कोलकाता में किडनी स्टोन सर्जरी की लागत
कोलकाता में किडनी स्टोन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में गुर्दे की पथरी की सर्जरी की लागत कितनी है?
गुर्दे की पथरी छोटे-छोटे कंकड़ की तरह के पिंड होते हैं जो गुर्दे या मूत्रवाहिनी में फंस जाते हैं। ये पदार्थ छोटे क्रिस्टल बनाते हैं और अंततः ये ठोस पत्थर बनते हैं। इसके निदान के लिए सर्जरी बहुत जरुरी है। इसकी लागत ₹30000 से लेकर ₹120000 तक हो सकती है। वहीं इसकी औसत लागत ₹75000 तक होती है।
वे तब विकसित होते हैं जब कैल्शियम, ऑक्सालेट, सिस्टीन या यूरिक एसिड जैसे पदार्थ जमा हो जाते हैं या मूत्र में केंद्रित हो जाते हैं। गुर्दे की पथरी की सर्जरी में पथरी को सर्जिकल रूप से हटाया जाता है। आम तौर पर अगर पथरी का साइज बड़ा ना हो या फिर वो किसी खास जगह पर फंसी ना हो तो अपने आप निकल जाती है। पर ऐसा होने पर सर्जरी जरूरी हो जाती है।
अगर पथरी की वजह से बहुत अधिक दर्द हो रहा है या फिर संक्रमण की स्थिति बन रही है तो भी सर्जरी जरुरी है। पथरी यदि किडनी के कार्य को ख़राब कर रही है, तो भी उसे सर्जिकल तरीके से हटाने की आवश्यकता हो सकती है।
कोलकाता में विभिन्न प्रकार के किडनी स्टोन का ऑपरेशन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी | ₹80,000 | ₹35,000 | ₹105,000 |
परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी | ₹80,000 | ₹35,000 | ₹105,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी | ₹75,000 | ₹35,000 | ₹115,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी | ₹40,000 | ₹30,000 | ₹50,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉकवेव लिथोट्रिप्सी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹55,000 |
किडनी स्टोन की ओपन सर्जरी | ₹200,000 | ₹105,000 | ₹300,000 |
यूरेटेरोस्कोपी लिथोट्रिप्सी | ₹72,500 | ₹65,000 | ₹80,000 |
परक्यूटेनियस नेफ्रो लिथोट्रिप्सी | ₹77,500 | ₹70,000 | ₹85,000 |
किडनी स्टोन लेजर ट्रीटमेंट | ₹75,000 | ₹30,000 | ₹120,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकाता में गुर्दे की पथरी की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
गुर्दे की पथरी की सर्जरी से पहले आपके डाक्टर कुछ टेस्ट जरुर कराते हैं। इन परीक्षणों के नाम और उनकी लागत कोलकाता में निम्नलिखित है;
- पेट का अल्ट्रासाउंड: ₹1500 से ₹2500 तक
- एक्स-रे : ₹200 से ₹500 तक
- यूरीन विश्लेषण: ₹100 से ₹300
- सीटी स्कैन: ₹3000 से ₹4500 तक
- ब्लड टेस्ट: ₹100 से ₹400 तक
- ब्लड यूरिया नाइट्रोजन (BUN) और क्रिएटिनिन टेस्ट: ₹100 से ₹200 तक
- एमआरआई: ₹6000 से ₹8000
हमारे यहां अगर आप ये सर्जरी कराते हैं तो आपको ज्यादातर टेस्ट पैकेज के हिस्से के तौर पर मिलेगा और आपको अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।
मरीज के हिसाब से गुर्दे की पथरी की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
कोलकाता में किडनी स्टोन सर्जरी की कीमत हर मरीज की हिसाब से बदल जाती है। मरीज के अनुसार लागत के अलग होने की आधार अलग-अलग हो सकता है। कुछ मुख्य वजहें हैं;
- मरीज की उम्र: मरीज की उम्र का असर गुर्दे की पथरी की सर्जरी की लागत पर सीधे तौर पर पड़ता है। मरीज की उम्र की वजह से सर्जरी में जटिलता या तकनीक में बदलाव की जरुरत हो सकती है। ऐसी स्थिति में यह लागत पर प्रभाव ड़ालती है।
- स्टोन का साइज और प्रकार: सर्जरी की लागत के सबसे बड़े कारकों में से एक है कि मरीज के गुर्दे में कितने स्टोन हैं, पथरी का आकार कितना बड़ा है। यह भी महत्पूर्ण है कि पत्थर किस जगह पर है। अगर पथरी ज्यादा है, उसका आकार बहुत बड़ा है और किसी जटिल जगह पर फंस गया है तो सर्जरी जटिल और महंगी हो जाती है।
- उपचार की तकनीक: मरीज के हिसाब से पथरी को हटाने की सर्जरी की जाती है ऐसे में तकनीक कितनी महंगी या सामान्य है इस पर उपचार की लागत निर्भर करती है।
कोलकाता में गुर्दे की पथरी की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
कोलकाता में गुर्दे की पथरी निकालने के लिए की जाने वाली सर्जरी की लागत को कई घटक प्रभावित करते हैं। इसमें से सबसे अहम घटक निम्न हैं:
- डायगनोसिस परीक्षण: डाक्टर आपके रोग या पथरी का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट करा रहे हैं इस पर इलाज की लागत का सीधा असर पड़ता है।
- डॉक्टर और एनेस्थेटिस्ट की फीस: आप किस डाक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए या फिर किस अस्पताल से अपना इलाज करा रहें यह लागत को सीधे प्रभावित करता है। अस्पताल अगर सरकारी है, प्राइवेट है या फिर सुपरस्पेशलिटी तो लागत अलग-अलग होगी। इसी तरह कौन से डाक्टर से इलाज हो रहा है, उनकी फीस क्या है यह भी लागत को प्रभावित करने का प्रमुख कारक है।
- चिकित्सक द्वारा सुझाई गई उपचार विधि: गुर्दे की पथरी के लिए किस तरह की उपचार की विधि अपनाई जा रही है यह लागत को सीधे तौर पर प्रभावित करती है।
- सर्जरी के बाद की देखभाल: गुर्दे की सर्जरी के बाद होने वाले फालो अप परामर्श,सर्जरी से पहले और बाद की दवाएं और देखभाल भी लागत को प्रभावित करती है।
यदि आप गुर्दे की पथरी का आपरेशन हमारे यहां से कराने के बारे में निर्णय लेते हैं तो आपको बहुत सी सेवाएं पैकेज के हिस्से के तौर पर मिल जाएंगी। इसके अलावा फ्री फालोअप कंसल्टेशन, 24 घंटे परामर्श की सुविधा, 24 घंटे मेडिकल कोआर्डिनेटर, सर्जरी के दिन फ्री ट्रांसपोर्टेशन, भुगतान के कई विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा आपको अनावश्यक अस्पताल में रुकने की जरुरत नहीं होगी।
कोलकाता में गुर्दे की पथरी की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
सर्जरी का प्रकार पथरी के आकार और स्थान और रोगी की वरीयता जैसे कारकों पर निर्भर करता है। कुछ प्रमुख सर्जरी के प्रकार और उनकी लागत निम्नलिखित है;
- शॉक वेव लिथोट्रिप्सी: शॉक वेव लिथोट्रिप्सी पथरी को हटाने के लिए सबसे कम एग्रेसिव विधि है और इसे अधिकांश गुर्दे की पथरी और कई बार मू्त्रपथ में होने वाली पथरी के लिए सफलतम माना जाता है। इस सर्जरी में गुर्दे की पथरी को छोटे, महीन टुकड़ों में तोड़ने के लिए हाई एनर्जी का उपयोग किया जाता है। ऐसा करने से टुकड़े छोटे हो जाते हैं और आसानी से मूत्र पथ के माध्यम से और शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इसकी लागत ₹40000 से लेकर ₹55000 तक हो सकती है
- यूरेटेरोस्कोपी: यूरेटेरोस्कोपी (यूआरएस) का उपयोग मूत्रवाहिनी में पथरी के इलाज के लिए किया जाता है, विशेष रूप से मूत्राशय के सबसे करीब की पथरी। एक छोटी, लचीली ट्यूब जिसे यूरेरोस्कोप कहा जाता है, मूत्रमार्ग और मूत्राशय के माध्यम से और मूत्रवाहिनी से पथरी के स्थान तक जाती है। स्टोन को पूरी तरह से हटा दिया जाता है या, यदि यह बहुत बड़ा है, तो पहले लेजर से तोड़ा जाता है। इसकी लागत ₹70000 से लेकर ₹90000 तक हो सकती है
- पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी: पेरक्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी (पीएनएल) का उपयोग आम तौर पर उन रोगियों के लिए किया जाता है जिनकी पथरी का साइज बहुत बड़ा (20 मिलीमीटर, मिमी से अधिक) या स्टैगहॉर्न पत्थर (शाखाओं वाले पत्थर) होते हैं। इस सर्जरी के दौरान, गुर्दे की पथरी को देखने और निकालने के लिए एक एंडोस्कोप को पीठ में एक छोटे से चीरे के माध्यम से डाला जाता है। हटाने से पहले पत्थर को टुकड़ों में तोड़ने के लिए लेजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ मामलों में, मूत्र निकालने में मदद करने के लिए आपके गुर्दे में त्वचा के माध्यम से अस्थायी रूप से एक नेफ्रोस्टॉमी ट्यूब डाली जा सकती है। पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी की लागत ₹90000 से लेकर ₹100000 तक हो सकती है।
- लैप्रोस्कोपिक और रोबोट-असिस्टेड सर्जरी: लेप्रोस्कोपिक और रोबोट-एसिसटेड सर्जरी में रोगी के पेट में बने छोटे-छोटे कटों के माध्यम से पथरी को निकालने के लिए सर्जन पतले सर्जिकल उपकरणों का उपयोग करता है। यदि एक रोबोट का उपयोग हो रहा है, तो डाक्टर रोबोटिक हाथों को नियंत्रित करता है। इस सर्जरी मे अस्पताल में ज्यादा रुकना पड़ सकता है। ये सर्जरी आम तौर पर तब की जाती है जब ज्यादातर विकल्प फेल हो जाएं। इसकी लागत ₹90000 से लेकर ₹110000 तक हो सकती है
- ओपन सर्जरी: ओपन सर्जरी के दौरान मरीज के पेट या बाजू में कट लगाकर पथरी को निकाला जाता है। मूत्र निकालने के लिए एक नेफ्रोस्टॉमी ट्यूब को अस्थायी रूप से रखा जाता है। ओपन सर्जरी में आम तौर पर छह से नौ रात अस्पताल में रहने की आवश्यकता होती है। इसकी लागत ₹90000 से लेकर ₹120000 तक हो सकती है। इन दिनों ये सर्जरी कम ही की जाती है।
क्या कोलकाता में गुर्दे की पथरी की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, किडनी स्टोन सर्जरी को सभी कंपनियों से कवर प्राप्त है। इसकी शर्तों के बारे में आपको अपने एजेंट से बात करनी चाहिए। हमारे यहां से इलाज कराने पर आपको इसके नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी।
सारांश
गुर्दे की पथरी छोटे-छोटे कंकड़ की तरह के पिंड होते हैं जो गुर्दे या मूत्रवाहिनी में फंस जाते हैं। इन्हें सर्जिकल तौर पर हटाया जाता है। इसकी लागत मरीज के हिसाब से, पत्थर के आकार, उसकी संख्या, उपचार की तकनीक समेत कई कारकों पर निर्भर करती है। सर्जरी को बीमा से कवर किया जाता है।