मुंबई में लेसिक सर्जरी की लागत
मुंबई में लेसिक सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में लेसिक सर्जरी की लागत कितनी है?
लेजर एपिथेलियल केराटोमिलेसिस (लेसिक) सर्जरी मुख्य रूप से आंखों की समस्याओं को ठीक करने के लिए एक प्रसिद्ध लेजर अपवर्तक सर्जरी है। इसकी उपयोगिता चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस की आवश्यकता को कम करने के लिए किया जाता है। मुख्य रूप से यह सर्जरी हाइपरोपिया (दूरदर्शिता), मायोपिया (निकट दृष्टि) और दृष्टिवैषम्य जैसी समस्याओं से निपटने के लिए की जाती है।
सामान्यतः मुंबई में लेसिक ऑय सर्जरी की न्यूनतम लागत 45,000 रुपये और अधिकतम लागत 1,45,000 रुपये है। वहीं, लेसिक सर्जरी की औसत लागत 95,000 रुपये है। लेसिक सर्जरी करवाने की लागत बहुत सी वजहों से अलग हो सकती है जिनमें से एक वजह हॉस्पिटल का चयन भी है।
आप हमारे माध्यम से भी सर्जरी करा सकते हैं। हम आपको कई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। ये सुविधाएं निम्नलिखित हैं-
- सर्जरी के बाद किसी भी तरह का बीमारी सम्बन्धी परामर्श लेने पर भी कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- हम आपको अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बिल्कुल मुफ्त में तकनीकी सुविधाओं से लेस एम्बुलेंस उपलब्ध कराते हैं।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक 24 घंटे सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
- हम आपको अनुभवी और विशेषज्ञ सर्जन तक पहुंचने में मदद करेंगे।
- सर्जरी की कुल लागत को बिना किसी अतिरिक्त भार के आसान किश्तों में अदा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के लेसिक सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
स्माइल लेसिक सर्जरी | ₹90,000 | ₹80,000 | ₹100,000 |
स्माइल लेसिक सर्जरी | ₹130,000 | ₹125,000 | ₹140,000 |
वेव फ्रंट एनालिसिस | ₹95,000 | ₹45,000 | ₹145,000 |
कंटूरा लेसिक | ₹100,000 | ₹95,000 | ₹105,000 |
सब बोमन केराटोमिलेसिस | ₹35,000 | ₹30,000 | ₹40,000 |
फेम्टोसेकेंड लेसिक | ₹90,000 | ₹80,000 | ₹100,000 |
कन्वेंशनल लेसिक | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹30,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में लेसिक सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
लेसिक सर्जरी से पहले डॉक्टर कई तरह की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। इन जांच के माध्यम से ऑय सर्जन आंखों की बीमारी की गंभीरता का आकलन करता है और फिर उसी के आधार पर चिकित्सा की विधि और सर्जरी की तकनीक का चयन करते हैं। सर्जरी की जांच की लागत अलग-अलग जांच सेंटर्स में अलग अलग हो सकती है।
आइये जानते हैं कि लेसिक सर्जरी के लिए कौन-कौन सी जांच है और उनकी लागत कितनी हो सकती है;
- पुपिल माप: ₹250 से ₹1000 तक
- ड्राई आई टेस्ट: ₹200 से ₹400 तक
- साइक्लोप्लेजिक अपवर्तन: ₹1000 से ₹1500
- कॉर्नियल टोपोग्राफी: ₹1500 से ₹2500 तक
- वेवफ्रंट एनालिसिस: ₹400 से ₹800
- पचिमेट्री: ₹800 से ₹1500
मरीज के हिसाब से लेसिक सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से लेसिक सर्जरी की लागत में अंतर आने के लिए कई तरह के कारक जिम्मेदार हैं, जो निम्नलिखित हैं;
- मरीज की उम्र: जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, उन्हें आंखों की रोशनी कमजोर होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ज्यादा उम्र में लेसिक सर्जरी करवाने पर उन्नत तकनीक की आवश्यकता हो सकती है, इसके अलावा ज्यादा देखभाल की जरूरत भी पड़ सकती है। ऐसे में युवा की अपेक्षा ज्यादा उम्र के लोगों के सर्जरी की लागत ज्यादा हो सकती है।
- बीमारी की गंभीरता: मरीज की आंखों की बीमारी की स्थिति क्या है, सर्जरी की लागत इस बात से भी प्रभावित हो सकती है। दरअसल, बीमारी की गंभीरता के आधार पर की डॉक्टर उपचार की विधि और सर्जरी की तकनीक का चयन करता है, जिससे लागत प्रभावित हो सकती है।
- अन्य बीमारियां: सर्जरी के पहले की जाने वाली जांचों से दोस्तोर यह पता लगाने की कोशिश करता है कि कहीं मरीज की आँखों की समस्या के लिए कोई अन्य बीमारी तो जिम्मेदार है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर उस अन्य बीमारी का भी इलाज करता है, जिसका असर सर्जरी की लागत पर पड़ सकता है।
मुंबई में लेसिक सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
मुंबई में लेसिक सर्जरी की लागत कई कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है। लागत को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक निम्नलिखित हैं-
- सर्जरी की तकनीक: लेसिक सर्जरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक लागत को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, इस सर्जरी के लिए डॉक्टर कई तरह की तकनीक का इस्तेमाल करता है और सभी लकनीकों की लागत अलग अलग हो सकते हैं। ऐसे में उन्नत तकनीक जैसे ब्लेडलेस लेसिक या कस्टम वेवफ्रंट-निर्देशित लेसिक की लागत पारंपरिक लेसिक से अधिक हो सकती है।
- सर्जन का अनुभव: लेसिक सर्जरी करने वाले सर्जन का अनुभव भी लागत को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, अत्यधिक अनुभवी और प्रतिष्ठित सर्जन कम अनुभवी सर्जन की तुलना में अपनी सेवाओं के लिए अधिक शुल्क ले सकते हैं।
- क्लिनिक या अस्पताल: लेसिक सर्जरी की लागत क्लिनिक या अस्पताल पर भी निर्भर करती है जहां सर्जरी की जाती है। दरअसल, जिन अस्पताल में बेहतर सुविधाओं और उपकरण मौजूद होते हैं, वह क्लिनिक या अस्पताल अपनी सेवाओं के लिए अधिक शुल्क ले सकते हैं।
- प्री-ऑपरेटिव और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल: लेसिक सर्जरी की लागत में प्री-ऑपरेटिव और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल भी शामिल हो सकती है, जैसे परामर्श, फॉलो-अप अपॉइंटमेंट और दवाएं। इन सेवाओं की लागत क्लिनिक या अस्पताल के आधार पर भिन्न हो सकती है
- पहले से मौजूद आंख की स्थिति: सूखी आंखें या ग्लूकोमा जैसी पहले से मौजूद आंखों की स्थिति वाले मरीजों को लेसिक सर्जरी से पहले या बाद में अतिरिक्त परीक्षण या उपचार की आवश्यकता हो सकती है, जिससे लागत बढ़ सकती है।
मुंबई में लेसिक सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
लेसिक सर्जरी कई तरह की तकनीकों का प्रयोग किया जाता है, जिसकी लागत भी अलग-अलग हो सकती है। आइये जानते हैं कि ये तकनीक कौन-कौन से हैं और इनकी लागत कितनी है;
- पारंपरिक लेसिक: यह लेसिक सर्जरी का सबसे आम प्रकार है, जहां कॉर्निया में फ्लैप बनाने के लिए एक माइक्रोकेराटोम ब्लेड या फेमटोसेकंड लेजर का उपयोग किया जाता है, जिसे बाद में एक्सीमर लेजर को अंतर्निहित कॉर्नियल ऊतक को फिर से आकार देने की अनुमति देने के लिए उठाया जाता है। इस प्रकार की सर्जरी की लागत 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच हो सकती है।
- ब्लैडलेस लेसिक: इसे फेमटोसेकंड लेसिक के रूप में भी जाना जाता है, यह प्रक्रिया माइक्रोकेराटोम ब्लेड के बजाय कॉर्नियल फ्लैप बनाने के लिए फेमटोसेकंड लेजर का उपयोग करती है। पतले कॉर्निया या अन्य कॉर्नियल अनियमितताओं वाले रोगियों के लिए इस प्रकार के लेसिक को प्राथमिकता दी जा सकती है। मुंबई में ब्लैडलेस लेसिक की लागत 80,000 रुपये तक हो सकती है।
- वेवफ्रंट-गाइडेड लेसिक : इस प्रकार का लेसिक रोगी की आंख का विस्तृत नक्शा बनाने के लिए वेवफ्रंट तकनीक का उपयोग करता है, जिसका उपयोग कॉर्निया में सटीक और अनुकूलित सुधार करने के लिए एक्साइमर लेजर को निर्देशित करने के लिए किया जाता है। मुंबई में इस तकनीक की लागत 1,00,000 रुपये तक हो सकती है।
- वेवफ्रंट-अनुकूलित लेसिक: इस प्रकार का लेसिक पारंपरिक लेसिक के समान है, लेकिन एक्साइमर लेजर को आंख की प्राकृतिक वक्रता को बनाए रखने और चमक और हेलो जैसे दुष्प्रभावों के जोखिम को कम करने के लिए कॉर्निया में मामूली समायोजन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी लागत लगभग 80,000 रुपये हो सकती है।
- स्थलाकृति-निर्देशित लेसिक: यह एक नए प्रकार का लेसिक है जो कॉर्निया को फिर से आकार देने में एक्साइमर लेजर का मार्गदर्शन करने के लिए कॉर्नियल टोपोग्राफी, एक प्रकार की मैपिंग तकनीक का उपयोग करता है। यह प्रक्रिया अनियमित दृष्टिवैषम्य या अन्य कॉर्नियल अनियमितताओं वाले रोगियों के लिए पसंद की जा सकती है। 1,30,000 रुपये के करीब हो सकती है।
क्या मुंबई में लेसिक सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
लेसिक सर्जरी को आमतौर पर एक वैकल्पिक प्रक्रिया माना जाता है, इसलिए यह स्वास्थ्य बीमा द्वारा कवर नहीं की जाती है। हालाँकि, कुछ बीमा योजनाएँ ऐसी हैं जो लेसिक सर्जरी के लिए छूट या प्रतिपूर्ति की पेशकश कर सकती हैं, जिससे कुल लागत कम हो सकती है। अतः लेसिक सर्जरी के बीमा कवर की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए बीमा प्रदाता से संपर्क करना आवश्यक है।
सारांश
आंखों की विभिन्न समस्याओं से निजात पाने के लिए की जाने वाली लेसिक जर्जरी की लागत मुंबई के अस्पतालों में अलग अलग हो सकती है, इसलिए किसी भी अस्पताल में यह सर्जरी कराने से पहले इसकी लागत की जानकारी लेना अत्यंत आवश्यक है।