मुंबई में इयर इंफेक्शन सर्जरी की लागत
मुंबई में इयर इंफेक्शन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में कान के संक्रमण की लागत कितनी है?
कभी कभी कान के मध्य स्तिथ कान की छोटी कंपन वाली हड्डियों में संक्रमण पैदा हो जाता है। जिसके कान में दर्द, सूजन और सुनने में दिक्कत जैसे लक्षण पैदा हो जाते हैं। यह संक्रमण वयस्कों की तुलना में बच्चों में ज्यादा होता है।
कान में यह संक्रमण बैक्टीरिया या वायरस के कारण पैदा होता है। सर्दी, फ्लू या एलर्जी भी संक्रमण का कारण हो सकता है, जिसके कारण नाक के मार्ग, गले और यूस्टेशियन ट्यूब की भीड़ और सूजन हो जाती है।
अधिकांश यह संक्रमण दवाओं या अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन जब यह गंभीर हो जाता है और सुनने की क्षमता को बाधित करने लगता है। तब सर्जरी करनी आवश्यक हो पड़ती है।
कान के इन्फेक्शन की सर्जरी की लागत मुंबई में कई कारको पर निर्भर करती है। लेकिन यदि अनुमानित लागत की बात की जाए तो न्यूनतम लागत 40,000 रुपये, अधिकतम लागत 60,000 रुपये तक हो सकता है। इसकी औसत लागत लगभग 50,000 रुपये तक होती है l
मुंबई में विभिन्न प्रकार के कान में संक्रमण की सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
मास्टॉयडेक्टॉमी | ₹45,000 | ₹35,000 | ₹55,000 |
मास्टॉयडेक्टॉमी | ₹45,000 | ₹35,000 | ₹55,000 |
मायरिंगोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
मायरिंगोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
मायरिंगोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
टिम्पेनोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
टिम्पेनोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
बायरेटरल मायरिंगोटॉमी और ट्यूब (बीएम-टी) | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
कैनाल वॉल डाउन मास्टॉयडेक्टॉमी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
मीटोप्लास्टी | ₹55,000 | ₹42,000 | ₹60,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में कान के संक्रमण के इलाज पहले होने वाली जांच की लागत?
मुंबई में कान के संक्रमण के इलाज से पहले सर्जन मरीज का कई तरह से परीक्षण करता है। यह परीक्षण ही संक्रमण की गंभीरता बताता है और प्रक्रिया के चुनाव में मदद करता है। कान के संक्रमण के उपचार से पहले होने वाली जांच और उनकी लागत इस प्रकार है:
- टैम्पोमेट्री परीक्षण: इस परीक्षण द्वारा कान के टैम्पन प्रतिक्रिया का आकलन किया जाता है। इसकी लागत लगभग 500 से 1000 रुपए हो सकती है।
- सीटी स्कैन: इस परीक्षण के द्वारा प्रभावित कान के अंदरूनी हिस्सों को देखा जाता है। यह संक्रमण के स्थान को निर्धारित करने में मदद करते हैं। इस परीक्षण का खर्च लगभग 3000 से 4500 रुपए हो सकता है।
- टिम्पेनोसेंटेसिस: इस परीक्षण में अटोस्कोप की मदद से कान के अंदर देखा जा सकता हैl इस जांच की लागत लगभग 35000 से 60000 रुपये हो सकती है।
मरीज के हिसाब से कान के संक्रमण के उपचार की लागत में अंतर क्यों होता है?
प्रत्येक मरीज के कान का संक्रमण अलग-अलग कारणों से होता है। संक्रमण की गंभीरता भी अलग होती है और मरीज की आवश्यकता भी, इसलिए लागत में भिन्नता देखी जा सकती है। मरीज के हिसाब से कान के संक्रमण के उपचार की लागत को निम्न कारक प्रभावित कर सकते हैं।
- संक्रमण की गंभीरता: यदि संक्रमण पुराना और गंभीर है। उसके कारण दर्द ज्यादा हो रहा है और सुनने की क्षमता प्रभावित हो रही तो तो उसके उपचार की लागत बढ़ जायेगी।
- उम्र : किसी भी उपचार में लागत बढ़ाने के एक कारण उम्र भी होती है। उम्र बढ़ने के साथ कान के अंदर की आंतरिक संरचना धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। और यदि उस पर संक्रमण भी हो जाए तो उसका उपचार जटिल होने के साथ साथ खर्चीला हो जाता है।
- सर्जन का चुनाव: यदि कान संक्रमण के उपचार के लिए किसी अनुभवी और प्रसिद्ध सर्जन का चुनाव किया जाता है तो, लागत प्रभावित हो सकती है।
- मेडिकल स्थिति : यदि मरीज को मौजूदा समय में कोई बीमारी है, जैसे मधुमेह या थायराइड आदि तो पहले इन समस्याओं का नियंत्रित होना आवश्यक होता है। यह उपचार की लागत को बढ़ा सकते हैं।
मुंबई में कान के संक्रमण की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
मुंबई में कान के संक्रमण की लागत को कई कारक प्रभावित कर सकते हैं। यह कारक निम्न हो सकते हैं:
- अस्पताल का चुनाव: कान संक्रमण के लिए मरीज ने किस तरह के अस्पताल का चुनाव किया यह लागत को प्रभावित करने की क्षमता रखता हैl सरकारी अस्पताल की तुलना में निजी अस्पताल की लागत ज्यादा होती है l
- प्रक्रिया का चुनाव: सर्जन मरीज की बीमारी को ठीक करने के लिए किस प्रक्रिया का चुनाव करता है, यह लागत को प्रभावित कर सकता हैl
- प्री- और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल: कान संक्रमण के उपचार से पहले और बाद में मरीज को लगातार सर्जन से सलाह लेना पड़ता है। इस दौरान सर्जन की फीस, आने जाने का खर्च, दवाएं, टेस्ट आदि लागत को प्रभावित करते हैं।
- सुविधाओं शुल्क : कान के संक्रमण की सर्जरी के दौरान उपयोग होने वाली सुविधाएं हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती हैं जो लागत पर प्रभाव डालती हैं। नवीनतम तकनीकों और इम्प्लांट्स का खर्च ज्यादा होता है ।
मुंबई में कान के संक्रमण के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
मुंबई में कान के संक्रमण के विभिन्न प्रकारों की लागत निम्नलिखित हो सकती है:
- मायरिंगोप्लास्टी: यदि कान का संक्रमण कान की हड्डी को प्रभावित करता है तो सर्जन इस प्रक्रिया की सिफारिश कर सकता है। मायरिंगोप्लास्टी प्रक्रिया के द्वारा टिश्यू ग्राफ्ट से ईयर ड्रम की मरम्मत की जाती है। इससे सुनने की क्षमता का सुधार होता है साथ ही संक्रमण की रोकथाम होती है। इसकी प्रक्रिया की लागत आमतौर पर ₹60000 होती है l
- द्विपक्षीय मायरिंगोटॉमी और ट्यूब (बीएम-टी): सर्जन इस प्रक्रिया की सिफारिश उन रोगियों के लिए करते हैं जो कान के भीतर तरल पदार्थ के लगातार निर्माण से परेशान होते हैं। इसमें एक छोटे छेद के द्वारा कान में प्रोस्थेटिक ट्यूब डाली जाती है। यह द्रव के निकास के लिए एक उद्घाटन बनाया जाता है। इसकी लागत आमतौर पर ₹50000 होती है l
- टिम्पेनोप्लास्टी: इस प्रक्रिया द्वारा सर्जन ईयरड्रम की मरम्मत करता है साथ ही आंतरिक कान के संक्रमण को भी रोका जा सकता है। सर्जन ईयरड्रम तक पहुंचने के लिए कान के क्रीज के पीछे एक चीरा बनाता है। उसके बाद टिश्यू ग्राफ्ट का उपयोग करके, सर्जन ईयरड्रम की मरम्मत करता। यह एक आउट पेशेंट प्रक्रिया होती है। इसकी लागत आमतौर पर ₹60000 होती है l
- मास्टॉयडेक्टॉमी : मध्य कान से जुड़ने वाली कान के पीछे की हड्डी को मास्टॉयड कहा जाता है। इस प्रक्रिया में सर्जन कान के पीछे एक चीरे लगाता है जिसके माध्यम से वह हड्डी तक पहुंचता है। सर्जन प्रक्रिया के दौरान पुराने कान के संक्रमण को रोकने के लिए मास्टॉयड को साफ करता है। इसकी प्रक्रिया की लागत आमतौर पर ₹40000 होती है l
- मीटोप्लास्टी: मीटोप्लास्टी प्रक्रिया की सिफारिश तब की जाती है जब कान के नहर को गंभीर नुकसान हुआ हो। इस प्रक्रिया में नहर को बड़ा करने के लिए कान से उपास्थि को हटाया जाता है। यह प्रक्रिया नहर को ठीक करती है और इसे प्रभावी ढंग से साफ करने की अनुमति भी देती है। इसकी लागत आमतौर पर ₹40000 होती है l
क्या मुंबई में कान के संक्रमण की लागत के लिए बीमा कवर मिलता है?
मुंबई में बीमा कंपनियां कान के संक्रमण की सर्जरी के लिए बीमा कवर प्रदान करती हैंl लेकिन बीमा कवर की राशि आपके बीमा पॉलिसी पर निर्धारित होती है l सभी कंपनियों को की अपनी अपनी पॉलिसी होती है जिनके मुताबिक वह सर्जिकल प्रक्रिया की लागत को कवर करती हैं l यदि आपके पास बीमा है तो आपको अपने बीमा एजेंट से तुरंत संपर्क करना चाहिए l
सारांश
कान संक्रमण की सर्जरी तभी की जाती है जब संक्रमण बुरी तरह से कान को प्रभावित कर रहा हो। संक्रमण के कारण दर्द, सूजन, तरल पदार्थ का निकलना और सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। सर्जरी के बाद कान के इन लक्षणों से छुटकारा पाया जा सकता हैl इसके लिए बीमा कवर भी मिल सकता हैl यदि आप हमारे माध्यम से यह सर्जिकल प्रक्रिया कराना चाहते हैं तो आपको निशुल्क परामर्श के साथ कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त हो सकती हैंl ज्यादा जानकारी के लिए आप तुरंत हमसे संपर्क करेंl