पुणे में मोतियाबिंद ऑपरेशन की लागत
पुणे में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बेस्ट डॉक्टर
पुणे में मोतियाबिंद सर्जरी (सर्जरी का नाम) की लागत कितनी है?
मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान, धुंधला लेंस हटा दिया जाता है, और एक स्पष्ट कृत्रिम लेंस आमतौर पर लगाया जाता है। मोतियाबिंद सर्जरी, आमतौर पर एक आउट पेशेंट प्रक्रिया होती है, जिसे करने में एक घंटे या उससे कम समय लगता है।
सबसे पहले, आपका डॉक्टर आपके पुतलियों को फैलाने के लिए आपकी आंखों में आईड्रॉप्स डालेगा। वो आपके सर्जरी वाले क्षेत्र को सुन्न करने के लिए स्थानीय एनिस्थीसिया देंगे, और आपको आराम करने में मदद करने के लिए आपको सेडेटिव दिया जा सकता है।
हालांकि, कुछ मामलों में, कृत्रिम लेंस लगाए बिना मोतियाबिंद को हटाया जा सकता है। एक बार मोतियाबिंद को फेकोइमल्सीफिकेशन या एक्स्ट्राकैप्सुलर एक्सट्रैक्शन द्वारा हटा दिया जाता है, कृत्रिम लेंस को खाली लेंस कैप्सूल में प्रत्यारोपित किया जाता है। पुणे में इस सर्जरी की लागत ₹20000 से लेकर ₹130000 तक हो सकती है। इसकी औसत लागत ₹76500 है।
पुणे में विभिन्न प्रकार के मोतियाबिंद ऑपरेशन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
फेकॉइम्यूलिस्फिकेशन सर्जरी | ₹52,000 | ₹40,000 | ₹64,000 |
फेको इमल्सीफिकेशन मोतियाबिंद सर्जरी | ₹30,000 | ₹25,000 | ₹60,000 |
फेम्टोसेकंड लेजर असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी | ₹60,000 | ₹50,000 | ₹70,000 |
मैनुअल स्मॉल-इंसीजन मोतियाबिंद सर्जरी (MSICS) | ₹30,000 | ₹20,000 | ₹60,000 |
माइक्रो इंसीजन मोतियाबिंद सर्जरी | ₹65,000 | ₹60,000 | ₹70,000 |
इंट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद सर्जरी | ₹60,000 | ₹50,000 | ₹70,000 |
एक्स्ट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद सर्जरी | ₹60,000 | ₹50,000 | ₹70,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पुणे में मोतियाबिंद सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
मोतियाबिंद सर्जरी से पहले सुझाए गए विभिन्न परीक्षण हैं-
- विजुअल एक्युटी टेस्ट: ₹500 - ₹1000
- ए-स्कैन- ₹800: ₹1200
- बायोमेट्री टेस्ट: ₹700 - ₹1000
- प्यूपिल डाइलेशन: ₹500 - ₹1000
- स्लिट-लैंप परीक्षण: ₹300 - ₹800
- रेटिनल परीक्षा: ₹500 - ₹1000
- ऐपलानेशन टोनोमेट्री: ₹800 - ₹1,200
- कॉन्ट्रास्ट सेंसिटिविटी: ₹500 - ₹1000
मरीज के हिसाब से मोतियाबिंद सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मोतियाबिंद सर्जरी की लागत मरीजों के हिसाब से अंतर होता है। इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हैं जैसे -
- उम्र: मोतियाबिंद के सर्जरी की लागत पर मरीज की उम्र का प्रभाव पड़ता है।
- ऑक्यूलर कॉम्बिडिटीज यह कारक सबसे महत्वपूर्ण है। यदि मरीज जिसका आपरेशन होता है उसको आखों से जुड़ी कोई और समस्या है तो लागत अपने आप ही बढ़ जाती है।
- मरीज की अन्य स्थिति: मरीज को अगर मधुमेह, या बल्ड शुगर है तो उसका असर आपरेशन पर पड़ता है। इसके साथ ही इसका असर लागत पर भी पड़ता है।
- मोतियाबिंद सर्जरी की जटिलता: मोतियाबिंद की सर्जरी कितनी जटिल है इस पर यह निर्भर करता है कि सर्जर का खर्च कितना होगा।
पुणे में मोतियाबिंद सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
मोतियाबिंद सर्जरी की लागत को विभिन्न कारक प्रभावित करते हैं। ये कारक हैं-
- मोतियाबिंद हटाने के लिए चुनी गई तकनीक।
- लेंस का प्रकार यानी आईओएल का प्रकार (इंट्राओकुलर लेंस)
- लेंस का ब्रांड और निर्माता
- डायगनोस्टिक टेस्ट परीक्षण
- डॉक्टर की फीस
- सर्जरी से पहले और बाद की दवाएं
- पोस्ट-ऑप देखभाल और
- फॉलो अप कंसल्टेशन
हमारे यहां से मोतियाबिंद का उपचार कराने के लिए आप जो पैकेज लेते हैं उनमें डाक्टर की फीस, डायनोस्टिक टेस्ट, लेंस के प्रकार सब आपके चुने पैकेज का हिस्सा होते हैं। इसके लिए आपको अतिरिक्त पैसा नहीं खर्च करना होता है। इसके अलावा सर्जरी के दिन फ्री पिक अप और मुफ्त फालो अप कंसल्टेशन से भी आपको सुविधा होती है।
पुणे में मोतियाबिंद सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
मोतियाबिंद के उपचार के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है। सबसे आम तकनीकें हैं-
- फेकोइमल्सीफिकेशन मोतियाबिंद सर्जरी: फेकोइमल्सीफिकेशन एक सर्जरी है जिसका उपयोग मोतियाबिंद वाले लोगों में विजन को ठीक करने के लिए किया जाता है, जो आंखों के लेंस के धुंधला होने के कारण खराब हो जाती हैं।
इस प्रकार की मोतियाबिंद उपचार में लेंस को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने के लिए अल्ट्रासोनिक तरंगों का उपयोग किया जाता है, जिन्हें फिर एक वैक्यूम के साथ आंख से बाहर निकाल दिया जाता है। क्षतिग्रस्त लेंस को कृत्रिम लेंस से बदलकर प्रक्रिया पूरी की जाती है।
इसकी लागत ₹20000 से लेकर ₹32000 (एक आँख के लिए)हो सकती है।
- माइक्रो इंसिजन मोतियाबिंद सर्जरी: माइक्रो इंसिजन मोतियाबिंद सर्जरी (एमआईसीएस) सर्जिकल कांटछांट को कम करने के उद्देश्य से 1.8 मिमी से कम चीरा के माध्यम से की जाती है।
यह मोतियाबिंद सर्जरी सर्जिकल परिणामों में सुधार करने के लिए भी की जाती है क्योकि इसमें घाव बहुत जल्दी ठीक होते हैं। एमआईसीएस के मुख्य लाभ शल्य चिकित्सा से प्रेरित कॉर्नियल एस्टिगमैटिज्म का नियंत्रण और पोस्टऑपरेटिव कॉर्नियल घावों को कमी है। इसकी लागत ₹30000 से लेकर ₹35000 (एक आँख के लिए) तक हो सकती है।
- फेम्टोसेकेंड लेजर मोतियाबिंद सर्जरी: फेम्टोसेकेंड लेजर-असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी (फ्लैक्स-एफएलएसीएस) में सर्जन ब्लेडलेस कॉर्नियल चीरों को बनाने के लिए लेजर का उपयोग करते हैं।
यह पारंपरिक मोतियाबिंद सर्जरी में किए गए कटों की तुलना में अधिक सटीक हैं। लेज़र की इसकी तकनीक का उपयोग 2001 से लेसिक में किया जाता है। इसकी लागत ₹95000 से लेकर ₹120000 तक हो सकती है।
क्या पुणे में मोतियाबिंद सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
सभी स्वास्थ्य बीमा प्रदाता मोतियाबिंद उपचार के लिए कवरेज प्रदान करते हैं। उपचार के लिए दावा प्राप्त करने के लिए शर्तें और समय लग सकता है। नियमों और शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, आपको अपने बीमा प्रदाताओं से बात करनी चाहिए। हमारे यहां से मोतियाबिंद आपरेशन का पैकेज लेने पर आपको एक समर्पित टीम मिलेगी जो आपके दावे को जल्दी निपटाने में मदद करेगी। इसके साथ ही आपको कई भुगतान विकल्प मिलेंगे इनमें नो कॉस्ट ईएमआई भी शामिल है।
सारांश
मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान, धुंधला लेंस हटा दिया जाता है, और एक स्पष्ट कृत्रिम लेंस आमतौर पर लगाया जाता है। मोतियाबिंद सर्जरी,आमतौर पर एक आउट पेशेंट प्रक्रिया होती है, जिसे करने में एक घंटे या उससे कम समय लगता है। इसमें कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। सर्जरी की लागत पर कई तरह के कारक असर करते हैं जैसे मरीज की उम्र, मोतियाबिंद की गंभीरता, लेंस का प्रकार आदि। इसे बीमा में पूरी तरह से कवर किया जाता है।