मुंबई में हर्निया मरम्मत सर्जरी की लागत
मुंबई में हर्निया मरम्मत सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में हर्निया सर्जरी की लागत कितनी है?
मांशपेशियों का कमजोर होना कई बीमारियों को दावत देता है। हर्निया उन्ही में से एक है। जब कमजोर मंश्पेशियां या उत्तक किसी कारण से बाहर आने लगे उसे हर्निया कहते हैं। कई बार इनके लक्षण दर्द के साथ उभरते हैं कई बार ये दर्द रहित भी होते हैं। सर्जरी के जरिए ही इसका उपचार किया जा सकता है।
आमतौर पर सर्जरी के बाद उसी दिन या अगले मरीज को दिन छुट्टी दे दी जाती है। इस सर्जरी की सफलता की दर ज्यादा है। देश की अन्य शहरों की तरह मुंबई में हर्निया की सर्जरी की लागत विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है जैसे स्थान,अस्पताल, सर्जन की फीस और आवश्यक सर्जरी की तकनीक आदि। मुंबई में हर्निया की सर्जरी की शुरुआती लागत लगभग ₹70,000 है, जबकि औसत लागत लगभग ₹85,000 है। हर्निया की सर्जरी की अधिकतम कीमत ₹90,000 हो सकती है।
हमारी टीम कम कीमत और उच्च तकनीकों और उपकरणों का उपयोग करके सफल हर्निया सर्जरी प्रदान करती हैं। किफायती मूल्य पर सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा के लिए हमें चुनें।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इनगुइनल हर्निया सर्जरी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
हाइटल हर्निया सर्जरी | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
इनसिजनल हर्निया सर्जरी | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में हर्निया सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
सर्जन किसी भी सर्जरी से पहले रोगी की समग्र स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए कुछ नैदानिक परीक्षण करवाता है। ताकि सर्जरी को वो शत -प्रतिशत सफल बना सके । मुंबई में भी हर्निया की सर्जरी के पहले कुछ परीक्षण किये हैं जो निम्न हैं..
- रक्त परीक्षण: रक्त परीक्षण के जरिए सर्जन रोगी के समग्र स्वास्थ्य का आकलन कर सकते हैं और इसके जरिए किसी भी आवश्यक चिकित्सा स्थितियों की पहचान की जा सकती है सकते हैं।
- पूर्ण रक्त गणना (सीबीसी) : रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स के स्तर को मापने के लिए यह परीक्षण किया जात है। यह परीक्षण एनीमिया ,किसी भी प्रकार के संक्रमण, और रक्त विकारों की पहचान करने में मदद कर सकता है। मुंबई में CBC टेस्ट की कीमत ₹300-500 के बीच है।
- लिवर फंक्शन टेस्ट (LFTs): रक्त में एंजाइम और प्रोटीन के स्तर को मापने के लिए यह परीक्षण आवश्यक है। यह परीक्षण लीवर के संक्रमण और लिवर से संबंधित अन्य समस्याओं की पहचान करने में मदद कर सकता है। मुंबई में LFTs की कीमत ₹350 से ₹1500 तक हो सकती है।
- यूरिनलिसिस: यह परीक्षण मूत्र संक्रमण, गुर्दे की पथरी और अन्य मूत्र पथ की समस्याओं की पहचान करने में मदद कर सकता है। मुंबई में यूरिनलिसिस की लागत ₹100-300 के बीच है।
- अल्ट्रासाउंड: उच्च आवृत्ति ध्वनि तरंगों का उपयोग कर पेट में अंगों और ऊतकों की छवियां प्राप्त करने एक लिए यह परीक्षण किया जाता है। यह हर्निया के प्रकार और आकार की पहचान करने में मदद कर सकता है। मुंबई में अल्ट्रासाउंड की लागत ₹1,000-₹1200 तक है।
- सीटी स्कैन: एक्स-रे और कंप्यूटर तकनीक के माध्यम से शरीर में आंतरिक अंगों और संरचनाओं की विस्तृत छवियां प्राप्त करने एक लिए सीटी स्कैन किया जाता है। मुंबई में सीटी स्कैन की कीमत ₹2000 से ₹8000
- एमआरआई: इसमें मजबूत चुंबकीय क्षेत्र और रेडियो तरंगों के जरिए आंतरिक अंगों और ऊतकों की विस्तृत छवियां प्राप्त की जाती हैं। मुंबई में इसकी लागत ₹6000 से ₹10000 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से हर्निया सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
विभिन्न मरीज को अलग-अलग प्रकार का हर्निया हो सकता है। साथ ही उनकी अपनी आवश्यकताएं उनकी लागत को प्रभावित करती हैं। आईये जानते हैं कि लागत में अंतर के क्या कारण हो सकते हैं।
- उम्र :हर्निया की सर्जरी पर उम्र का प्रभाव देखा गया है। अगर उम्र ज्यादा है तो सर्जरी की प्रक्रिया मुश्किल हो जाती है। साथ ही मरीज को ठीक होने में काफी समय लगता है। उसे सर्जन से लागातार संपर्क बनाए रखने की जरुरत होती है। इसलिए लागत प्रभावित होती है।
- बीमारी की गंभीरता :हर्निया किस अवस्था में हैं और कौन से प्रकार का है उस पर सर्जरी की तकनीक और लागत निर्धारित होती है।
- अन्य चिकित्सकीय कारण: अगर हर्निया की सर्जरी करने आए मरीज को स्वास्थ्य संबंधी और भी समस्याएं हैं तो उसकी सर्जरी की प्रक्रिया जटिल होगी साथ ही सर्जन को पहले उसकी बीमारी को संतुलित करना पड़ेगा फिर हर्निया का उपचार शुरू होगा।
मुंबई में हर्निया सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
हर्निया की सर्जरी एक आवश्यक सर्जरी है। इस सर्जरी को करने की कई तकनीकें और वाधियां हैं। सर्जन मरीज की बीमारी की अवस्था देख कर ही सर्जरी की तकनीक और लागत चुनता है। आईये जानते हैं कि मुंबई में लागत को कौन कौन से कारक प्रभावित कर सकते हैं।
- मरीज के द्वारा चुना गया अस्पताल: सर्जरी के लिए मरीज सरकारी अस्पताल या निजी अस्पताल चुनता है वो उसकी आवश्यकता पर निर्भर करता है। सरकारी अस्पताल की अपेक्षा निजी अस्पताल का शुल्क ज्यादा होता है।
- सर्जरी का प्रकार: हर्निया की सर्जरी कई विधियों द्वारा की जाती हैं। पारंपरिक विधियों के अलावा आजकल कई नई तकनीके आई हैं। इन नई तकनीकों की लागत ज्यादा होती हैं।
- एनेस्थीसिया: एनेस्थीसिया, सर्जरी का एक मुख्य भाग है। इसके बिना सर्जरी की ही नहीं जा सकती। क्योंकि सर्जरी वाले स्थान को सुन्न करना या मरीज को बेहोश करने एक लिए एनेस्थीसिया दी जाती है। इसकी मात्रा और इसे प्रयोग की जाने वाली अवधि इसकी लागत तय करती है।
- अन्य खर्च :हर्निया की सर्जरी की सर्जरी के बाद भी मरीज का खर्च बढ़ सकता है क्योंकि उसे कई बार सर्जन से परामर्श करना पड़ सकता है। इसके अलवा दवाएं, अस्पताल आने जाने का खर्च, अस्पताल के विस्तर का खर्च आदि आपकी लागत प्रभावित करते हैं।
- आकार और गंभीरता: हर्निया का आकार और गंभीरता सर्जरी लागत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुंबई में हर्निया सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
मुंबई में हर्निया के ऑपरेशन की लागत विभिन्न कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है। आईये जानते हैं कि मुंबई में हर्निया सर्जरी कितने प्रकार से की जाती है और उनकी कितनी लागत आती है।
- पारंपरिक हर्निया सर्जरी: यह सर्जरी की पारम्परिक विधि है।न्यूनतम-इनवेसिव तरीकों का उपयोग कर सर्जन मरीज की सर्जरी करते हैं। इस विधि में चार इंच का चीरा लगाया जाता है और मांशपेशियों से होते हुए हर्निया को अपने जगह पर धकेल दिया जाता है। मुंबईमें इस सर्जरी को करने की औसत लागत ₹70000 से ₹80000 तक हो सकती है।
- लेप्रोस्कोपिक सर्जरी: हर्निया के लिए यह सबसे अच्छी सर्जरी मानी जाती है। इस सर्जरी को बड़ी आसानी से कम समय में किया जा सकता है। इसमें सर्जन प्रभावित क्षेत्र के आस-पास एक छोटा सा चीरा लगाता है और लेप्रोस्कोपिक और अन्य उपकरण के जरिए हर्निया को अपनी जगह पर सेट कर दिया जाता है। इसकी लागत ₹75000 से ₹90000 तक हो सकती है।
- रोबोटिक सर्जरी: यह भी हर्निया सर्जरी की एक आधुनिक तकनीक है। मुंबईमें इस सर्जरी की लागत ₹75000 से ₹90000 तक हो सकती है।
- हाइटल हर्निया रिपेयर: मरीज के लिए यह सर्जरी काफी आरामदायक होती है इसमें कोई बड़ा घाव नहीं बनता है। मरीज को ठीक होने में कम समय लगता है। मुंबई मेंइसकी लागत ₹70000 से ₹80000 तक हो सकती है।
क्या मुंबई में हर्निया सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हां, मुंबई में हर्निया के ऑपरेशन की लागत को बीमा द्वारा कवर किया जाता है। चूंकि हर्निया सर्जरी को एक आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया माना जाता है, मुंबई में लगभग सभी प्रमुख सामान्य और स्वास्थ्य बीमा प्रदाता इस सर्जरी की लागत के लिए कवरेज प्रदान करते हैं। सर्जरी से पहले ध्यान देने योग्य बात यह है कि अपने बीम पॉलिसी की सही जानकारी के लिए अपने बीम एजेंट से बात करें। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि लागत कवरेज व्यक्ति की बीमा पॉलिसी के आधार पर भिन्न हो सकती है।
सारांश
मुंबई में हर्निया की सर्जरी के लिए आपको ₹70,000 से ₹90,000 के बीच कहीं भी खर्च करने पड़ सकते हैं। यह लागत विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है और एक रोगी से दूसरे रोगी में बदलती रहती है।