मुंबई में वगिनोप्लास्टी की लागत
मुंबई में वगिनोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में वेजिनोप्लास्टी की लागत कितनी है?
वेजिनोप्लास्टी एक तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी प्रक्रिया है, जिसमे महिलाओं की योनि की मांसपेशियों को इकट्टा किया जाता है जिसकी वजह योनि में कसाव आ जाता है। बढ़ती उम्र या प्रसव की वजह से महिलाओं को वजाइना ढीली हो जाती है जिसकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ प्रभावित होती है इसलिए यह सर्जरी कराई जाती है।
आजकल यह सर्जरी काफी ट्रेंड में है।सेलिब्रेटीज या ज्यादा सेक्स्सुअल एक्टिविटीज के कारण जिन लड़कियोंवजाइना ढीलीहो जाती है वो अपने सेक्स्सुअल प्लेजर को बढ़ाने के लिए इस सर्जरी को कराती हैं। कभी-कभी वेजाइनोप्लास्टी योनि से जुड़े घातक रोगों जैसे कैंसर, फोड़ो आदि की वजह से भी करानी पड़ती है।
वेजिनोप्लास्टी सर्जरी की लागत मरीज की समस्या और उसकी आवश्यकता पर निर्भर करती है। अगर औसत लागत की बात करें तो मुंबई में इस सर्जरी की लागत₹40,000 से ₹50,000 तक हो सकती है।इस सर्जरी की प्रक्रिया काफी जटिल होती है। कभी कभी कुछ समस्याएं देखीं गई हैं, जैसेसे योनि से खून बहना या योनि में इन्फेक्शन होना आदि। ये समस्याएं धीरे-धीरे ठीक हो जाती हैं।
अगर आपको इस सर्जरी से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।हमारे यहां सर्जरी कराने वाले मरीज को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के वैजिनोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इंटेस्टाइनल या सिग्मॉइड वैजिनोप्लास्टी | ₹45,000 | ₹40,000 | ₹50,000 |
पेरिटोनियल वैजिनोप्लास्टी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
मैकइंडो वैजिनोप्लास्टी | ₹45,000 | ₹40,000 | ₹50,000 |
बुक्कल कैविटी म्यूकोसल वैजिनोप्लास्टी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में वेजिनोप्लास्टी से पहले होने वाली जांच की लागत
सर्जन अपने मरीज के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सचेत रहता है। मरीज की आकांक्षाओं को पूर्ण करने और अपनी सर्जरी को सफल बनाने के लिए सर्जन कई तरह के लैब टेस्ट करवाता है। वेजिनोप्लास्टी के पहले कराये जाने वाले टेस्ट और उनकी लागत निम्न हैं
- रक्त को जांच : स्वास्थ्य का सही आकलन करने के लिए सर्जन सबसे पहले रक्त की जाँच करवाता है। यह एक सामान्य जांच होती है। इसके जरिए शरीर में होने वाले सभी प्रकार के बदलावों का आकलन किया जाता है। इसके जरिए एनीमिया, रक्त कोशिकाओं, प्लेटलेट्स किसी भी प्रकार के संक्रमण की जांच की जाती है। वेजिनोप्लास्टी के लिए होने वाले रक्त की जांच की मुंबई में औसत लागत ₹200 से ₹500 इतनी हो सकती है।
- यूरिन टेस्ट : वेजिनोप्लास्टी से पहले यूरिन टेस्ट महत्वपूर्ण परीक्षण होता है। इसके जरिए शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण, जीवाणुओं और बीमारियों का पता लगाया जाता है। मुंबई में इस परीक्षण की लागत ₹100 से ₹300 हो सकती है।
- अल्ट्रासाउंड : वेजिनोप्लास्टी सर्जरी के पहले अल्ट्रासाउंड परीक्षण किया जाता है ताकि सर्जन आंतरिक अंगों की छवियां देखकर बीमारियों की निदान कर सके। इस परीक्षण में ध्वनि तरंगों के जरिए शरीर के अंदर को छवियां प्राप्त की जाती हैं। मुंबई में इस परीक्षण की औसत लागत ₹1000-₹5000 के बीच हो सकता है।
- पेप स्मीयर टेस्ट : यह परीक्षण बेहद जरुरी होता है। ताकि बच्चेदानी के मुख पर किसी भी प्रकार के संक्रमण की जानकारी हो सके मुंबई में इस परीक्षण के लिए आपको ₹1000 से ₹2000 खर्च करने पड़ सकते हैं।
मरीज के हिसाब से वेजिनोप्लास्टी की लागत में अंतर क्यों होता है?
वेजिनोप्लास्टी महिलाएं कॉस्मेटिक और हेल्थ कारणों से करवाती हैं। मरीज की अपनी अपनी समस्याएं और जरुरत होती हैं। इन्ही कारणों पर सर्जरी की लागत निर्भर करती है। इन लागत को प्रभावित करने वाले निम्न कारण हैं।
- उम्र: वेजिनोप्लास्टी प्रक्रिया की लागत पर उम्र का प्रभाव देखा गया है। महिलाओं की उम्र ज्यादा होने पर सर्जरी जटिल होती है। इसलिए लागत भी ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा कई बढ़ती उम्र की कई अन्य समस्याएं जटिलता पैदा कर सकती हैं।
- विशेषज्ञ का चुनाव: सर्जरी के अनुभवी विशेषज्ञ सामान्य विशेषज्ञ की तुलना में ज्यादा शुल्क लेते हैं।
- मेडिकल हिस्ट्री: वेजिनोप्लास्टीकरवाने वाली महिला को अगर पहले से किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होती तो सर्जरी में दिक्कत आ सकती है। इसलिए सर्जन पहले उन परेशानियों को दूर करता हैं फिर सर्जरी की प्रक्रिया शुरू करता है।
मुंबई में वेजिनोप्लास्टी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
वेजिनोप्लास्टी प्रक्रिया आजकल काफी ट्रेंड में है। कुछ महिलाएं से अपने सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए करती हैं तो कुछ चिकित्सकीय कारण की वजह से। सभी की अपनी समस्याएं हैं इसलिए लागत भी अलग। मुंबई में होने वाली इस सर्जरी को निम्न कारक प्रभावित करते हैं।
- सर्जरी की तकनीक : वेजिनोप्लास्टी प्रक्रिया कई तरह से की जाती है। सर्जन मरीज के परीक्षण के बात उसकी तकनीक प्रक्रिया तय करता है। यह प्रक्रिया भिन्न-भिन्न हो सकती है और लागत भी।
- क्लीनिक /अस्पताल का स्थान : अस्पताल पर लागत निर्भर करती है। सर्जरी किसी सामान्य अस्पताल में कराई जाती है तो लागत कम लगती है जबकि अगर किसी आधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल में कराया जाए तो लागत ज्यादा आती है।
- बीमारी की गंभीरता: सर्जन मरीज की बीमारी गंभीरता को देखता है। अगर बीमारी ज्यादा बढ़ चुकी है तो सर्जरी प्रक्रिया जटिल हो जाती है और लागत भी ज्यादा बढ़ जाती है।
- एनेस्थीसिया : प्रक्रिया में मरीज को सबसे पहले एनेस्थीसिया दिया जाता है। इसकी मात्रा अवधि पर निर्धारित होती है। जो अलग-अलग मरीज के भिन्न-भिन्न हो सकती है।
मुंबई में वेजिनोप्लास्टी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
- वेजिनोप्लास्टीकी प्रक्रिया कई तरह से की जाती है। जो विभिन्न मरीज के लिए भिन्न-भिन्न हो सकती है। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार की होती हैं।
- इंटेस्टाइनल वेजिनोप्लास्टी: इस प्रक्रिया में एक चीरा लगाकर योनि की परत बनाने के लिए कोलन का एक छोटा टुकड़ा लिया जाता है। इसमें लेप्रोस्कोपिक सर्जरी का उपयोग किया जाता है। इसे न्यूनतम इनवेसिव या कीहोल सर्जरी के रूप में भी जाना जाता है। मुंबई में इस सर्जरी की औसत लागत ₹40000 रुपए से ₹50000 तक हो सकती है।
- एब्डॉमिनल वेजिनोप्लास्टी : इस प्रक्रिया में योनि की परत बनाने के लिए पेट के क्षेत्र या पेरिटोनियम के हिस्से का उपयोग किया जाता है। इस सर्जरी की लागत ₹40000 से लेकर ₹45000 तक हो सकती है।
- एब्डॉमिनल स्किन ग्राफ्ट (मेक इंडो वेजिनोप्लास्टी): इस प्रक्रिया की लागत ₹40000 रुपए से ₹50000 तक हो सकती है।
- बकल कैविटी म्यूकोसल वेजिनोप्लास्टी: यह प्रक्रिया अन्य वेजिनोप्लास्टी भिन्न होती है। इसमें म्यूकोसा के उत्तक का प्रयोग किया जाता है योनि की परत निर्माण के लिए। मुंबई में इस सर्जरी की लागत ₹40000 से ₹50000 तक हो सकती है ।
- इनवर्टेड पेनील टिशू वेजिनोप्लास्टी :इस सर्जरी का उपयोग ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए किया जाता हैं। इसमें लिंग की ऊपरी त्वचा हटाकर उल्टा कर योनि की परत बनाई जाती है । इन सभी प्रक्रियाओं की लागत लगभग ₹40000 रुपए से ₹50000 रुपए तक हो सकती है।
क्या मुंबई में वेजिनोप्लास्टी के लिए बीमा कवर मिलता है
सर्जरी स्वास्थ्य कारणों जैसे किसी संक्रमण या कैंसर की वजह से कराई जाए तो बीमा कवर प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन अगर यही प्रक्रिया कॉस्मेटिक रीजन से कराई जाती है तो लागत राशि को मेडिकवर नहीं मिलता है।
सारांश
वेजिनोप्लास्टी आजकल कॉस्मेटिक प्रक्रिया की तहत ज्यादा कराइ जाने लगी है। महिलाएं अपनी ढ़ीली योनि के कसाव के लिए यह सर्जरी करती है। इसके लिए कोई बीमा कवर नहीं मिलता है।आपको इसके लिए अपनी जेब से खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं चिकित्सकीय कारण से कराई जाने वाली सर्जरी को कवर मिल सकता है।