कोलकाता में लिपोसक्शन की लागत
कोलकाता में लिपोसक्शन के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में लिपोसक्शन सर्जरी की लागत कितनी है?
शरीर की अतिरिक्त चर्बी को हटाने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया को लिपोसक्शन कहते है। इसमें एक प्लास्टिक सर्जन विशेष शल्य चिकित्सा उपकरणों का उपयोग करके सक्शन की मदद से सर्जरी करता है। कोलकाता में इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹70000 है वहीं अधिकतम लागत की बात करें तो यह ₹325000 तक होती है। इस प्रक्रिया की औसत लागत करीब ₹197500 तक हो सकती है।
लिपोसक्शन एक प्रकार की कॉस्मेटिक सर्जरी है। यह शरीर की उपस्थिति में सुधार करने और अनियमित शरीर के आकार को सुडौल बनाने के लिए अतिरिक्त वसा को हटाती है। इस प्रक्रिया को कभी-कभी बॉडी कॉन्टूरिंग भी कहा जाता है।
लिपोसक्शन सर्जरी अकसर ठोड़ी, गर्दन, गाल, ऊपरी बांहों, स्तनों, पेट, नितंबों, कूल्हों, जांघों, घुटनों, काफ़ और टखने के क्षेत्रों में की जाती है।
कोलकाता में विभिन्न प्रकार के लिपोसक्शन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
ट्यूम्सेंट लिपोसक्शन | ₹100,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अल्ट्रासाउंड असिस्टेड लिपोसक्शन | ₹100,000 | ₹75,000 | ₹250,000 |
लेजर असिस्टेड लिपोसक्शन | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹300,000 |
पावर असिस्टेड लिपोसक्शन | ₹124,000 | ₹75,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकाता में लिपोसक्शन सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
कोलकाता में लिपोसक्शन कराने के लिए कई अच्छे चिकित्सक और तकनीक मौजूद हैं। रोगी को सर्जरी से पहले एक शारीरिक परीक्षण करवाना होता है। इसके बाद चिकित्सक रोगी को कुछ अन्य परीक्षण करवाने की सलाह देते हैं। इनमें शामिल हैं -
- ब्लड टेस्ट : इसकी लागत करीब ₹200 से ₹500 तक होती है।
- यूरिन टेस्ट : इसमें ₹100 से ₹300 तक का खर्च आता है।
- शारीरिक परीक्षण : इसकी लागत ₹500 से ₹2000 तक हो सकती है।
- ईसीजी : इस जांच में ₹100 से ₹300 तक का खर्च आ सकता है।
- चेस्ट एक्स रे : इसकी लागत ₹350 से ₹800 तक होती है।
मरीज के हिसाब से लिपोसक्शन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
लिपोसक्शन कराने के लिए हर रोगी की प्राथमिकता अलग होती है। ऐसे में जांच की लागत में अंतर होना स्वाभाविक है। कुछ सामान्य कारण जो इलाज की लागत पर असर डालते हैं उनमें शामिल हैं -
- रोगी के किस भाग की सर्जरी होनी है :यदि रोगी के शरीर के किसी ऐसे हिस्से में लिपोसक्शन होना है जहां सर्जरी करना संवेदनशील हो सकता है तो सर्जरी जटिल हो सकती है। ऐसे में सर्जरी की लागत बढ़ सकती है।
- रोगी के शरीर में चर्बी का स्तर: यदि रोगी के शरीर में बहुत अधिक अतिरिक्त वसा है औऱ उसके शरीर के कई भागों को सर्जरी की आवश्यकता है तो सर्जरी की लागत बढ़ सकती है।
- सर्जरी की तकनीक: लिपोसक्शन के लिए चिकित्सक किस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं इससे भी लागत में अंतर आता है। अधिक एडवांस या मिनिमली इनवेसिव तकनीक सामान्य तकनीक के मुकाबले महंगी होती है।
कोलकाता में लिपोसक्शन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
कोलकाता में लिपोसक्शन की प्रक्रिया करवाने पर कई चीज़ें को लागत को घटा या बढ़ा सकती हैं। इनमें शामिल हैं -
- सर्जन का चुनाव: लिपोसक्शन एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसे रोगी एक ऐसे सर्जन से कराना चाहता है जिसकी सफलता दर अधिक हो। ऐसे में किसी जाने माने सर्जन का चुनाव ही किया जाता है। परिणामस्वरूप सर्जन की परामर्श की फीस और सर्जरी की लागत अधिक हो सकती है।
- अस्पताल का चयन : यदि रोगी किसी सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल में प्रक्रिया करवाता है तो वहां की आधुनिक सुविधाओं और भर्ती होने की फीस अधिक हो सकती है जिससे लागत प्रभावित होती है।
- फॉलोअप: लिपोसक्शन के बाद रोगी को फॉलोअप के लिए बुलाया जाता है। ऐसे में यदि रोगी की रिकवरी में अधिक समय लग रहा है तो ये फॉलोअप कई बार किए जा सकते हैं। इसके अलावा दवाएं भी अधिक समय तक चल सकती हैं। इस कारण इलाज की लागत बढ़ सकती है।
- रोगी की आयु : यदि रोगी की आयु कम है तो रिकवरी तेज़ी से होती है वहीं अधिक आयु वाले रोगियों को रिकवरी में समय लग सकता है। इससे लागत पर असर पड़ सकता है।
- यदि आप हमारे यहां से प्रक्रिया करवाते हैं तो आपकी सर्जरी देश के सबसे प्रतिभाशाली डॉक्टरों की टीम करती है। इसके अलावा सर्जरी से पहले की जांचें और फॉलोअप परामर्श बिलकुल मुफ्त दिए जाते हैं। सर्जरी के दिन रोगी को अस्पताल लाने और डिस्चार्ज होने पर घर पहुंचाने की सुविधा भी हम प्रदान करते हैं।
कोलकाता में लिपोसक्शन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
कोलकाता में लिपोसक्शन करने के लिए कई आधुनिक तकनीक उपलब्ध हैं। इन सभी तकनीकों की लागत अलग अलग हैं। इनमें कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं-
- ट्यूम्सेंट लिपोसक्शन : यह लिपोसक्शन का सबसे आम प्रकार है। इसमें वसा को हटाने से पहले बड़ी मात्रा में औषधीय घोल को सर्जरी वाले क्षेत्रों में इंजेक्ट करना शामिल है। कभी-कभी, इस घोल की मात्रा हटाए जाने वाली वसा की मात्रा की तीन गुना तक हो सकती है। दरअसल यह द्रव लोकल एनेस्थीसिया (लिडोकेन) का मिश्रण है। लिडोकेन सर्जरी के दौरान और बाद में क्षेत्र को सुन्न करने में मदद करता है। यह प्रक्रिया के लिए आवश्यक एकमात्र संज्ञाहरण हो सकता है। इस घोल में मौजूद एपिनेफ्रीन खून की कमी, खरोंच और सूजन को कम करने में मदद करता है। यह घोल वसा को अधिक आसानी से हटाने में मदद भी करता है। वसा को हटाने के लिए सक्शन किया जाता है जिसमें यह घोल भी बाहर निकल जाता है। इस प्रकार के लिपोसक्शन में आमतौर पर अन्य प्रक्रियाओं की तुलना में अधिक समय लगता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹85000 से ₹90000 तक हो सकती है।
- अल्ट्रासाउंड-असिस्टेड लिपोसक्शन (यूएएल) :इस प्रक्रिया में वसा कोशिकाओं को तरल में बदलने के लिए अल्ट्रासोनिक कंपन का उपयोग किया जाता है। बाद में, कोशिकाओं को वैक्यूम किया जा सकता है। यूएएल दो तरीकों से किया जा सकता है। पहला है बाहरी, जिसे एक विशेष उत्सर्जक के साथ त्वचा की सतह के ऊपर से किया जाता है। दूसरा है आंतरिक, जिसे त्वचा की सतह के नीचे एक छोटे, गर्म कैन्युला के माध्यम से किया जाता है। यह तकनीक शरीर के घने, फाइबर से भरे क्षेत्रों जैसे ऊपरी पीठ या बढ़े हुए पुरुष स्तन ऊतक से वसा को हटाने में मदद कर सकती है। यूएएल का उपयोग अक्सर ट्यूम्सेंट तकनीक के साथ संयोजन में किया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹70000 से ₹90000 तक हो सकती है।
- लेज़र-असिस्टेड लिपोसक्शन (एलएएल) : इस प्रक्रिया में वसा कोशिकाओं को द्रव में बदलने के लिए लेज़र ऊर्जा का उपयोग किया जाता है। कोशिकाओं के द्रव में बदलने के बाद, उन्हें वैक्यूम किया जा सकता है या छोटे ट्यूबों के माध्यम से बाहर निकालने की प्र्किया की जाती है। क्योंकि एलएएल के दौरान उपयोग की जाने वाली ट्यूब (कैन्युला) पारंपरिक लिपोसक्शन में इस्तेमाल होने वाली ट्यूब से छोटी होती है, इसलिए सर्जन सीमित क्षेत्रों के लिए एलएएल का उपयोग करना पसंद करते हैं। इन क्षेत्रों में ठोड़ी, जबड़े और चेहरा शामिल हैं। अन्य लिपोसक्शन विधियों की तुलना में एलएएल का एक संभावित लाभ यह है कि लेजर से निकली ऊर्जा, कोलेजन उत्पादन को उत्तेजित करती है। यह लिपोसक्शन के बाद त्वचा की शिथिलता को रोकने में मदद कर सकता है। कोलेजन एक ऐसा तत्व है जो त्वचा की संरचना को बनाए रखने में मदद करता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹100000 तक हो सकती है।
- पावर-असिस्टेड लिपोसक्शन (पीएएल): इस प्रक्रिया में लिपोसक्शन के लिए एक कैन्युला का इस्तेमाल किया जाता है। यह कैन्युला प्रभावित क्षेत्र में तेजी से आगे-पीछे चलती है। इससे कंपन पैदा होता है जो कठिन वसा को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।
- जानकार मानते हैं कि पीएएल बाकी प्रक्रियाओं की तुलना में कम दर्द और सूजन पैदा कर सकता है। इस प्रक्रिया की मदद से सर्जन अधिक सटीकता के साथ वसा को बाहर निकाल सकते हैं। इस तकनीक का उपयोग बड़ी मात्रा में वसा को हटाने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया की औसत लागत ₹125000 ये ₹150000 तक हो सकती है।
क्या कोलकाता में लिपोसक्शन सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
अधिकांश मामलों में लिपोसक्शन के लिए किसी तरह का बीमा कवर नहीं दिया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है। पर यदि रोगी को स्वास्थ्य कारणों से सर्जरी करवानी पड़ती है तो कुछ शर्तों के साथ बीमा कम्पनी इसका खर्च वहन कर सकती है। इसके लिए आपको अपने बीमा एजेंट से विस्तार से चर्ची करनी चाहिए।
हमारे यहां सर्जरी के भुगतान के लिए कई आसान विकल्प मौजूद है जो रोगी के लिए लाभदायक हो सकते हैं। इसमें नो कॉस्ट ईएमआई से भुगतान करना भी शामिल है।
सारांश
शरीर से अतिरिक्त वसा को हटाने के लिए की जाने वाली सर्जरी को लिपोसक्शन कहते हैं। यह वज़न घटाने का विकल्प नहीं है पर आपके स्वास्थ्य के जोखिम को कम करने के लिए की जा सकती है। इसको करने की कई आधुनिक तकनीक मौजूद हैं। हालांकि विशिष्ट मामलों के अलावा, आमतौर पर इसमें बीमा कवर नहीं दिया जाता है।