मुंबई में नेजल पॉलीप्स की लागत
मुंबई में नेजल पॉलीप्स के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में नेज़ल पॉलीप्स सर्जरी की लागत कितनी होती है ?
नाक के पॉलीप्स का दर्द रहित और सौम्य (कैंसर नहीं) वृद्धि होना नेजल पॉलीप्स कहलाता है। ये नाक के मार्ग और साइनस में पाए जाते हैं। ये मरीज की नाक के आसपास की हड्डियों में खोखले स्थान होते हैं।
ये श्लेष्मा झिल्ली के बने पतले, मुलायम ऊतक होते हैं जो इन शरीर के अंगों को रेखा बद्ध करते हैं। नाक के जंतु वे पुरानी सूजन से उत्पन्न होते हैं। और जिनको अस्थमा, संक्रमण, एलर्जी, आदि की शिकायत रहती है उन्हें भी यह समस्या होती रहती है।
सर्जरी के द्वारा ये नाक के जंतुसिकोड़सकतेहैं औरउनकीसमस्याओंसे राहत मिल सकती है।इसकीसर्जरी की न्यूनतम लागत ₹45000 हो सकती हैं, जबकि वहीं अधिकतम लागत ₹70000 के करीब हो सकती है। इसकी औसत लागत ₹57500 हो सकती है।
हमारे सर्जन इस सर्जरी को आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ करते हैं। अगर आप हमारे माध्यम से यह सर्जरी कराते हैं तो आपको निशुल्क परामर्श के साथ कई अन्य सुविधाएं निशुल्क मिलती हैं। ज्यादा जानकारीके लिए हमसे सम्पर्क करें।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के नाक जंतु उपचार की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैलून सिनुप्लास्टी | ₹110,000 | ₹75,000 | ₹150,000 |
बैलून सिनुप्लास्टी | ₹110,000 | ₹75,000 | ₹150,000 |
एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी | ₹85,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
कार्यात्मक एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी | ₹57,500 | ₹45,000 | ₹70,000 |
नेजल पॉलीप्स के लिए दवाएं | ₹7,000 | ₹5,000 | ₹10,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में नेज़ल पॉलीप्स सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
सर्जरी को प्रभावित करने वाले कारकों का पता लगाने के लिए सर्जन कुछ परीक्षण करता है जो निम्न हैं
- नाक की एंडोस्कोपी: नाक और साइनस के अंदर की जांच के लिए एंडोस्कोपी कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान कैमरे के साथ क पतली, लचीली ट्यूब नाक के अन्दर भेजी जाती है। मुंबईमें नेजल एंडोस्कोपी की लागत ₹1,500 से ₹2,000 तक है।
- एक्स-रे: यह एक प्रकार का इमेजिंग टेस्ट होता है। इस परीक्षण के जरिए नाक गुहा और साइनस की छवियों निकाली जाती हैं। नेज़ल पॉलीप्स के लिए एक्स-रे की कीमत ₹250 से ₹500 तक होती है।
- सीटी स्कैन: कमप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन, यह एक तरह का एक्स -रे होता है जिसे कैट स्कैन भी कहा जाता है। इसके द्वारा नाक की गुहा और साइनस की 3डी छवियां प्राप्त की जाती है। मुंबई में सीटी स्कैन की लागत ₹1500 से ₹3500 तक होती है।
- सिस्टिक फाइब्रोसिस के लिए परीक्षण: इस परीक्षण के द्वारा सिस्टिक फाइब्रोसिस की उपस्थिति का पता लगाया जाता है। पॉलीप्स होने का एक यह भी कारण बन सकता है। मुंबई में इस टेस्ट की कीमत₹300 से ₹500 तक हो सकती है।
- रक्त परीक्षण: खून की जांच एक सामान्य जांच होती है। नेजल पॉलीप्स
- सर्जरी से पहले इसकी जांच से पॉलीप्स उपचार को प्रभावित करने वाले परिस्थितियों का पता लगाया जाता है। नेजल पॉलीप्स के लिए रक्त परीक्षण की लागत ₹400 से ₹800 तक होती है।
मरीज के हिसाब से नेजल पॉलीप्स सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर मरीज की अपनी अपनी समस्या होती उसी हिसाब से उनकी लागत निर्भर होती है नेजल पॉलीप्स सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कुछ कारणों में शामिल हैं,
- मरीज की उम्र: मरीज की उम्र भी नेजल पॉलीप्स सर्जरी की लागत प्रभावित करने का कारण बन सकती है।
- बीमारी की गंभीरता: नेजल पॉलीप्स कितना गंभीर है लागत उसपर निर्भर करती है।
- स्वास्थ्य की अन्य समस्याएं: मरीज को अगर पहले से मधुमेह या रक्त चाप की समस्या तो सर्जरी से पहले उसका संतुलन होना आवश्यक है। इन बीमारियों की वजह से मरीज को सर्जरी के बाद रिकवर होने में समस्या आने लगती है। इन सब प्रक्रियायों में लागत बढ़ जाती है।
मुंबई में नेजल पॉलीप्स सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
नेजल पॉलीप्स सर्जरी की लागत एक रोगी से दूसरे रोगी में भिन्न हो सकती है,इसे प्रभावित करने के कई कारक हैं, जो उपचार की कुल लागत निर्धारित करते हैं। ये कारक निम्न हो सकते हैं।
- ईएनटी सर्जन का परामर्श शुल्क : मरीज के चुने हुए सर्जन की फीस लागत को प्रभावित करने का कारण बन सकती है। इस प्रक्रिया के लिए ईएनटी सर्जन द्वारा परामर्श के लिए लिया जाने वाला शुल्क उनके अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर भिन्न हो सकता है।
- एनेस्थीसिया की लागत: सर्जरी के लिए एनेस्थीसिया की लागत उपयोग किए गए एनेस्थीसिया के प्रकार और सर्जरी की अवधि के आधार पर विभिन्न रोगियों के लिए भिन्न-भिन्न हो सकती है।
- सर्जरी से पहले या बाद में आवश्यक दवाओं की लागत: सर्जरी से पहले या बाद में निर्धारित दवाओं की लागत भी उपचार की कुल लागत में शामिल हो सकती है। इन दवाओं में पेन किलर एंटीबायोटिक्स आदि दवाएं शामिल होती हैं जो मरीज के लिए आवश्यक हो सकती है।
- सर्जरी से पहले कराए जाने वाले टेस्ट की लागत : सर्जरी से पहले एक्स-रे, सीटी स्कैन और एलर्जी टेस्ट जैसे नैदानिक परीक्षण सर्जन द्वारा करवाए जाते हैं। इन परीक्षण की लागत से उपचार की कुल लागत तक बढ़ सकती है।
- अस्पताल का शुल्क: नेजल पॉलीप्स सर्जरी की लागत इस बात पर निर्भर करती है कि रोगी ने अपनी सर्जरी के लिए सरकारी या निजी अस्पताल में किसका चुनाव किया है ।
- अतिरिक्त सत्रों के लिए शुल्क: सर्जरी के कुछ मामलों में, पूर्ण उपचार के लिए अतिरिक्त सत्रों की आवश्यकता हो सकती है, और उनकी फीस उपचार की अंतिम लागत को बढ़ा सकती है।
मुंबई में नेजल पॉलीप्स सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
- फंक्शनल एंडोस्कोपी साइनस सर्जरी (FESS): प्रक्रिया द्वारा जल निकासी के प्राकृतिक मार्गों को खोला जाता है ताकि साइनस अपना कार्य सही से कर पाएं । पुरानी साइनसाइटिस संकीर्ण जल निकासी मार्गों की सूजन के कारण साइनस को ठीक से निकालने में असमर्थ होने का कारण बनता है। इसके परिणाम स्वरूप नाक के स्राव साइनस में फंस सकते हैं और समय के साथ उन्हें संक्रमित कर सकते हैं। इस प्रकार की सर्जरी की लागत लगभग 45,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक हो सकती है।
- पॉलिपेक्टोमी: नेजल पॉलिपेक्टोमी नाक के मार्गों में स्थित पॉलीप्स को हटाने के लिए एक शल्य चिकित्सा प्रक्रिया है। यह एक एक तेज़ और दर्द रहित प्रक्रिया है। इस सर्जिकल प्रक्रिया में नाक के अंदर मौजूद पॉलीप कोशिकाओं के समूह को अलग करने या हटाने का काम किया जाता है । इस सर्जरी की लागत 50,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक हो सकती है।
- काल्डवेल-ल्यूक प्रक्रिया: काल्डवेल--ल्यूक ऑपरेशन मैक्सिलरी साइनस के संक्रमण और रोग ग्रस्त म्यूकोसा को हटाने की तकनीक है।साइनसाइटिस के इलाज के लिए सबसे आक्रामक सर्जरी मानी जाती है। इस सर्जरी की लागत 60,000से 70,000 रुपये तक हो सकती है।
- बलून साइनोप्लास्टी: नेजल पोलिप्स को ठीक करने के लिए यह सबसे अच्छी तकनीक मानी जाती है। यह एक सुरक्षित और न्यूनतम इनवेसिव सर्जिकल प्रक्रिया है इस प्रक्रिया के द्वारा संक्रमित नाक की हड्डी या ऊतक को हटाया जाता है। इसकी लागत लगभग 57,000से 70,000 रुपये के बीच कहीं भी हो सकती है।
क्या मुंबई में नेजल पॉलीप्स सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
कुछ बीमा पॉलिसी अपनी योजनाओं के तहत इस सर्जरी के लिए बीमा कवर प्रदान करती हैं। तो वहीं कुछ नहीं करती अगर आप मुंबई में इस सर्जरी को कराने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने बीमा एजेंट से मिलकर अपनी बीमा पॉलिसी की बारीकियों को अच्छे से समझ लें।
सारांश
नेजल पोलिप्सनाक गुहा में एक भूरे रंग के अंगूर के आकार की वृद्धिकी तरह दिखते हैं। ये नरम होते हैं इसकी वजह से मरीज की नाक में जलन, सूजन नाक बहना, सिर दर्द की समस्या होती है। ये समस्या संक्रमण की वजह से होती है। इसके स्थाई इलाज के लिए सर्जरी करनी पड़ती है। इस सर्जरी की लागत ₹45000 से ₹57000 के बीच हो सकती है। इस सर्जरी से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।