कोलकाता में ह्य्मेनोप्लास्टी की लागत
कोलकाता में ह्य्मेनोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में हाइमनोप्लास्टी सर्जरी की लागत कितनी है?
महिलाओं में हाइमन की क्षति को दूर करने और उसका पुनर्निर्माण करने की सर्जरी को हाइमनोप्लास्टी कहा जाता है। कोलकाता में इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹25000 तक होती है, वहीं अधिकतम लागत ₹35000 तक हो सकती है। अगर औसत लागत की बात करें तो हाइमनोप्लास्टी की औसत लागत करीब ₹30000 तक होती है।
हाइमन दरअसल योनि के अंदर मौजूद एक त्वचा होती है। यह त्वचा आमतौर पर संभोग से टूट जाती है। कुछ लोगों में यह त्वचा खेलने या किसी दुर्घटना के कारण भी टूट सकती है।
सर्जरी द्वारा इस त्वचा का पुनर्निर्माण किया जा सकता है।
अक्सर यौन शोषण की शिकार लड़कियों के लिए हाइमेनोप्लास्टी की जाती है। कुछ महिलाएं चिकित्सकीय कारणों, योनि के कसाव को बढ़ाने के लिए या फिर हाइमन की प्राकृतिक बनावट में गड़बड़ी को दूर करने के लिए भी हाइमनोप्लास्टी करवाती हैं।
कोलकाता में विभिन्न प्रकार के हाइमेनोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
एलोप्लांट हाइमेनोप्लास्टी | ₹32,000 | ₹20,000 | ₹50,000 |
लेजर हाइमनोप्लास्टी | ₹20,000 | ₹10,000 | ₹30,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकाता में हाइमनोप्लास्टी सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
कोलकाता में इस सर्जरी को सफलतापूर्वक करने वाले कई सर्जन मौजूद हैं। सर्जरी से पहले ये डॉक्टर रोगी की निम्नलिखित जांचें करा सकते हैं।
- ब्लड टेस्ट : इस जांच की लागत ₹200 से ₹500 तक होती है।
- प्रेग्नेंसी टेस्ट :इसकी लागत ₹500 से ₹1000 तक हो सकती है।
- युरीन टेस्ट :इसका खर्च ₹150 से ₹200 तक आ सकता है।
- एसटीआई टेस्ट (यौन संक्रमण के लिए जांच) : इसकी लागत 400 से 600 के बीच होती है।
मरीज के हिसाब से हाइमनोप्लास्टी सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हाइमनोप्लास्टी करवाने का रोगी का भले ही कोई कारण हो पर इस प्रक्रिया की लागत हर रोगी के लिए अलग हो सकती है।ऐसा निम्नलिखित कारणों से हो सकता है।
- सर्जरी की प्रक्रिया :इस प्रक्रिया में कुछ रोगियों में उनकी ही टूटी हुई हाइमन के टुकड़े लेक रिपेयर कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में कम लागत आती है। हालांकि कुछ लोगों में हाइमन की पर्याप्त उपस्थिति ना होने पर रोगी के शरीर के ही किसी भाग से चिकित्सक त्वचा निकाल लेते हैं। इसके अलावा एक कृत्रिम त्वचा लगावाने का विकल्प भी होता है। ऐसी सर्जरी जटिल होती है और इलाज की लागत को बढ़ाती है।
- रोगी की आयु :हाइमनोप्लास्टी सर्जरी के बाद उन रोगियों की रिकवरी तेज़ी से होती है जिनकी आयु कम है। पर अधिक आयु वाली महिलाओं में सर्जरी के बाद रिकवरी धीमी हो सकती है और इलाज की लागत बढ़ सकती है।
- सर्जन का चुनाव :रोगी हाइमनोप्लास्टी के लिए एक अच्छे और सफल कॉस्मेटिक सर्जन का चुनाव करते हैं। ऐसे सर्जन का परामर्श शुल्क और सर्जरी शुल्क सामान्य चिकित्सकों से अधिक हो सकता है। इससे इलाज की लागत प्रभावित होती है।
कोलकाता में हाइमनोप्लास्टी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
कोलकाता में हाइमनोप्लास्टी कराने पर इलाज की लागत कई तरीकों से प्रभावित हो सकती है। इनमें कुछ प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं।
- अस्पताल का चयन : हाइमनोप्लास्टी की प्रक्रिया शहर के कुछ गिने चुने अस्पतालों में ही की जाती है। ऐसे में सौ प्रतिशत परिणाम पाने के लिए रोगी भी एक बड़े और सफल अस्पताल का चुनाव करते हैं। हालांकि ऐसे निजी अस्पतालों में भर्ती होने, सर्जरी करवाने और अन्य सुविधाओं की लागत अधिक हो सकती है।
- रोगी की स्वास्थ्य समस्याएं : सर्जरी से पहलेरोगी की कुछ बेसिक जांचें कराई जाती हैं जिससे रोगी की सेहत के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की जा सके। यदि रोगी को कोई अन्य बीमारी है तो उसका भी उपचार किया जा सकता है। यह अतिरिक्त चिकित्सा इलाज की लागत बढ़ा सकती है।
- फॉलोअप परामर्श : कभी कभी कुछ रोगियों कोसर्जरी के बाद असहजता महसूस हो सकती है। हालांकि ऐसे मामले बहुत ही कम होते हैं। ऐसे में रोगी को फॉलोअप के लिए चिकित्सक के पास जाना होता है। ये फॉलोअप चेकअप इलाज की लागत को बढ़ा सकते हैं।
- हमारे यहां से यह सर्जरी करवाने पर आपकी सर्जरी से पहले की जाने वाली जांचे और फॉलोअप परामर्श निशुल्क मिलता है। साथ ही हमारे एक्सपर्ट सर्जरी टीम आपको सफल सर्जरी की गांरटी देती है।
कोलकाता में हाइमनोप्लास्टी सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
हाइमनोप्लास्टी की प्रक्रिया कई तरीकों से की जा सकती है। इन प्रक्रियाओं की लागत भी भिन्न होती है। इनमें से मुख्य प्रक्रियाओं में शामिल हैं :
- अस्थायी हाइमन मरम्मत सर्जरी : इससर्जरी में, रोगी की योनि में ही मौजूद हाइमन के टुकड़ों को एकत्र कर सिल दिया जाता है। विशेषज्ञ इस विधि को विवाह से एक हफ्ते पहले करवाने की सलाह देते हैं। इस सर्जरी में संभोग के समय ब्लीडिंग की गारंटी नहीं होती है। इसमें अकसर सर्जन रोगी को अस्थायी टांके लगाने का सुझाव देते हैं।इस प्रकार की हाइमन रिपेयर सर्जरी की लागत ₹25,000 से ₹30,000 तक हो सकती है।
- परमानेंट फ्लैप मेथड द्वारा हाइमन रिपेयर : इस प्रक्रिया में हाइमन का रिकंस्ट्रक्शन रोगी की योनि की ही आंतरिक सतह से ही एक फ्लैप निकाल कर किया जाता है। सर्जन इसमें योनि के ही अंदर से त्वचा का एक टुकड़ा लेकर वेजाइनल ओपनिंग में रखते हैं। इस सर्जरी में योनि का एक छोटा हिस्सा खुला रखा जाता है। इस द्वार से मासिक धर्म रक्तस्राव और योनि स्राव बाहर निकल सकते हैं। हालांकि इस प्रकार की सर्जरी एक अनुभवी प्लास्टिक सर्जन ही कर सकते हैं। इस प्रक्रिया की लागत करीब ₹35000 तक होती है।
- लेजर द्वारा स्थायी हाइमन रिपेयर : इस प्रक्रिया मेंलेजर की मदद से हाइमन रिपेयर किया जाता है। इसमें सर्जन चीरे नहीं लगाते बल्कि लेजर द्वारा टिश्यू को काटते हैं। इस सर्जरी में ब्लीडिंग कम होती है और रिकवरी तेज़ी से होती है। इस प्रक्रिया की लागत लगभग ₹40000 तक हो सकती है।
क्या कोलकाता में हाइमनोप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हाइमनोप्लास्टी की प्रक्रिया एक कॉस्मेटिक सर्जरी है। यही वजह है कि कोलकाता में भी इस सर्जरी को बीमा कम्पनियों द्वारा कवर नहीं किया जाता ।
हमारे यहां से सर्जरी कराने पर रोगी को नो कॉस्ट ईएमआई से भुगतान करने का आसान विकल्प मिलता है।
सारांश
टूटे हुए हाइमन को दोबारा बनाने की प्रक्रिया को हाइमनोप्लास्टी कहते हैं। कुछ युवतियां शादी से पहले कुंवारेपन को फिर से पाने के लिए इसे कराती हैं। वहीं कई बार यौन शोषण की शिकार महिलाएं इसे करा कर एक नई शुरुआत करती हैं। इस सर्जरी को करने के कई तरीके हो सकते हैं। हालांकि इस सर्जरी के लिए बीमा कम्पनियां कोई कवर नहीं देतीं।