मुंबई में वेजाइनल वार्ट ट्रीटमेंट की लागत
मुंबई में वेजाइनल वार्ट ट्रीटमेंट के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में वजाइनल वार्ट्स ट्रीटमेंट की लागत कितनी है?
वजाइनल वार्ट्स को जननांग या योनि मस्से भी कहा जाता है। यह एक यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) है। यौन सक्रिय अधिकांश लोग अपने जीवन में एक न एक बार पैपिलोमावायरस (एचपीवी) से जरूर प्रभावित होते हैं। वजाइनल वार्ट्स एक प्रकार के वायरस के संक्रमण से होता है।
वार्ट्स जननांग क्षेत्र में छोटे छोटे, मांसल, भूरे रंग के होते हैं जिनका विकास होता रहता है। यह धीरे धीरे योनि से होते हुएअंडकोश और गर्भाशय ग्रीवा के क्षेत्र में फ़ैल सकते हैं। यह एक फूल गोभी की तरह फैले होते हैं।
इसके कारण मरीज को खुजली होती है और यदि इनका समय पर उपचार नहीं किया जाए तो इससे कैंसर का भी संभावना हो सकती है। इसलिए इसके सर्जिकल उपचार की आवश्यकता होती है।
मुंबई में वजाइनल वार्ट्स ट्रीटमेंट की न्यूनतम लागत 10,000 रुपये हो सकती है, जबकि इसकी अधिकतम लागत 25,000 रुपये हो सकती है। औसत लागत की बात करें तो यह करीब 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
यह सर्जरी आप हमारे माध्यम से भी करा सकते हैं। हमारे यहां इस सर्जरी को कराने से कई तरह की सुविधाएं मरीज की दी जाती हैं। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए हमसे सम्पर्क करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में वजाइनल वार्ट्स ट्रीटमेंट से पहले होने वाली जांच की लागत
मुंबई में वजाइनल वार्ट्स ट्रीटमेंट से पहले मरीज के समस्त स्वास्थ्य का आकलन करने औरस्थितिकी गंभीरता निर्धारित करने के लिए सर्जन कई तरह के नैदानिक परीक्षणों की सिफारिश करते हैं। नैदानिक परीक्षण अलग अलग लैब से कराये जाते हैं इसलिए लागत में अंतर आ सकता है। चलिए जानते हैं कि इन नैदानिक परीक्षण की अनुमानित लागत कितनी हो सकती है।
- पैप टेस्ट- इस परीक्षण का उपयोग मरीज केअसामान्य गर्भाशय ग्रीवा कोशिकाओं को खोजने के लिए किया जा सकता है। इस परीक्षण की लागत मुंबई में₹500 से ₹1400 तक हो सकती है।
- एचपीवी टेस्ट- इस परीक्षण का उपयोग ग्रीवा कैंसर से जुड़े उच्च जोखिम वाले एचपीवी प्रकारों की पहचान करने के लिए किया जाता है। परीक्षण मेंसंक्रमण पैदा करने वाले वायरस के जेनेटिक सामग्री (डीएनए) का अध्ययन किया जाता है। इस परीक्षण की लागत1500 से लेकर ₹2500 तक हो सकती है।
- ब्लड टेस्ट- सर्जिकल प्रक्रिया के लिए रक्त जांच आवश्यक है इससे मरीज की अंतर्निहित स्वास्थ्य का पता चलता है। इस परीक्षण की लागत मुंबई में₹300 से लेकर ₹500 तक हो सकती है।
- बायोप्सी- किसी प्रकार के संक्रमण या कैंसर के खतरे की पुष्टि के लिए के लिए यह परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षण में योनि और गर्भाशय ग्रीवा से ऊतकों के नमूने लिए जाते हैं और फिर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है। इस टेस्ट की अनुमानित लागत₹4000 से लेकर ₹10000 तक होई सकती है।
मुंबई में वजाइनल वार्ट्स ट्रीटमेंट की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
मरीज की समस्या की गंभीरता के आधार पर ट्रीटमेंट किया जाता है। प्रत्येक मरीज की स्वास्थ्यस्थिति, बीमारी की जटिलता अलग-अलग होती है। इसलिए लागत भी अलग अलग आ सकती है। चलिए उन कारकों के बारे में समझते हैं जो सर्जरी की लागत को बदल सकते हैं। यह कारक निम्न हो सकते हैं:
- मरीज की उम्र: वजाइनल वार्ट्स उपचार की लागत को मरीज की उम्र प्रभावित कर सकती है। मरीज के उम्र के मुताबिक ही प्रक्रिया का चयन किया जाता है। वहीं अधिक उम्र की महिला के उपचार प्रक्रिया में जटिलताएं भी बहुत होती हैं। इन जटिलताओं को दूर करने में लागत भी बढ़ जाती है
- सर्जन का चुनाव: मरीज के सर्जन का चुनाव भी लागत को बढ़ाने और घटाने में सक्षम होता है। अनुभवी और योग्य सर्जन सामान्य सर्जन की तुलना में ज्यादा शुल्क लेता है।
- गंभीरता और सीमा : वजाइनल वार्ट्स की गंभीरता भी लागत को बढ़ा सकती है।जैसे यदि वार्ट्स का आकार, संख्या बड़े दायरे में फैला है तो लागत प्रभावित होती है। अधिक फैले वजाइनल वार्ट्स के उपचार में अतिरिक्त उपचार की आवश्यकता होती है।
- अस्पताल का चुनाव: सर्जन द्वारा उपचार के लिए चुना गया अस्पताल भी प्रक्रिया की लागत को प्रभावित कर सकता है। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित अस्पताल की फीस सामान्य अस्पताल से ज्यादा होती है।
मुंबई में वजाइनल वार्ट्स सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
मुंबई में वजाइनल वार्ट्स के ट्रीटमेंट की लागत निम्नलिखित कारक प्रभाव डाल सकते हैं:-
- उपचार की तकनीक : वजाइनल वार्ट्स का उपचार कई विधियों से किया जाता है। इन विधियों में शामिल हैं, दवाएं, रासायनिक उपचार, शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएं। इन सभी विधियों की लागत अलग-अलग होती है। मरीज पर जिस उपचार विधि का उपयोग किया जाएगा लागत उतनी ही आएगी।
- परीक्षण : व जाइनल वार्ट्स से पहले कराए जाने वाले नैदानिक परीक्षण अलग-अलग डायग्नोस्टिक सेंटर में कराये जाते हैं। मरीज के समग्र स्वास्थ्य के आधार पर अलग-अलग टेस्ट करवाए जा सकते हैं। यह टेस्ट उपचार की लागत प्रभावित कर सकते हैं।
- अन्य खर्चे : अस्पताल में मिलने वाली अतिरिक्त सेवाएं,दवाएं, आने जाने का खर्च, जटिलताओं के लिए की जाने वाली अतिरिक्त चिकित्सा आदि उपचार की समग्र लागत में जोड़ सकते हैं।
- अनुवर्ती परामर्श: उपचार के दौरान मरीज को अनुवर्ती परामर्श की आवश्यकता होती है। ये परामर्श मरीज की रिकवरी के लिए जरुरी होती है। साथ ही जटिलताओं को कम करने के लिए परामर्श लिया जाता है। इन परामर्शों की कीमत उपचार की लागत को प्रभावित कर सकती है।
क्या मुंबई में वजाइनल वार्ट्स ट्रीटमेंट के लिए बीमा कवर मिलता है?
वजाइनल वार्ट्स का उपचार यदि सही समय से नहीं किया जाता है तो यह गंभीर रूप धारण कर सकती है। मुंबई में वजाइनल वार्ट्स सर्जरी के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोगकिया जाता है। इन तकनीकों की लागत अलग अलग होती है। चलिए जानते हैं कि ये तकनीक कौन कौन सी हैं और इनकी लागत कितनी है:-
- लेजर: लेजर का उपयोग कर वजाइनल वार्ट्स का उपचार किया जा सकता है। इसमें मस्से और मस्सों को हटाने के लिए एक तीव्र प्रकाश किरण का उपयोग जाता है। यह ऊर्जा मस्सों के अंदर मौजूद छोटी रक्त वाहिकाओं को जलाकर समाप्त कर देती है। इससे मस्सों के अंदर रक्त का संचार भी रुक आता है और वह समाप्त हो जाते हैं। यह एक लागत प्रभावी चिकित्सा प्रणाली है। इसकी तकनीक की लागत लगभग 25,000 रुपये हो सकती है।
- छांटना: यह प्रक्रिया ज्यादा गंभीर मस्सों के उपचार के लिए प्रभावी प्रक्रिया है। इसमें सर्जिकल स्क्रैपिंग स्केलपेल का उपयोग किया जाता है और मस्सों को हटाया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को किसी प्रकार का दर्द न हो उसके लिए एनेस्थीसिया दिया जाता है। इसमें उपकरणों की सहायता से वजाइनल वार्ट्स हटा दिया जाता है और फिर टांका लगा दिया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹10,000 से लेकर ₹15,000 रुपए तक हो सकती है।
- इलेक्ट्रोकॉटरी: इस प्रक्रिया में सर्जन सबसे पहले मरीज कोएनेस्थीसियादेते हैं। उसके बादएक विद्युत चार्ज वायर लूप का उपयोग कर मस्सों को हटाते हैं।इसमेंविद्युत प्रवाह से मस्से जलकर समाप्त हो जाते हैं। इस तकनीक की लागत लगभग 15,000 रुपए से लेकर 20 ,000 रुपये के आसपास हो सकती है।