कोलकाता में नाक की सर्जरी की लागत
कोलकाता में नाक की सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में नाक की सर्जरी की लागत कितनी है?
नाक के आकार में सुधार, सांस लेने की समस्याओं से छुटकारा पाने, जन्म या चोट की विकृति को ठीक करने, या उम्र के साथ नाक के बदले आकार को ठीक करने के लिए नाक की सर्जरी की जाती है। कोलकाता में इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹40000 तक होती है वहीं अधिकतम लागत ₹150000 तक हो सकती है। इस सर्जरी की औसत लागत ₹95000 तक होती है।
इस सर्जरी के लिए ईएनटी स्पेशलिस्ट का साथ एक कॉस्मेटिक सर्जन भी प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं। नाक की सर्जरी में कई प्रक्रियाएं की जाती हैं जैसे नाक की हड्डी को सीधा करने के लिए सेप्टोप्लास्टी, नाक के आकार को बेहतर बनाने के लिए राइनोप्लास्टी और नाक के अंदर मौजूद टरबाइनेट में एलर्जी की समस्या रो दूर करने के लिए टरबाइनेट रिडक्शन।
कोलकाता में विभिन्न प्रकार के नाक की शल्यचिकित्सा की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
सेप्टोप्लास्टी | ₹47,500 | ₹35,000 | ₹60,000 |
कार्यात्मक एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी | ₹57,500 | ₹45,000 | ₹70,000 |
राइनोसेप्टोप्लास्टी | ₹135,000 | ₹70,000 | ₹200,000 |
टर्बिनेट रिडक्शन सर्जरी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
टर्बिनेट रिडक्शन सर्जरी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
नेजल फ्रैक्चर मैनेजमेंट | ₹120,000 | ₹40,000 | ₹200,000 |
नेजल पॉलीपेक्टॉमी | ₹57,500 | ₹45,000 | ₹70,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकाता में नाक की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
कोलकाता में नाक की सर्जरी करने से पहले चिकित्सक रोगी की विभिन्न परीक्षण कराते हैं। इन परीक्षणों में निम्नलिखित शामिल हैं।
- ब्लड टेस्ट :इसकी लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम :इसमें ₹100 से ₹500 तक का खर्च आ सकता है।
- एक्स रे : इसकी लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- सी टी स्कैन :इस जांच की लागत ₹2000 से ₹8000 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से नाक की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
कोलकातामें हर रोगी के लिए नाक की सर्जरी की लागत भिन्न होती है। इसके कई कारण होते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं:
- रोगी की आयु :नाक की सर्जरी करवाने वाले रोगी की आयु कम होने पर सर्जरी के बाद उसकी रिकवरी कम समय में हो सकती है। वहीं अधिक आयु वाले रोगियों में सर्जरी के बाद पूरी तरह ठीक होने में अधिक समय लगता है। ऐसे रोगियों को अधिक देखभाल और उपचार की आवश्यकता होती है। इससे इलाज का खर्च बढ़ता है।
- रोगी की स्थिति :यदि रोगी नाक की टेढ़ी हड्डी या पॉलिप्स के कारण सांस लेने में परेशानी है तो हड्डी और कार्टिलेज को ठीक करना पड़ता है। इससे सर्जरी लम्बी औक जटिल हो जाती है। इससे सर्जरी की लागत पर अशर पड़ता है।
- सर्जरी की प्रक्रिया : रोगी की समस्या क्या है उसी के अनुसार सर्जरी की प्रक्रिया का निर्णय लिया जाता है। यदि रोगी की सर्जरी के एक जटिल प्रक्रिया आवश्यक होती है तो सर्जरी की लागत अधिक हो सकती है।
- अतिरिक्त सर्जरी : कईमामलों मेंसिर्फ एक प्रक्रिया सेरोगी का पूरा उपचार नहीं हो पाता है। ऐसे में रोगी को कुछ अतिरिक्त सर्जरी की भी आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए कुछ रोगी नाक के आकार को बेहतर बनाने के लिए सेप्टोप्लास्टी के साथ राइनोप्लास्टी भी करवाते हैं। इससे इलाज की लागत बढ़ती है।
कोलकाता में नाक की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
- अस्पताल का चयन : नाक की सर्जरी कराने के लिए अधिकतर रोगी एक प्राइवेट अस्पताल का ही चुनाव करते हैं। ऐसे में सर्जरी प्रक्रिया की लागत प्रभावित होती है।
- फॉलोअप परामर्श : नाक की सर्जरी के बादरोगी को फॉलोअप के लिए चिकित्सक का पास जाना आवश्यक होता है। ये फॉलोअप परामर्श इलाज की लागत को बढ़ाते हैं।
- चिकित्सक का चुनाव : नाक की सर्जरी के लिए रोगी एक ऐसे विशेषज्ञ का चुनाव करता है जिसकी सफलता दर अधिक हो। ऐसे में एक प्रसिद्ध चिकित्सक से उपचार कराने का खर्च लागत को बढ़ा सकता है।
कोलकाता में नाक की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
कोलकाता में नाक की सर्जरी के लिए कई एक्सपर्ट सर्जन उपलब्ध हैं। वे रोगी की समस्या के अनुसार उके लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।
- टरबाइनेट रिडक्शन : ये प्रक्रियानाक के अंदर मौजूद टर्बाइनेट की अलर्जी को दूर करने के लिए की जाती है। दरअसल टरबाइनेट हमारी नाक से होकर फेफड़ों में जाने वाली हवा को स्वच्छ और नम करते हैं। इनमें कई बार एलर्जी, सूजन और संक्रमण हो जाता है। ऐसे में नाक में अधिक म्यूकस बनने लगता है और नाक में रुकावट आती है । रेडियोफ्रीक्वेंसी टरबाइनेट रिडक्शन सर्जरी में टर्बाइनेट के अंदर सुई जैसा उपकरण डाला जाता है। इसमें टर्बाइनेट को काफी नियंत्रित क्षति पहुंचाई जाती है।
- सूई के माध्यम से ऊतकों में ऊर्जा भेजकर उन्हें नष्ट कर दिया जाता है। इसमें रोगी को लोकल एनेस्थीसिया के तहत रखा जाता है। इस सर्जरी की लागत करीब ₹40000 से ₹45000 रुपए तक हो सकती है।
- सेप्टोप्लास्टी : नाक के टेढ़ेपन को दूर करने के लिए सेप्टोप्लास्टी की जाती है। इसमें नाक के बीच में मौजूद हड्डी और कार्टिलेज को ठीक किया जाता है। नाक की हड्डी जिसे सेप्टम कहा जाता है उसके टेढ़े होने से नाक में रुकावट पैदा होती है और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
- सेप्टोप्लास्टी में सेप्टम को सीधा किया जाता है औऱ विकृत हिस्से को हटाकर, बाकी बची हड्डी और कार्टिलेज को रिकंस्ट्रक्ट किया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत करीब ₹40000 से ₹60000 रुपए तक हो सकती है।
- राइनोसेप्टोप्लास्टी : इसप्रक्रिया का उपयोग अधिक जटिल लक्षणों वाले रोगियों में की जाती है। यदि सेप्टम अधिक टेढ़ा है, या नाक के बाहरी भाग में समस्या है अथवा नाक के वाल्व में दिक्कत है तो राइनोसेप्टोप्लास्टी की जा सकती है। इस सर्जरी में कई बार डोनर रिब कार्टिलेज की मदद से पुनर्गठन किया जाता है। इस सर्जरी की लागत करीब ₹50000 से ₹60000 रुपए तक हो सकती है।
- राइनोप्लास्टी : नाक के आकार को सुडौल करने के लिए राइनोप्लास्टी की जाती है।इस प्रक्रिया को कॉस्मेटिक नोज़ रीशेपिंग भी कहते हैं। इस सर्जरी की मदद से नाक के आकार को ठीक किया जाता है। एक चौड़ी नाक को पतला किया जा सकता है और नाक औऱ होंठ के बीच के कोण को भी बदला जा सकता है। इस सर्जरी में रोगी की नाक की नोक या ब्रिज में परिवर्तन किया जा सकता है। यही नहीं इस प्रक्रिया के माध्यम से सांस की समस्याओं का इलाज भी किया जा सकता है।
- राइनोप्लास्टी में नाक की हड्डी और कार्टिलेज का रिकंस्ट्रक्शन किया जाता है। इस ऑपरेशन में नाक के अंदर ही चीरा लगाकर सर्जरी की जाती है। इसके अलावा ओपेन प्रोसीजर भी किया जाता है जिसमें नॉस्ट्रिल को अलग करने वाले टिशू में चीरा लगाकर प्रक्रिया की जाती है। इस सर्जरी की लागत ₹40000 से ₹50000 तक हो सकती है।
क्या कोलकाता में नाक की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, कोलकाता में नाक की सर्जरी करवाने का खर्च बीमा कम्पनी वहन करती है। पर केवल उन्ही मामलों में जिसमें नाक में समस्या के कारण सांस लेने में दिक्कत आ रही हो। केवल कॉस्मेटिक सुधार के लिए सर्जरी करवाने पर बीमा कवर नहीं मिलता है।
हमारे यहां से नाक की सर्जरी करवाने पर रोगी को सर्जरी पूर्व जांचों और फॉलोअप परामर्श का खर्च पैकेज में शामिल होता है। इसके अलावा भुगतान के लिए नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलती है। यही नहीं हमारी तरफ से रोगी को बीमा कवर दिलवाने में भी सहायता प्रदान की जाती है।
सारांश
नाक से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए नाक की सर्जरी कराई जाती है। रोगी के लक्षणों के आधार पर उपचार प्रक्रिया तय की जाती है। रोगी को राइनोप्लास्टी, सेप्टोप्लास्टी, राइनोसेप्टोप्लास्टी या टरबाइनेट रिडक्शन के माध्यम से उपचार दिया जाता है। कुछ मामलों में सर्जरी के दौरान कई अन्य प्रक्रियाओं का संयोजन भी किया जाता है। कोलकाता में सेप्टोप्लास्टी का खर्च बीमा कम्पनियां वहन करती हैं।