नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत
नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत कितनी है?
कई व्यक्तियों को बढ़ती उम्र के साथ या उम्र के पहले बालों के झड़ने या गंजेपन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए हेयर ट्रांसप्लांट किसी आशीर्वाद के कम नहीं है। दरअसल, इस तकनीक के माध्यम से बालों का दोबारा प्रत्यारोपण किया जा सकता है। नोएडा में ऐसे कई अस्पताल हैं जहां हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की मदद से दोबारा पहले जैसे घने बाल पाए जा सकते हैं।
नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत 40,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये तक आ सकती है। हालांकि यह लागत कई कारकों की वजह से भिन्न भी हो सकती है। लागत में भिन्नता आने के लिए अस्पताल से लेकर सर्जन तक की फीस जिम्मेदार हो सकती है। इसी वजह से नोएडा में यह सर्जरी कराने से पहले अस्पताल में इस लागत की जानकारी जरूर हासिल कर लेना चाहिए।
हमारे माध्यम से सर्जरी या इलाज करा सकते हैं। हमारे द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं निम्नलिखित हैं।
- शहर के कई बड़े और अनुभवी सर्जन हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
- हम आपको अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बिल्कुल मुफ्त में तकनीकी सुविधाओं से लेस एम्बुलेंस उपलब्ध कराते हैं।
- सर्जरी के बाद किसी भी तरह का बीमारी सम्बन्धी परामर्श लेने पर भी कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक आपके लिए दिनभर (24 घंटे) किसी भी समय सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
- सर्जरी की लागत को आसान किश्तों में भी अदा कर सकते हैं।
नोएडा में विभिन्न प्रकार की हेयर ट्रांसप्लांट की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
रोबोट हेयर प्रत्यारोपण | ₹100,000 | ₹75,000 | ₹200,000 |
फोलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांट (एफयूटी) | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रेक्शन (एफयूई) | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
डायरेक्ट हेयर इम्प्लांटेशन (डीएचआई) | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
मैनुअल हेयर ट्रांसप्लांट | ₹57,633 | ₹40,000 | ₹80,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
हेयर ट्रांसप्लांट से सर्जन कई तरह की जांच कराने की सलाह देता है। दरअसल, इन जांचों की मदद से ही डॉक्टर यह पता करने की कोशिश करता है कि मरीज के शरीर में कोई ऐसी चिकित्सीय समस्या तो नहीं है जिसकी वजह से हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी जटिल हो जाए।
इन जांचों में सीबीसी, एचसीवी, ब्लीडिंग टाइम, क्लॉटिंग टाइम, पीटी, एपीटीटी, रैंडम ब्लड शुगर, एचबीएस एजी, एचआईवी एलिसा, ईसीजी (ईकेजी) सहित कुछ नियमित रक्त परीक्षण शामिल हैं। इसके अलावा डॉक्टर स्कैल्प परीक्षण भी भी सलाह दे सकता है।
हेयर ट्रांसप्लांट से पहले की जाने वाली कुछ विशेष जांचों की औसत लागत
- रक्त परीक्षण: 100 रुपये से 400 रुपये
- स्कैल्प बायोप्सी: 1,500 रुपये से 3,000 रुपये
मरीज के हिसाब से हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत में अंतर आने के लिए कई तरह के कारक जिम्मेदार हैं, ये कारक निम्नलिखित हैं-
- मरीज की उम्र: एक उम्र के बाद बालों का झड़ना आप बात है, लेकिन कई बार उम्र से पहले ही बालों का झड़ना शुरू हो जाता है और व्यक्ति गंजेपन की तरफ अग्रसर हो जाता है। ऐसे में जब मरीज इसकी सर्जरी करवाता है तो उस सर्जरी की लागत मरीज की उम्र के अनुसार तय की जा सकती है। मतलब मरीज की उम्र जितनी कम होगी, हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत भी उसी हिसाब से कम हो सकती है।
- मरीज के गंजेपन की स्थिति: ट्रांसप्लांट किए जाने वाले बालों की मात्रा हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, अधिक मात्रा में बालों के झाड़ जाने की वजह से मरीज को अधिक ड्राफ्ट की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में लागत का बढ़ना लाजमी है।
- अन्य बीमारियां: हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी से पहले मरीज की जांच में यह भी पता चलता है कि मरीज के बालों के झड़ने के जिम्मेदार कोई बीमारी तो नहीं। या मरीज को कोई ऐसी बीमारी तो नहीं जिसकी वजह से ट्रांसप्लांट के बाद दोबारा मरीज के बाल झड़ जाए। अगर शरीर में ऐसी कोई बीमारी होती है तो डॉक्टर उस बीमारी का भी इलाज करता है, जिससे सर्जरी की लागत में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं-
- इस्तेमाल की गई तकनीक: हेयर ट्रांसप्लांटेशन के लिए अलग-अलग तकनीकें हैं, जैसे कि फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT) और फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE), और प्रत्येक की अपनी अलग लागत होती है। एफयूई आम तौर पर एफयूटी से अधिक महंगा है क्योंकि यह अधिक समय लेने वाली और मेहनत वाली प्रक्रिया है।
- सर्जन का अनुभव: प्रक्रिया करने वाले सर्जन का अनुभव और प्रतिष्ठा भी लागत को प्रभावित कर सकती है। अत्यधिक अनुभवी और प्रतिष्ठित सर्जन अपनी सेवाओं के लिए अधिक शुल्क ले सकते हैं, जबकि कम अनुभव वाले सर्जन का शुल्क कम होगा।
- अतिरिक्त सेवाएं: कुछ क्लीनिक अतिरिक्त सेवाएं प्रदान कर सकते हैं जैसे कि पीआरपी थेरेपी या स्कैल्प माइक्रोपिगमेंटेशन, जो हेयर ट्रांसप्लांट की कुल लागत को बढ़ा सकते हैं।
- अस्पताल: मरीज द्वारा हेयर ट्रांसप्लांट के लिए चयनित अस्पताल भी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। दरअसल, प्रत्येक अस्पताल का अपना शुल्क होता है। यह शुल्क मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और उपकरणों के हिसाब से तय किये जाते हैं। मतलब जिस अस्पताल की सुविधाएं जितनी अच्छी, उस अस्पताल का शुल्क उतना ज्यादा।
नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट के लिए विभिन्न तकनीकों का प्रयोग किया जाता है और सभी प्रकार की तकनीक की लागत अलग-अलग होती है। आइये जानते हों कि ये तकनीक कौन कौन सी हैं और इनकी तालग कितनी हो सकती है-
- फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (FUT): हेयर ट्रांसप्लांट की इस तकनीक को स्ट्रिप हार्वेस्टिंग के रूप में भी जाना जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान सिर के पीछे से खोपड़ी की एक पट्टी को हटाया जाता है, और फिर इसे अलग-अलग कूपिक इकाइयों में विच्छेदित किया जाता है, जिन्हें बाद में खोपड़ी के गंजे या पतले क्षेत्रों में प्रत्यारोपित किया जाता है। इस सर्जरी की लागत 60000 रुपये तक हो सकती है।
- फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (एफयूई): इस पद्धति में एक छोटे, गोलाकार पंच उपकरण का उपयोग किया जाता है, जिसकी मदद से दाता क्षेत्र से अलग-अलग बालों के रोम को निकाला जाता है। इसके बाद इन रोम को खोपड़ी के गंजे या पतले क्षेत्रों में प्रत्यारोपित किया जाता है। हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की इस तकनीक की लागत 75000 रुपये तक हो सकती है।
- इन दोनों तकनीयकों के अलावा मिनी/माइक्रो-ग्राफ्टिंग, स्कैल्प रिडक्शन और स्कैल्प फ्लैप्स जैसी कुछ अन्य तकनीक भी हैं जिनका इस्तेमाल हेयर ट्रांसप्लांट के लिए किया जा सकता है। हालांकि इन तकनीकों का इस्तेमाल बहुत कम बार होता है।
क्या नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
सामान्य तौर पर, हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी को कॉस्मेटिक प्रक्रिया माना जाता है और यह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों द्वारा कवर नहीं किया जाता है। इसका मतलब यह है कि यदि आप नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाते हैं, तो आपको इस प्रक्रिया के लिए अपनी जेब से भुगतान करना होगा।
हालांकि, कुछ बीमा पॉलिसियां हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत को कवर कर सकती हैं, यदि यह किसी चोट, बीमारी, या गंजापन जैसी चिकित्सा स्थिति के कारण चिकित्सकीय रूप से आवश्यक हो।
ऐसे में यह देखने के लिए अपने बीमा प्रदाता से बात करना महत्वपूर्ण है कि क्या वे हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए कवरेज प्रदान करते हैं और कवरेज के लिए उनके विशिष्ट मानदंड क्या हो सकते हैं।
सारांश
अगर आप नोएडा में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाना चाहते हैं तो आप अस्पताल या क्लिनिक से इसकी लागत की जानकारी जरूर हासिल कर लें। इसके अलावा डॉक्टर से मिलकर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की तकनीक के बारे में भी बात जरुर करें।
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Hair Transplant Surgery in Delhi
- Hair Transplant Surgery in Mumbai
- Hair Transplant Surgery in Gurgaon
- Hair Transplant Surgery in Bangalore
- Hair Transplant Surgery in Hyderabad
- Hair Transplant Surgery in Kolkata
- Hair Transplant Surgery in Pune
- Hair Transplant Surgery in Chennai
- Hair Transplant Surgery in Lucknow
- Hair Transplant Surgery in Ahmedabad