रहा हो या उनके शरीर में कोई अन्य बीमारी हो जो हर्निया की सर्जरी के बाद मरीज के लिए जटिल समस्या पैदा कर दे, तो डॉक्टर उस बीमारी का भी इलाज कर सकता है। ऐसे में सर्जरी की लागत भी बढ़ सकती है।
रायपुर में हर्निया की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
रायपुर में हर्निया सर्जरी की लागत कई कारकों से प्रभावित हो सकती है, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं;
- सर्जरी का प्रकार: हर्निया की सर्जरी के लिए विभिन्न तकनीकों के माध्यम से की जा सकती है। सर्जरी की लागत आवश्यक सर्जरी के प्रकार के आधार पर भिन्न हो सकती है। उदाहरण के लिए, लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी आमतौर पर ओपन सर्जरी की तुलना में अधिक महंगी होती है।
- अस्पताल का शुल्क: हर्निया की सर्जरी की लागत उस अस्पताल से भी प्रभावित हो सकती है जहां सर्जरी की जाती है। अलग-अलग अस्पतालों में एक ही प्रक्रिया के लिए अलग-अलग शुल्क हो सकते हैं। दरअसल, यह शुल्क अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं और इलाज के लिए प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों के अनुसार तय की जाती है।
- सर्जन की फीस: हर्निया की सर्जरी करने वाले सर्जन का अनुभव और प्रतिष्ठा भी लागत को प्रभावित कर सकती है। अधिक अनुभव और विशेषज्ञता वाले सर्जन अधिक शुल्क ले सकते हैं।, जबकि जिन सर्जन को अनुभव कम होगी उनकी फीस भी कम हो सकती है
- स्थान: अस्पताल या क्लिनिक के स्थान के आधार पर हर्निया सर्जरी की लागत भी भिन्न हो सकती है। रायपुर में, सर्जरी की लागत भारत के अन्य शहरों या क्षेत्रों की तुलना में भिन्न हो सकती है।
- जांच की लागत: सर्जरी से पहले डॉक्टर द्वारा कराए गए जांचों की लागत भी सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकते हैं। चूंकि कई बार सर्जन कुछ अतिरिक्त जांच कराने की सलाह भी दे सकते हैं, इसलिए जांचों की लागत का सर्जरी की लागत पर असर पड़ता है।
- अस्पताल में बिताए दिन: मरीज को बीमारी की गंभीरता के आधार पर सर्जरी के पहले या बाद में अस्पताल में दिन गुजारने पड़ सकते हैं। वह अस्पताल में जितने ज्यादा दिनों तक रहेगा,सर्जरी की लागत उतनी ही ज्यादा प्रभावित हो सकती है।
रायपुर में हर्निया की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
रायपुर में हर्निया की सर्जरी के लिए मुख्यतः तीन प्रकार की तकनीक का प्रयोग किया जाता है, और तीनों तकनीक की लागत भी अलग-अलग हो सकती है। आइये जानते हैं कि ये तकनीक कौन कौन सी हैं और इनकी लागत कितनी है-
- ओपन हर्निया सर्जरी: इस प्रक्रिया में, सर्जन हर्निया के पास एक चीरा लगाता है और मांसपेशियों या ऊतक को वापस जगह पर धकेल कर या क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मेश पैच का उपयोग करके मरम्मत करता है। इस तकनीक की लागत ₹60000 तक हो सकती है।
- लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी: यह एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है जहां सर्जन छोटे चीरे लगाता है और हर्निया को ठीक करने के लिए लैप्रोस्कोप (कैमरे के साथ एक पतली ट्यूब) और अन्य सर्जिकल उपकरणों का उपयोग करता है। सर्जरी की इस तकनीक में कम दर्द, कम निशान और जल्दी ठीक होने प्रक्रिया है, और इसका इस्तेमाल खुले हर्निया सर्जरी की तुलना में अधिक किया जा सकता है। इस तकनीक की लागत ₹55000 हो सकती है।
- रोबोटिक हर्निया सर्जरी: यह एक प्रकार की लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी है जहां सर्जन सर्जरी करने के लिए रोबोटिक प्रणाली का उपयोग करता है। रोबोटिक सिस्टम प्रक्रिया के दौरान अधिक सटीक आंदोलनों और अधिक दृश्यता की अनुमति देता है। इस सर्जरी की लागत 50000 रुपये हो सकती है।
- तनाव मुक्त हर्निया की मरम्मत: यह एक खुली और लेप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी दोनों में उपयोग की जाने वाली तकनीक है जहां हर्निया क्षेत्र को मजबूत करने, तनाव को कम करने और पुनरावृत्ति के जोखिम को कम करने के लिए जाल पैच का उपयोग किया जाता है। इसकी लागत 55000 रुपये हो सकती है।
- स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी: यह एक विशिष्ट प्रकार की हर्निया की मरम्मत के लिए उपयोग की जाने वाली एक विशेष प्रक्रिया है जो ग्रोइन क्षेत्र को प्रभावित करती है और एथलीटों में आम है। इस तकनीक की लागत 70000 रुपये हो सकती है।
क्या रायपुर में हर्निया की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हाँ, कई स्वास्थ्य बीमा कंपनियां हर्निया की सर्जरी के बीमा कवर देते है। इस बीमा कवर के अंतर्गत मरीज के उपचार की पूरी लागत को कवर कर सकता है, जिसमें हॉस्पिटल का पूरा खर्चा और जांच का खर्चा भी शामिल है। हालांकि कुछ कंपनियां ऎसी भी हैं जो हर्निया के इलाज को कवर नहीं करती हैं. ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने बीमा प्रदाता से संपर्क कर नियमों को विस्तार से समझे।
सारांश
रायपुर में हर्निया सर्जरी के लिए कई तरह के अस्पताल मौजूद है। हालांकि इन अस्पतालों का चयन करने से पहले वहां लगने वाली सर्जरी की कुल लागत के विषय में जानकारी जरूर कर लें। क्योंकि सभी अस्पतालों में सर्जरी की लागत में अंतर देखने को मिल सकता है। आप अस्पताल के मेडिकल कॉर्डिनेटर से संपर्क कर अस्पताल में लगने वाली सर्जरी की सटीक लागत जान सकते हैं।