कोलकाता में खतना की लागत
कोलकाता में खतना के बेस्ट डॉक्टर
कोलकाता में ख़तना सर्जरी (सर्जरी का नाम) की लागत कितनी है?
खतना लिंग की नोक को कवर करने वाली त्वचा का शल्य चिकित्सा का नाम है। दुनिया क बहुत से देशों में नवजात लड़कों के लिए यह प्रक्रिया काफी सामान्य है। इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹30000 से लेकर ₹35000 तक हो सकती है। वहीं इसकी औसत लागत ₹32000 तक हो सकती है।
नवजात शिशु के अलावा भी किसी भी व्यक्ति का खतना किसी भी उम्र में संभव होता है, लेकिन यह अधिक जटिल प्रक्रिया है। कुछ जगहों पर यह प्रक्रिया पारिवारिक परंपरा, व्यक्तिगत स्वच्छता या निवारक स्वास्थ्य देखभाल का विषय भी हो सकती है। कई बार यह स्थिति किसी चोट, दुर्घटना की वजह से कराई जा सकती है। इसकी करने की कई विधि होती है। इन दिनों सामान्य और पारंपरिक सर्जरी के स्थान परलेजर का प्रयोग कर खतना करना काफी लोकप्रिय है। इस प्रक्रिया में चमड़ी को लेजर से हटा दिया जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसमें त्वचा से रक्तस्राव को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
कोलकाता में विभिन्न प्रकार के परिशुद्ध करण की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लेजर खतना | ₹32,000 | ₹30,000 | ₹35,000 |
ट्रेडिशनल खतना | ₹7,000 | ₹3,000 | ₹10,000 |
स्टेपलर खतना | ₹33,000 | ₹31,000 | ₹35,000 |
प्रीप्यूस प्लास्टी | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹30,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कोलकाता में ख़तना सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
ख़तना सर्जरी बहुत ही समान्य, सुरक्षित और साधारण मानी जाती है। लेकिन इस सर्जरी को भी करने से पहले सर्जन कुछ सामान्य जांच जरुर कराते हैं। कोलकाता में इन जांचों की लागत और टेस्ट के विवरण निम्नलिखित है :
- रक्त का परीक्षण : इसकी लागत ₹100 से ₹500 तक हो सकती है।
- यूरिन एनालिसिस : यूरिन एनालिसिस परीक्षण की लागत ₹100 से ₹300 तक हो सकती है।
- डिस्चार्ज और टिशू कल्चर : इस टेस्ट की कीमत ₹200 से ₹500 तक होती है।
- यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) स्क्रीनिंग : सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन की स्क्रीनिंग की लागत ₹1000 से ₹3000 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से ख़तना सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज की उम्र और चिकित्सकीय स्थिति का खतना की सर्जरी की लागत पर असर होता है। कोलकाता में यही लागत मरीज के हिसाब से बदल सकती है। आम तौर पर खतना सर्जरी नवजात शिशुओं की की जाती है। लेकिन किसी भी वजह से यदि की व्यस्क इसे करा रहा तो इसकी जटिलता बढ जाती है इससे इसके खर्च पर असर पड़ता है। इसी तरह अगर खतना कराने वाले की चिकित्सकीय स्थिति में कुछ और समस्या है तो उसका इलाज भी इसकी लागत पर प्रभाव ड़ालता है।
कोलकाता में ख़तना सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
खतना सर्जरी की लागत कोलकाता में कई कारकों और कारणों पर आधारित होती है। इस लागत पर इन कारकों का सीधा प्रभाव होता है। मरीज द्वारा किए गए विभिन्न चयन जैसे अस्पताल (सरकारी, प्राइवेेट या सुपरस्पेशलिटी), खतना सर्जरी करने वाले डाक्टर का अनुभव और विशेषज्ञता (जिस पर फीस आधारित होती है) बीमा कवरेज, सर्जरी के प्रकार आदि जैसे कारक, उपचार के कुल खर्च को तय करते हैं। कुछ और महत्वपूर्ण कारक हैं जो खतना सर्जरी की लागत को प्रभावित करते हैं
- रोगी की स्वास्थ्य स्थिति : जैसे कि पहले बताया गया है कि रोगी की उम्र, उसकी चिकित्सकीय स्थिति खतना आपरेशन के खर्च को सीधे तौर पर प्रभावित करती है।
- डायगनोस्टिक परीक्षण और परामर्श की लागत : मरीज कहां पर इलाज करा रहा है इससे भी हटकर यह कारक महत्वपूर्ण है कि जहां पर इलाज हो रहा है वहां पर डायगनोस्टिक टेस्ट यानी जांच की लागत कितनी है। इसका सीधा असर खतना उपचार के खर्च पर पड़ता है।
- सर्जरी का प्रकार : किस विधि से खतना का आपरेशन कराया जा रहा है यह भी लागत का महत्वपूर्ण पहलू है। लेजर विधि पारंपरिक से महंग होती है पर उसके अपने लाभ हैं। इसी तरह किस तकनीक का प्रयोग करके खतना की सर्जरी की जा रही है इसका लगात पर सीधा असर होता है।
- पोस्ट सर्जरी केयर और फालोअप आदि : सर्जरी के बाद कई बार मरीज को फालो अप और दिखाने आना पड़ता है। इसकेे अलावा सर्जरी के बाद की दवाएं, पोस्ट आपरेटिव केयर का खर्च भी लागत को स्पष्ट रूप से खतना प्रभावित करते हैं।
- हमारे यहां से अगर आप खतना सर्जरी कराने का फैसला करते हैं तो आपको फ्री फॉलोअप, 24 घंटे परामर्श, मुफ्त मेडिकल कोआर्डिनेटर्स की सुविधा, सर्जरी के दिन फ्री कैब सेवा भी पैकेज का हिस्सा हैं। इसके अलावा आपको ज्यादातर टेस्ट भी पैकेज के हिस्से के तौर पर मिल जाएंगे।
कोलकाता में ख़तना सर्जरी के विभिन्न घटकों की लात कितनी है?
- ओपन खतना : ओपेन सर्जरी खतने का पारंपरिक तरीका है जो प्रकृति में काफी जटिल है। इस प्रकार के खतने में, डॉक्टर चमड़ी को हटाने के लिए उसकी लंबाई के साथ एक चीरा लगाता है। खुले खतने की प्रक्रिया में शामिल बड़े चीरों से रक्तस्राव और दर्द होता है। पोस्टऑपरेटिव जटिलताओं के मामले भी खुले खतने में काफी आम हैं। खतना के बाद रोगी के पूरी तरह से ठीक होने में रिकवरी अवधि में लगभग 4:5 सप्ताह लगते हैं। इसकी लागत ₹30,000 से 32000 तक हो सकती है।
- स्टेपलर खतना :स्टेपलर खतना एक अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय खतना प्रक्रिया है जो कम से कम दर्द और परेशानी का कारण बनती है। स्टेपलर खतना में शायद ही कोई बड़ी ब्लीडिंग होती हैै। । यह एनिस्थीसिया (सामान्य या स्थानीय ) के प्रभाव में किया जाता है।इस तरह के खतना आपरेशन में एक खास उपकरण एनास्टोमैट का प्रयोग किया जाता है। इस खास एनास्टोमैट डिवाइस यानी स्टेपलर डिवाइस का इस्तेमाल करके उपकरण का प्रयोग करके लिंग मुंड के चारो तरफ ठीक से फिट कर दिया जाता है।
- यह उपकरण तेज गति से चमड़ी को खींचकर अलग करता देता है। इसके तुरंत बाद सर्जन इसकी जगह सिलिकॉन रिंग लगा देते हैं। इस प्रक्रिया में चीरे के पूरी तरह से ठीक होने पर सिलिकॉन रिंग अपने आप गिर जाती है।चूंकि एनेस्थीसिया का प्रभाव समाप्त हो जाता है (5:6 घंटे में), रोगी उसी दिन घर लौट सकता है। व्यक्ति केवल एक सप्ताह के भीतर अपनी सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकता है। इसलिए, यह आधुनिक खतना प्रक्रिया ओपन सर्जरी से बेहतर विकल्प है।इसकी लागत ₹30,000 से 35,000 तक हो सकती है।
- लेजर खतना :पिछले कुछ वर्षों में,चिकित्सा उपकरणों की प्रौद्योगिकियों में कई विकास हुए हैं। इस तरह के विकास ने सर्जिकल प्रक्रियाओं को सरल बनाने में योगदान दिया है। ऐसी ही एक उल्लेखनीय प्रगति है लेज़र खतने की प्रक्रिया।
- यह न्यूनतम एग्रेसिव खतना प्रक्रिया है। लिंग पर कोई व्यापक कट या चीरा नहीं लगाया जाता है। सर्जन उच्च तीव्रता वाले लेजर बीम का उपयोग करके चमड़ी की परत को हटा देते हैं। लेजर ऊर्जा केवल चमड़ी पर केंद्रित कि जाती है इससे आसपास के ऊतकों को कोई नुकसान नहीं होता है।
- रोगी को एनेस्थीसिया देने के बाद लेजर खतना किया जाता है। इस प्रकार,यह एक दर्द रहित प्रक्रिया भी है जो यह भी सुनिश्चित करती है कि रक्त की कोई बड़ी हानि न हो। लेज़र खतना भी एक डेकेयर प्रक्रिया है,जहाँ रोगी उसी दिन घर वापस जा सकता है। इस प्रकार,लेजर खतना के मामले में रात भर अस्पताल में रहने की कोई आवश्यकता नहीं है। लेजर खतना की रिकवरी अवधि काफी सहज और तेज है। केवल2:3दिनों के लिए लेज़र खतने के बाद केवल न्यूनतम असुविधाएँ होती हैं। इसके अलावा,लेजर खतना के लिए पोस्टऑपरेटिव जटिलताओं की संभावना लगभग शून्य है।इसकी लागत ₹30,000 से ₹35000 तक हो सकती है।
क्या कोलकाता में ख़तना सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
कोलकातासमेत पूरे देश में खतना सर्जरी को शर्तों के साथ कवर दिया जाता है। चिकित्सा कारणों से अगर सर्जरी हुई है तो बीमा कवर मिलता है। हालांकि, खतना के लिए बीमा की शर्तों को लेकर आपको अपने एजेंट से बात करनी होगी। वहीं हमारे यहां से खतना सर्जरी कराने पर आपको किसी भी स्थिति में नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलेगी।
सारांश
खतना लिंग के मुंड (सिर) को ढकने वाली चमड़ी हटाने की प्रक्रिया को कहते हैं। आमतौर पर, बच्चे का भी खतना किया जाता है। हालांकि आज, व्यस्क भी चिकित्सा, अन्य और सांस्कृतिक कारणों से खतना करवाते हैं। यह आम तौर पर सस्ती और कम समय की प्रक्रिया है पर यह रोगी के हिसाब से भिन्न हो सकती है। कुछ शर्तों के साथ खतना सर्जरी को बीमा में कवर मिलता है।