गुडगांव में स्क्विंट आई सर्जरी की लागत
गुडगांव में स्क्विंट आई सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
गुड़गांव में स्क्विंट आई (भेंगापन) सर्जरी की लागत कितनी है?
भेंगापन यानी स्क्विंट होने की स्थिति में आंखों की मांसपेशियां सही दिशा में एलाइन नहीं होती हैं। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी ही एक मात्र विकल्प है। स्क्विंट सर्जरी जनरल एनेस्थीसिया के तहत की जाती है और आमतौर पर एक घंटे से भी कम समय लगता है। आप या आपका बच्चा आमतौर पर उसी दिन घर जा सकते हैं।
इस प्रक्रिया में लिड स्पेकुलम नामक उपकरण का उपयोग करके आंख को खुला रखा जाता है। कभी-कभी स्क्विंट सर्जरी में आंखों के अलाइनमेंट को सही करने के लिए दोनों आंखों का ऑपरेशन करना आवश्यक हो सकता है।
इस सर्जरी में सर्जन आंख से जुड़ी मांसपेशियों के हिस्से को अलग करता है और इसे एक सही और नई स्थिति में ले जाता है ताकि आंखें उसी दिशा में इंगित करें। इस स्थिति को तय करने के लिए गलने वाले टांके लगाए जाते हैं। हालांकि आंखों के पीछे छिपे होने की वजह से ये दिखते नहीं हैं। इस सर्जरी की लागत भारत में ₹35000 से ₹55000 तक हो सकती है। इसकी औसत लागत ₹45000 तक हो सकती है।
गुडगाँव में विभिन्न प्रकार की स्क्विंट आई सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
कन्वेंशनल स्क्विंट सर्जरी कन्वेंशनल | ₹35,000 | ₹15,000 | ₹50,000 |
एडवांस्ड स्क्विंट सर्जरी एडवांस्ड | ₹85,000 | ₹25,000 | ₹150,000 |
बोटुलिनम विष इंजेक्शन | ₹15,000 | ₹10,000 | ₹25,000 |
एडजस्टेबल स्क्विंट सर्जरी | ₹110,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
गुड़गांव में भेंगापन सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
भेंगापन सर्जरी के दौरान स्थिति की गंभीरता का पता लगाने के लिए कई तरह के डायगनोस्टिक टेस्ट किए जाते हैं। इनमें निम्नलिखित टेस्ट शामिल हैं -
- विजन क्लियरिटी टेस्ट: ₹300 से ₹500 प्रति आंख
- रिफ्रेक्शन परीक्षण: ₹250 से ₹1,000
- अलाइनमेंट और फोकस परीक्षण: ₹500 से ₹1,000 प्रति आंख
- इंटरनल स्ट्रक्चर टेस्ट: ₹1,000 से ₹2,500 प्रति आंख
- कॉर्नियल रिफ्लेक्स टेस्ट: ₹500 से ₹1,000
मरीज के हिसाब से भेंगापन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
भेंगापन सर्जरी की लागत आम तौर पर मरीज के हिसाब से भी बदल जाती है।
इसमें कई कारक महत्वपूर्ण हैं -
- अस्पताल का चयन: मरीज किस तरह के अस्पताल का चयन कर रहा यह लगात को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। यानी जिस जगर पर सर्जरी की जा रही है वो सरकारी अस्पताल है, प्राइवेट है या फिर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है।
- डॉक्टर और एनेस्थीसिस्ट की फीस: मरीज किस तरह के डा़क्टर से उपचार कराना चाहता है यह भी लागत को प्रभावित करता है। डाक्टर और एनिस्थीसिया विशेषज्ञ की फीस उनके ज्ञान, अनुभव पर निर्भर करती है।
- मरीज की उम्र (बच्चा या वयस्क): मरीज की उम्र सर्जरी की जटिलता और इसकी लागत पर सीधा असर ड़ालती है। यदि आपरेशन बच्चे का है तो अलग लागत होती है और यदि व्यस्क का है तो इसका प्रभाव लागत पर पडता है।
गुड़गांव में भेंगापन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
भेंगापन की सर्जरी या आंखों की मांसपेशियों की सर्जरी की लागत निम्नलिखित कारकों से प्रभावित होती है-
- स्ट्रैबिस्मस (भेंगापन) का प्रकार: किसी मरीज को किस तरह का भेंगापन है इस पर सर्जरी की लागत निर्भर करती है। स्ट्रैबिस्मस के प्रकार में एसोट्रोपिया, एक्सोट्रोपिया, हाइपरट्रोपिया या हाइपोट्रोपिया शामिल है।
- मांसपेशियों की संख्या: मरीज की कितनी मांसपेशियां हैं जिन्हें ठीक करने की जरुरत है यह कारक भी भेंगापन सर्जरी की लागत पर असर ड़ालता है।
- फर्स्ट सर्जरी या रिवीजन सर्जरी: यह बात भी महत्वपूर्ण है कि यह भेंगापन आपरेशन की पहली सर्जरी है या फिर रिवीजन सर्जरी है। दोनों तरह की सर्जरी की लागत अलग होती है।
- डायगनोसिस का खर्च: डायगनोसिस का खर्च मरीज के हिसाब से अलग अलग हो सकता है।
- पोस्ट ऑपरेटिव केयर और फॉलो-अप अपॉइंटमेंट: सर्जरी के बाद कौन सी दवाएं दी जा रही है, या फिर कितने बार फॉलो अप करना पड़ता है इससे भी लागत सीधी तरह प्रभावित होती है।
यदि आप हमारे यहां से उपचार कराने का निर्णय करते हैं तो आपको इनमें से ज्यादातर घटक पैकेज के हिस्से के तौर पर मिल जाएंगे। इसके लिए आपको अतिरिक्त खर्च नहीं करना पडेगा।
गुड़गांव में भेंगापन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
आपकी एक या दोनों आंखों पर स्ट्रैबिस्मस सर्जरी हो सकती है। बाइलेटरल स्ट्रैबिस्मस सर्जरी वह शब्द है जब आपकी दोनों आंखों की सर्जरी होती है। इसके अलावा सर्जरी की तकनीक भी लागत पर असर ड़ालती है।
अलाइनमेंट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक जैसे रिसेक्शन, रिसेशन, और प्लिकशन भी लागत निर्धारित करती है। ये तकनीक हैं -
- रिसेक्शन: आंखों की मांसपेशियों को काटकर छोटा करने की विधि को रिसेक्शन कहते हैं। के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। इसकी लागत 35,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक हो सकती है।
- पिप्प्लिकेशन: इस विधि में आंखों की मांसपेशी को मोड़कर छोटा किया जाता है। इसकी लागत 40,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये तक हो सकती है।
- रिसेशन: इस विधि में मांसपेशियों को छोटा करने के लिए मोड़कर वापस ले जाया जाता है।
- आपकी एडजस्टेबल सर्जरी हो सकती है, जहां डाक्टर ऑपरेटिंग कमरे में स्ट्रैबिस्मस सर्जरी के तुरंत बाद रिकवरी एरिया में बाकी मिस अलाइन्मेंट को ठीक करने के लिए मसल्स के टांको को एडजस्ट करते हैं। इसकी लागत 35,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये तक हो सकती है।
क्या गुड़गांव में भेंगापन सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हां, गुडगांव समेत पूरे देश में भेंगापन सर्जरी स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर की जाती है। बच्चों के लिए, माता-पिता भेंगापन सर्जरी के लिए अपनी पॉलिसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे यहां पर उपचार कराने पर आपको बहुत सी सुविधा मिल सकती है। इसमें नो कॉस्ट ईएमआई भुगतान विकल्प भी शामिल हैं। इसके अलावा फ्री फालो अप, देश के सर्वश्रेष्ट सर्जन, आपरेशन के दिन फ्री ट्रांसपोर्टेशन 24 घंटे परामर्श की सुविधा, मेडिकल कोआर्डिनेटर की सुविधा भी मिलती है।
सारांश
भेंगापन यानी स्क्विंट होने की स्थिति में आंखों की मांसपेशियां सही दिशा में एलाइन नहीं होती हैं। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी ही एक मात्र विकल्प है। भेंगापन सर्जरी के दौरान स्थिति की गंभीरता का पता लगाने के लिए कई तरह के डायगनोस्टिक टेस्ट किए जाते हैं। इसकी लागत को कई तरह कारक प्रभावित करते हैं। यह सर्जरी पूरी तरह से बीमा द्वारा कवर होती है।