मुंबई में ब्रेस्ट लम्प सर्जरी की लागत
मुंबई में ब्रेस्ट लम्प सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में स्तन गांठ हटाने की सर्जरी की लागत
हर महिला के स्तन के ऊतकों की संरचना भिन्न हो सकती है। जैसे रेशेदार संयोजी ऊतक,वसायुक्त ऊतक तंत्रिकाएं आदि। शरीर में कई तरह के रासायनिक परिवर्तन होते हैं और उन परिवर्तनों को विभिन्न शरीर अलग-अलग तरह से लेता है।
इन परिवर्तनों की वजह से उत्तक प्रभावित हो कर गांठ का रूप धारण कर लेते हैं। वैसे ब्रेस्ट की गांठ बनने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अधिकांश गांठें कैंसर नहीं होती हैं और इनसे कोई खतरा नहीं होता है।
ब्रेस्ट गाठें दो प्रकार के होते हैं
- सिस्ट: यह सिस्ट के रूप में जाना जाता है। ये स्तन के टिश्यू की बनी हुई फ्लूइड भरी होती है। यह अलग-अलग आकार और एक से अधिक भी हो सकते हैं।
- फाइब्रोएडीनोमास: फाइब्रोएडीनोमा एक सामान्य प्रकार का स्तन गांठ है। ये मूल रूप से टिश्यू की ठोस वृद्धि होती हैं, इसमें दर्द होता है।
- कभी-कभी ये गाठें कैंसर का रूप धारण कर सकती हैं इसलिए इसकी सर्जरी आवश्यक हो जाती है। इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹30000 हो सकती है, जबकि अधिकतम लागत ₹60000 होती है। वहीं बात करें औसत लागत की तो वह ₹45000 होती है।
- यह सर्जरी आप हमारे माध्यम से भी करा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के ब्रेस्ट लम्प सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लुम्पेक्टोमी | ₹100,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
मास्टक्टोमी | ₹220,000 | ₹150,000 | ₹350,000 |
ब्रेस्ट बायोप्सी | ₹22,000 | ₹10,000 | ₹30,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में स्तन गांठ हटाने की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
स्तन गांठ कितना गंभीर है इसके लिए सर्जन कुछ टेस्ट करवाते हैं। इन टेस्ट से मरीज के गांठों की आन्तरिक संरचना का पता चलता है। चलिए जानते हैं कि इस सर्जरी से पहले कौन से टेस्ट कराये जाते हैं और उनकी लागत कितनी होती है।
- बायोप्सी टेस्ट: स्तन गांठ की बारीकी से जांच के लिए बायोप्सी कराई जाती है। इस परीक्षण के दौरान गांठ के ऊपर से टिश्यू का सैंपल लिया जाता है। कई प्रक्रियाओं का उपयोग करके बायोप्सी की जा सकती है। इस जांच की लागत ₹1000 से ₹1500 तक हो सकती
- रक्त परीक्षण: रक्त परीक्षण आम परीक्षण माना जाता है। इससे मरीज के शरीर में होने वाले सभी रासयनिक और भौतिक परिवर्तनों का पता चल जाता है। इसे कराने के लिए ₹400 से लेकर ₹800 तक खर्च हो सकते हैं।
मरीज के हिसाब से स्तन गांठ हटाने की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर मरीज की गांठ गंभीर नही होती है। अधिकतर स्तन गांठे दवाईयों से ठीक हो जाती हैं। कुछ गाठें कैंसर का रूप धारण कर सकती हैं जो खतरनाक मानी जाती हैं। सभी प्रकार की गांठों के इलाज में अलग-अलग लागत आती है। मरीज के हिसाब से लागत प्रभावित करने के कुछ कारण निम्न हैं।
- मरीज की उम्र: स्तन गांठ की सर्जरी प्रक्रिया की जटिलताओं पर उम्र का प्रभाव पड़ता है। अगर किसी वृद्ध मरीज की स्तन गांठ की सर्जरी की जाए तो उसके रिकवर होने में ज्यादा समय लगता है। साथ ही उसके लिए कई तकनीकों को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इन सब में लागत बढ़ जाती है।
- स्तन गाठों की गंभीरता: स्तन गांठ कितना गंभीर है लागत उस पर निर्भर करती है। कुछ गांठ आम उपचार के बाद सही हो जाती हैं। लेकिन कुछ जटिल हो जाती हैं जिनकी सर्जरी प्रक्रिया खर्चीली हो जाती हैं।
- सर्जन का चुनाव: मरीज ने अगर किसी विशेषज्ञ को चुना है अपनी सर्जरी के लिए तो उसका शुल्क अन्य सामान्य सर्जन की तुलना में कहीं अधिक होगा।
- सर्जरी की तकनीक: स्तन गांठ कई प्रकार की होती हैं इसलिए उनके उपचार में विभिन तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। हर तकनीक की अलग-अलग कीमत होती है। मरीज पर जिस प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा लागत उतनी आएगी।
मुंबई में स्तन गांठ हटाने की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
स्तन गांठ हटाने की सर्जरी की लागत को निम्न कारक प्रभावित कर सकते हैं
- अस्पताल का चुनाव: सर्जरी का मुख्य खर्च तो अस्पताल के चुनाव पर ही होता है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सर्जरी कराना काफी खर्चीला होता है। अस्पताल से मिलने वाले सुविधाओं के लिए भारी कीमत देनी पड़ती है। वहीं अगर सर्जरी किसी सरकारी या सामान्य अस्पताल में कराई जाए तो लागत में बड़ा अंतर पाया जाता है।
- दवाएं: सर्जरी से पहले और बाद सर्जन मरीज को कई तरह की दवाएं देता है। इनमे पेन किलर, एंटीबायोटिक सर्जरी से रिकव होने के लिए विशेष दवाएं शामिल हो सकती हैं।
- दवाओं की मात्रा और प्रकार हर मरीज के लिए भिन्न हो सकता है। इन दवाओं की कीमत लागत को प्रभावित कर सकती हैं।
- एनेस्थीसिया: सर्जरी के दौरान सर्जन मरीज को एनेस्थीसिया देकर अचेतन करता है। इस प्रक्रिया की वजह से मरीज को दर्द का अनुभव नहीं होता। इस एनस्थीसिया की मात्रा हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है। इसलिए लागत भी अलग आएगी जो सर्जरी की अंतिम लागत में जुड़ जाएगी।
- अनुवर्ती परामर्श: सर्जरी के बाद मरीज को सर्जन से परामर्श की तब तक आवश्यकता पड़ती रहती है जब तक वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता। इन परामर्शों की संख्या एक मरीज से दूसरे मरीज में बदल सकती है। और इसमें लगने वाली कीमत सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित करती है।
- लैब टेस्ट: सर्जरी से पहले कराए जाने वाले लोब टेस्ट की कीमत सर्जरी की लागत में जुड़ जाती है। परीक्षण की कीमत डायग्नोस्टिक सेंटर के हिसाब से हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है।
- अन्य खर्च: अस्पताल में अधिक दिन रुकने का खर्च, आने जाने का खर्च, मरीज के देखभाल में किये जाने वाला खर्च आदि सभी सर्जरी की लागत को प्रभावित करते हैं। और यह खर्च एक मरीज से दसूरे मरीज में भिन्न हो सकती है।
मुंबई में स्तन गांठ हटाने की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
स्तन गांठ की सर्जरी और उनकी लागत निम्न हैं
- लम्पेक्टोमी: लम्पेक्टोमीसर्जरी को एक्सिसनल ब्रेस्ट बायोप्सी भी कहा जाता है। स्तन के फाइब्रोएडीनोमा जैसे गैर-कैंसर वाले ट्यूमर को पूरी तरह हटाने में इसका प्रयोग किया जाता है। इसमें ट्यूमर और आसपास के ऊतक की एक छोटी मात्रा में काट कर हटा दिया जाता है। इस तकनीक की लागत 40,000 रुपये से 50,000 रुपये तक हो सकती है।
- मास्टेक्टॉमी: इस सर्जिकल प्रक्रिया में स्तन के ऊतकों को हटाया जाना शामिल है। इसका उपयोग स्तन कैंसर के इलाज के लिए किया है। प्रक्रिया के दौरान सर्जन जहां गांठ होती है उसके आसपास चीरा लगाता है। उसके बाद सर्जिकल उपकरणों की मदद से प्रभावित उत्तकों को अलग कर देता है। फिर चीरा सिल दिया जाता है। इस सर्जरी की लागत 50,000 रुपये से 60,000 रुपये तक हो सकती है।
क्या मुंबई में स्तन गांठ हटाने की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
मुंबई में ब्रेस्ट लम्प हटाने के लिए की जाने वाली सर्जरी का बीमा कवर प्राप्त किया जा सकता है। कंपनी मरीज को सर्जरी की लागत का कितना प्रतिशत कवर करती है, ये बीमा पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करता है। इसलिए सर्जरी से पहले अपने बीमा एजेंट से मिलकर अपनी पॉलिसी की शर्तों को अच्छे से समझ लें।
सारांश
ब्रेस्ट लम्प को दवाईयों के जरिए ठीक किया जा सकता है लेकिन कभी-कभी ये स्तन गांठ कैंसर में बदल सकती है। ऐसी गांठ गोल, कोमल और नरम महसूस होती है। ये स्तन में कहीं भी हो सकती हैं। इनकी सर्जरी करानी आवश्यक हो जाती हैं। मुंबई में इसकी सर्जरी की लागत 30,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच कहीं भी हो सकती है। इस सर्जरी के लिए मरीज बीमा कवर प्राप्त कर सकता है। अगर आपको इस सर्जरी से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।