Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

मुंबई  में लैबियाप्लास्टी की लागत

शुरुआती कीमत ₹27,500
सर्जिकल
सर्जरी प्रकारसर्जिकल
1 - 2 घंटे
सर्जरी करने की अवधि1 - 2 घंटे
N/A
हॉस्पिटल में रहने की अवधिN/A
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
लोकल
एनेस्थीसियालोकल
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹27,500
औसत कीमत(लगभग)₹30,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹35,000
Call Us
6366-524-205

मुंबई में लैबियाप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
83%900 ratings
Dr Ranjit BhosaleCosmetic/Plastic Surgeon

100 at clinic100 online
doctor-profile
85%10 ratings
Dr Ranjeeta KhatiGynaecologist22 Years Exp

MBBS, DGO, DNB - Obstetri...अधिक पढ़ें

500 at clinic
doctor-profile
89%980 ratings
Dr Neha Agrawal Agrawal ChiraniyaGynaecologist12 Years Exp

MBBS, MS - Obstetrics & G...अधिक पढ़ें

500 at clinic
सभी डाक्टर देखें

मुंबई में लैबियाप्लास्टी की लागत कितनी होती है ?

लेबियाप्लास्टी अतिरिक्त लेबियल टिश्यू (महिला जननांगों के प्रत्येक तरफ की तह) को हटाने के लिए की जाने वाली सर्जरी है। इस ऊतक के अधिक मात्रा रगड़ने या छीलने की वजह से महिला को दर्द या परेशानी हो सकती है।

बढ़ी हुई लेबिया कई तरह की समस्याएं पैदा करती हैं। ये महिलाओं की सेक्स लाइफ पर प्रभाव डालती हैं। बढ़े हुए लेबिया मिनोरा से दर्द हो सकता है। साथ ही महिला को कुछ शारीरिक गतिविधियों को करने में परेशानी आ सकती है। इसकी वजह से बाइक चलाना, दौड़ना और लंबी पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।

सर्जरी के कुछ दिन बाद से मरीज अपनी दिनचर्या में लौट सकता है। मुंबई में इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹27,500,अधिकतम लागत ₹35,000 हो सकती है, और बात करें औसत लागत की तो ₹ 30,000 हो सकती है।

अगर आप हमारे माध्यम से यह सर्जरी कराना चाहते हैं तो कुशल चिकित्सकों की टीम आपके स्वास्थ्य की पूरी देखभाल के लिए उत्तरदायी है। हमारे यहाँ निशुल्क परामर्श के साथ कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।

मुंबई में विभिन्न प्रकार के जननांग सर्जरी की लागत

ट्रीटमेंट के प्रकारऔसत कीमतन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमत
ट्रिम लैबियाप्लास्टी₹110,000₹80,000₹150,000
रिडक्शन लैबियाप्लास्टी₹145,000₹100,000₹200,000
वेज लैबियाप्लास्टी₹80,000₹60,000₹120,000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई मेंलैबियाप्लास्टीसे पहले होने वाली जांच की लागत

लैबियाप्लास्टी की प्रक्रिया के पहले सर्जन, मरीज का कुछ नैदानिक परीक्षण करवा कर सर्जरी की सफलता के लिए आश्वस्त होना चाहता है। इसके लिए सर्जन मरीज नियमित रक्त और लीवर परीक्षण कराने की सलाह देते हैं। मुंबई में इस टेस्ट की लागत निम्न होती है।

  • रक्त की जांच : रक्त परीक्षण मरीज के शरीर में मौजूद की रक्त कोशिकाओं की गणना करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही शरीर में किसी भी प्रकार का संक्रमण, मिनरल्स आदि की जानकारी के लिए यह परीक्षण किया जाता है। मुंबई में रक्त परीक्षण की लागत ₹400 से ₹800 तक हो सकती है।
  • लिवर टेस्ट: लिवर परीक्षण का उपयोग लिवर में होने वाले किसी भी प्रकार के संक्रमण को जानने के लिए किया जाता है। इस परीक्षण की लागत ₹300 से ₹500 तक हो सकती है।
  • ब्लड शुगर टेस्ट: सर्जरी के पहले मरीज के शरीर में शुगर की मात्रा मापने के लिए यह परीक्षण करवाया जाता है। मुंबई में इस परीक्षण की लागत₹50 से ₹150 तक हो सकती है
  • छाती का एक्स-रे : इस परीक्षण के द्वारा मरीज के चेस्ट में किसी भी प्रकार के संक्रमण का पता लगाया जाता है। इस प्रक्रिया में विद्युत चुम्बकीय विकिरण के द्वारा अंदरूनी अंगों की छवियां प्राप्त की जाती हैं। इस परीक्षण की लागत ₹500 से ₹2000 तक हो सकती है।
  • इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम: यह हृदय के कार्य के आकलन करने का परीक्षण है। इस प्रक्रिया में ₹100 - ₹500 तक का खर्च आ सकता है।

मरीज के हिसाब से लैबियाप्लास्टी की लागत में अंतर क्यों होता है?

लैबियाप्लास्टी में कॉस्मेटिक या व्यावहारिक कारणों से लेबिया के आकार को कम करने या फिर से आकार देने की प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया की लागत शामिल विभिन्न तत्वों के आधार पर बदल सकती है। यहाँ हम इस सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कारकों की चर्चा करते हैं।

  • सर्जन की फीस: मरीज ने अपने लिए जिस सर्जन का चुनाव किया है उसकी फीस प्रक्रिया की लागत को प्रभावित कर सकती है। लागत सर्जन की प्रतिष्ठा और अनुभव के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
  • मरीज की उम्र: सर्जरी प्रक्रिया पर उम्र का प्रभाव पड़ता है। इस सर्जरी को कराने वाली महिला अगर वृद्ध है तो उसे सर्जरी प्रक्रिया के बाद कई समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। साथ ही सर्जरी प्रक्रिया जटिल होती है इसलिए लागत बढ़ जाती है।
  • स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्या: मरीज की मौजूदा स्वास्थ्य स्तिथि सर्जरी की सफलता को प्रभावित कर सकती है। अगर मरीज को अन्य कोई समस्या है तो पहले उन्हें संतुलित करने की आवश्यकता होती है जिसमे लागत बढ़ जाता है।
  • लेबिया की स्थिति: सर्जरी की लागत हमेशा मरीज की बीमारी की गंभीरता पर निर्धारित होती है। इस सर्जरी प्रक्रिया में लेबिया के आकार, प्रकार में क्या बदलाव करना है उस पर लागत निर्भर करेगी।

मुंबई में लैबियाप्लास्टी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं

लैबियाप्लास्टी लेबिया की असमानताओं को दूर करने एक लिए किया जाता है। सर्जरी से पहले मरीज को इस प्रक्रिया की लागत को प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में ठीक से समझ लेना चाहिए। मुंबई में इस सर्जरी को निम्न कारक प्रभावित कर सकते हैं।

  • नैदानिक ​​परीक्षण: सर्जन सर्जरी से पहले मरीज का टेस्ट करवाता है जिसका परिणाम सर्जरी प्रक्रिया की सफलता निर्धारित करते हैं। इन टेस्ट के जरिए मरीज के सम्पूर्ण स्वास्थ्य का आकलन किया जाता है। इन टेस्ट की कीमत मरीज के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
  • सर्जरी की प्रक्रिया: लैबियाप्लास्टी के लिए कई विधियां अपनाई जाती हैं। इन विधियों की लागत भिन्न होती हैं। इनकी कीमत मरीज की सर्जरी प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं।
  • एनेस्थीसिया शुल्क: मरीज की सर्जरी से पहले दर्द से राहत देने के लिए एनेस्थीसिया दिया जाता है। मरीज को दिए गए एनेस्थीसिया की मात्रा के आधार पर, एनेस्थीसिया की कीमत भिन्न हो सकती है।
  • अस्पताल का शुल्क: मरीज सर्जरी के लिए जिस अस्पताल का चुनाव करता है, उसपर लागत निर्धारित होती है। इसके अलावा अस्पताल में रहने की अवधि, वहां मिलने वाली सुविधाएँ, बेड चार्ज आदि सर्जरी की अंतिम लागत को प्रभावित करते हैं।

मुंबई में लैबियाप्लास्टी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

लैबियाप्लास्टी सर्जरी के लिए विभिन्न विधियों का प्रयोग किया जाता है, जिसकी लागत भी एक दूसरे से भिन्न हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि ये विधि कौन-कौन सी हैं और इसकी लागत कितनी हो सकती है-

  • ट्रिम लैबियाप्लास्टी: लैबियाप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसके द्वारा अनावश्यक लेबिया मिनोरा की लंबाई को कम की जाती है। इस प्रक्रिया को ट्रिम, एज एक्सिशन, लीनियर और एम्प्यूटेशन लैबियाप्लास्टी के रूप में भी जाना जाता है, आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक है। इस विधि की लागत 27,500 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक हो सकती है।
  • वेज लैबियाप्लास्टी: इस तकनीक में सर्जन इंटरनल लेबिया के उन उत्तकों को काट कर निकाल देता है जो मोटे होते हैं। इस प्रक्रिया में सर्जन लैबिया के दो अलग-अलग पक्षों को एक साथ जोड़ देता है। लैबियाप्लास्टी की प्रक्रिया में मरीज की योनि पर कुछ निशान दिख सकते हैं।इस तकनीक में 30,000 रुपये से लेकर 32,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है।
  • डी-एपिथेलियल डाइजेशन लैबियाप्लास्टी: इस प्रक्रिया द्वारालेबिया माइनोरा की प्राकृतिक बनावट को संरक्षित किया जाता है। सर्जन लेबिया की भीतरी दीवार पर एक अण्डाकार चीरा लगाकर आंख के आकार' में ऊतकों को घटता है।इस सर्जरी की लागतइसकी लागत 32,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक हो सकती है।
  • लेजर लैबियाप्लास्टी: लैबियाप्लास्टी की यह तकनीक काफी उन्नत मानी जाती है। इसमें सर्जिकल क्लैंप का उपयोग करके लेबियल टिश्यू को दबाया नहीं जाता है। इस प्रक्रिया मरीज की लेबिया में एक उच्च-तीव्रता वाले CO2 लेजर का उपयोग करके चीरा लगाता है, और अतिरिक्त ऊतक को हटा दिया जाता है। इसके बाद सर्जन घाव को साफ कर घुलनशील टांके लगाते हैं। लेजर लैबियाप्लास्टी एक सटीक और उत्कृष्ट परिणाम देती है। इस सर्जरी की लागत मुंबई में32,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक हो सकती है।

क्या मुंबई में लैबियाप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

चूंकि लैबियाप्लास्टी सर्जरी की गिनती एक कॉस्मेटिक सर्जरी में की जाती है, इसलिए मुंबई की अधिकांश स्वास्थ्य बीमा कंपनियां लेबियाप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर नहीं करती हैं। हालांकि, अगर यह सर्जरी स्वास्थ्य कारणों से की जाती है तो कई कंपनियां इसे कवर कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए आपको अपने बीमा प्रदाता से संपर्क कर

सारांश

लैबियाप्लास्टी योनि की लेबिया यानी उसके होठों को आकार, प्रकार और रूप देने के लिए किया जाता है। कभी कभी ये बढ़ जाते हैं कुछ लोगों को यह समस्या जन्मजात होती है, इसेलेबियाल हाइपरट्रॉफी कहा जाता है। इसकी वजह से महिलाओं में कुछ परेशानियां हो सकती है। इन्ही असमानताओं को दूर करने लिएलैबियाप्लास्टी की जाती है। मुंबई में इस सर्जरी की लागत₹27,500 से ₹35,500 बीच कहीं भी हो सकती हैं।

वेरिफाइड बाय
Dr Rohit MishraAesthetic Surgeon•14 Years ExpMBBS, DNB - General Surgery, MCh - Plastic Surgery

लैबियाप्लास्टी के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

लैबियाप्लास्टी के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.25/ 5

(1890 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

S
Saniya
इस सर्जरी के बाद मैं इतना अच्छा महसूस कर रही हूँ जो मैं शब्दों में नहीं बता सकती...अधिक पढ़ें
N
Neha
सर्जरी के बाद मेरी रिकवरी भी अच्छे से हो गयी। कोई भी समस्या नहीं हुई। यूरिन भी म...अधिक पढ़ें
TP
T.John Patrick
मेरी सर्जरी को 1 महीना हो चुका है और कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हुआ है। मैं और मेरे ...अधिक पढ़ें
CM
Chandni Mishra
प्रेगनेंसी के बाद मेरी लाबिया की स्किन बहुत बढ़ गयी थी जिससे मुझे बहुत समस्या हो ...अधिक पढ़ें
S
Sreeni
मैं डॉक्टर को उनके द्वारा कुशलता से की गयी सर्जरी के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।...अधिक पढ़ें
लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
लैबियाप्लास्टी  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर