मुंबई में वोकल कॉर्ड ट्रीटमेंट की लागत
मुंबई में वोकल कॉर्ड ट्रीटमेंट के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में वोकल कॉर्ड ट्रीटमेंट की लागत कितनी है?
वोकल कॉर्ड नोड्यूल्स, वोकल कॉर्ड सिस्ट, और वोकल कॉर्ड पॉलीप्स के कारण मरीज की आवाज़ कर्कश हो जाती है। आवाज़ अंदर और बाहर फट सकती है या कट सकती है क्योंकि वोकल कॉर्ड के क्षतिग्रस्त होने से वोकल कॉर्ड आवाज़ सामान्य रूप से नहीं निकल पाती है ।
यह समस्या उन लोगों में हो सकती है जो बहुत जोर से या बहुत अधिक बात करते हैं इससे वोकल कॉर्ड पॉलीप्स की वृद्धि हो सकती है, लेकिन वे लगातार खांसी, एसिड रिफ्लक्स या एलर्जी के परिणामस्वरूप भी हो सकते हैं।
जिन लोगों का काम ही है तेज तेज बात करना उनमे इसका खतरा अधिक होता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए सर्जरी करनी पड़ती है। उपचार के बाद आवाज की गुणवत्ता में सुधार और वोकल कॉर्ड विकारों या चोटों का निदान किया जा सकता है।
मुंबई में वोकल कॉर्ड उपचार की न्यूनतम लागत लागत 55,000 रुपये तक हो सकती है। जबकि उसकी अधिकतम लागत 75,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं इस सर्जरी की औसत लागत की बात करें तो 65,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, सर्जरी की कुल लागत विभिन्न कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है।
यदि आप हमारे माध्यम से यह सर्जरी कराते हैं तो आपको निशुल्क परामर्श की सुविधा मिलती है साथ ही हमारे चिकित्सक उन्नत तकनीकों द्वारा आपको उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा देते हैं। इस सर्जरी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के वोकल कॉर्ड उपचार की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
वॉइस थेरेपी | ₹65,000 | ₹55,000 | ₹75,000 |
माइक्रोसर्जरी | ₹70,000 | ₹65,000 | ₹75,000 |
वोकल कॉर्ड लेजर सर्जरी | ₹65,000 | ₹55,000 | ₹75,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में वोकल कॉर्ड ट्रीटमेंट से पहले होने वाली जांच की लागत
मुंबई में वोकल कॉर्ड उपचार से पहले सर्जन कुछ नैदानिक परीक्षणों की सिफारिश करते हैं यह नैदानिक परीक्षण और उनकी लागत निम्न हो सकते हैं:
- एक्स-रे - वोकल कॉर्ड की में हुई किसी प्रकार की क्षति की जांच के लिए सर्जन एक्स रे की सिफारिश कर सकता है। इस परीक्षण के द्वारा गले के अंदर प्रभावित वोकल कॉर्ड की सही स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। इस परीक्षण का खर्च मुंबई में ₹800 से लेकर ₹1200 तक हो सकता है ।
- स्वैब टेस्ट/टिशू कल्चर: ग ले से ऊतक या स्वैब लेकर उसमे किसी प्रकार के संक्रमण का पता लगाया जाता है। यह परीक्षण किसी प्रकार से संक्रमित स्थिति से निपटने में मदद करती है। इस परीक्षण की लागत ₹400 से ₹1000 तक ही सकती है।
- नेजल एंडोस्कोपी : इस परीक्षण में एक आवर्धक लेंस एंडोस्कोप के प्रयोग से गले के अंदर की सही स्थिति का अनुमान लगाया जाता है। एक पतली लचीली ट्यूब में प्रकाश स्रोत के साथ एक छोटा कैमरा गले के अंदर डाला जाता है। इस परीक्षण की कीमत मुंबई में ₹1500 से ₹2000 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से वोकल कॉर्ड ट्रीटमेंट की लागत में अंतर क्यों होता है?
वोकल कॉर्ड ट्रीटमेंट की लागत प्रत्येक मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है। क्योंकि यह कई कारकों द्वारा प्रभावित होती है। चलिए समझते हैं किन कारणों से हर मरीज की लागत में अंतर हो सकता है: -
- सर्जन का चुनाव: मरीज ने अपने उपचार के लिए किस प्रकार के सर्जन का चुनाव किया यह बात लागत को प्रभावित करती है। यदि मरीज ने किसी सामान्य सर्जन का चुनाव न करके शहर के किसी अनुभवी सर्जन का चुनाव किया है लागत बढ़ सकती है।
- स्थिति की गंभीरता: वोकल कॉर्ड की स्थिति की गंभीरता भी लागत को प्रभावित करने में सक्षम है। ज्यादा प्रभावित वोकल कॉर्ड के उपचार में जटिलता हो सकती है। हो सकता है कि अतिरिक्त उपचार की भी आवश्यकता पड़ जाए। इन सब में खर्च बढ़ जाता है।
- मरीज की उम्र: वोकल कॉर्ड ट्रीटमेंट की लागत मरीज की उम्र की वजह से भी प्रभावित हो सकती है। किसी बच्चे या कम उम्र के व्यक्ति के उपचार के बाद उन्हें किसी प्रकार की जटिलता का समाना नहीं करण पड़ता है, रिकवरी भी जल्दी होती है। इसलिए लागत कम आती है। लेकिन यदि यही किसी वृद्ध मरीज का उपचार किया जाए तो जटिलता के साथ साथ उन्हें अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है, जो लागत बढ़ा देती है।
- पहले से मौजूद स्वास्थ्य स्थितियां: किसी भी सर्जिकल प्रक्रिया पर स्वास्थ्य स्थितियां प्रभाव डालती है। ऐसे मरीज़ों को अतिरिक्त परीक्षण, दवाओं, उपचार की आवश्यकता होती है, जो लागत को बढ़ा देती है।
मुंबई में वोकल कॉर्ड ट्रीटमेंट की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
वोकल कॉर्ड ट्रीटमेंट एक जरूरी प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया की लागत पर कई कारक प्रभाव डालते हैं। चलिए समझते हैं कि मुंबई में ऐसे कौन से कारक हैं, जो प्रभाव डाल सकते हैं।
- तकनीक का प्रकार : मरीज के उपचार के लिए अलग अलग तकनीकों का उपयोग किया जाता है। और हर तकनीक की अलग अलग लागत होती है। जो प्रक्रिया की कुल लागत को प्रभावित कर सकती है।
- अस्पताल का चुनाव: उपचार के लिए मरीज द्वारा चुना गया अस्पताल भी प्रक्रिया की लागत को प्रभावित करता है। सरकारी अस्पताल की तुलना में निजी अस्पताल का शुल्क ज्यादा होता है।
- अतिरिक्त सेवाएं: अस्पताल में रुकने के लिए एक अधिक दिन का खर्च, अतिरिक्त उपचार, परीक्षण, सर्जिकल उपकरण, दवाएं आदि के लिए भी अलग शुल्क देना पड़ता है। जिससे प्रक्रिया की लागत बढ़ जाती है।
- अनुवर्ती परामर्श: सर्जरी के बाद भी मरीज को जटिलताएं हो सकती है। इन जटिलताओं को कम करने और रिकवरी में मदद करने के लिए अनुवर्ती परामर्श की आवश्यकता होती है। यह परामर्श प्रत्येक मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है। इन परामर्शों में लगने वाला खर्च आपकी प्रक्रिया को बढ़ा सकता है ।
मुंबई में वोकल कॉर्ड सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
वोकल कॉर्ड से संबंधित समस्याएं दवाओं और अन्य उपचार से ठीक किया जा सकता है। लेकिन गंभीर लक्षणों के उपचार के लिए सर्जरी आवश्यक होती है। यह सर्जरी निम्न प्रकार से की जा सकती है।
- माइक्रोसर्जरी: गैर-कैंसर वाले वोकल कॉर्ड नोड्यूल्स, सिस्ट या पॉलीप्स को हटाने के लिए सर्जन इस सर्जरी की सिफारिश कर सकते हैं। इसमें मरीज को सामान्य एनेथिसिया दिया जाता है। उसके बाद छोटे सर्जिकल उपकरण को मुंह के माध्यम से गले में डाल कर वोकल कॉर्ड के कंपन वाले किनारे से दूर एक बहुत छोटा चीरा लगाया जाता है। और ऊतक के एक छोटे से फ्लैप को हटा दिया जाता है ताकि पोलिप्स की वृद्धि को रोका जा सके। इसे "फोनोमिक्रोसर्जरी" भी कहा जाता है, यह एक कम आक्रामक सर्जिकल प्रक्रिया है। इसमें निशान कम बनते हैं। इस तकनीक की लागत लगभग 65,000 रुपये तक हो सकती है।
- वोकल कॉर्ड लेजर सर्जरी: इस सर्जरी का प्रयोग वोकल कॉर्ड कुछ चोटों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसमें मरीज को सामान्य एनेथिसिया दिया जाता है। उसके बाद सर्जन नाक और गले में एक पतला स्कोप डालकर घाव को सिकोड़ने के लिए लेजर बीम का उपयोग करता है। इसके बाद भी वोकल कॉर्ड पूरी तरह ठीक करने के लिए वॉयस रेस्ट और वॉयस थेरेपी आवश्यक होती है। कभी कभी तो वोकल कॉर्ड घाव को पूरी तरह से हटाने के लिए दूसरी प्रक्रिया की आवश्यकता होती है। इस तकनीक की लागत लगभग 75,000 रुपये तक हो सकती है।
क्या मुंबई में वोकल कॉर्ड ट्रीटमेंट के लिए बीमा कवर मिलता है?
वोकल कॉर्ड पॉलीप्स एक गंभीर समस्या के रूप में देखी जाती है। इसलिए मुंबई कि अधिकांश बीमा कंपनियां इस प्रक्रिया में लगने वाली लागत को कवर करती है। बीमा कंपनियां अपनी नियमों और शर्तों के आधार पर लागत को कवर करती हैं। इसलिए सर्जरी से पहले मरीज को अपने बीमा एजेंट से शर्तों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।