Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

मुंबई  में गर्भपात का इलाज की लागत

शुरुआती कीमत ₹20,000
सर्जिकल
सर्जरी प्रकारसर्जिकल
5 -10 मिनट
सर्जरी करने की अवधि5 -10 मिनट
सेम डे डिस्चार्ज
हॉस्पिटल में रहने की अवधिसेम डे डिस्चार्ज
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
जनरल
एनेस्थीसियाजनरल
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹20,000
औसत कीमत(लगभग)₹25,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹40,000
Call Us
0806-541-4446

मुंबई में गर्भपात का इलाज के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
85%10 ratings
Dr Ranjeeta KhatiGynaecologist22 Years Exp

MBBS, DGO, DNB - Obstetri...अधिक पढ़ें

500 at clinic
doctor-profile
89%980 ratings
Dr Neha Agrawal Agrawal ChiraniyaGynaecologist12 Years Exp

MBBS, MS - Obstetrics & G...अधिक पढ़ें

500 at clinic
सभी डाक्टर देखें

मुंबई में मिसकैरेज के उपचार की लागत कितनी हो सकती है ?

अगर भ्रूण में कम या ज्यादा क्रोमोसोम्स होते हैं तब मिसकैरेज का खतरा होता है। कभी-कभी दुर्घटना की वजह से भी मिसकैरेज हो सकता है। प्राकृतिक मिसकैरेज के लिए क्रोमोसोम जिम्मेदार होते हैं जो जेनिटिकली भी सकते हैं।

गर्भावस्था के तीन चार महीनों के अंदर ही भ्रूण नष्ट हो जाना मिसकैरेज कहलाता है। मिसकैरेज के बाद रोगी में वैजाइनल ब्लीडिंग,पेट में तेज दर्द, बुखार, कमजोरी, चक्कर आने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

मिसकैरेज के बाद जब समस्याएं बढ़ने लगे तो तुरंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए। क्योंकि कई बार मिसकैरेज के बाद भी भ्रूण के कुछ टुकड़े मरीज के अंदर रह जाते हैं जिसकी वजह से संक्रमण हो सकता है। तब सर्जरी के द्वारा भ्रूण के टुकड़ों को निकाला जाता है।

मुंबई में इस सर्जरी की लागत ₹20,000 से ₹40,000 तक हो सकती है। हमारे यहां अनुभवी सर्जन इस सर्जरी को कम कीमत में करते हैं। साथ मरीज को ले-जाने, ले-आने की फ्री एम्बुलेंस सेवा और मुफ्त परामर्श भी प्रदान की जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।

मुंबई में विभिन्न प्रकार के गर्भपात उपचार की लागत

ट्रीटमेंट के प्रकारऔसत कीमतन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमत
लेप्रोस्कोपी₹55,000₹30,000₹100,000
गर्भाशयदर्शन₹15,000₹10,000₹20,000
गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भपात मैनेजमेंट₹15,000₹10,000₹20,000
गर्भपात के लिए दवाएं₹2,000₹500₹5,000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई में मिसकैरेज से पहले होने वाली जांच की लागत

सर्जन मरीज की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कुछ परीक्षण करवाता है जो निम्न हैं…

  • पेल्विक अल्ट्रासाउंड: यह एक प्रकार की इमेजिंग परीक्षण है। इस परीक्षण द्वारा मूत्राशय, गर्भाशय और अंडाशय और भ्रूण की छवियां प्राप्त की जाती हैं। इन छवियों से बीमारी की गहनता से जांच हो पाती है। इस परीक्षण में उच्च वेग की ध्वनि तरंगों का उपयोग किया जाता है। इसकी लागत ₹1,000 से ₹5,000 के बीच हो सकती है।
  • ब्लड टेस्ट: यह एक सामान्य जांच है जिससे शरीर के उन सभी कमियों का पता चल जाता है जो सर्जरी को प्रभावित कर सकती हैं। जैसे एनीमिया, प्लेटलेट्स की संख्या अन्य किसी प्रकार के संक्रमण आदि। मुंबई में इस जांच की लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
  • यूरिन टेस्ट: शरीर के अंदर मौजूद किसी भी प्रकार के संक्रमण को जानने के लिए यूरिन टेस्ट करवाया जाता है।इस टेस्ट के जरिए मूत्र नलिका के संक्रमण और किडनी से स्वास्थ्य की पूरी जानकारी मिलती है। मुंबई में इस टेस्ट की लागत ₹100 - ₹350 तक हो सकती है।

मरीज के हिसाब से गर्भपात की लागत में अंतर क्यों होता है?

मिसकैरेज का मतलब अपरिपक्व भ्रूण का गिर जाना।ये कई कारणों से हो सकता है।

मिसकैरेज के रोगों को बहुत ब्लीडिंग होती है, जिससे भ्रूण निकलता है लेकिन कभी-कभी भ्रूण के कुछ अंश रह जाते और सर्जरी करनी पड़ती है। वहीं कुछ रोगी दवाइयों से ही ठीक हो जाते हैं। इसलिए हर मरीज की लिए लागत अलग अलग हो सकती है। आइये लागत को प्रभावित करने वाले कारकों को समझते हैं।

  • गर्भावस्था की अवधि: अगर मरीज का गर्भ पहले या दूसरे सप्ताह में गिर जाता है तो परेशानी कम होती है लेकिन अगर वही भ्रूण दूसरे महीने या उसके बाद गिरे तो परेशानी ज्यादा होती है इसलिए लागत भी अलग-अलग हो सकती है।
  • उम्र : मिसकैरेज की सर्जरी किसी ज्यादा उम्र वाले मरीज का हो तो सर्जरी काफी जटिल हो सकती है इसलिए लागत भी ज्यादा हो सकती है।
  • सर्जन का चुनाव: अगर मरीज शहर के सबसे अनुभवी, योग्य सर्जन से अपनी सर्जरी करवाता है तो लागत ज्यादा आएगी। अनुभवी सर्जन सामान्य सर्जन की तुलना में ज्यादा शुल्क लेता है, इसलिए लागत प्रभावित होती है
  • अन्य कारण: गर्भपात कराने आई महिला अगर किसी अन्य रोग से पीड़ित है तो सर्जरी करते वक़्त समस्या हो सकती है। समस्या जितनी बड़ी होगी लागत उतनी बढ़ जायेगी।
  • गर्भवती की मौजूदा स्थति: मिसकैरेज के बाद सर्जरी कराने आई मरीज को अगर ज्यादा रक्त स्राव हो रहा हो या उसके अन्दर संक्रमण बढ़ गया हो तो उसकी सर्जरी प्रक्रिया जटिल होने के साथ साथ खर्चीली भी हो जाएगी।

मुंबई में गर्भपात की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं

मिसकैरेज की सर्जरी कराने आई महिला की बीमारी की गंभीरता तथा उसकी जरुरत के आधार पर लागत निर्धारित होती है। आईए समझते हैं कि मुंबई में इस सर्जरी की लागत को कौन से कारक प्रभावित कर सकते हैं।

  • अस्पताल / क्लिनिक का स्थान: लागत को प्रभावित करने का मुख्य कारण अस्पताल या क्लीनिक होता है। सर्जरी किसी सामान्य सरकारी अस्पताल में करवाई जाए तो लागत कम आएगी वहीं किसी निजी अस्पताल में सर्जरी हो तो लागत ज्यादा आएगी। दोनों की सर्जरी की लागत में काफी अंतर होता है।
  • लैब टेस्ट: सर्जरी से पहले सर्जन कुछ परीक्षण करवाता है। जोविभिन्न मरीज के लिए भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। कभी-कभी कुछ मरीजों को सर्जरी के बाद भी टेस्ट करवाने पड़ते हैं। इन टेस्ट की लागत मरीज और प्रयोगशाला के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
  • अनुवर्ती परामर्श: सर्जरी के बाद भी सर्जन से परामर्श लेना पड़ता है। किसी मरीज को कुछ समय के लिए तो किसी को काफी समय तक लेना पड़ता है। इन परामर्शों की संख्या आपकी सर्जरी की लागत में जुड़ जाती है।
  • दवाएं/ इंजेक्शन: सर्जन सर्जरी के बाद और पहले कई तरह की दवाइयां और इंजेक्शन मरीज को लेने के लिए कहता है।एक ही दवा के कई ब्रांड होते हैं जिसकी वजह से लागत भी अलग अलग होती है। दवा की लागत सर्जरी की लागत को प्रभावित करती है।
  • एनेस्थीसिया: सर्जरी के दौरान मरीज को अचेतन किया जाता है।इसके लिए एनेस्थीसिया का प्रयोग होता है। इसकी अलग-अलग मात्रा रोगी को दी जाती है। इसलिए उसकी मात्रा और अवधि पर लागत निर्धारित होती है।

मुंबई मेंमिसकैरेजके विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

मिसकैरेज के बाद मरीज को काफी ब्लीडिंग होती है। ब्लीडिंग की वजह से कई सारी दिकत्तें होती हैं। लेकिन आमतौर पर वो ठीक भी हो जाती हैं लेकिन जब भ्रूण के टुकड़े पूरी तरह नहीं निकलते तो उसके लिए सर्जरी की जरुरत पड़ती है। इसी सर्जरी को सक्शन डाइलेशन एंड क्योरटेज (डी एंड सी) कहते हैं। आइये इस सर्जरी के बारे में जानते हैं।

  • सक्शन डाइलेशन एंड क्योरटेज (डी एंड सी): जब भ्रूण पूरी तरह से नहीं निकल पाते तब मरीज में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यह जानलेवा भी हो सकती है। इसलिए इन्हें हटाने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है। इस सर्जरी में 10 से 15 मिनट का वक़्त लगता है।
  • पहले मरीज को एनेस्थीसिया के द्वारा बेहोश किया जाता है। सर्जरी के दौरान मरीज के भ्रूण वाले बचे उत्तकों की परत को साफ किया जाता है।
  • कुछ समय तक मॉनिटरिंग के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है। सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक पेट में मरोड़, हल्की एठन, हल्का रक्त सर्व रह सकता है लेकिन कुछ दवाइयों से यह ठीक भी हो जाता है। इस सर्जरी के बाद मरीज को कुछ दिनों का पूरा आराम लेना चाहिए कोई भारी शारीरिक काम नहीं करना चाहिए। मुंबई में इस सर्जरी की औसत लागत ₹20,000 से ₹40,000 तक हो सकती है।

क्या मुंबई मेंमिसकैरेजसर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

बीमा कंपनी मिसकैरेज सर्जरी की लागत को कवर नहीं करती हैं। बीमा कंपनियों की गर्भावस्था के लिए कुछ योजनाएं होती हैं, जिनका लाभ गर्भावस्था से जुड़े किसी भी प्रकार की समस्या में लिया जा सकता है। लेकिन उनकी लागत बीमा पॉलिसी की बारीकियों पर निर्भर करती है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने बीमा कर्ता से मिलकर जानकारी लें।

सारांश

मिसकैरेज सर्जरी एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कभी कभी संक्रमण बढ़ने की अवस्था में यह प्रक्रिया जटिल भी हो जाती है। मुंबई में इस सर्जरी की लगत ₹20,000 से ₹40,000 तक हो सकती है। इस सर्जरी की लागत का बीमा कवर नहीं मिलता इसलिए इस सर्जरी का खर्च खुद वहन करना पड़ेगा।

वेरिफाइड बाय
Profile Image
Dr Ranjeeta KhatiGynaecologist•22 Years ExpMBBS, DGO, DNB - Obstetrics & Gynecology

गर्भपात का इलाज के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

गर्भपात का इलाज के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.35/ 5

(990 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

S
Sajda
ईमानदारी से कहूं तो मैंने किसी को भी अपनी मिसकैरेज की कहानी शेयर करते हुए या अपन...अधिक पढ़ें
CS
Chanchal Soni
मुझे ऐसा लगा कि ये एक केमिकल प्रेगनेंसी है क्योंकि कुछ ही दिनों में पॉजिटिव प्रे...अधिक पढ़ें
H
Hamroz
मेरा मिसकैरेज हुआ था लगभग 1 महीने पहले पर उसकी वजह से इमोशनल स्ट्रेस के साथ साथ ...अधिक पढ़ें
HM
Huma Mazhar
मिसकैरेज ने मुझे मेन्टल और इमोशनल हेल्थ को प्रायोरिटी बनाना सिखाया। मैंने डॉक्टर...अधिक पढ़ें
M
Madhusudhan
ऑफिस से निकलने के बाद, मेट्रो में मेरा मिसकैरेज हुआ और मैं अकेली ही पास के हॉस्प...अधिक पढ़ें
लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
गर्भपात का इलाज  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर