Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

मुंबई  में ब्लेफेरोप्लास्टी की लागत

शुरुआती कीमत ₹60,000
सर्जिकल
सर्जरी प्रकारसर्जिकल
1 से 2 घंटा
सर्जरी करने की अवधि1 से 2 घंटा
N/A
हॉस्पिटल में रहने की अवधिN/A
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
जनरल
एनेस्थीसियाजनरल
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹60,000
औसत कीमत(लगभग)₹70,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹90,000

मुंबई में ब्लेफेरोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
83%900 ratings
Dr Ranjit BhosaleCosmetic/Plastic Surgeon

100 at clinic100 online
doctor-profile
87%1021 ratings
Dr. Vicky Ghewarchand JainAesthetic Medicine Specialist17 Years Exp

MBBS, MS - General Surger...अधिक पढ़ें

100 at clinic
सभी डाक्टर देखें

मुंबई में ब्लेफेरोप्लास्टी की लागत कितनी है?

खूबसूरत आंखें सबको चाहिए होती हैं लेकिन एक उम्र के बाद आंखें में कई समस्याएं हो जाती है। उनमे से एक है पलकों का ढीला होना या अतिरिक्त वसा का जमना। इस समस्या का समाधान ब्लेफेरोप्लास्टी से किया जाता है। ब्लेफेरोप्लास्टी एक कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है पलकों से अतिरिक्त त्वचा को हटाती है।

अधिकांश देखा गया है कि जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे, पलकों को सहारा देने वाली मांसपेशियां ढ़ीली या कमजोर पड़ जाती हैं। इसके कारण अतिरिक्त त्वचा और वसा पलकों के ऊपर और नीचे जमा हो सकती है, पलके लटक भी जाती हैं। आंखों के नीचे बैग हो सकते हैं।

ब्लेफेरोप्लास्टी प्लास्टिक सर्जरी के दौरान, सर्जन त्वचा, मांसपेशियों और उन वसा को हटा देता है जो आपकी आंखों के आस-पास के क्षेत्र को ढीला कर सकता है। मुंबई में इस प्रक्रिया की न्यूनतम लागत 60,000 रुपये हो सकती है, औसत लागत 70,000 और इसकी अधिकतम लागत 80,000 रुपये तक हो सकती है।

मुंबई में विभिन्न प्रकार के blepharoplasty की लागत

ट्रीटमेंट के प्रकारऔसत कीमतन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमत
अपर आइलिड सर्जरी₹70,000₹60,000₹80,000
लोवर आइलिड सर्जरी₹70,000₹60,000₹80,000
कॉस्मेटिक आइलिड सर्जरी₹80,000₹67,000₹90,000
फंक्शनल आइलिड सर्जरी₹72,000₹65,000₹85,000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई में ब्लेफेरोप्लास्टी सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत

ब्लेफेरोप्लास्टी एक जटिल सर्जिकल प्रक्रिया है। इसलिए सर्जन मरीज के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्याओं, जटिलताओं आदि के बारे में सभी परीक्षण कर लेना चाहता है। वह प्रक्रिया के दौरान या बाद में जटिलताओं से निपटने के लिए कुछ नैदानिक परीक्षण भी करता है। यह परीक्षण और उनकी लागत निम्न हो सकते हैं। हालांकि यह लागत एक मरीज से दूसरे मरीज में बदलती रहती है।

  • पूर्ण नेत्र परीक्षण- इसमें परीक्षण में आंसू उत्पादन और पलकों के हिस्सों को मापना शामिल हो सकता है। इस परीक्षण की लागत ₹500 से ₹3000 तक हो सकती है।
  • दृश्य तीक्ष्णता परीक्षण- इस परीक्षण में स्नेलन चार्ट या रेंडम ई चार्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इस परीक्षण द्वारा विज़ुअल एक्विटी को फ्रेक्शन में मापा जाता है। इस टेस्ट की लागत ₹500 से ₹1000 तक हो सकती है।
  • पलक फोटोग्राफी: पलक का निर्माण करने के लिए विभिन्न कोनों से इसकी तस्वीरें ली जाती हैं। ये तस्वीरे सर्जिकल प्रक्रिया के दौरान उपयोग की जाती हैं। यह फ्री में किया जाता है।
  • शिमर टेस्ट- आंखेंकी नमी को चेक करने के लिए शिमर टेस्ट कराया जाता है। इस परीक्षण की लागत ₹50 से ₹300 तक होती है।
  • टेन्सिलॉन टेस्ट- इस परीक्षण की लागत ₹600 से ₹800 तक हो सकती है।

मुंबई में ब्लेफेरोप्लास्टी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं

ब्लेफेरोप्लास्टी एक कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है। पलक से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए यह प्रक्रिया की जाती है। प्रत्येक मरीज की समस्या अलग-अलग हो सकती है। इसलिए लागत भी भिन्न-भिन्न हो सकती है। मरीज के हिसाब से लगत को निम्न कारक प्रभावित कर सकते हैं:

  • मरीज की उम्र:- ब्लेफेरोप्लास्टी की लागत को मरीज की उम्र भी प्रभावित कर सकती है। उम्र बढ़ने के साथ ही आमतौर पर यह समस्याएं देखी जाती हैं। लेकिन यह प्रक्रिया अत्यधिक उम्र बढ़ने के बाद कराई जाती है तो मांसपेशियों को कसने की प्रक्रिया जटिल हो सकती है। इसलिए लागत भी बढ़ जाती है।
  • सर्जन का चुनाव: ब्लेफेरोप्लास्टी की प्रक्रिया यदि किसी प्रसिद्द और अनुभवी सर्जन से कराई जाए तो इसमें लागत ज्यादा आती है। और वहीं सामान्य सर्जन इस प्रक्रिया को कम लागत में कर सकता है।
  • पलक का क्षेत्र:- पलक का क्षेत्र भी लागत को बढ़ा सकता है। यह प्रक्रिया अतिरिक्त वसा को हटाने के लिए की जाती है । यदि पूरी आंखें से अतिरिक्त वसा हटाई जाए और मांसपेशियों को कसा जाए तो लागत अपने आप बढ़ जाती है।
  • मौजूदा स्वाथ्य: सर्जिकल प्रकिया के दौरान मरीज मौजूदा स्वास्थ्य भी लागत बढ़ा सकता है। यदि मरीज की किसी प्रकार की बीमारी है या वह दवाएं ले रहा हो तो सर्जन पहले उन्हें नियंत्रित करेगा। इन सब में लागत बढ़ जाती है।

क्या मुंबई में ब्लेफेरोप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

ब्लेफेरोप्लास्टी के द्वारा पलकों की कमजोर मांसपेशियों को दोबारा रिपेयर किया जाता है। इस प्रक्रिया के द्वारा आई बैग, आंखों की सिकुड़न, लटकती पलको को ठीक किया जाता है। यह प्रक्रिया पर निम्न चीजें प्रभाव डाल सकती हैं:

  • सर्जरी की सीमा: ब्लेफेरोप्लास्टी सर्जरी की लागत प्रक्रिया की सीमा पर भी निर्भर करती है। जैसे यदि रिपेयर दोनों आंखें की ऊपरी पलक की हो रही हो तो लागत कम आएगी। यदि ऊपर-नीचे दोनों तरफ किया जाए तो लागत ज्यादा आएगी।
  • अस्पताल का चुनाव: यदि मरीज ने अपने लिए किसी अत्याधुनिक तकनीकों वाला अस्पताल चुना है तो इसकी लागत सामान्य अस्पताल की तुलना में ज्यादा आएगी।
  • एनेस्थीसिया फीस: मरीज की प्रक्रिया की अवधि और समग्र स्वास्थ्य को देखते हुए एनेस्थीसिया का चुनाव किया जाता है। एनेस्थीसिया विभिन्न मरीजों के लिए भिन्न-भिन्न हो सकता है।
  • सुविधा शुल्क: ब्लेफेरोप्लास्टी सर्जरी की लागत को अस्पताल में मिलने वाली विशेष सुविधा प्रभावित कर सकती हैं। प्रत्येक अस्पताल में अलग अलग सुविधाएँ देते हैं। इसलिए लागत भी अलग अलग होती है ।
  • पोस्ट-ऑपरेटिव केयर: ब्लेफेरोप्लास्टी के बाद की जाने वाली देखभाल, दवाओं, आने जाने का खर्च आदि भी प्रक्रिया की समग्र लागत को प्रभावित कर सकती है।
  • अनुवर्ती परामर्श: प्रक्रिया के बाद भी रिकवरी तक सर्जन से परामर्श लेना आवश्यक होता है। इन परामर्शों की संख्या प्रत्येक मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है।

सारांश

ब्लेफेरोप्लास्टी सर्जरी होती हैं, जिन्हें पलक क्षेत्र में विशिष्ट चिंताओं को दूर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अलग-अलग प्रकार के ब्लेफेरोप्लास्टी सर्जरी की लागत भी अलग अलग होती है। सबसे आम प्रकार के ब्लेफेरोप्लास्टी सर्जरी और उनकी लागत निम्नलिखित हैं:

  • ऊपरी पलक ब्लेफेरोप्लास्टी: एक ऊपरी ब्लेफेरोप्लास्टी ऊपरी पलकों की सभी समस्याओं का उपचार किया जाता है जैसे कि सूजन और झुर्रियां। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्याएं दिखने लगती जिससे आंखें थकी हुई और उदास दिखती हैं। इस प्रक्रिया को करने के लिए सर्जन लकों के प्राकृतिक क्रीज के भीतर चीरे लगाता है। उसके बाद जरूरत के हिसाब से आंखों की मांसपेशियों को उचित रूप से कड़ा कर दिया जाता है,पर्याप्त त्वचा हटा दी जाती है। इससे आंखें खूबसूरत दिखने लगती है। इसकी प्रक्रिया की लागत 60,000 रुपये हो सकती है।
  • निचली पलक ब्लेफेरोप्लास्टी: एक उम्र आने के बाद आंखों के नीचे मांसपेशियों की लोच कम हो जाती है और निचली पलकों के नीचे बैग बन जाते हैं। काले घेरे दिखाई देने लगते हैं इससे आंखें कमजोर और बूढी दिखने लगती हैं। इसे ठीक करने के लिए लोअर ब्लेफेरोप्लास्टी की जा सकती है।
  • सर्जन इस प्रक्रिया के लिए निचली पलक के बाहरी किनारे पर, लैश लाइन के ठीक नीचे एक चीरा लगाया जाता है। इसके बाद पलकों की अतिरिक्त त्वचा और चर्बी को हटा दिया जाता है और चीरे को छोटे-छोटे टांकों से बंद कर दिया जाएगा।
  • डबल आईलिड सर्जरी: इस प्रक्रिया को संयुक्त ब्लीफेरोप्लास्टी के रूप में भी जाना जाता है। इसमें दोनों ऊपरी और निचले पलकों की मरम्मत की जाती है। यदि ऊपरी और निचली दोनों पलकों में सूजन और त्वचा ढीली है तो सर्जन इस प्रक्रिया की सिफारिश कर सकता है।
  • इस प्रक्रिया में सर्जन पलकों की सिलवटों या ढक्कन की रेखाओं पर सूक्ष्म चीरे लगाते हैं। ढीली त्वचा को या तो कस देता है या हटा देता हैसाथ ही वसा के जमाव हटा को भी हटाया जाता है और मांसपेशियों जरूरत के हिसाब से आकार दिया जाता है। एक लंबी प्रक्रिया है जिसके बाद आंखें फिर से खूबसूरत दिखने लगती हैं। इसकी अनुमानित लागत 80,000 रुपये के हो सकती है।
  • सिवनी तकनीक: इसे डबल सिवनी और ट्विस्टिंग तकनीक (डीएसटी) के नाम से जाना जाता है। इस प्रक्रिया में ऊपरी ढक्कन संरचना को संपीड़ित करने के साथ-साथ क्रीज को प्राकृतिक बनाया जाता है। इस तकनीक की लागत लगभग 75,000 रुपये हो सकती है।
  • फुल इंसीजनल तकनीक: इसमें पलक के अतिरिक्त वसा, त्वचा और अन्य कोमल ऊतकों को हटाकर आंखों को प्राकृतिक आकार दिया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत। इसकी लागत भी 74,000 रुपये के आसपास ही हो सकती है।

वेरिफाइड बाय
Profile Image
Dr. Jahnvi Purushottam ThakurENT Specialist•26 Years ExpMBBS, DNB

ब्लेफेरोप्लास्टी के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

ब्लेफेरोप्लास्टी के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.25/ 5

(1921 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
ब्लेफेरोप्लास्टी  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर