कोलकाता में कंटूरा विजन सर्जरी की लागत
कोलकाता में कंटूरा विजन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में कॉन्टूरा विजन सर्जरी की लागत कितनी है?
किसी भी व्यक्ति की आंखों से नज़र का चश्मा हटाने के लिएकॉन्टूरा विजन सर्जरी चश्मा एक लोकप्रिय तकनीक है। इस तकनीक में कॉर्निया की टोपोग्राफी की जांच की जाती है। इसके बाद टोपोग्राफी गाइडेड लेसिक लेजर का उपयोग किया जाता है। इस सर्जरी में आखों पर लगा चश्मा तो हट ही जाता है साथ ही कॉर्निया की टोपोग्राफिकल गड़बड़ियों को भी ठीक किया जा सकता है। इसकी सर्जरी की लागत ₹95000 से लेकर ₹105000 तक होती है। इसकी औसत लागत ₹100000 होती है।
कॉन्टूरा विजन सर्जरी चश्मा हटाने की सबसे नई तकनीक है। इसकी वजह से आंखों की विजन में बढ़ोत्तरी भी देखी जाती है। विजन में 30-40% तक बढ़त देखी जा सकती है। इस तरह के परिणाम किसी भी अन्य LASIK या स्माइल (SMILE) प्रक्रिया के साथ संभव नहीं है। यह चश्मा के फोकल पावर को ठीक करने के अलावा कॉर्नियल अनियमितताओं को भी ठीक करता है। साथ ही इससे आपकी विजन एक्सिस भी ठीक हो सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकाता में कॉन्टूरा विजन सर्जरी से पहले होने वाली जांचों की लागत क्या होती है?
कॉन्टूरा विजन सर्जरी शुरु करने से पहले नेत्र सर्जन रोगी की कई तरह की जांचें करा सकते हैं। इन जांचों से सर्जन को रोगी की आंखों की स्थिति और सेहत का पता चल जता है। इसके जरिए सर्जन यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि सर्जरी के पहले या बाद पीड़ित को कोई समस्या तो नहीं आएगी। आइए जानते हैं कि कोलकाता में सर्जरी से पहले होने वाली जांच कौन सी हैं और उसकी लागत कितनी है -
- कॉर्निया टोपोग्राफी :यह जांज सबसे महत्वपूर्ण है इसे कराने के लिए ₹1500 से लेकर ₹2,500 तक खर्च हो सकते हैं।
- वेवफ्रंट विश्लेषण :इस जांच का खर्च ₹400 से ₹800 तक हो सकता हैै।
- ड्राई आई टेस्ट :इस टेस्ट की लागत ₹200 से लेकर ₹400 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से कॉन्टूरा विजन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
विजन को ठीक करने वालीकॉन्टूरा सर्जरी आपरेशन का खर्च हर मरीज के हिसाब से अलग अलग हो सकती है। यह अंतर कई कारक पर निर्भर हैं कुछ प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं-
- मरीज की उम्र : मरीज की उम्र का सीधा असर सर्जरी की लागत पर होता है। अगर मरीज की आयु ज्यादा है तो आपरेशन जटिल हो सकता है। अगर सर्जरी जटिल हो तो लागत बढ़ ही जाती है। लागत के साथ ही ऐसे मरीज को रिकवरी में ज्यादा समय लग सकता है। देखभाल अतिरिक्त होने से लागत बढ़ सकती है।
- रिफ्रैक्टिव त्रुटि की गंभीरता : कुछ मरीजों की रिफ्रैक्टिव त्रुटि ज्यादा हो तो ज्यादा करेक्शन की जरुरत पड़ती है। इस वजह से सर्जरी की लागत बढ़ जाती हैै।
- अन्य बीमारियां : कुछ रोगियों को विजन की समस्या के साथ ही आंखों की कुछ और समस्या हो सकती है। आंख में विजन के साथ ही कई अन्य समस्याएं जैसे केराटोकोनस, मोतियाबिंद या ग्लूकोमा विकार भी होते हैं। ऐसे में कॉन्टूरा विजन सर्जरी से पहले कई बार अतिरिक्त परीक्षण और उपचार की जरुरत होती है जिससे इस प्रक्रिया की लागत पर असर पड़ता है।
कोलकाता में कॉन्टूरा विजन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
आंखों की कॉन्टूरा विजन सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले एक से ज्यादा की कारक हैं। इन कारकों का सीधा असर लागत पर पड़ता है। इनमें निम्नलिखित प्रमुख हैं -
- सर्जन की फीस : पीड़ित किससे सर्जरी कराएंगे सर्जन कितने अनुभवी हैं, दक्ष हैं यह लागत निर्धारित करता है। अनुभवी और दक्ष सर्जन की फीस ज्यादा हो सकती है।
- पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल की आवश्यकता : सर्जरी के बाद की होने वाली देखभाल, और रोगी की रिकवरी कॉन्टूरा विजन आपरेशन की लागत पर असर डालती हैं।
- इस्तेमाल की गई तकनीक : कॉन्टूरा विजन सर्जरी में प्रयुक्त तकनीक आम तकनीक से कहीं ज्यादा महंगी और आधुनिक है। इसके अलावा इस सर्जरी में भी कौन सी विधि का इस्तेमाल हो रहा है यह भी सर्जरी की लागत पर असर डालता है।
यदि आप हमारे यहां सर्जरी कराने का निर्णय लेते है तो पैकेज के हिस्सा के तौर पर आपको देश के बेस्ट सर्जन, फ्री फालोअप, ज्यादातर लैब टेस्ट, 24 घंटे परामर्श और मेडिकल कोार्डिनेटर की सुविधा पैकेज के हिस्से के तौर पर मिलती है। आपको अतिरिक्त पैसे नहीं खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा आपको भुगतान करने के लिए भी कई विकल्प मिल सकते हैं।
कोलकाता में कॉन्टूरा विजन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
कॉन्टूरा विजन सर्जरी के विभिन्न घटकों और इसकी विधि का खर्च अलग अलग होता है। हर घटक का असर कोलकाता में की गयी सर्जरी पर कितना असर डालता इस पर निगाह डालते हैं। -
- कॉन्टूरा विजन लेसिक : कॉन्टूरा विजन लेसिक एक लेजर आई सर्जरी ही है जिसमें कार्निया की टोपोग्राफी के आधार पर इलाज किया जाता है। कंटूरा विजन सर्जरी के दौरान, सर्जन रोगी के कॉर्नियल टोपोग्राफी के हिसाब से समस्या को समझता है और उसके बाद उसका उपयोग करके कॉर्निया को आकार देता है। टोपोग्राफी और लेज़र का उपयोग कर इस तकनीक में दूरदृष्टि दोष, निकट दृष्टिदोष, और रिफ्रैक्टिव समस्याओंं को हल किया जाता है। इस तकनीक की लागत लगभग ₹95,000 से ₹100000 हो सकती है।
- कॉन्टूरा विजन पीआरके : कॉन्टूरा विजन पीआरके यानी फोटोरिफ्रेक्टिव केराटेक्टोमी भी लेजर नेत्र शल्य चिकित्सा ही है और इसकी तकनीक कुछ बदलाव के साथ सामान्य कॉन्टूरा विजन की तरह ही होती है। लेकिन इसमें अंतर सिर्फ इतना है कि इसमें कॉर्निया की सतह पर फ्लैप बनाने के बजाय कॉर्नियाकी पतली बाहरी परत (एपिथेलियम) को हटाया जाता है। इस तकनीक से भी निकटदृष्टि, दूरदृष्टि दोष और दृष्टिवैषम्य जैसी आखों की रौशनी की समस्याओं को ठीक किया जाता है। इस तकनीक में भी कॉर्नियल टोपोग्राफी की मदद ली जाती है। इस तकनीक का खर्च ₹1,00,000 से लेकर ₹1,05,000 तक हो सकता है।
क्या भारत में कॉन्टूरा विजन आई सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
कॉन्टूरा विजन सर्जरी को बीमा कवर मिलता है पर इसके लिए पीड़ित का रिफ्रैक्टिव पावर 7.5 डायोप्टर के बराबर या उससे अधिक होना चाहिए। यदि आप हमारे माध्यम से सर्जरी कराने का निर्णय करते हैंं तो आपके लिए हमारी बीमा टीम काम करेगी और आपको क्लेेम प्राप्त करने में मदद करेगी। इसके अलावा आपको नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी।
सारांश-
किसी भी रोगी की आंखों का चश्मा हटाने के लिए कॉन्टूरा आई सर्जरी अब तक सबसे आधुनिक और प्रभावी तकनीक है। इसमें पहले डाक्टर कार्निया की टोपोग्राफी का पता लगाते हैं इसके बाद लेसर का उपयोग कर इसे कई विधियों से ठीक किया जा सकता है। इस सर्जरी की लागत विभिन्न कारकों से प्रभावित हो सकती है। इस सर्जरी को पूरा बीमा कवर मिलता है पर कुछ शर्तें भी होती हैं।
कंटूरा विजन सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Contoura Vision Surgery in Delhi
- Contoura Vision Surgery in Mumbai
- Contoura Vision Surgery in Gurgaon
- Contoura Vision Surgery in Bangalore
- Contoura Vision Surgery in Hyderabad
- Contoura Vision Surgery in Pune
- Contoura Vision Surgery in Chennai
- Contoura Vision Surgery in Lucknow
- Contoura Vision Surgery in Ahmedabad