कोलकाता में वगिनोप्लास्टी की लागत
कोलकाता में वगिनोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में योनिन कसने की सर्जरी यानी वेजिनोप्लास्टी की लागत कितनी है?
वेजिनोप्लास्टी का अर्थ है योनि की मरम्मत कर उसे दोबारा पुराने आकार में लाना। या फिर योनि को फिर से रिकंस्ट्रक्ट कर ठीक आकार प्रदान करना। कोलकाता में इस प्रक्रिया की न्यूनतम लागत ₹40000 से लेकर अधिकतम ₹50000 तक हो सकती है। इस प्रक्रिया की औसत लागत ₹45000 तक हो सकती है।
वेजिनोप्लास्टी करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई मामलों में बच्चे को जन्म देने के कारण या फिर योनि में चोट लगने तथा पेल्विक फ्लोर से जुड़े रोग के कारण ये प्रक्रिया की जा सकती है। इस प्रक्रिया की मदद से एक ट्रांसजेंडर के लिए भी योनि बनाई जा सकती है। इससे ऐसे लोगों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर पहचान देने का काम सफलतापूर्वक किया जाता है।
वेजिनोप्लास्टी निम्नलिखित वजहों से एक उपयुक्त उपचार प्रक्रिया मानी जाती है:
- इसकी मदद से यौन संबंधों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
- कैंसर या दूसरी जटिलताओं के कारण जिन महिलाओं को योनि पुनर्निर्माण की आवश्यकता होती है उनके लिए यह उपयुक्त है।
- योनि में चोट लगने पर इसकी मदद से रिपेयर का काम किया जाता है।
- ट्रांसजेंडर लोगों के मनचाहे लिंग धारण करने के लिए यह सर्जरी की जाती है।
- योनि में जन्मजात असामान्यताओं वाली महिलाओं के लिए आवश्यक उपचार है।
कोलकाता में विभिन्न प्रकार के वैजिनोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इंटेस्टाइनल या सिग्मॉइड वैजिनोप्लास्टी | ₹45,000 | ₹40,000 | ₹50,000 |
पेरिटोनियल वैजिनोप्लास्टी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
मैकइंडो वैजिनोप्लास्टी | ₹45,000 | ₹40,000 | ₹50,000 |
बुक्कल कैविटी म्यूकोसल वैजिनोप्लास्टी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकातामें योनि कसने की सर्जरी यानी वेजिनोप्लास्टी के ऑपरेशन से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
वेजिनोप्लास्टी के लिए रोगी के कुछ लैब परीक्षण करवाए जाते हैं। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं :
मरीज के हिसाब से योनि कसने की सर्जरी यानी वेजिनोप्लास्टी की लागत में अंतर क्यों होता है?
वैजिनोप्लास्टी की प्रक्रिया की लागतहर मरीज़ के लिए अलग होती है। ऐसा उनकी स्थित और जरुरत की वजह से होता है। कुछ मुख्य कारक जो लागत में अंतर लाते हैं हैं वे निम्नलिखित हैं :
- रोगी की उम्र : उम्र कम होने पर प्रक्रिया आसानी से होती है और रिकवरी आसानी से होती है।
- रोगी की स्वास्थ्य की स्थित के अनुसार उसे कुछ अतिरिक्त लैब परीक्षणों की ज़रूरत हो सकती है। इससे लागत में अंतर आता है।
- हर रोगी के लिए सर्जरी की प्रक्रिया अलग हो सकती है। इससे लागत पर असर पड़ता है।
- रोगी एक सर्वश्रेष्ठ सर्जन से ही ये सर्जरी कराना चाहता है। इससे लागत बढ़ती है।
हमारे यहां से वेजिनोप्लास्टी की प्रक्रिया कराने पर रोगी को पैकेज में कई सुविधाएं मिलती है। उदाहरण के लिए सर्जरी से पूर्व की जांचें और सर्जरी के उपरांत फॉलोअप मुफ्त मिलता है। साथ ही सर्जरी के दिन रोगी को फ्री पिकअप एंड ड्राप सर्विस दी जाती है, दिन के 24 घंटे आवश्यकतानुसार परामर्श, कम पेपर वर्क और मेडिकल कोआर्डिनेटर की सुविधा दी जाती है और भुगतान के आसान विकल्प भी मिलते हैं।
कोलकाता में योनि कसने की सर्जरी यानी वेजिनोप्लास्टी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
कोलकाता मेंवेजिनोप्लास्टी की लागत कई कारणों से बदल सकती है। इनमें कुछ प्रमुख कारक हैं :
- रोगी किस शहर में प्रक्रिया करा रहा है।
- रोगी वेजिनोप्लास्टी के लिए कौन सी सर्जिकल प्रक्रिया चुन रहा है।
- सर्जरी के दौरान या बाद में किसी तरह की जटिलता जैसे रक्तस्राव, कोई संक्रमण, रोगी की त्वचा या क्लिटोरल नेक्रोसिस, सर्जरी में लगे टांको का टूटना, युरिनरी रिटेंशन या फिर योनि का आगे को बढ़ाव इलाज की लागत को बढ़ा देता है।
- वेजिनोप्लास्टी में एक से अधिक डॉक्टरों की टीन की ज़रूरत हो सकती है। इससे लागत पर असर पड़ता है।
कोलकाता में वेजिनोप्लास्टी के ऑपरेशन के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
कोलकाता मेंवेजाइनोप्लास्टी करने के लिए बेस्ट सर्जन उपलब्ध हैं। इसस प्रक्रिया को करने के मुख्य तरीके हैं : इंटेस्टाइनल या सिग्मॉइड, पेरिटोनियल, मैकइंडो, बक्कल म्यूकोसा और पेनाइल:इनवर्जन वेजिनोप्लास्टी।
- सिग्मॉइड वैजिनोप्लास्टी : इंटेस्टाइनल या सिग्मॉइड वैजाइनोप्लास्टी में नई योनि बनाने के लिए रोगी के कोलन का एक हिस्सा इस्तेमाल में लाया जाता है। यह एक लैप्रोस्कोपिक प्रक्रिया है। यानी यह विधि मिनिमली इनवेसिव है और इसमें कीहोल कट लगाए जाते हैं। इसमें सर्जन रोगी के कोलन से एक छोटा टुकड़ा काटकर अलग कर लेते हैं।इसके बाद इसे योनि की परत को तैयार करने के लिए नीचे की ओर घुमाया जाता है। इसके उपरांत आसपास के कोलन को एकत्र कर एक साथ टांकों की मदद से सिल दिया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹45000 से ₹50000 तक हो सकती है।
- पेरिटोनियल वैजिनोप्लास्टी : पेरिटोनियल वैजाइनोप्लास्टी का दूसरा नाम लुओहु ऑपरेशन होता है। इसमें योनि बनाने के लिए रोगी के पेट की कैविटी से पेरिटोनियम की परत लेकर उसका उपयोग किया जाता है। पेरिटोनियल वैजाइनोप्लास्टी भी एक लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया है । इस प्रक्रिया को उन लोगों में इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें अपनी योनि को खुला रखने के लिए अधिक फैलाव का आवश्यकता नहीं होती है। इस प्रक्रिया को कराने वाले रोगियों के लिए नियमित अंतराल पर संभोग करना आवश्यक है। इस प्रक्रिया की लागत ₹40000 से ₹45000 तक हो सकती है।
- पेनाइल इनवर्जन वैजिनोप्लास्टी : इस प्रक्रिया का इस्तेमालकेवल ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए किया जाता है। इस ऑपरेशन में, सर्जन लिंग के बाहर की त्वचा को हटा देते हैं। फिर योनि की परत तैयार करने के लिए उसे उलटा कर देते हैं। इसमें क्लिटोरिस निर्माण के लिए भी लिंग के सिर को एक नया आकार दे दिया जाता है। सबसे आखिर में, रोगी के लेबिया मेजोरा और मिनोरा बनाए जाते हैं। इन्हें बनाने के लिए चिकित्सक रोगी के अंडकोश की त्वचा का इस्तेमाल करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण होता है ये सुनिश्चित करना कि इस प्रक्रिया के बाद रोगी की योनि के अंदर बाल तो नहीं उग रहे हैं। कृत्रिम रूप से बनाई गई इस योनि में प्राकृतिक चिकनाई नहीं होती है। ऐसे में इसे बाहर से चिकनाई देने की जरुरत होती है। इस प्रक्रिया की लागत ₹45000 से ₹50000 तक हो सकती है।
- मैकइंडो वेजिनोप्लास्टी : यहतकनीक, पहले बताई गई पेरिटोनियल और इंटेस्टाइनल वैजिनोप्लास्टी से अलग है। मैकइंडो वेजिनोप्लास्टी में योनि को एक स्किन ग्राफ्ट के साथ बनाया जाता है। इस स्किन ग्राफ्ट को सर्जन एक वेजाइनल मोल्ड पर रखते हैं। इसके बाद उसे इस प्रकार उस जगह पर रख देते हैं जिसे पहले से वेजाइना बनाने के लिए खोला गया था। इस प्रक्रिया में संभोग के लिए मौजूद एक खुली कैविटी में योनि की रिकवरी को बढ़ावा देने के मकसद से कई महीनों तक मोल्ड का लगातार उपयोग किया जाता है। इस विधि में भी योनि को प्राकृतिक लुब्रिकेशन नहीं मिलता है। इससे योनि का द्वार बंद होने का खतरा बढ़ जाता है । मैकइंडो वेजिनोप्लास्टी कराने वाले लोगों को नियमित संभोग करना चाहिए। ऐसा ना करने पर योनि को हमेशा डाइलेट करना पड़ सकता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹45000 से ₹50000 तक हो सकती है।
- बक्कल म्यूकोसा वैजिनोप्लास्टी : मुंह के अंदर की लाइनिंग को बक्कल म्यूकोसा कहा जाता है। यह लाइनिंग काफी हद तक योनि की परत की तरह होती है। यानी दोनों ही परतों में बाल नहीं उगते हैं और बलगम बनता है। ऐसे में यह वैजिनोप्लास्टी में नई योनि (निओ वजाइना) निर्माण के लिए बहुत उपयुक्त अस्तर है।
हालांकि यह प्रक्रिया बहुत आम नहीं है। इस प्रकार की सर्जरी में एक एक्सपर्ट प्लास्टिक सर्जन की आवश्यकता होती है। इस प्रक्रिया की लागत ₹45000 से ₹50000 तक हो सकती है।
क्या कोलकाता में योनि कसने की सर्जरी यानी वेजिनोप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जीनहीं, पूरे देश की तरह ही कोलकाता में भी वेजिनोप्लास्टी के लिए कोई बीमा कवर नहीं मिलता है।
हमारे यहां से वेजिनोप्लास्टी कराने पर रोगी को नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलती है।
सारांश
वेजिनोप्लास्टी के द्वारा सर्जन योनि का निर्माण या मरम्मत करते हैं। यह प्रक्रिया बहुत सारी तकनीकों से की जा सकती है। खास तौर पर ट्रांसजेंडर लोगों के लिए यह उनकी नई पहचान बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। आम तौर पर इसके लिए बीमा कवर नहीं दिया जाता है। हमारे यहां से सर्जरी कराने पर नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलता है।