पुणे में हर्निया मरम्मत सर्जरी की लागत
पुणे में हर्निया मरम्मत सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
पुणे में हर्निया सर्जरी की लागत कितनी है?
हर्निया एक ऐसा रोग है जिसमें रोगी के पेट या ग्रोइन क्षेत्र में कमज़ोर जगह से कोई भीतरी अंग या फैटी टिशू का हिस्सा बाहर की ओर उभर आता है। हर्निया के रोगियों में उनकी एबडॉमिनल कैविटी की दीवारों या ग्रोइन क्षेत्र से यह उभार दिखने लगता है।
अकसर हर्निया कि समस्या लोगों की आयु बढ़ने के साथ धीरे धीरे हो जाता है। बढ़ती आयु और लगातार होने वाली मांसपेशियों में टूट-फूट भी इसका कारण हो सकते हैं। कई मामलों में हर्निया पेट में किसी चोट, सर्जरी या जन्म विकार के कारण भी हो सकते हैं।
जानकार मानते हैं कि इसे पूरी तरह ठीक करने के लिए सर्जरी आवश्यक है। पुणे में हर्निया की सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹50000 से लेकर अधिकतम लागत ₹75000 तक होती है। वहीं इसकी औसत लागत ₹62500 तक हो सकती है।
पुणे में विभिन्न प्रकार की हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इनगुइनल हर्निया सर्जरी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
हाइटल हर्निया सर्जरी | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
इनसिजनल हर्निया सर्जरी | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पुणे में हर्निया की सर्जरी से पहले होने वाली जांच में कितना खर्च आता है?
हर्निया के उपचार के लिए सबसे पहले आपके चिकित्सक एक शारीरिक परीक्षण करेंगे। इससे उन्हें रोगी की स्थिति का अंदाज़ा हो सकेगा। अधिकांश मामलों में सीधे खड़े होने पर हर्निया की सूजन उभार के रूप में दिखाई देती है। जब रोगी अपना हाथ सीधे उभार के ऊपर रखता है और नीचे झुकता है तो हर्निया को खुद भी महसूस कर सकता है।
फेमोरल हर्निया के मामलों में चिकित्सक अल्ट्रासाउंड का उपयोग करते हैं। वहीं बाउल में रुकावट का पता लगाने के लिए पेट के एक्स-रे करने की सिफारिश की जा सकती है। एक्स रे की लागत लगभग ₹400 हो सकती है वहीं अल्ट्रासाउंड में ₹1300 तक की लागत आ सकती है।
हर्निया में रोगी की जांच करते समय डॉक्टर रोगी स्थिति की गंभीरता का आकलन करने के लिए कुछ और परीक्षण कराने की सलाह देते हैं। हर्निया की सर्जरी से पहले निम्नलिखित परीक्षण कराए जा सकते हैं-
- पेट का अल्ट्रासाउंड: ₹600 - ₹1,300.
- सीटी स्कैन : ₹1800 - ₹7800
- एमआरआई : ₹2000 से ₹18,000
- रक्त परीक्षण : ₹400 से ₹600
मरीज के हिसाब से हर्निया की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
किसी भी स्थिति के इलाज के लिए हर रोगी की लागत भिन्न हो सकती है। इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं।
- रोगी की स्थिति: हर्निया के कई मामलों में चिकित्सक कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं, जिससे मरीज को सर्जरी का सामना न करना पड़े। पर रोगी की स्थिति गंभीर होने पर सर्जरी की सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर रोगी के लक्षण चिंताजनक हैं तो सर्जरी जटिल हो सकती है। इससे सर्जरी की लागत बढ़ सकती है।
- अन्य चिकित्सीय समस्याएं: यदि रोगी को कोई अन्य रोग भी हैं तो हर्निया के साथ उन्हें भी नियंत्रित करना आवश्यक होता है। ऐसे में अधिक विशेषज्ञों से परामर्श की आवश्यकता होती है। यह इलाज की लागत को प्रभावित करता है।
- मैश का चुनाव: हर्निया के ऑपरेशन में सर्जिकल मैश का विशेष महत्व है। इसका उपयोग क्षतिग्रस्त ऊतक को मज़बूती देने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग 90% से अधिक हर्निया के मामलों किया जाता है। रोगी अपनी प्राथमिकता के हिसाब से मैश का चुनाव करता है। इससे इलाज की लागत बढ़ या घट सकती है।
रोगी के पास कई प्रकार के मैश का विकल्प होता जैसे-
- पैच, प्लग या शीट
- दीर्घावधि / लघु अवधि
- अवशोषित या गैर अवशोषक
- सिंथेटिक/पशु व्युत्पन्न/समग्र
- ब्रांड निर्माता (स्थानीय/घरेलू)
पुणे में हर्निया सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
पुणे में हर्निया सर्जरी की लागत पर कई चीज़ेमं प्रभाव डाल सकती हैं जैसे-
- डॉक्टर का परामर्श शुल्क: हर्निया के रोगी कितने अनुभवी और जाने माने चिकित्सक से सर्जरी करवाते हैं इसका असर लागत पर पड़ सकता है। एडवांस लेप्रोस्कोपी के विशेषज्ञों का परामर्श शुल्क औऱ सर्जरी शुल्क अधिक होता है।
- अस्पताल का शुल्क: रोगी किस प्रकार के अस्पताल में प्रक्रिया करवाना चाहता है इससे भी इलाज की लागत पर असर पड़ता है। आपके द्वारा चुना हुआ अस्पताल सरकारी है या निजी, उस अस्पताल की सुविधाएं कैसी हैं, कमरे का शुल्क कितना है इत्यादि चीज़ें सर्जरी की लागत पर असर डालती हैं।
- सर्जरी की प्रक्रिया: रोगी को किस तरह की सर्जरी की ज़रूरत है इससे सर्जरी की लागत परिभाषित होती है। इन दिनों लैप्रोस्कोपिक सर्जरी अधिक लोकप्रिय है क्योंकि ये ना सिर्फ एडवांस है बल्कि इसमें दर्द कम होता है और छोटा चीरा लगाया जाता है। हालांकि इसमें विशेष चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकता होती है, इसलिए इसमें अधिक खर्च आता है।
- सर्जरी के बाद फॉलो अप: सर्जरी के बाद की देखभाल के साथ ही फॉलोअप भी महत्वपूर्ण है।यही कारण है कि दवाएं और फॉलोअप एक अन्य कारक हैं जो कुल लागत को बढ़ा सकते हैं।
हमारे यहां सर्जरी से पहल की जांचों के साथ ही बाद के फॉलोअप भी पैकेज का हिस्सा होते हैं। ऐसे में रोगी को अतिरिक्त खर्च की चिंता से मुक्ति मिल जाती है।
पुणे में हर्निया सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
हर्निया के उपचार में सर्जरी कई तरीकों से की जा सकती है। मुख्य रूप से इसे दो तरीकों से किया जाता है-
- ओपन हर्निया रिपेयर : यह हर्निया सर्जरी का पारंपरिक तरीका है। इसमें रोगी की कमर में चीरा लगाया जाता है। सबसे पहले हर्निया की थैली की पहचान की जाती है। इसके बाद सर्जन हर्निया को अपनी जगह पर धकेलते हैं। इसके उपरांत पेट की दीवार को टांके या सिंथेटिक मैश से मजबूत किया जाता है। अधिकतर मामलों में रोगी सर्जरी के कुछ घंटों बाद घर जा सकते हैं। इस सर्जरी में ₹55000 से ₹60000 तक का खर्च हो सकता है।
- लैप्रोस्कोपिक हर्निया रिपेयर : यह एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है। इसमें सर्जरी के लिए एक लैप्रोस्कोप का उपयोग किया जाता है। सर्जरी में सर्जन एक पतला, टेलीस्कोप के समान दिखने वाला उपकरण रोगी की नाभि में एक छोटा चीरी लगाकर डालते हैं ।
- इसके बाद पेट को एक हानिरहित गैस कार्बन डाइऑक्साइड से फुलाया जाता है। यह गैस पेट के अंदर जगह बनाती है। पेट की कमज़ोर दीवार में मौजूद पेरिटोनियम को काटा जाता है।
- इसके बाद उस जगह को मैश से मज़बूत किया जाता है। इसकी लागत 75000 तक होती है।
क्या पुणे में हर्निया सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
पुणे में हर्निया की मरम्मत के लिए बीमा कवर मिलता है। दरअसल हर्निया सर्जरी आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं की सूची में आती है। ऐसे में बुनियादी उपचार की लागत भारत में लगभग सभी प्रमुख सामान्य और स्वास्थ्य देखभाल बीमा प्रदाताओं द्वारा कवर की जाती है।
सारांश
हर्निया एक ऐसा रोग है जिसमें रोगी के पेट या ग्रोइन क्षेत्र में कमज़ोर जगह से कोई भीतरी अंग या फैटी टिशू का हिस्सा बाहर की ओर उभर आता है। हर्निया के रोगियों में उनकी एबडॉमिनल कैविटी की दीवारों या ग्रोइन क्षेत्र से यह उभार दिखने लगता है। इसका उपचार विभिन्न सर्जरी तकनीकों से किया जाता है। इसके इलाज का खर्च बीमा कम्पनियों द्वारा कवर किया जाता है।