कोलकाता में ओवेरियन सिस्ट का इलाज की लागत
कोलकाता में ओवेरियन सिस्ट का इलाज के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में ओवेरियन सिस्ट सर्जरी की लागत कितनी है?
ओवेरियन सिस्ट तरल पदार्थ या सेमीसॉलिड पदार्थ से भरी थैली होती है। ये आपके एक या दोनों अंडाशय पर या उसके भीतर बनती है। अंडाशय में सिस्ट होने से बांझपन, अनियमित मासिक चक्र, यहां तक कि कैंसर होने तक का खतरा हो सकता है। इसका उपचार सर्जरी के माध्यम से होता है। कोलकाता में इस सर्जरी की लागत ₹50000 से लेकर ₹70000 तक हो सकता है। वहीं इसकी औसत लागत ₹60000 तक होती है।
अंडाशय पेल्विस में मौजूद छोटे अंग होते हैं जो अंडे की कोशिकाओं को पकड़ते हैं और एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन बनाते हैं।
ओवेरियन सिस्ट कई प्रकार के हो सकते हैं। अधिकांश सिस्ट दर्द रहित और हानिरहित होते हैं और इनसे कोई लक्षण पैदा नहीं होते। हालांकि कुछ मामलों में, ओवेरियन सिस्ट जटिलताएं पैदा कर सकते हैं। नियमित पैल्विक परीक्षण करवाना आपकी सिस्ट की समस्या को रोकने में मदद कर सकता है।
सामान्य ओवेरियन सिस्ट, यानी फॉलिक्युलर सिस्ट का आकार 4 सेंटीमीटर से कम होता है। इनका इलाज जन्म नियंत्रण की दवाओं के माध्यम से और जीवनशैली में परिवर्तन कर के किया जा सकता है।
हालांकि अगर ओवेरियन सिस्ट का आकार बड़ा है या फिर सिस्ट पैथोलॉजिकल है, तो सिस्टेक्टोमी सर्जरी करने की सलाह दी जाती है।
कोलकाता में विभिन्न प्रकार के ओवेरियन सिस्ट का इलाज की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लैप्रोस्कोपिक ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी | ₹45,000 | ₹30,000 | ₹60,000 |
ओपन ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
ओवेरियन सिस्ट एस्पिरेशन | ₹10,000 | ₹5,000 | ₹15,000 |
ओरल गर्भनिरोधक गोलियां | ₹1,000 | ₹500 | ₹1,500 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकाता में ओवेरियन सिस्ट सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
ओवेरियन सिस्ट की सर्जरीसे पहले चिकित्सक रोगी के कुछ लैब टेस्ट करवाते हैं। इन परीक्षणों में निम्नलिखित शामिल हैं :
- ब्लड टेस्ट : इसकी लागत ₹100 से ₹500 तक हो सकती है।
- यूरिन एनालिसिस : इस परीक्षण की लागत ₹100 से ₹300 तक हो सकती है।
- ट्यूमर मार्कर टेस्ट : इस परीक्षण से पता चलता है कि सिस्ट कहीं ट्यूमर में तो नहीं बदल रहे हैं। इस टेस्ट की लागत ₹500 से ₹1500 तक होती है।
मरीज के हिसाब से ओवेरियन सिस्ट सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी की लागत हर मरीज के लिए अलग होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं।
- सर्जन की फीस : रोगी अपने उपचार के लिए सर्वश्रेष्ठसर्जन का ही चुनाव करता है। ऐसे में एक सफल सर्जन की फीस अधिक हो सकती है। इससे इलाज की लागत पर असर पड़ता है।
- रोगी की आयु : रोगी कीबढ़ती आयु और इलाज में देरी उसकी सिस्ट की सर्जरी को और जटिल और महंगा बना सकती है।
- रोगियों की अन्य स्वास्थ्य स्थितियाँ : ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी से पहले सर्जनरोगी के मेडिकल इतिहास के बारे में जानकारी लेते हैं। यदि रोगी को किसी तरह की कोई और बीमारी भी है तो सर्जरी से पहले उसे प्रबंधित कर के ही सर्जरी की जाती है। इससे इलाज की लागत प्रभावित होती है।
- सर्जरी में जटिलताएं : कुछ मामलों में सर्जरी के दौरान कुछ जटिलताएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में सर्जरी की लागत बढ़ सकती है।
कोलकाता में ओवेरियन सिस्ट सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
कोलकाता में ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी की लागत को कई चीज़ें प्रभावित करती हैं जैसे :
कोलकाता में ओवेरियन सिस्ट सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
रोगी की सर्जरी किस तकनीक से की जा रही है इससे भी सर्जरी की लागत तय होती है।ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी मुख्यतः दो तरह से की जाती है।
- ओपन कट: सर्जरी का यह तरीकापारपंरिक है और अधिक इस्तेमाल में लाया जाता है। इसमें ओवरी में मौजूद सिस्ट को निकालने के लिए डॉक्टर रोगी के पेट के निचले हिस्से में एक चीरा लगाते हैं। इसके बाद सिस्ट को हटाकर उस कट को टांके लगाकर बंद कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद 3:4 सप्ताह के भीतर रोगी की रिकवरी हो जाती है। इस प्रक्रिया की लागत ₹50000 से ₹55000 रुपए तक हो सकती है।
- लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया: यह एक आधुनिक तकनीक है जो मिनिमली इनवेसिव है। इसे करने के लिए रोगी के पेट में छोटे कट लगाए जाते हैं। फिर इन कट्स से एक लैप्रोस्कोप रोगी के शरीर में भेजा जाता है। लैप्रोस्कोप के एक सिरे पर कैमरा और छोटी सी टॉर्च लगी होती है।
- डॉक्टर रोगी के प्रभावित क्षेत्र को मॉनिटर पर बेहतर तरीके से देख पाते हैं। फिर सर्जिकल टूल्स की सहायता से सिस्ट को हटाया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹65000 से ₹70000 तक हो सकती है।
क्या कोलकाता में ओवेरियन सिस्ट सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
यदि सिस्ट के कारण रोगी को अन्य स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं तो उसे बीमाकवर मिलता है।
यदि आप हमारे यहां से ओवेरियन सिस्ट की सर्जरी कराते हैं तो हमारी टीम आपको बीमा क्लेम करने में मदद करती है।
सारांश
ओवरी में सिस्ट एक ऐसी द्रव से भरी थैली होती है जो ओवरी की सतह या उसके अंदर हो सकती है। ओवेरियन सिस्ट एक आम समस्या है। कुछ मामलों में ये सिस्ट हानिरहित होते हैं। वहीं कुछ मामलों में ये खतरनाक हो सकते हैं और रोगी को सर्जरी की आवश्यकता होती है। इसकी सर्जरी दो तरीकों से की जा सकती है । इस सर्जरी के लिए बीमा कवर क्लेम किया जा सकता है।