मुंबई में लिपोमा रिमूवल सर्जरी की लागत
मुंबई में लिपोमा रिमूवल सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में लिपोमा सर्जरी की लागत कितनी होती है?
त्वचा के नीचे वसा से बनी उत्तकों की दर्दरहित गांठ को लिपोमा कहा जाता है। छूने पर यह फिसलता है, इसका आकार धीरे-धीरे बढ़ता रहता है। यह शरीर पर कहीं भी पनप सकते हैं लेकिन वे पीठ, धड़, हाथ, कंधे और गर्दन पर ज्यादा दिखाई देते हैं।
लिपोमा एक प्रकार से उत्तकों का ट्यूमर होता है, जो 40 से 60 की उम्र में ज्यादा होता है। वैसे ये अपने आप ठीक हो जाता लेकिन अगर यह परेशानी का कारण बनता है तो इसकी सर्जरी करानी पड़ती है।
लिपोमा की सर्जरी प्रक्रिया मरीज के लिए सुरक्षित और प्रभावी होती है। सर्जरी के उसी दिन मरीज घर जा सकता है। मुंबई में इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹25000,अधिकतम लागत ₹100000 हो सकती है और औसत लागत की बात करें तो ₹62500 हो सकता है।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के लिपोमा सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लिपोसक्शन | ₹135,000 | ₹70,000 | ₹200,000 |
एक्सिशन सर्जरी | ₹22,000 | ₹10,000 | ₹30,000 |
एंडोस्कोपिक सर्जरी | ₹50,000 | ₹30,000 | ₹80,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में लिपोमा सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
लिपोमा सर्जरी से पहले सर्जन मरीज की स्वास्थ्य का पूरा विवरण जानने के लिए कुछ आवश्यक नैदानिक परीक्षण करता है। परीक्षण के जरिए बीमारी के कारण उसके निवारण संबंधी तथ्यों की जानकारी मिलती है। लिपोमा सर्जरी से पहले होने वाले परीक्षण और उनके लागत निम्न हैं
मरीज के हिसाब से लिपोमा सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
लिपोमा की समस्या आम होती है। ये समस्या किसी को कभी भी हो सकती है लेकिन महिलाओं में थोड़ी कम होती है। इसकी समस्या खतरनाक नहीं होती है लेकिन अगर कोई मरीज इसकी समस्या से छुटकारा पाना चाहता है तो उसके लिए सर्जरी की जरुरत होती है। हर मरीज में इसकी समस्या और स्थिति अलग होती है। इसलिए इस सर्जरी की लागत हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है। इस लागत को प्रभावित करने के कई कारण हो सकते हैं जिनमे से कुछ निम्न हैं।
मुंबई में लिपोमा सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
लिपोमा सर्जरी की लागत को प्रभावित करने के कई कारण हो सकते हैं। इन्हीं में कुछ कारणों की चर्चा करते हैं।
- अस्पताल का चुनाव: मरीज द्वारा चुना गया अस्पताल मरीज की सर्जरी लागत को बढ़ा भी सकता है और घटा भी सकता है। आगर मरीज ने किसी निजी अस्पताल को अपनी सर्जरी के लिए चुना है तो लागत ज्यादा आएगी और सरकारी अस्पताल में यही सर्जरी कराई जाए तो लागत कम आएगी।
- दवाएं: सर्जरी से पहले और बाद में सर्जन मरीज को कुछ विशेष दवाएं दे सकता है। उनकी मात्रा और प्रकार सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। ये हर मरीज के लिए भिन्न हो सकते हैं।
- लैब टेस्ट: मरीज को सर्जरी से पहले कुछ टेस्ट कराने की आवश्यकता होती जैसे एमआरआई, सिटी स्कैन, बायोप्सी, एक्स रे। इन परीक्षणों की कीमत डायग्नोस्टिक सेंटर के हिसाब से हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है।
- एनेस्थीसिया: किसी भी सर्जरी प्रक्रिया के लिए एनेस्थीसिया एक आवश्यक घटक माना जाता है। इसकी मात्रा और अवधि हर मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है।
- अन्य खर्च: अनुवर्ती परामर्श, अस्पताल में भर्ती शुल्क, अधिक रुकने के शुल्क, मिलने वाली अन्य सुविधाएं, आने जाने का खर्च आदि सभी हर मरीज के लिए भिन्न हो सकती हैं जो सर्जरी की लागत को प्रभावित करने में सक्षम है।
मुंबई में लिपोमा सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
लिपोमा से मरीज को आमतौर पर ज्यादा समस्या नहीं होती है लेकिन कभी-कभी ये गंभीर रूप धारण करने लगते हैं। इसमें दर्द शुरू हो जाता है, गाठें सख्त होने लगती हैं, ऐसे में सर्जरी करनी पड़ती है। कई विधियों से इसकी सर्जरी की जाती हैं और इनकी लागत भी भिन्न होती है।
- लिपोसक्शन: लिपोमा के उपचार में लिपोसक्शन का उपयोग किया जा सकता है यह एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया अक्सर बड़े और ज्यादा लिपोमा को हटाने के लिए किया जाता। इस प्रक्रिया के दौरान लिपोमा के ऊपर एक कट लगाया जाता है फिर एक पतली ट्यूब के जरिए लिपोमा का वसा निकल लिया जाता है। साथ ही फिर बढ़ने वाले उत्तकों को भी हटा दिया जाता है। इस प्रक्रिया में अन्य तकनीकों के मुकाबले छोटा चीरा लगता है। इसकी प्रक्रिया की लागत ₹80,000 से ₹100000 तक हो सकती है।
- लिपोमा के एक्सिजन: यह तरीका उन मरीजों के लिए अपनाया जाता है, जिनका लिपोमा छोटा होता है। इस प्रक्रिया में कारपेल के द्वारा कट लगाकर लिपोमा हटा दिया जाता है। साथ में आस-पास के उत्तकों को भी हटाया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹30,000 से लेकर ₹400000 हो सकती है।
- लेजर सर्जरी: पारंपरिक सर्जरी के तुलना में यह सर्जरी कम आक्रमक मानी जाती है। इस प्रक्रिया के बाद मरीज के निशान नाम मात्र के नजर आते हैं या जल्द ही खत्म हो जाते हैं। इस प्रक्रिया की लागत लागत 1,00,000 रुपये तक हो सकती है।
- एंडोस्कोपिक सर्जरी: लेजर की तरह ही यह सर्जरी प्रक्रिया होती है लेकिन इस प्रक्रिया में एक छोटे कैमरे एंडोस्कोपी की मदद से सर्जरी की जाती है। इस प्रक्रिया की लागत 75,000 रुपये से लेकर 90,000 रुपए तक हो सकती है।
क्या मुंबई में लिपोमा सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
लिपोमा सर्जरी के लिए के लिए बीमा कवर मिलना मरीज की बीमा पॉलिसी पर निर्भर करती है। अगर लिपोमा की वजह से मरीज को कोई नुकसान नहीं हो रहा तो उसकी लागत बीमा कंपनियों द्वारा कवर नहीं जाती है। लेकिन अगर उसकी सर्जरी चिकित्सकीय कारण से जरूरी हो जाती है, तो कवर प्राप्त किया जा सकता है। सर्जरी से पहले अपने बीमा एजेंट से जरूर संपर्क करें।
सारांश
लिपोमा की सर्जरी करानी आवश्यक नहीं होती लेकिन जब लिपोमा आकार में बढ़ने लगे और उसमे दर्द या सूजन बढ़ जाए तो सर्जरी आवश्यक हो जाती है। इस सर्जरी की लागत ₹25000 से लेकर ₹100000 के बीच कहीं भी हो सकती है।