मुंबई में सिस्टोस्कोपी की लागत
मुंबई में सिस्टोस्कोपी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में सिस्टोस्कोपी सर्जरी की लागत कितनी है?
अतिसक्रिय मूत्राशय, मूत्र में रक्त, असंयम आदि मूत्राशय संबंधित लक्षणों के निदान और उपचार के लिए सिस्टोस्कोपी की प्रक्रिया अपनाई जाती है। सिस्टोस्कोपी एक खोखली नली होती है जिसमे लेंस लगा होता है। इसे मूत्राशय की परत और मूत्र बाहर निकलने वाली नली के अंदर डाल कर जांच किया जाता है।
इस दौरान ,मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है ताकि सिस्टोस्कोपी परीक्षण के दौरान मरीज को किसी प्रकार के दर्द या बेचैनी का अनुभव न हो। सक्रिय मूत्र पथ संक्रमण जैसे मूत्राशय का कैंसर, मूत्राशय की पथरी और मूत्राशय की सूजन आदि लक्षणों के दौरान सिस्टोस्कोपी नहीं किया जा सकता है।
सिस्टोस्कोपी का कौन सा प्रकार मरीज के लिए उपयोग किया जाएगा यह प्रक्रिया के कारण पर निर्भर करता है। कुछ स्थितियों का उपचार भी सिस्टोस्कोप के माध्यम से विशेष सर्जिकल उपकरणों के साथ किया जाता है।
मुंबई में सिस्टोस्कोपी सर्जरी की न्यूनतम लागत लगभग 31,000 रुपये तक हो सकती है, जबकि इसकी अधिकतम लागत लगभग 75,000 रुपये हो सकती है। वहीं अगर इस सर्जरी की औसत लागत की बात करें तो यह 50,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि सर्जरी की लागत एक मरीज से दूसरे मरीज में बदलते रहती है।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के मूत्राशयदर्शन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
फ्लेक्सिबल सिस्टोस्कोपी | ₹50,000 | ₹31,000 | ₹75,000 |
रिजिड सिस्टोस्कोपी | ₹50,000 | ₹31,000 | ₹75,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में सिस्टोस्कोपी सर्जरी से पहले होने वाली नैदानिक जांच की लागत
सिस्टोस्कोपी प्रक्रिया से पहले सर्जन मरीज के समग्र स्वास्थ्य का आकलन करने और मूत्राशय या मूत्र नलिका में आई समस्या को देखने और उसके निदान करने के लिए मरीज के कुछ नैदानिक परीक्षण करा सकता है। ये नैदानिक परीक्षण निम्न हो सकते हैं:
- यूरीन टेस्ट - ₹100 से ₹300 का खर्च आ सकता है।
- एको कार्डियोग्राफी- ₹2000 से ₹5000 इस परीक्षण की कीमत हो सकती है।
- ब्लड टेस्ट -इस परीक्षण को कराने में 500 रुपए से 1000 रुपए तक का खर्च आ सकता है।
- यूरोलॉजिकल जाँच 1500 रुपए से 5000 रुपए इसकी लागत हो सकती है।
- इमेजिंग टेस्ट- 5000 से 7000 रुपए तक इसकी लागत हो सकती है।
मरीज के हिसाब से सिस्टोस्कोपी सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
सिस्टोस्कोपी सर्जरी की लागत कई कारकों द्वारा प्रभावित होती है। इसलिए सर्जिकल प्रक्रिया की लागत हर मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है। मरीजों के हिसाब से लागत को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं-
- मरीज की उम्र: मरीज की उम्र किसी भी सर्जिकल प्रक्रिया की कुल लागत को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। यदि मरीज वृध्द होता है तो उसके उपचार या सर्जिकल प्रक्रिया में लागत अपने आप बढ़ जाती है।
- स्थिति की गंभीरता: लागत को प्रभावित करने वालों में स्थिति की गंभीरता भी एक मुख्य कारक होती है। यदि मरीज की स्तिथि गंभीर है तो उसके लिए अलग, अत्याधुनिक तकनीक के साथ साथ अतिरिक्त उपचार की भी आवश्यकत पड़ती है। इसलिए सर्जरी की लागत बढ़ जाती है।
- सर्जन का चुनाव: यदि मरीज अपने लिए शहर के सबसे अनुभवी सर्जन का चुनाव करता है तो उसका शुल्क भी ज्यादा होगा और यह सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित करेगा।
- चिकित्सा इतिहास : यदि मरीज को पूर्व में कोई सर्जरी हुई है या वह दवाईयों पर है जैसे उसे मधुमेह या उच्च रक्तचाप की बीमारी है और दवाएं चल रहीं है तो उसकी सर्जिकल प्रक्रिया की लागत बढ़ जाएगी। क्योंकि सबसे पहले उन बीमारियों को नियंत्रित किया जायेगा उसके लिए अतिरिक चिकित्सा की आवश्यकता होती।
मुंबई में सिस्टोस्कोपी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
मुंबई में सिस्टोस्कोपी सर्जरी की लागत पर प्रभाव कई कारक डाल सकते हैं। ये कारक निम्नलिखित हो सकते हैं-
- अस्पताल या क्लिनिक का चुनाव : सिस्टोस्कोपी सर्जरी की लागत अस्पताल या क्लिनिक के चुनाव आधार पर भिन्न हो सकती है। यदि मरीज ने शहर के किसी बड़े अस्पताल का चुनाव किया है तो उसकी लागत बढ़ जाएगी और यदि किसी सरकारी अस्पताल का चुनाव किया गया है तो लागत कम आएगी।
- सिस्टोस्कोपी का प्रकार: सिस्टोस्कोपी मरीज की स्थिति के अनुसार कई प्रकार से की जा सकती है। सभी तकनीकों की लागत अलग-अलग होती है। मरीज पर जिस प्रकार की सिस्टोस्कोपी प्रक्रिया अपनाई जायेगी उसकी लागत उतनी आएगी।
- एनेस्थीसिया का प्रकार : सिस्टोस्कोपी प्रक्रिया के दौरान मरीज की स्थिति और तकनीक प्रक्रिया को देखते हुए एनेस्थीसिया का प्रकार उपयोग किया जाता है। इसकी मात्रा और अवधि हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है। सामान्य एनेस्थीसिया से मरीज को सुलाया जाता है, आमतौर पर स्थानीय या क्षेत्रीय एनस्थीसिया से अधिक महंगा होता है।
- अनुवर्ती परामर्श: सिस्टोस्कोपी के बाद जब तक मरीज पूरी तरह रिकवर नहीं हो जाता तब तक अनुवर्ती परामर्श आवश्यक होता है। इन परामर्शों की संख्या हर मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है। इसलिए प्रक्रिया की लागत भी अलग-अलग हो सकती है।
- परीक्षण: सर्जिकल प्रकिया के पहले सर्जन मरीज का कई तरफ से नैदानिक परीक्षण कराते हैं। यह परीक्षा बीमारी की गंभीरता और मरीज के मौजूदा स्वास्थ्य के मुताबिक कराया जाता है। परीक्षण की लागता मरीज के शहर और उसकी जरुरत के मुताबिक अलग अलग हो सकती है।
- जटिलताएं: प्रक्रिया के बाद आने वाली जटिलताएं भी लागत को बढ़ा सकती हैं। जटिलतायें ज्यादा और गंभीर होंगी तो अतिरिक्त उपचार की आवश्यकता पड़ती है जिससे लागत बढ़ जाता है।
मुंबई में सिस्टोस्कोपी सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
सिस्टोस्कोपी सर्जरी के लिए विभिन्न प्रकार की तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। यह तकनीक मरीज की बीमारी के गंभीरता के आधार पर तय किया जाता है। चुनी हुई तकनीक की लागत अलग-अलग होती है। चलिए जानते हैं किस तकनीक की कितनी लागत हो सकती है।
- यूरेटेरल स्टेंट प्लेसमेंट के साथ सिस्टोस्कोपी: मूत्रवाहिनी में एक स्टेंट (एक छोटी ट्यूब) लगाने के लिए इस प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को सामान्य एनेस्थीसिया दिया जाता है। स्टेंटनरम खोखली ट्यूब होती है मूत्रवाहिनी को अस्थायी रूप से खुला रखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।इसकी लागत 60,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक हो सकती है।
- डायग्नोस्टिक सिस्टोस्कोपी: इ स प्रक्रिया में भी सबसे पहले मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है ताकि उसे किसी प्रकार के दर्द का अनुभव न हो। उसके बाद इसे मूत्राशय या मूत्र नली में डालकर अंदर की जांच की जाती है। यह एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया मानी जाती है। मुंबई में इस तकनीक की लागत 31,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक हो सकती है।
- ब्लैडर ट्यूमर (TURBT) का ट्रांसयूरेथ्रल रिसेक्शन: यह ब्लैडर ट्यूमर को हटाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक सर्जिकल प्रक्रिया है। इसमें ट्यूमर को हटाने के लिए मूत्राशय में एक विशेष उपकरण के साथ एक सिस्टोस्कोप सम्मिलित करना शामिल है। इसकी लागत 40,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक हो सकती है।
- कठोर सिस्टोस्कोपी : यह सिस्टोस्कोप मुड़ते नहीं हैं। जब बायोप्सी करना हो या ट्यूमर को हटाना हो तब इसके माध्यम से उपकरण पास डाला जाता है। इस लागत 31,000, रुपये से 75,000 रुपए तक हो सकती है।
- लचीला सिस्टोस्कोपी: मूत्राशय और मूत्रमार्ग के अंदर की जांच करने और निदान करने के लिए एक बेंडेबल स्कोप का उपयोग कर सकता है। इस लागत 31,000, रुपये से 75,000 रुपए तक हो सकती है।
- लेजर सिस्टोस्कोपी: यह न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है इसमें लेजर द्वारा गंभीर स्थितियों का निदान और उपचार किया जाता है। इस प्रक्रिया द्वारा मूत्राशय के ट्यूमर को हटाने या मूत्राशय की अन्य गंभीर स्थितियों का उपचार किया जा सकता है। सर्जन क्षतिग्रस्त ऊतक को हटाने एक लिए लेजर की गर्मी के साथ एक सिस्टोस्कोप का उपयोग करते है। इस तकनीक की लागत 50,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक हो सकती है।
- मूत्राशय की बायोप्सी के साथ सिस्टोस्कोपी: इस प्रक्रिया में सिस्टोस्कोपी के साथ क्षतिग्रस्त ऊतक में कैंसर की जांच के लिए ऊतक के नमूने लिए जाते है। इसकी लागत 75,000 रुपये तक हो सकती है।
क्या मुंबई में सिस्टोस्कोपी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
गंभीर स्थितियों के उपचार में उपयोग किये जाने वाले सिस्टोस्कोपी के लिए बीमा कवर दिया जाता है। सिस्टोस्कोपी के लिए मिलने वाला बीमा कवर आपकी बीमा पॉलिसी की बारीकियों पर निर्भर करता है। हर कंपनी की अपनी अलग अलग बीमा पॉलिसी होती हैं जो अलग अलग लागत कवर करती है। इसलिए अगर अपने बीमा पॉलिसी ले रखी है तो सिस्टोस्कोपी प्रक्रिया से पहले अपने एजेंट से इन बारीकियों को अच्छे से समझ लें।
सारांश
मुंबई में सिस्टोस्कोपी सर्जरी कराने से पहले अपने स्वास्थ्य प्रदाता से इसके लागत के बारे में अच्छे समझ लेना चाहिए।सिस्टोस्कोपी सर्जरी प्रक्रिया मूत्राशय से सम्बंधित गंभीर प्रक्रियाओं के निदान और उपचार में प्रयोग किया जाता है। इसके लिए मुंबई में बीमा कवर भी दिया जाता है। यदि आपके पास बीमा है तो आप एजेंट से बात करें।
साथ ही यदि आप हमारे माध्यम से यह सर्जरी कराना चाहते हैं तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारे यहां अनुभवी चिकित्सक आपकी सेवा में 24 घंटे तैयार रहते हैं। साथ ही हम निशुल्क परामर्श भी देते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अभी हमसे संपर्क करें।