कोलकाता में स्कार रिमूवल सर्जरी की लागत
कोलकाता में स्कार रिमूवल सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में निशान हटाने की सर्जरी की लागत कितनी है?
एक साफ और बिना दाग धब्बों की त्वचा किसी के भी व्यक्तित्व को बेहतर बना सकती है। हालांकि कभी किसी दुर्घटना के कारण त्वचा पर गहरे घाव हो जाते हैं जो भरने के बाद भी त्वचा पर भद्दे निशान छोड़ जाते हैं। ऐसे निशानों को हटाने के लिए सर्जरी की जाती है। कोलकाता में निशान हटाने की सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹30000 तक होती है वहीं इसकी अधिकतम लागत ₹100000 तक हो सकती है। इस सर्जरी की औसत लागत ₹70000 के करीब हो सकती है।
जब भी किसी दुर्घटना के कारण त्वचा में घाव होते हैं तो वे बिना दाग छोड़े ठीक नहीं होते। मामूली चोटों के दाग हम अकसर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन अगर यही दाग बहुत गहरे और देखने में अप्रिय लगें तो लोग इन्हें हटवाना ही पसंद करते हैं। त्वचा पर मौजूद दागों का उपचार कई कारकों पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर घाव की गहराई कितनी है, घाव का आकार कितना बड़ा है, घाव का निशान शरीर के किस हिस्से पर है।
इन निशानों के उपचार के लिए विभिन्न प्रकार की सर्जरी की जा सकती हैं। बहुत गंभीर निशानों को मिटाने के लिए रोगी को कई बार सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।
कोलकाता में विभिन्न प्रकार के निशान हटाने की सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
केमिकल पील | ₹8,000 | ₹3,000 | ₹15,000 |
क्रायथेरेपी / शीत थेरेपी | ₹10,000 | ₹5,000 | ₹15,000 |
डर्मब्रेश़न | ₹30,000 | ₹10,000 | ₹50,000 |
लेजर स्कार रिमूवल सर्जरी | ₹25,000 | ₹5,000 | ₹50,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकाता में निशान हटाने की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
कोलकातामें निशान हटाने के ऑपरेशन में माहिर कई सर्जन मौजूद हैं। सर्जरी करने से पहले ये चिकित्सक रोगी के कुछ लैब परीक्षण करवाते हैं। इन परीक्षणों में शामिल हैं -
- हाई रिज़ोल्यूशन अल्ट्रासाउंड - इसका लागत 1000 से 2500 तक होती है।
- लेज़र डॉप्लर फ्लोमीटर - इस जांच की लागत 1000 से 2500 तक होती है।
- ऑप्टिकल प्रोफाइलोमीटर्स - इस परीक्षण में 1000 से 2500 तक का खर्च आ सकता है।
- बायोप्सी टेस्ट - इसकी लागत 2000 से 5000 तक हो सकती है।
- एमआरआई स्कैन - इसमें 4000 से 15000 तक का खर्च आता है।
- सी टी स्कैन - इसमें लगभग 5000 से 20000 तक की लागत आ सकती है।
मरीज के हिसाब से निशान हटाने की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
निशान हटाने की चाह रखने वाले मरीज़ों की प्राथमिकता और उपचार की योजना अलग अलग हो सकती है। ऐसे में हर रोगी के इलाज की लागत भिन्न होती है। इलाज की लागत में अंतर होने के और कारण भी होते हैं जैसे -
कोलकाता में निशान हटाने की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
- चिकित्सक का चयन - निशान हटाने की सर्जरी एक एक्सपर्ट प्लास्टिक सर्जन ही कर सकते हैं। यह एक जटिल प्रक्रिया है इसलिए रोगी एक अनुभवी और सफल विशेषज्ञ का ही चयन करता है। ऐसे में सर्जन की परामर्श फीस और सर्जरी की फीस अधिक हो सकती है।
- अस्पताल का चयन - निशान हटाने की सर्जरी एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसे अधिकांश रोगी किसी सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल में ही करवाते हैं। ऐसे में वहां का भर्ती शुल्क और अन्य सुविधाओं का खर्च अधिक होता है।
- सर्जरी की तकनीक - निशान हटाने के लिए सर्जन किस विधि का इस्तेमाल कर रहे हैं इससे भी इलाज की लागत पर असर पड़ता है। एक एडवांस या मिनिमली इनवेसिव विधि का प्रयोग करने पर इलाज की लागत बढ़ जाती है।
कोलकाता में निशान हटाने की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
कोलकाता में निशान हटाने के लिए सर्जन रोगी के लिए सबसे उपयुक्त प्रक्रिया का ही चयन करते हैं। इन प्रक्रियाओं का खर्च भी सर्जरी की लागत पर प्रभाव डालता है। इन प्रक्रियाओं में शामिल हैं -
- लेजर उपचार - इस तकनीक के माध्यम सेकुछ विशेष प्रकार के निशानों को पूरी तरह से ठीक या हल्का किया जाता है। इस प्रक्रिया में एक रोगी को एक से अधिक सेशन लेने होते हैं। इस उपचार की लागत ₹25000 तक हो सकती है।
- केमिकल पीलिंग,माइक्रोडर्माब्रेशन और डर्माब्रेशन - कुछ लोग चेहरे सेमुँहासों के निशानों से छुटकारा पाने के लिए केमिकल पीलिंग, डर्माब्रेशन या माइक्रोडर्माब्रेशन जैसी प्रक्रियाओं का सहारा लेते हैं। इन प्रक्रियाओं में रोगी की त्वचा की ऊपरी परत को पील कर दिया जाता है। इस प्रकार के उपचार में भी रोगी को एक से अधिक सेशन लेने पड़ सकते हैं। इसमें एक सेशन की लागत लगभग ₹5000 से ₹9000 तक हो सकती है।
- माइक्रोनीडलिंग - इस प्रक्रियाका इस्तेमाल कर कुछ विशेष प्रकार के निशानों को ठीक किया जाता है। इस विधि में रोगी की त्वचा पर छोटी छोटी सुइयों के साथ एक विशेष उपकरण को रोल किया जाता है। ये सुइयां त्वचा पर चुभती हैं और त्वचा को और चिकना बनाने के लिए कोलेजन उत्पादन को को बढ़ावा देती हैं। यह प्रक्रिया विभिन्न तरीकों से और रेडिएशन माइक्रोनीडलिंग के माध्यम से की जाती है। अर्थात सुई के माध्यम से चिकित्सक रेडियोफ्रीक्वेंसी तरंगें रोगी की त्वचा में भेजते हैं। इस विधि में रोगी को कम से कम 6 सेशन तक लेने पड़ सकते हैं। एक सेशन का लागत ₹5000 के करीब हो सकती है।
- क्रायोसर्जरी - क्रायोसर्जरी भी निशान हटाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इस विधि में रोगी की त्वचा के निशानों पर तरल नाइट्रोजन की स्वाबिंग या स्प्रे करना शामिल है। इस विधि में ₹50000 तक का खर्च आता है।
- स्किन ग्राफ्टिंग - स्किन ग्राफ्टिंग को बड़े निशानों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें चिकित्सक रोगी के शरीर के ही कुछ हिस्सों से त्वचा के टुकड़े लेते हैं। फिर इन्हें निशानों वाले स्थान पर लगाया जाता है। इस प्रकार निशानों के कम किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में ₹60,000 से ₹100000 तक का खर्च आता है।
क्या कोलकाता में निशान हटाने की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
कुछ मामलों में कोलकाता में निशान हटाने के लिए भी बीमा कवर मिल सकता है। यदि रोगीके शरीर पर मौजूद निशानों की टिश्यू उन्हें किसी भी तरह के स्वास्थ्य जोखिम में डाल रहे हैं , तो बीमा कम्पनी रोगी के इलाज के लिए पूरा बीमा कवर देती है।
पर अगर कोई व्यक्ति केवल अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करा रहा है तो फिर अपने इलाज का भुगतान उसे स्वयं ही करना होगा।
हमारे यहां से सर्जरी करवाने पर आपको नो कॉस्ट ईएमआई पर सर्जरी की सुविधा मिलती है। साथ ही 24 घंटे परामर्श की सुविधा के अलावा सारी जांचें और फॉलोअप की मुफ्त सुविधा भी दी जाती है।
सारांश
त्वचा पर मौजूदभद्दे निशानों को सर्जरी के माध्यम से हटाया जा सकता है। इन निशानों में मुहांसों के दाग ,चोट का कारण हुए घाव या जलने के कारण खराब हुई त्वचा शामिल हो सकती है। इन निशानों को हटाने के लिए कई प्रकार की सर्जरी मौजूद हैं। जन रोगियों के लिए उनके शरीर के निशान स्वास्थ्य को हानि पहुंचा रहे हैं उन्हें उपचार के लिए पूरा बीमा कवर मिल सकता है। हालांकि केवल सुंदरता के लिए यह सर्जरी करवाने पर खर्च का भुगतान आपको खुद ही करना होगा।