Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

मुंबई  में रोटेटर कफ रिपेयर सर्जरी की लागत

शुरुआती कीमत ₹230,000
NA
सर्जरी प्रकारNA
NA
सर्जरी करने की अवधिNA
N/A
हॉस्पिटल में रहने की अवधिN/A
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
NA
एनेस्थीसियाNA
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹230,000
औसत कीमत(लगभग)₹330,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹500,000

मुंबई में रोटेटर कफ रिपेयर सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
91%33 ratings
Dr. Chirag DalalOrthopedic Doctor15 Years Exp

MS - Orthopaedics

1,000 at clinic500 online
doctor-profile
87%47 ratings
Dr. Shrinand VaidyaOrthopedic Doctor38 Years Exp

Fellowship in Joint Repla...अधिक पढ़ें

2,500 at clinic1,000 online
doctor-profile
% ratings
Apollo Spectra HospitalsOrthopedic Doctor

1,000 at clinic
doctor-profile
% ratings
Dr. Priyank PatelOrthopedic Doctor14 Years Exp

MBBS, MS - Orthopaedics, ...अधिक पढ़ें

1,500 at clinic2,000 online
doctor-profile
90%348 ratings
Dr. Rajesh GayakwadOrthopedic Doctor19 Years Exp

DNB (Orthopedics), MNAMS ...अधिक पढ़ें

700 at clinic700 online
सभी डाक्टर देखें

मुंबई में रोटेटर कफ रिपेयर की लागत कितनी है?

रोटेटर कफ चार मांसपेशियों और उनके टेंडन का एक समूह होता है जो कंधें को स्थिर रखने और हाथ को विभिन्न दिशाओं में चलने में सक्षम बनाने के काम करता है। यहाँ चार मांसपेशियां सुप्रास्पिनैटस, इन्फ्रास्पिनैटस, टेरस माइनर और सबस्कैपुलरिस जो कंधे की जोड़ को बांध के रखते हैं और उन्हें स्थिर और गतिशील बनाते हैं।

कभी कभी चोट या अन्य स्तिथियों के कारण टेंडन फट जाते हैं जिसे रोटेटर कफ टियर कहा जाता है। रोटेटर कफ टियर के कारण कंधे में सूजन और दर्द होने लगता है। इस स्थिति के निदान के लिए सर्जरी करनी पड़ती है।

इस सर्जरी का मुख्य काम दर्द और सूजन से राहत दिलाने के साथ साथ कंधे की गतिशीलता बहाल करना। मुंबई में इस सर्जरी की न्यूनतम लागत 60,000 रुपये हो सकती है। जबकि इसकी अधिकतम लागत लगभग 75,000 रुपये हो सकती है। वहीं इस प्रक्रिया की औसत लागत 65,000 रुपये हो सकती है।

यदि आप हमारे माध्यम से यह सर्जरी कराते हैं तो आपको निशुल्क परामर्श के साथ कई सुविधाएं मिल सकती है। जो आपकी सर्जिकल प्रक्रिया को और आसान बना सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे सम्पर्क करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई में रोटेटर कफ रिपेयर से पहले होने वाली जांच की लागत

मुंबई में रोटेटर कफ रिपेयर सर्जरी से पहले सर्जन कंधे में दर्द और गतिशीलता का आकलन करने के लिए शारीरिक परीक्षण करते हैं। उसके बाद कंधे में आई चोट की गंभीरता की बारीकी से जांच के लिए कुछ नैदानिक परीक्षणों की सिफारिश कर सकते हैं। यह परीक्षण अलग अलग जांच केन्द्रों पर कराए जाते हैं इसलिए उनकी लागत भी भिन्न-भिन्न हो सकती है। चलिए समझते हैं कि किस जांच की कितनी लागत हो सकती है :-

  • एक्स-रे - कंधे के एक्स रे परीक्षण के द्वारा रोटेटर कफ टियर का पता नहीं चलता है। लेकिन इस परीक्षण से यह पता किया जा सकता है कि कंधे में दर्द किसी अन्य स्थिति के कारण तो नहीं हो रहा है। इस परीक्षण की लागत ₹800 से लेकर ₹1200 तक हो सकती है।
  • सीटी स्कैन- कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन के द्वारा कंधे के क्षतिग्रस्त हिस्से की बारीकी से जांच की जाती है। इस परीक्षण की लागत ₹1500 से लेकर ₹2500 तक हो सकती है।
  • एमआरआई - इमेजिंग परीक्षण एमआरआई में रेडियो तरंगों के उपयोग कर कंधे में हड्डी, मांसपेशियों और कोमल ऊतकों की विस्तृत छवियां प्राप्त करते हैं। इस परीक्षण की लागत ₹6000 से लेकर ₹8000 तक हो सकती है।

मरीज के हिसाब से रोटेटर कफ रिपेयर की लागत में अंतर क्यों होता है?

रोटेटर कफ रिपेयर एक महत्वपूर्ण सर्जिकल प्रक्रिया है। इसमें लगने वाली लागत प्रत्येक मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है। यह कई कारकों द्वारा प्रभावित होती है। चलिए समझते हैं कि मरीज के हिसाब से रोटेटर कफ रिपेयर की लागत में अंतर करने वाले कारक कौन कौन से हो सकते हैं:

  • मरीज की उम्र: प्रक्रिया की लागत को मरीज की उम्र प्रभावित कर सकती है। बढ़ते उम्र के साथ हड्डियां घिस जाती हैं और कमजोर हो जाती हैं। जब यह क्षतिग्रस्त होती है तो उसके उपचार में जटिलता आती है और लागत भी बढ़ जाती है। वहीं यदि किसी कम उम्र के मरीज के लिए यह प्रक्रिया की जाती है तो जटिलता कम होने के साथ लागत भी कम आती है।
  • रोटेटर कफ टियर की गंभीरता: रोटेटर कफ टियर की सीमा और गंभीरता भी प्रक्रिया की लागत को प्रभावित करती है। अधिक क्षतिग्रस्त टियर को व्यापक मरम्मत की आवश्यकता होती है इससे लागत ज्यादा आती है।
  • सर्जन का चुनाव: मरीज द्वारा रोटेटर कफ रिपेयर के लिए चुने गए सर्जन की विशेषज्ञता और अनुभव लागत को बढ़ा सकती है। वहीं सामान्य सर्जन की फीस कम होती है।
  • अन्य बीमारियां: रोटेटर कफ टियर के मरीज को यदि अन्य बीमारियां होती हैं तो रिपेयर करने से पहले उन बीमारियों को नियंत्रित करना पड़ता है। यह खर्च प्रक्रिया की कुल लागत बढ़ा सकता है।

मुंबई में रोटेटर कफ रिपेयर की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?

रोटेटर कफ रिपेयर एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया को मुंबई में कई कारक प्रभाव डालते हैं। यह कारक निम्न हो सकते हैं:

  • अस्पताल का चुनाव: मरीज यदि इस प्रक्रिया के लिए किसी सरकारी अस्पताल का चुनाव करता है तो लागत कम आती है। जबकि निजी अस्पताल में प्रक्रिया की लागत ज्यादा हो सकता है।
  • तकनीक का चुनाव : रोटेटर कफ की गंभीरता और मरीज के समस्त स्वास्थ्य को देखते हुए सर्जिकल प्रक्रिया का चुनाव करते हैं। इसके लिए अलग-अलग सर्जिकल तकनीक उपलब्ध हैं, इन तकनीकों की लागत भी अलग अलग होती है।
  • पोस्ट सर्जिकल देखभाल: रोटेटर कफ की मरम्मत के बाद मरीज की गंभीरता के आधार कई अन्य देखभाल की जरूरत पड़ती है। इसमें फिजिकल थेरेपी, दवाएं और फॉलो-अप विज़िट आदि शामिल है।
  • अस्पताल या शल्य चिकित्सा सुविधा: अस्पताल में एक्स्ट्रा दिन रहने का शुल्क,दवाएं चिकित्सा सुविधा,अन्य प्रकार की सुविधाओं के लिए लगने वाला खर्च लागत को बढ़ा देता है।
  • अनुवर्ती परामर्श: सर्जिकल प्रक्रिया के बाद जल्द रिकवरी और जटिलताओं को कम करने के लिए समय से अनुवर्ती परामर्श जरुरी होता है। हर मरीज के लिए यह परामर्श अलग अलग हो सकता है जिसकी लागत प्रक्रिया की लागत में जुड़ सकती है।
  • टेस्ट लैब: प्रक्रिया के पहले और बाद कई तरह के परीक्षण कराए जाते हैं। इन परीक्षण को अलग अलग केंद्रों में किये जाते हैं इसलिए इनकी लागत भी अलग अलग हो सकती है। इन परीक्षण की लागत प्रक्रिया की कुल लागत को प्रभावित कर सकती है।

मुंबई में रोटेटर कफ रिपेयर के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

मुंबई में रोटेटर कफ रिपेयर के लिए सर्जन कई तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। इन तकनीकों की लागत भी अलग-अलग होती है। चलिए जानते हैं कि मुंबई में कौन सी तकनीक की कितनी लागत आ सकती है।

  • ओपन रोटेटर कफ रिपेयर: यदि रोटेटर कफ बड़ा है या जटिल है तो इसे ठीक करने के लिए पारंपरिक ओपन सर्जरी की आवश्यकता होती है। इसमें चीरा (कई सेंटीमीटर लंबा) लगाया जाता है। सर्जन कंधे पर चीरा लगाता है और फटे लिगामेंट्स तक पहुंच बनाने के लिए कंधे की मांसपेशियों (डेल्टॉइड) में से एक को अलग या विभाजित करता है।
  • ओपन रिपेयर के दौरान सर्जन एक्रोमियन के नीचे से हड्डी के स्पर्स को हटा देता है। ओपन रिपेयर उन लोगों के लिए अच्छा होता है जिनके रोटेटर कफ के अतिरिक्त पुनर्निर्माण या लिगामेंट्स को बदलने की जरुरत होती है। इस सर्जिकल प्रक्रिया की लागत 75,000 रुपये हो सकती है।
  • आर्थोस्कोपिक मरम्मत: आर्थ्रोस्कोपी के दौरान सर्जन आपके कंधे की जोड़ ठीक करने के लिए छोटे चीरे का उपयोग करता है। इस प्रक्रिया में एक छोटा कैमरा, जिसे आर्थ्रोस्कोप का उपयोग किया जाता है। कैमरा मॉनिटर से जुड़ा होता और वह लाइव वीडियो फीड प्रदर्शित करता है और सर्जन इन छवियों की मदद से उपचार आसानी से करता है। इसमें सर्जन लघु सर्जिकल उपकरणों द्वारा मरम्मत का काम करता है। इन प्रक्रिया की लागत 65,000 रुपये हो सकती है।
  • मिनी-ओपन रिपेय र: ओपन रिपेयर की तुलना में मिनी-ओपन रिपेयर में छोटे ओपन चीरे का उपयोग किया जाता है। यह तकनीक आमतौर पर कंधे के आन्तरिक संरचनाओं को नुकसान का आकलन और उपचार करने के लिए आर्थ्रोस्कोपी का उपयोग करती है। इसमें जब एक बार आर्थोस्कोपिक हिस्सा पूरा हो जाता है। तब सर्जन मिनी-ओपन चीरा के माध्यम से रोटेटर कफ की मरम्मत करता है। इन सर्जरी की लागत 75,000 रुपये हो सकती है।

क्या मुंबई में रोटेटर कफ रिपेयर के लिए बीमा कवर मिलता है?

रोटेटर कफ रिपेयर सर्जरी स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक सर्जिकल प्रक्रिया है। इसलिए सभी बीमा कंपनियां इस प्रक्रिया के लिए बीमा कवर प्रदान करती है। हालांकि कवरेज लागत का कितना भाग मिलेगा यह आपकी बीमा पॉलिसी पर निर्भर करता है। आप जब भी सर्जरी के लिए जाएं तो आप अपने बीमा एजेंट से एक बार जरूर संपर्क करें।

सारांश

रोटेटर कफ रिपेयर एक ऐसी सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमे कंधे के क्षतिग्रस्त रोटेटर कफ की मरम्मत की जाती है। मरम्मत कई प्रकार से की जा सकती है। इन सब की लागत मुंबई में अलग-अलग हो सकती है। यदि आपको यह सर्जरी करानी है तो आप अपने सेवा प्रदाता से मिलकर प्रक्रिया की कुल लागत के बारे में जानकारी हासिल कर लें।

वेरिफाइड बाय
Profile Image
Dr. Sameer ChaudhariOrthopedic Doctor•15 Years ExpMBBS

रोटेटर कफ रिपेयर सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

रोटेटर कफ रिपेयर सर्जरी के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.45/ 5

(428 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
रोटेटर कफ रिपेयर सर्जरी  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर