फरीदाबाद में हर्निया मरम्मत सर्जरी की लागत
फरीदाबाद में हर्निया मरम्मत सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
फरीदाबाद में हर्निया की सर्जरी की लागत कितनी है
हर्निया एक खतरनाक बीमारी है, जिससे व्यक्ति की जान तक जा सकती है। दरअसल, इस बीमारी में मांसपेशी या ऊतक में छेद होकर उसके अंदर का अंग/हिस्सा बाहर आने लगता है। हालांकि सर्जरी से इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। फरीदाबाद में कई अस्पताल मौजूद हैं, जहां हर्निया की सर्जरी की जा सकती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको फरीदाबाद में हर्निया की सर्जरी की लागत की जानकारी देंगे।
दरअसल, फरीदाबाद में हर्निया की सर्जरी में 50,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये तक का लागत आ सकती है। हालांकि कई कारकों की वजह से इस लागत में भिन्नता भी देखने को मिल सकती है। इन कारकों में अस्पताल के प्रवेश शुल्क से लेकर सर्जन की फीस तक शामिल है।
आप फरीदाबाद के जिस अस्पताल में हर्निया की सर्जरी करवाना चाहते हैं, वहां संपर्क कर इस सर्जरी की सटीक लागत की जानकारी पा सकते हैं।
अगर आप हमारे माध्यम से सर्जरी कराते हैं तो आप सर्जरी की लागत को बहुत हद तक कम कर सकते हैं। दरअसल, हमारे द्वारा आपको कई ऐसी सुविधाएं दी जाती हैं, जो आपके लिए काफी हितकारी हैं, हमारे द्वारा दी जाने वाली कुछ सुविधाएं निम्नलिखित हैं-
- हमारे साथ शहर के कई ऐसे सर्जन जुड़े हैं जिनके पास अच्छा अनुभव है।
- मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने जो एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध है, जो बिल्कुल मुफ्त है।
- सर्जरी की कुल लागत को बिना किसी अतिरिक्त भार के आसान किश्तों में अदा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
- सर्जरी के बाद बीमारी संबंधी किसी भी परामर्श के लिए कोई भी शुल्क देना नहीं पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक 24 घंटे सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
फरीदाबाद में विभिन्न प्रकार की हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इनगुइनल हर्निया सर्जरी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
हाइटल हर्निया सर्जरी | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
इनसिजनल हर्निया सर्जरी | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
फरीदाबाद में हर्निया सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
हर्निया की सर्जरी करने से पहले डॉक्टर यह पता लगाने की कोशिश करता है कि मरीज के शरीर में हर्निया की स्थिति क्या है और इसी स्थिति के अनुसार वह आगे का इलाज करता है। यह जानकारी उसे कई प्रकार के जांच के माध्यम से मिलती है, जिसे कराने के लिए वह मरीज को सलाह देता है। इन जांचों में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या एमआरआई जैसे कुछ इमेजिंग परीक्षण भी शामिल हैं। इसके अलावा जांचों के माध्यम से डॉक्टर यह पता लगाने की कोशिश भी करता है कि कहीं मरीज को कोई ऐसी बीमारी तो नहीं जो मरीज की सर्जरी को प्रभावित करे। फरीदाबाद में इन जांचों की लागत निम्नलिखित है-
- पेट का अल्ट्रासाउंड: 680 रुपये से 1,200 रुपये
- सीटी स्कैन: 2,000 रुपये से 8,000 रुपये
- एमआरआई: 2000 रुपये से 17,000 रुपये
- रक्त परीक्षण: 500 रुपये से अधिक
मरीज के हिसाब से हर्निया की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के अनुसार हर्निया सर्जरी की लागत में भिन्नताएं देखने को मिल सकता है, इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हैं, जो निम्नलिखित हैं-
- उम्र: मरीज को अपने उम्र के अनुसार बीमारी से रिकवर होने में समय लगता है। दरअसल, युवा वर्ग अपने शारीरिक क्षमता के हिसाब से बुजुर्ग की अपेक्षा जल्द रिकवर कर सकते हैं। वहीं मरीज के जल्दी रिकवर होने की वजह से उसके इलाज में लगने वाली लागत भी कम हो जाती है। इसी वजह से उम्र सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाला अहम कारक है-
- बीमारी की स्थिति: डॉक्टर जांचों के माध्यम से मरीज की बीमारी की गंभीरता की जानकारी प्राप्त करता है और उसी गंभीरता के अनुसार, मरीज का इलाज करता है। बीमारी जितनी गंभीर अवस्था में होगी, उसके इलाज में उतना ही समय लगेगा और जितना ज्यादा समय लगेगा, सर्जरी की कुल लागत बढ़ती जाएगी। इसके अलावा शरीर का वह क्षेत्र जहां हर्निया की समस्या है, वह भी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकता है।
- अन्य बीमारियां: कई बार मरीज को हर्निया के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी होती हैं। डॉक्टर हर्निया के साथ ही इन बीमारियों का इलाज भी करता है। ऐसे में यह अतिरिक्त इलाज सर्जरी की कुल लागत में बढ़ोत्तरी पैदा कर देती हैं।
फरीदाबाद में हर्निया की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं-
हर्निया की सर्जरी की सटीक लागत कई कारकों पर निर्भर करती है। कुछ सबसे सामान्य कारक निम्नलिखित हैं:
- हर्निया की गंभीरता: हर्निया की गंभीरता हर्निया की सर्जरी की सटीक लागत पर प्रभाव डाल सकती है। हर्निया की गंभीरता को मुख्य रूप से पूर्ण या अपूर्ण के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। एक पूर्ण हर्निया में, एक पूरा अंग कमजोर ऊतक के माध्यम से बाहर निकलता है जबकि अपूर्ण हर्निया में, अंग का केवल एक हिस्सा बाहर निकलता है।
- अस्पताल: आप अपनी सर्जरी के लिए जो अस्पताल चुनते हैं, वह आपकी हर्निया की सर्जरी की अंतिम लागत में अंतर पेश कर सकता है। अधिक आधुनिक सुविधाओं और सुविधाओं वाला एक निजी अस्पताल स्वाभाविक रूप से थोड़ी कम सुविधाओं वाले सरकारी अस्पताल की तुलना में अधिक महंगा हो सकता है।
- सर्जरी के बाद की देखभाल: सर्जरी के बाद की देखभाल से संबंधित खर्च अक्सर आपके द्वारा चुने गए अस्पताल पर निर्भर करता है। सर्जरी के बाद की देखभाल में आमतौर पर दर्द प्रबंधन, घाव की देखभाल और दवाएं शामिल होती हैं। इन अतिरिक्त खर्चों के बारे में पहले से पूछताछ करना महत्वपूर्ण है।
- सर्जन का चयन: एक सर्जन की फीस भी हर्निया सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, सर्जन जिसे ज्यादा अनुभव हैं, उसकी फीस कम अनुभव वाले सर्जन की अपेक्षा ज्यादा होगी।
- सर्जरी की विधि: हर्निया की सर्जरी के लिए कई तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। इन तकनीकों का शुल्क भी अलग-अलग होता है। ऐसे में सर्जन हर्निया सर्जरी के लिए जिस तकनीक का चयन करता है, उसी के अनुसार सर्जरी की लागत तय की जाती है।
फरीदाबाद में हर्निया सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
फरीदाबाद में हर्निया की सर्जरी के लिए मुख्य रूप से दो तरीकों का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों ही तरीकों की लागत भी अलग-अलग है। ये दोनों तरीके और इनकी लागत निम्नलिखित है-
- ओपन हर्निया सर्जरी: ओपन हर्निया सर्जरी के दौरान हर्निया को देखने और ठीक करने के लिए सर्जन कमर में चीरा लगाता है और हर्निया की मरम्मत करता है या पेट में वापस धकेल देता है। इसके बाद सर्जन पेट की दीवार को बंद करने के लिए टांके और सिंथेटिक जाल के टुकड़े का उपयोग करता है।
जाल पेट की दीवार के कमजोर क्षेत्र को मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है जहां हर्निया हुआ है। सभी प्रकार के खर्च मिलाकर इसकी लागत 60,000 रूपये के करीब आ सकती है।
- लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी: इस प्रकार की सर्जरी के दौरान सर्जन पेट के निचले हिस्से में कई छोटे कट लगाता है और हर्निया को देखने और ठीक करने के लिए विशेष उपकरण डालता है। सर्जन आमतौर पर पेट की दीवार को बंद करने और मजबूत करने के लिए जाल के एक टुकड़े का उपयोग करता है।
कुछ सर्जन ऐसे हैं जो रोबोटिक मरम्मत का विकल्प चुनते हैं, जिसका अर्थ है कि वे सर्जरी करने वाले रोबोटिक हथियारों को नियंत्रित करने वाले कंसोल पर बैठते हैं। इसकी लागत लगभग 75,000 रूपये के करीब आ सकती है।
क्या फरीदाबाद में हर्निया की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हर्निया खतरनाक बीमारी है, इसलिए लगभग सभी स्वास्थ्य बीमा कंपनियां हर्निया की सर्जरी को कवर करती हैं। इस कवर में अस्पताल में लगने वाले सभी प्रकार के खर्च भी शामिल हो सकते हैं।
सारांश
फरीदाबाद में हर्निया की सर्जरी के लिए कई प्रकार के अस्पताल मौजूद हैं, जिसमें सरकारी और निजी दोनों शामिल हैं। इन अस्पतालों की लागत अलग-अलग हो सकती है। इसलिए आप अपने बजट के अनुसार ही अस्पताल का चयन करें।