कोलकाता में फ्रेनुलोप्लास्टी की लागत
कोलकाता में फ्रेनुलोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत कितनी है?
फ्रेनुलोप्लास्टी एक यूरोलॉजिकल प्रक्रिया है जहां लिंग के नीचे की तरफ स्थित ऊतक की एक छोटी तह, यानी फ्रेनुलम का सर्जिकल परिवर्तन किया जाता है।
फ्रेनुलोप्लास्टी उस सर्जरी का नाम है जिसके जरिए फ्रेनुलम को हटा दिया जाता है। फ्रेनुलम वो टिश्यू होता है जो लिंग की खाल को लिंग से जोड़े रखता है। कोलकाता में इस सर्जरी की लागत न्यूनतम ₹30000 से लेकर अधिकतम ₹35000 तक हो सकती है। वहीं इस प्रक्रिया की औसत लागत ₹32500 तक हो सकती है।
अगर कोई व्यक्ति टाइट फ्रेनुलम से छुटकारा पाना चाहता है तो फ्रेनुलोप्लास्टी उसके लिए अच्छा समाधान है। यह एक प्रभावशाली उपचार है। यह प्रक्रिया कम जोखिम वाली है और इसमें रोगी को दर्द भी कम होता है। फ्रेनुलोप्लास्टी कराने वाले व्यक्ति में खतना कराने की आशंका कम हो जाती है। फ्रेनुलोप्लास्टी के निम्नलिखित लाभ हो सकते हैं –
- लिग से जुड़ी चमड़ी को आसानी से पीछे हटाया जा सकता है।
- यौन क्रियाओं में होने वाले दर्द में कमी आती है।
- यौन संबंध स्थापित करते वक्त लिंग में समस्या नहीं आती है
- इसके कारण प्रजनन क्षमता प्रभावित नहीं होती है।
कोलकाता में विभिन्न प्रकार के फ्रेनुलोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
पेनाइल फ्रेनुलोप्लास्टी | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
ओरल फ्रेनुलोप्लास्टी | ₹30,000 | ₹25,000 | ₹40,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकाता में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
कोलकाता में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी करने से पहले चिकित्सक रोगी की जांच करते हैं। इसमें कुछ लैब टेस्ट भी शामिल हो सकते हैं जैसे -
- यूरिन टेस्ट - इस टेस्ट का खर्च ₹100 से ₹350 तक होता है।
- स्वैब टेस्ट - इस टेस्ट की लागत ₹500 से ₹700 तक हो सकती है।
- ब्लड शुगर - खून में शुगर लेवल की जांच में ₹400 से ₹800 तक की लागत आ सकती है।
- एचआईवी सीरोलॉजी - इस परीक्षण में लगभग ₹500 से ₹1000 तक का खर्च आ सकता हैै।
मरीज के हिसाब से फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
कोलकाता मेंफ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी करने की लागत हर रोगी के लिए बदलती रहती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। कुछ प्रमुख कारणों में शामिल हैंं -
कोलकाता में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
कोलकाता में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के खर्च को बढ़ाने वाले कई कारक होता हैें। कुछ महत्वपूर्ण कारकों की बात करें तो इनमें शामिल हो सकते हैं -
- अस्पताल में भर्ती होने का खर्च - रोगी को प्रक्रिया के बाद कितने समय तक अस्पताल में रहना पड़ता है ये भी खर्च की निर्धारण करता है। रोगी किसी सरकारी, प्राइवेट या फिर सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल में इलाज करा रहा है तो उसका खर्च ज्यादा हो सकता है।
- परीक्षण का खर्च - सर्जरी से पूर्व के परीक्षण रोगी के इलाज की लागत को बढ़ा सकते हैं। विशेषरूप से अगर रोगी को अपने स्वास्थ्य कारणों से अतिरिक्त परीक्षण करवाने पड़ते हैं तो खर्च बढ़ जाता है।
- फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी का प्रकार - हर रोगी के लिए सर्जरी की विधि अलग हो सकती है। इसलिए उसके उपचार की लागत भी बढ़ या घट सकती है।
- सर्जरी के बाद में जटिलताएं - कुछ मामलों में रोगी को सर्जरी के बाद कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उसके इलाज का खर्च बढ़ जाता है।
- हमारे यहां से सर्जरी कराने पर रोगी को मुफ्त फालो अप और निशुल्क जांचों की सुविधा दी जाती है। रोगी को देश के बेस्ट सर्जन से उपचार की सुविधा और 24 घंटे परामर्श की सुविधा भी मिलेगी। यही नहीं रोगी को सर्जरी के दिन घर से अस्पताल तक फ्री ट्रांसपोर्टेशन भी पैकेज में दिए जाते हैं।
कोलकाता में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
- ओपन फ्रेनुलोप्लास्टी - यह प्रक्रिया फ्रेनुलोप्लास्टी की पारंपरिक विधि है। इस प्रक्रिया में रोगी को जनरल या लोकल एनेस्थीसिया दी जा सकती है। सर्जन रोगी के फ्रेनुलम में एक कट लगाते हैं। इस कट के माध्यम से ही इस त्वचा की लंबाई बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इस कट का आकार वाई या जेड जैसा होता है। लंबाई को बढ़ाने के बाद फ्रेनुलम को टांकों की मदद से से सील कर देते हैं। यह बढ़ा हुआ फ्रेनुलम रोगी की दिक्कत को दूर कर सकता है। इस प्रकार की सर्जरी की लागत ₹30000 से लेकर ₹32000 तक हो सकती है।
- जेड-प्लास्टी फ्रेनुलोप्लास्टी - इस तरह की प्रक्रिया में फ्रेनुलम की लम्बाई को बढ़ाने के लिए सर्जन जेड के आकार का कट लगाते हैं। इस विधि में लगाए गए कट के किनारों को ज़िग-ज़ैग के पैटर्न लगाया जाता है।
- वाई-वी प्लास्टी फ्रेनुलोप्लास्टी - यह भी फ्रेनुलोप्लास्टी की पारंपरिक विधि का ही एक प्रकार है। इस सर्जरी को अधिक एडवांस माना जाता है। इस प्रक्रिया में फ्रेनुलम की लम्बाई को बढ़ाने के लिए सर्जन वी या वाई के आकार में कट लगाते हैं। इसके बाद टांके इस तरह से लगाए जाते हैं जिससे त्वचा में अधिक लचीलापन पैदा हो जाता है।
- लेजर फ्रेनुलोप्लास्टी - फ्रेनुलोप्लास्टी की यह प्रक्रिया एक मिनिमली इनवेसिव विधि है। इस प्रक्रिया में रोगी की त्वचा में किसा तरह का कट या टांके लगाने की ज़रूरत नहीं होती हे। इसमें किसी तरह का रक्तस्राव भी नहीं होता है। इस विधि में सर्जन कार्बन डाइऑक्साइड लेजर का उपयोग करते हैं। इसमें रोगी के शरीर पर घाव के निशान भी नहीं पड़ते हैं। यह सर्जरी बहुत ही कम समय में होती है और रोगी तेज़ी से रिकवर हो जाता है। इस सर्जरी की लागत ₹32000 से लेकर ₹35000 तक हो सकती है।
क्या कोलकाता में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, कोलकाता में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी का खर्च बीमा कंपनियों द्वारा वहन किया जाता है।
हमारे यहां से ये सर्जरी कराने पर रोगी को भुगतान के कई आसान विकल्प तो मिलेंगे ही साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिलती है।
सारांश
फ्रेनुलोप्लास्टी की प्रक्रिया में फ्रेनुलम को हटा दिया जाता है। फ्रेनुलम त्वचा का वह हिस्सा होता है जो लिंग की खाल को लिंग से जोड़कर रखता है। इस सर्जरी को करने के लिए कई तकनीक मौजूद हैं। फ्रेनुलोप्लास्टी की सर्जरी को बीमा कम्पनी से कवर मिलता है।