मुंबई में ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की लागत
मुंबई में ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की लागत कितनी हो सकती है?
ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी आजकल चलन में है। अपनी खूबसूरती और आकर्षण को बढ़ाने के लिए महिलाएं अपने स्तनों को मनचाहा आकर दे रही हैं। ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी को रिडक्शन मैमप्लास्टी भी कहते हैं। स्तनों से वसा, ऊतकों और त्वचा को काट कर निकाल दिया जाता है जिससे स्तन सामान्य आकार में आ जाते हैं।
बड़े स्तनों की वजह से महिलाओं को शारीरिक और मानसिक परेशानियां होती हैं। बड़े स्तन की वजह से उनमे आत्मविश्वास की कमी आजाती है। साथ ही चिकित्सकीय कारणों जैसे -कंधे में दर्द, पीठ में दर्द , पसीने के रैशेज, खेल कूद में भाग न ले पाना आदि की समस्याएं होती हैं।
यदि आप ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी कराना चाहती हैं तो प्लास्टिक सर्जन से बात करें। इसके संभावित जोखिम और जटिलताएं को समझना जरुरी है। यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि सर्जरी क्या कर सकती है और क्या नहीं। मुंबई में इस सर्जरी की लागत ₹70000 से लेकर ₹150000 तक हो सकती है।
हमारे अनुभवी सर्जन की टीम उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए इस सर्जरी को सफलता पूर्वक करते हैं। साथ ही हम आपको कई अन्य सुविधाएं निशुल्क प्रदान करते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के स्तन न्यूनीकरण सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
रिडक्शन मैमोप्लास्टी | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
वर्टिकल स्कार ब्रेस्ट रिडक्शन | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
वाइज पैटर्न ब्रेस्ट रिडक्शन | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
सबसे पहले सर्जन मरीज के ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी का उद्देश्य समझता है। फिर सर्जरी की गुणवक्ता बढ़ाने और सफल बनाने के लिए कई तरह के नैदानिक परीक्षण करने के सलाह देता है। इस सर्जरी से पहले होने वाले नैदानिक परीक्षण और उसकी लागत निम्न है…
- एक्स-रे: एक्स-रे उच्च ऊर्जा की वजह से शरीर सहित अधिकांश वस्तुओं से गुजर सकती है। इस परीक्षण द्वारा स्तन के अंदर के ऊतकों और संरचनाओं की छवियों को उत्पन्न किया जाता है।इस परीक्षण की लागत ₹250 से लेकर ₹500 तक हो सकती है।
- पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट: इस परीक्षण द्वारा फेफड़ों के कार्यकलाप का परीक्षण किया जाता है। मुंबई में इस टेस्ट को करवाने की औसत लागत ₹1200 से लेकर ₹2200 तक हो सकती है।
- इको टेस्ट: एक इकोकार्डियोग्राम, या "इको", एक प्रकार का अल्ट्रासाउंड स्कैन है जिसका उपयोग हृदय की कार्यप्रणाली को देखने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही आस-पास की रक्त वाहिकाओं का आकलन किया जाता है। मुंबई में इस परीक्षण का खर्च ₹1500 से लेकर ₹3000 तक हो सकता है।
- ब्लड टेस्ट: यह एक प्रकार जरूरी और सामान्य जांच है इससे मरीज के स्वास्थ्य का पूरा आकलन हो जाता है। इस परीक्षण को करवाने की औसत लागत ₹200 से लेकर ₹500 तक हो सकती है।
- यूरिन टेस्ट: गुर्दे की बीमारी, मूत्र पथ के संक्रमण और मधुमेह जैसी समस्याओं की जांच और प्रबंधन करने के लिए परीक्षण को किया जाता है। इसकी लागत ₹100 से ₹300 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब सेब्रेस्ट रिडक्शनसर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से सर्जरी की लागत को प्रभावित करने के निम्न कारण हो सकते हैं।
- स्तन संरचना: मरीज के ब्रेस्ट की संरचना पर भी सर्जरी की लागत निर्भर करती है।विभिन्न मरीज के स्तन की संरचना भिन्न-भिन्न हो सकती है और प्रक्रिया भी भिन्न-भिन्न अपनानी पड़ती है इसलिए लागत में अंतर आ जाता है।
- मरीज की उम्र: सर्जरी ऐसी प्रक्रिया होती है जिसकी जटिलता का प्रभाव मरीज के ऊपर पड़ता है।इसलिए मरीज में उस सर्जरी से रिकवर होने की क्षमता होनी चाहिए। ज्यादा उम्र के मरीज में ये क्षमताएं कम हो जाती हैं जिसकी वजह से सर्जरी प्रक्रिया जटिल होती है और लागत भी ज्यादा आती है।
- सर्जन का चुनाव : सर्जरी के लिए बेस्ट प्लास्टिक सर्जन का चुनाव आपकी लागत को बढ़ा सकता है। क्योंकि उसका शुल्क सामान्य सर्जन की तुलना में ज्यादा होता है।
- स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्या: अगर मरीज को पहले से मधुमेह, रक्तचाप,या अन्य कई बीमारियां हैं तो सर्जरी प्रक्रिया मुश्किल हो सकती है।सर्जन पहले मरीज के इन बीमारियों को संतुलित करेगा, उसके बाद सर्जरी प्रक्रिया शुरू होगी। जिसकी वजह से उस मरीज कीलागतप्रभावित होगी।
मुंबई में ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
आकर्षक स्तनों के लिए ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी एक कारगर उपाय साबित हो सकती है। मुंबई में होने वाले इस ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की लागत को निम्न कारण प्रभावित कर सकते हैं।
- सर्जरी की तकनीक: ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के लिए कई तकनीके हैं जैसे लिपोसक्शन, वर्टिकल या लॉलीपॉप ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी, एंकर ब्रेस्ट रिडक्शन इनमे से सर्जन कोई भी तकनीक अपना सकता है लेकिन उनकी लागत अलग अलग होती है।
- अस्पताल का स्थान: मरीज सर्जरी के लिए किस अस्पताल में गया है लागत को प्रभावित करने का मुख्य कारण बन सकता है। अगर अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी वाला है तो लागत ज्यादा आएगी।
- एनेस्थीसिया: एनेस्थीसिया का उपयोग सर्जरी, कुछ स्क्रीनिंग और डायग्नोस्टिक टेस्ट, टिश्यू सैंपल रिमूवल (जैसे, स्किन बायोप्सी) और डेंटल वर्क जैसी प्रक्रियाओं के दौरान मरीजों को दर्द महसूस होने से रोकने के लिए किया जाता है। जो अलग-अलग मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है। इसकी मात्रा और अवधि लागत को प्रभावित करते हैं।
- परीक्षण : सर्जरी से पहले कराए जाने वाले लैब टेस्ट सर्जरी की अंतिम लागत को प्रभावित करते हैं। इस टेस्ट की लागत अस्पताल और मरीज के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
- अनुवर्ती परामर्श: सर्जरी के बाद सर्जन से कई महीनों तक सम्पर्क बनाये रखना जरूरी होता है। सर्जरी के बाद कुछ परेशानियां हो सकती हैं, जो विभिन्न मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए इन परामर्शों की संख्या भी अलग-अलग हो सकती है।
मुंबई में ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के लिए तीन सामान्य तकनीक हैं: लिपोसक्शन, वर्टिकल (लॉलीपॉप) ब्रेस्ट रिडक्शन, और इनवर्टेड टी (एंकर) ब्रेस्ट रिडक्शन
- लिपोसक्शन: महिलाओं के स्तन को सही आकार देने के लिए लिपोसक्शन एक तेज, कम आक्रामक प्रक्रिया है जो कम से कम निशान के साथ स्थायी परिणाम देती है। यदि मरीज अपने स्तन के आकार में नाममात्र से मध्यम परिवर्तन करना चाहता है तो उसके लिए सबसे अच्छी तकनीक है। यह उनके लिए भी है जिनके स्तन ऊतक ज्यादातर वसायुक्त हैं। इस विधि द्वारा स्तन का समग्र आकार और एरोला और निप्पल की स्थिति भी कम की जाती है।
- मरीज को अचेतन करने के लिए एनेस्थीसिया दिया जाता है। सर्जन स्तन में छोटे कट लगाते हैं। कट में एक ट्यूब डालकर ट्यूम्सेंट द्रव इंजेक्ट किया जाता है फिर वसा को निकाल दिया जाता है। मुंबई में इस सर्जरी की औसत लागत ₹70000 से लेकर ₹100000 तक हो सकती है।
- वर्टिकल या लॉलीपॉप ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी: लॉलीपॉप ब्रेस्ट रिडक्शन प्रक्रिया में लिपोसक्शन की तुलना में अधिक निशान होते है। इस सर्जरी को दो चीरों के साथ किया जाता है। एक घेरा के किनारे पर है, और दूसरा घेरा के निचले किनारे से स्तन के नीचे क्रीज तक चलता है। यह सर्जरी उन लोगों के लिए है जिन्हें अपने स्तन के आकार में हल्के से मध्यम कम करने की आवश्यकता होती है, यह विधि न केवल वसा ऊतक, बल्कि ग्रंथियों के ऊतक को भी हटाने में सहायक होती है। यह सर्जरी स्तन को आकार देने के काम आती है। इसके द्वारा एरोला और निप्पल के आकार को भी बदला जाता है । इस सर्जरी की लागत ₹70000 से लेकर ₹150000 तक हो सकती है
- इनवर्टेड टी (एंकर) ब्रेस्ट रिडक्शन: यह तकनीक उनके लिए सही है जिन्हें अपने स्तन से अधिक ऊतक हटाने और अधिक व्यापक शेपिंग की जरुरत होती है। इसमें वर्टिकल चीरा ब्रेस्ट रिडक्शन के समान दो चीरे लगते हैं। इस विधि से मरीज के स्तन पर निशान अधिक दीखते हैं। यह विधि उन लोगों के लिए भी कारगर है जिनके स्तन ढीले हो रहे हैं या जिन्हें स्तन के आकार में काफी कमी की आवश्यकता है। इस सर्जरी की लागत ₹70000 से लेकर ₹150000 तक हो सकती है।
क्या मुंबई में ब्रेस्ट रिडक्शनके लिए बीमा कवर मिलता है?
जी नहीं, ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी एक प्रकार की कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है इसलिए बीमा कम्पनियां इसकी लागत को कवर नहीं करती हैं।
सारांश
ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी एक प्रकार की प्लास्टिक सर्जरी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा स्तनों को छोटा किया जाता है। मुंबई में इस सर्जरी की लागत ₹70000 से लेकर ₹150000 हो सकती है। इसके लिए कोई बीमा कवर नहीं दिया जाता है। इसका सारा खर्च आपको खुद वहन करना पड़ता है। ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की जितनी विशेषताएं हैं उतनी ही जटिलताएं भी हैं। इसलिए सर्जरी से पहले किसी अच्छे विशेषज्ञ
से मिलकर आपको इसके बारे में अच्छे से समझ लेना चाहिए। अपनी दुविधा को दूर करने के लिए आप हमसे भी संपर्क कर सकते हैं।
ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Breast Reduction Surgery cost in Ahmedabad
- Breast Reduction Surgery cost in Bangalore
- Breast Reduction Surgery cost in Pune
- Breast Reduction Surgery cost in Hyderabad
- Breast Reduction Surgery cost in Chennai
- Breast Reduction Surgery cost in Kolkata
- Breast Reduction Surgery cost in Delhi
- Breast Reduction Surgery cost in Gurgaon
- Breast Reduction Surgery in Delhi
- Breast Reduction Surgery in Gurgaon
- Breast Reduction Surgery in Bangalore
- Breast Reduction Surgery in Hyderabad
- Breast Reduction Surgery in Kolkata
- Breast Reduction Surgery in Pune
- Breast Reduction Surgery in Chennai
- Breast Reduction Surgery in Lucknow
- Breast Reduction Surgery in Ahmedabad