कोलकाता में हर्निया मरम्मत सर्जरी की लागत
कोलकाता में हर्निया मरम्मत सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में हर्निया सर्जरी की लागत कितनी है?
हर्निया उस स्थिति को कहते हैं जब किसी व्यक्ति के शरीर के अंदरूनी अंग पेट की कमज़ोर मांसपेशियों के कारण एक दरार के बीच से बाहर उभर आते हैं। इस समस्या को सर्जरी की मदद से स्थायी रूप से ठीक किया जा सकता है। कोलकाता में इस प्रक्रिया की न्यूनतम लागत ₹70000 से और अधिकतम लागत ₹90000 तक हो सकती है। वहीं इस सर्जरी की औसत लागत ₹80000 हो सकती है।
हर्निया से पीड़ित लोगो के पेट के अंदर मौजूद अंग पेट की कमज़ोर दीवार को ढकेल कर बाहर की ओर उभरे हुए दिखाई देते हैं। कुछ रोगियों में यह उभार ग्रोइन क्षेत्र में भी हो सकता है। आयु बढ़ने के साथ कुछ लोगों में हर्निया होना आम बात है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों में तेज़ी से टूट फूट होती है और वे कमज़ोर हो जाती हैं। हालांकि हर्निया कई बार चोट लगने, किसी प्रकार की सर्जरी या आनुवंशिक विकार के कारण भी हो सकता है।
हर्निया होने के कुछ सामान्य क्षेत्र हैं -
- कुछ लोगो में डायाफ्राम के माध्यम से उनकी निचली छाती में हर्निया हो सकता है।
- कुछ मामलों में निचले पेट की दीवार के माध्यम से रोगी की कमर में अंगो का उभार देखने को मिलता है।
- कुछ रोगियों में पेट के सामने वाले भाग यानी मध्य रेखा के पास उभार हो जाता है।
- किसी किसी को पूर्व में हुई पेट की सर्जरी के कारण भी हर्निया हो सकता है।
कोलकाता में विभिन्न प्रकार के हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इनगुइनल हर्निया सर्जरी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
हाइटल हर्निया सर्जरी | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
इनसिजनल हर्निया सर्जरी | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकाता में हर्निया सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
कोलकाता में हर्निया के रोगियों का सबसे पहले फिज़िकल परीक्षण किया जाता है। इसके बाद हर्निया की सटीक स्थिति का पता लगाने के लिए कई अन्य लैब टेस्ट भी कराए जाते हैं। इन जांचों की लागत निम्नलिखित होती है।
- यूरिन एनालिसिस - इसकी लागत ₹100 से ₹300 तक हो सकती है।
- पेट का अल्ट्रासाउंड - इसकी लागत ₹1000 से लेकर ₹1200 तक हो सकती है।
- लिवर फंक्शन टेस्ट - इसकी लागत ₹350 से ₹1500 तक हो सकती है।
- कंप्लीट ब्लड काउंट - इसकी लागत ₹300 से ₹500 तक होती है।
- एमआरआई - इसकी लागत ₹6000 से ₹10000 तक हो सकती है।
- सीटी स्कैन - इसकी लागत ₹2000 से ₹8000 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से हर्निया सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर्निया के उपचार की एक मानक लागत होती है पर प्रत्येक रोगी की स्थिति के अनुसार उनके उपचार में का खर्च कम याअधिक हो सकता है। इसके लिए कई कारण ज़िम्मेदार होते हैं। उनमें से कुछ प्रमुख कारक हैं -
- रोगी की उम्र - हर्निया की सर्जरी के बाद रिकवरी में कितना समय लगेगा यह रोगी की उम्र पर निर्भर करता है। कम आयु वाले रोगी सर्जरी के बाद जल्दी ठीक हो जाते हैं वहीं अधिक आयु वाले रोगी रिकवरी में अधिक समय ले सकते हैं। इससे सर्जरी की लागत प्रभावित होती है।
- बीमारी की गंभीरता - हर्निया के रोगी के लक्षण कितने गंभीर हैं इससे उसके इलाज की लागत भी प्रभावित होती है। अधिक गंभीर हर्निया के रोगियों की सर्जरी तत्काल की जाती है औऱ उसकी प्रक्रिया कठिन होती है। इससे लागत स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है।
- रोगी का चिकित्सकीय इतिहास - सर्जरी से पहले मरीज की मेडिकल हिस्ट्री देखी जाती है। यदि उसे पूर्व में या वर्तमान में किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो इलाज की दिशा में परिवर्तन आ सकता है। इससे इलाज की लागत पर भी असर पड़ता है।
- मैश का चुनाव - हर्निया की मरम्मत के लिए एक सर्जिकल मैश का उपयोग किया जाता है। ये मैश कई प्रकार के हो सकते हैं। रोगी को किस प्रकार का मैश लगाया जाता है इससे भी इलाज की लागत पर असर पड़ता है।
कोलकाता में हर्निया सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
कोलकाता में हर्निया के उपचार में आने वाली लागत कई कारणों से प्रभावित होती है। इनमें कुछ प्रमुख कारक हैं:
- सर्जरी की तकनीक - एक चिकित्सक रोगी की सम्पूर्ण जांच के बाद रोगी के लिए उपयुक्त सर्जरी का चयन करता है। ये तकनीक पारंपरिक भी हो सकती है और बहुत एडवांस भी। ऐसे में सर्जरी के हिसाब से लागत में उतार चढ़ाव हो सकता है।
- मरीज द्वारा इलाज के लिए किया गया चयन - कोई भी रोगी अपनी सर्जरी के लिए किस सर्जन का चुनाव करता है या फिर किस अस्पताल में प्रक्रिया करवाता है यह एक महत्वपूर्ण पहलू है। ये दोनों ही बातें इलाज की लागत पर असर डालती हैं। एक अनुभवी सर्जन और एक निजी या सुपर स्पैश्यैलिटी अस्पताल में प्रक्रिया करवाना लागत पर प्रभाव डालता है।
- जांच की लागत - हर्निया के उपचार के लिए सर्जरी करने से पूर्व होने वाली जांचों की लागत इलाज के खर्च को बढ़ा सकती हैं।
- यदि कोई भी रोगी हमारे यहां से हर्निया की सर्जरी कराते हैं तो उनको कई सुविधाएं पैकेज में ही मिलती हैं। इनमें रोगी के लैब टेस्ट, रोगी का देश के बेस्ट सर्जन द्वारा उपचार, अस्पताल में रुकने की कम अवधि, फ्री फालो-अप और 24 घंटे परामर्श और मेडिकल कोआर्डिनेटर की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा रोगी को भुगतान के कई आसान विकल्प भी मिलते हैं।
कोलकाता में हर्निया सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
कोलकाता मेंहर्निया की सर्जरी की विभिन्न तकनीक उपलब्ध हैं। इन सभी की विधि औऱ लागत अलग हो सकती हैं। इनमें से प्रमुख तकनीक निम्नलिखित हैं।
क्या कोलकाता में हर्निया सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, कोलकातामें हर्निया सर्जरी के लिए पूरा बीमा कवर प्रदान किया जाता है। हालांकि इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने के लिए आपको अपने बीमा एजेंट से सम्पर्क करना होगा।
हमारे यहां से हर्निया का आपरेशन कराने पर आपको बीमा क्लेम करने में पूरी सहायता दी जाएगी। आप चाहें तो नो कॉस्ट ईएमआई से भी भुगतान कर सकते हैं।
सारांश
हर्निया के रोगियों में पेट की दीवार कमज़ोर होने के कारण अंदर के अंग एक दरार से बाहर निकल आते हैं। ये अंग एक उभार की तरह दिखाई देते हैं। आमतौर पर उभार पेट या कमर के पास दिखाई देता है। हर्निया का उपचार सर्जरी द्वारा किया जाता है। कोलकाता में इस सर्जरी को कई विधियों द्वारा किया जाता है। इस उपचार के लिए बीमा कवर मिलता है।