Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

कोलकाता  में अबॉर्शन की लागत

शुरुआती कीमत ₹10,000
सर्जिकल
सर्जरी प्रकारसर्जिकल
5-10 मिनट
सर्जरी करने की अवधि5-10 मिनट
N/A
हॉस्पिटल में रहने की अवधिN/A
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
जनरल
एनेस्थीसियाजनरल
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹10,000
औसत कीमत(लगभग)₹25,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹40,000

कोलकाता में अबॉर्शन के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
91%123 ratings
Dr. Ranjana TibrewalGynaecologist21 Years Exp

MBBS, MS

800 at clinic500 online
doctor-profile
90%77 ratings
Dr. Irina DeyGynaecologist20 Years Exp

DNB - Obstetrics & Gyneco...अधिक पढ़ें

800 at clinic600 online
doctor-profile
91%5520 ratings
Dr. Ramna BanerjeeGynaecologist23 Years Exp

DGO, MD, MRCOG, CCST, Acc...अधिक पढ़ें

1,000 at clinic
doctor-profile
% ratings
Dr. Aparna KarmakerGynaecologist38 Years Exp

MBBS, DGO

300 at clinic400 online
doctor-profile
89%203 ratings
Dr. Sankar Das MahapatraGynaecologist30 Years Exp

Diploma In Advanced Gynae...अधिक पढ़ें

700 at clinic
सभी डाक्टर देखें

कोलकाता में गर्भपात के लिए सर्जरी की लागत कितनी है?

अवांछित गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए सर्जिकल गर्भपात का उपयोग किया जाता है। कोलकाता में सर्जिकल गर्भपात कराने की न्यूनतम लागत लगभग ₹10,000 वहीं अधिकतम ‌लागत ₹40,000 तक हो सकती है। यानी गर्भपात कराने की औसत लागत करीब ₹25,000 तक होती है।

वैसे तो गर्भपात की प्रक्रिया दवाओं के माध्यम से भी पूरी की जा सकती है। पर कुछ परिस्थितियों के कारण महिला को सर्जिकल प्रक्रिया का चुनाव करना पड़ सकता है। हालांकि सर्जिकल अबॉर्शन की प्रक्रिया मिनिमली इनवेसिव होती है और इसमें किसी तरह का कट नहीं लगाया जाता है।

सर्जिकल अबॉर्शन चुनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे-

  • गर्भावस्था की अवधि - गर्भपात का विकल्प चुनने वाली महिला यदि 11 हफ्तों से गर्भवती है तो उसके लिए सर्जिकल गर्भपात कराना ही सुरक्षित विकल्प होगा।
  • कम जटिल प्रक्रिया - यदि महिला सर्जिकल अबार्शन करवा रही है तो उसे दर्द कम होगा, साथ ही कुछ ही मिनटों में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं दवाओं के माध्यम से गर्भपात में कई दिनों तक रक्तस्राव होता है और पेंट में ऐंठन भी बनी रहती है।
  • पूरी तरह सुरक्षित - सर्जिकल गर्भपात को अधिक सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इस प्रक्रिया के बाद डॉक्टर यह सुनिश्चित करते हैं कि गर्भपात पूर्ण रूप से हो गया है।
  • रोगी की चिकित्सा स्थितियां - कुछ महिलाओं में ब्लीडिंग डिसआर्डर या कोई अन्य समस्या हो सकती है। ऐसे में सर्जिकल अबॉर्शन को ही बेहतर माना जाता है।

कोलकाता में विभिन्न प्रकार के गर्भपात की लागत

ट्रीटमेंट के प्रकारऔसत कीमतन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमत
मेडिकल अबॉर्शन₹3,000₹1,000₹5,000
इलेक्ट्रिक वैक्यूम एस्पिरेशन-ईवीए₹25,000₹20,000₹30,000
डाइलेशन और एवेक्युलेशन₹25,000₹10,000₹35,000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कोलकाता में गर्भपात सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?

कोलकाता में गर्भपात के लिए की जाने वाली सर्जरी से पहले महिला के कई टेस्ट कराए जा सकते हैं। इन जांचों से पता लगाया जा सकता है कि गर्भवती महिला सर्जरी के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ्य है या नहीं। इन परीक्षणों में शामिल हैं -

  • ब्लड टेस्ट - इसकी लागत ₹100 से ₹500 तक होती है।
  • प्रेग्नेंसी टेस्ट - इस जांच की कीमत ₹500 से ₹1000 तक होती है।
  • यूरिन टेस्ट - इसकी लागत ₹150 से ₹200 तक होती है।
  • कल्चर टेस्ट - इसमें ₹500 से ₹1000 तकका खर्च आ सकता है।
  • एब्डामिनल अल्ट्रासाउंड - इसमें₹500 से ₹2000 तक का खर्च आ सकता है।
  • कंप्लीट ब्लड काउंट - इसकी लागत ₹500 से ₹1000 तक हो सकती है।
  • लिवर फंक्शन टेस्ट - इसमें ₹200 से ₹1000 तक का खर्च आता है।
  • किडनी फंक्शन टेस्ट - इसका लागत ₹300 से ₹1500 तक हो सकती है।
  • एचबीएआईसी - इसमें ₹1000 से ₹2000 तक का खर्च आता है।
  • लिपिड प्रोफाइल - इसकी लागत ₹300 से ₹1500 तक हो सकती है।
  • कोविड-19 एंटीजन टेस्ट - यह टेस्ट ₹500 से ₹1500 तक होता है।
  • कोविड-19 आरटी-पीसीआर टेस्ट - इसकी लागत ₹1500 से ₹6000 तक हो सकती है।
  • हेपेटाइटिस बी सरफेस एंटीजन (HBsAg) - इसमें ₹300 से ₹1500 तक का खर्च आता है।
  • हेपेटाइटिस सी वायरस (एचसीवी) एंटीबॉडी टेस्ट - यह टेस्ट ₹500 से ₹2000 तक में होता है
  • ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) टेस्ट - इसकी लागत ₹1000 से ₹4000 तक होती है।
  • ब्लड शुगर टेस्ट - य़ह ₹50 से ₹300 तक हो सकता है।
  • थायराइड फंक्शन टेस्ट (टीएफटी) - इसमें ₹400 से ₹1000 तक का खर्च आता है।

मरीज के हिसाब से गर्भपात सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?

गर्भपात के लिए आपरेशन की लागत हर रोगी के लिए अलग हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंंकि हर मरीज की स्थिति भिन्न हो सकती है। ये अंतर निम्नलिखित कारणों से हो सकता है-

  • गर्भावस्था का प्रकार- यदि महिला को एक्टोपिक प्रेग्नेंसी है तो सर्जरी प्रक्रिया जटिल हो सकती है और इलाज का खर्च बढ़ जाता है।
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ का चयन - यदि रोगी एक अनुभवी और जाने माने चिकित्सक का विकल्प चुनता है तो उनकी फीस और प्रक्रिया का शुल्क अधिक हो सकता है।
  • अस्पताल का चुनाव - यदि रोगी किसी सरकारी अस्पताल में प्रक्रिया करवाता है तो लागत कम होती है। वहीं यदि वह प्राइवेट या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जाता है तो लागत बढ़ सकती है। इसी प्रकार किस शहर में सर्जरी कराई जा रही है इसका असर भी लागत पर पड़ सकता है।

कोलकाता में गर्भपात सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?

कोलकाता में सर्जिकल अबॉर्शन के खर्च पर कई चीज़ें प्रभाव डाल सकती है जैसे-

  • भ्रूण की आयु - यदि भ्रूण की आयु अधिक है तो प्रक्रिया जटिल हो सकती है और सर्जरी की लागत बढ़ सकती है।
  • पोस्ट-सर्जरी फॉलोअप - सर्जरी के बाद रोगी को फालोअप के लिए जाना पड़ सकता है। इसका असर इलाज की लागत पर पड़ता है।
  • हमारे यहां पर सर्जरी कराने पर रोगी को निशुल्क फालोअप की सुविधा, रोगी के फ्री ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी दी जाती है। इसके अलावा रोगी को प्रक्रिया के भुगतान के कई विकल्प भी मिल सकते हैं।

कोलकाता में गर्भपात सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

गर्भपात की सर्जरी कई तरीको से हो सकती है। इनमें शामिल हैं -

  • वैक्यूम एस्पिरेशन अबॉर्शन - इस प्रक्रिया को अधिकतर गर्भावस्थाकीपहली तिमाही में किया जाता है। इसे "सक्शन गर्भपात" के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रक्रिया के लिए सर्विक्स को पहले से फैलाने की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें सर्विक्स में स्टर्लाइज्ड सी-वीड से बनी छोटी छड़ें यानी लैमिनेरिया को डाला जाता है। इसके बाद डाक्टर सर्विक्स को खुला रखने के लिए महिला की योनि में स्पेकुलम नाम का उपकरण डालते हैं। फिर योनि और सर्विक्स को बीटाडाइन घोल से भर दिया जाता है।
  • सर्विक्स को सुन्न करके गर्भाशय में हाथ से पकड़ने वाली सिरिंज या सक्शन मशीन से जुड़ी एक छोटी ट्यूब डाली जाती है और अंदर की सामग्री को साफ किया जाता है। प्रक्रिया के बाद आपको लगभग 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। इस प्रक्रिया की लागत ₹15000 से लेकर ₹30000 तक हो सकती है। डॉक्टर 14 सप्ताह तक के भ्रूण के गर्भपात के लिए वैक्यूम एस्पिरेशन कर सकते हैं।
  • डाइलेशन एंड इवैक्युएशन - दूसरी तिमाही में गर्भपात के लिए डाइलेशन एंड इवैक्युएशन या डी एंड ई का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में पहले सर्विक्स को फैलाया जाता है। इस प्रक्रिया में वैक्यूम सक्शन का उपयोग करने के अलावा, डॉ़क्टर अन्य चिकित्सा उपकरणों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जैसे गर्भाशय को खुरचने के लिए क्यूरेट का उपयोग करना। इस प्रक्रिया में 10 से 20 मिनट का समय लगता है। प्रक्रिया के बाद महिला को 30 मिनट से एक घंटे तक निगरानी में रखा जाता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹35000 तक हो सकती है।
  • डाइलेशन एंड एक्सट्रैक्शन - यह प्रक्रिया गर्भावस्था में देर से गर्भपात कराने में इस्तेमाल की जाती है। यह प्रक्रिया तब की जाती है जब भ्रूण के साथ कोई गंभीर समस्या होती है या फिर मां को गंभीर चिकित्सीय जटिलताएं होती हैं। यह प्रक्रिया डी एंड ई के समान ही है। इसकी लागत ₹30000 से लेकर ₹40000 तक हो सकती है।

क्या कोलकाता में गर्भपात सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

गर्भपात की बात करें तो, स्वेच्छा से किया गया गर्भपात किसी भी स्वास्थ्य बीमा कंपनी द्वारा कवर नहीं किया जाता है। हालांकि, अगर गर्भावस्था के कारण मां को जानलेवा खतरा हो तो इसे बीमा के तहत कवर किया जा सकता है।

सारांश

अवांछित गर्भावस्था को समाप्त करने की प्रक्रिया को गर्भपात कहा जाता है। यह प्रक्रिया दवाओं के माध्यम से भी की जा सकती है । पर कई बार परिस्थियों और जटिलताओं के कारण गर्भपात सर्जिकल प्रक्रिया के तहत कराना पड़ता है। इसे करने के कई तरीके हो सकते हैं। डॉक्टर कौन सा तरीका इस्तेमाल करते हैं यह रोगी की स्थिति पर निर्भर करता है। इस प्रक्रिया को बीमा के तहत कवर नही किया जाता । पर यदि गर्भवती स्त्री को गर्भावस्था के कारण जान का जोखिम हो तो इसका खर्च बीमा कम्पनी वहन कर सकती है।

वेरिफाइड बाय
Profile Image
Dr. Ashmi BhattacharyaGynaecologist•11 Years ExpMBBS, DNB

अबॉर्शन के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

अबॉर्शन के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.5/ 5

(5923 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
अबॉर्शन  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर