मुंबई में टमी टक सर्जरी की लागत
मुंबई में टमी टक सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में टमी टक सर्जरी की लागत कितनी होती है?
जिन लोगों के पेट की चर्बी व्यायाम और डाइट प्लान के बाद भी कम नहीं हो रही हो तो उनके लिए यह सर्जरी किसी वरदान के कम नहीं। टमी टकर सर्जरी को एब्डोमिनोप्लास्टी भी कहते हैं। इस सर्जरी के द्वारा पेट की अतिरिक्त चर्बी और त्वचा को काट कर हटा दिया जाता है।
साथ ही मरीज के पेट की दीवार में मांसपेशियों को कस कर पेट को समतल बनाया जाता है। ये सर्जरी लिपोसक्शन से अलग है हालाँकि पेट की चर्बी हटाने एक लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। टमी टकर सर्जरी एक बड़ी प्रक्रिया है। इस सर्जरी को कराने से पहले आपको इसके बारे में सही से जान लेना चाहिए।
इस सर्जरी को कराने वाले मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होने चाहिए। जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें यह सर्जरी नहीं करनी चाहिये। मुंबई में इस सर्जरी प्रक्रिया के लिए न्यूनतम लागत लगभग 80,000 रुपये हो सकती है। जबकि इसकी अधिकतम लागत लगभग 1,50,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं इसकी औसत लागत लगभग 1,15,000 रुपये हो सकती है।
अगर आप हमारे यहां इस सर्जरी को कराना चाहते हैं तो हमारे सर्जन आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए मरीज के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ में निशुल्क परामर्श, फ्री एम्बुलेंस सेवा के साथ कई अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के टमी टक सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
मिनी टमी टक | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹120,000 |
स्टैंडर्ड टमी टक | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
एक्टेंडेड टमी टक | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹350,000 |
सर्कमफेरेंशियल टमी टक | ₹300,000 | ₹250,000 | ₹450,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में टमी टक सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
मुंबई में टमी टक प्रक्रिया से पहले, सर्जन को किसी भी अंतर्निहित चिकित्सा मुद्दों की जांच के लिए नैदानिक परीक्षण की सलाह देते हैं। और यह सुनिश्चित करते हैं कि रोगी का सर्जरी प्रक्रिया और एनेस्थीसिया को संभालने में सक्षम है या नहीं। मुंबई में टमी टक सर्जरी से पहले आमतौर पर जिन लैब टेस्ट की सिफारिश की जाती है उनमें शामिल हैं;
मरीज के हिसाब से टमी टकसर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
टमी टक सर्जरी की लागत मुंबई में रोगी के आधार पर बहुत अलग अलग हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रक्रिया की लागत कई कारकों द्वारा निर्धारित की जाती है जो प्रत्येक रोगी के मामले भिन्न-भिन्न होती है। टमी टक सर्जरी कराने से पहले रोगी कुछ मुख्य बिंदुओं का ध्यान रख सकता है। मुंबई में टमी टक ऑपरेशन की लागत को प्रभावित करने वाले कारकों में शामिल हैं
- सर्जरी की सीमा: सर्जरी की लागत मरीज के पेट पर जमी अतिरिक्त त्वचा और वसा की मात्रा पर निर्भर करती है जिसको सर्जिकल प्रक्रिया से हटाने की आवश्यकता होती है। साथ ही मांसपेशियों की मरम्मत की आवश्यकता भी होती है।
- सर्जन का अनुभव और प्रतिष्ठा: मरीज ने अगर अनुभवी सर्जन का चुनाव किया है तो उसकी फीस भी ज्यादा होती है।सामान्यसर्जन की तुलना में जो प्रसिद्ध हैं और जिनके पास विशेषज्ञता है, वे अपनी सेवाओं के लिए अधिक शुल्क ले सकते हैं।
- भौगोलिक स्थान: ऑपरेशन की कीमत अस्पताल या क्लिनिक जहां सर्जरी की जा रही है, के आधार पर भिन्न हो सकती है।
- मरीज की उम्र: अगर मरीज की उम्र ज्यादा है तो उसकी सर्जरी प्रक्रिया में लागत ज्यादा आएगी।
- स्वास्थय संबंधी अन्य समस्याएं: इस सर्जरी के लिए मरीज को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना आवश्यक है। अगर मरीज को कोई अन्य बीमारी है तो सर्जरी से पहले उसका ठीक होना जरुरी है। इस कारण की वजह से उस मरीज की लागता बढ़ सकती है।
मुंबई में टमी टक सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
मरीज से दूसरे मरीज की आवश्यकता और सर्जरी की गंभीरता के आधार पर लागत बदलते रहती है। लागत को प्रभावित करने के निम्न कारण हो सकते हैं।
- सुविधा का प्रकार: टमी टक प्रक्रिया की लागत सुविधा के प्रकार के आधार पर भिन्न हो सकती है। सरकारी अस्पताल की तुलना में निजी अस्पताल में कराई जाने वाली सर्जरी के दौरान मिलने वाली सुविधाओं का शुल्क ज्यादा होगा ।
- अस्पताल में भर्ती: अस्पताल में रुकने पर भी मरीज की लागत प्रभावित होती है। टमी टक सर्जरी के ज्यादातर मामलों में सर्जरी पूरी होने के बाद मरीज उसी दिन घर लौट सकता है। हालांकि, डॉक्टर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह केवल तभी दे सकते हैं जब रोगी को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल की देखभाल की जरूरत हो। अस्पताल में भर्ती होने की लागत, यदि आवश्यक हो, ठहरने की अवधि और चुने गए कमरे या वार्ड के प्रकार के आधार पर भिन्न हो सकती है।
- लैब टेस्ट और परामर्श : लैब टेस्ट और सर्जन के साथ परामर्श की लागत को सर्जरी की अंतिम लागत प्रभावित कर सकता है।
- एनेस्थीसिया फीस : प्रक्रिया के दौरान उपयोग किए जाने वाले एनेस्थीसिया का प्रकार और मात्रा भी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती है।
- सर्जरी के प्रकार: मरीज के पेट के आकार पर सर्जरी प्रक्रिया तय की जाती है। अगर सर्जरी प्रक्रिया जटिल होगी तो लागत भी ज्यादा होगी।
- प्री/ पोस्ट देखभाल: सर्जरी के पहले और बाद कई तरह के खर्च होते हैं जैसे, अस्पताल आने जाने का खर्च, सर्जिकल उपकरण के लिए किये गए खर्च, मरीज के देखभाल में किया जा रहा खर्च, सर्जन के साथ परामर्श आदि खर्च सर्जरी की लागत को प्रभावित करते हैं।
मुंबई में टमी टक सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
मुंबई में टमी टक सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत अलग-अलग हो सकती है। प्रत्येक घटक की लागत को समझने से रोगी को सर्जरी की लागत समझने में आसानी होती है
- फुल टमी टक: फुल टमी टक सर्जरी प्रक्रिया के दौरान फैट घटाने के साथ साथ पेट की मांसपेशियों को कसा जाता है। सबसे पहले मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है फिर बेली फैट पर चीरा लगाकर अतिरिक्त त्वचा और फैट युक्त उत्तकों को निकाल दिया जाता है।मुंबई में इस सर्जरी की लागत 80,000 रुपये से लेकर 90,000 रुपये तक हो सकती है।
- मिनी टमी टक: इस सर्जरी को आंशिक एब्डोमिनोप्लास्टी भी कहा जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान छोटे क्षेत्र में फैले अतिरिक्त वसा और उत्तकों को हटाने का काम किया जाता है। इसकी लागत 1,00,000 रुपये तक हो सकती है।
- एक्सटेंडेड टमी टक: ये उन मरीजों के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिन्होंने अपना वजन खुद से कम करने में सफलता पाई हो लेकिन जो अतिरिक्त फैट बचा हो उसे भी हटाना चाहते हों। दौरान पेट से अतिरिक्त त्वचा और चर्बी को हटाने के अलावा ढीली या फटी हुई मांसपेशियों की मरम्मत की जाती है। सर्जरी के इस तकनीक की लागत लगभग 1,15,000 रुपये से लेकर 1,30,000 रुपये तक हो सकती है।
- सर्कंफरेंशियल टमी टक: 360 °लिफ्ट के नाम से जाने जानी वाली इस प्रक्रिया द्वारा मरीज के पेट का ही नहीं पीठ का भी फैट कम किया जाता है। मुंबई में इस प्रक्रिया की लागत 1,30,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये तक हो सकती है।
क्या मुंबई में टमी टक सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
नहीं अधिकतर टमी टक सर्जरी मामलों में बीमे का भुगतान नहीं किया जाता है क्योंकि यह एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है। बीमा पॉलिसी केवल स्वास्थ्य सुधारों के लिए ही दिया जाता है। अगर यह सर्जरी किसी चिकित्सकीय कारण से की गई तो मरीज प्रक्रिया के लिए कवरेज प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं।
सारांश
टमी टक सर्जरी एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा कोई भी फ़्लैट और टोंड टमी पा सकता है लेकिन यह ध्यान देने योग्य बात है की सर्जरी प्रक्रिया वजन कम करने का साधन नहीं है। यह तभी किया जाना चाहिए जब वजन शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगा हो। मुंबई में इस सर्जरी प्रक्रिया की लागत ₹80,000 और ₹1,50,000 के बीच कहीं भी हो सकती है। इस सर्जरी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।