चेन्नई में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन की लागत
चेन्नई में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में स्पाइन सर्जरी की लागत कितनी है?
आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में लोग पूरे दिन गलत पोस्चर में बैठकर काम करते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा वजन उठाना,लगातार बैठने,कई बार दुर्घटना की वजह से लोगों को कमर या पीठ के निचले हिस्सों में दर्द महसूस होता है। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी की असमान संरचना को ठीक करने के लिए सर्जरी की जाती है।
सीधे शब्दों में समझा जाए तो स्पाइनल सर्जरी दर्द पैदा करने वाले रीढ़ की हड्डी को ठीक करने के लिए की जाती है। स्पाइन सर्जरी में रीढ़ की हड्डी की संरचनाओं को अलग करने बदलने और ठीक करने की प्रक्रिया की जाती हैं। अगर मरीज को तकलीफ ज्यादा है तो उन्हें बदल भी दिया जाता है। चेन्नई में इस सर्जरी की औसत लागत ₹140000 से लेकर ₹370000 हो सकती है।
अगर आप यह सर्जरी हमारे माध्यम से कराते हैं तो हमारे कुशल चिकित्सकों की टीम आपके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखती है। साथ ही हम आपको निशुल्क परामर्श की सुविधा के साथ-साथ फ्री एम्बुलेंस सेवा भी प्रदान करते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
स्पाइनल फ्यूज़न | ₹375,000 | ₹250,000 | ₹500,000 |
वेर्टेब्रोप्लास्टी | ₹265,000 | ₹230,000 | ₹300,000 |
काइफ्लोप्लास्टी | ₹265,000 | ₹230,000 | ₹300,000 |
स्पाइनल लैमिनेक्टॉमी | ₹160,000 | ₹140,000 | ₹180,000 |
फोरैमिनोटॉमी | ₹215,000 | ₹180,000 | ₹250,000 |
आर्टिफिशियल डिस्क रिप्लेसमेंट | ₹375,000 | ₹250,000 | ₹500,000 |
डिस्केक्टॉमी (या माइक्रोडिसेक्टोमी) | ₹160,000 | ₹140,000 | ₹180,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई में स्पाइन सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
स्पाइन सर्जरी के बाद निम्न नैदानिक परीक्षण किये जाते हैं
- खून की जांच: स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए सामान्य जांच है। इसमें मरीज के शरीर में सभी प्रकार के रासायनिक, भौतिकी परिवर्तन का आकलन किया जाता है। एनीमिया, संक्रमण, रक्त कोशिकाओं की गाड़ना की जाती है। इसकी लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- टॉमोग्राफी (CT) स्कैन: इस परीक्षण के दौरान एक्स-रे और कंप्यूटर तकनीक को एक साथ जोड़कर शरीर के अन्दर की उत्तकों, हड्डियों, मांशपेशियों की छवियां निकाली जाती है। इस परीक्षण की लागत ₹1000 से ₹2500 हो सकती है।
- रीढ़ की हड्डी का एक्स रे: इस परीक्षण के जरिए प्रभावित रीढ़ की हड्डी का चित्र निकाला जाता है। इसकी लागत ₹800 -₹2000 हो सकती है।
- एमआरआई: चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (एमआरआई) एक इमेजिंग तकनीक है जिसके द्वारा शरीर के भीतरी अंगों की छवियां निकाली जाती हैं। इस परीक्षण की औसत लागत ₹1000 - ₹3500 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से स्पाइन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से स्पाइन सर्जरी की लागत को प्रभावित करने के कई कारण हो सकते हैं,जिनमे कुछ निम्न हैं।
- उम्र: स र्जरी प्रक्रिया की लागत प्रभावित करने में उम्र बड़ा प्रभाव डालता है। स्पाइन सर्जरी से रिकवर होने वृद्ध लोगों को ज्यादा समय लगता है और उन्हें ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। इसकी वजह से लागत बढ़ जाती है।
- बीमारी की गंभीरता: बीमारी की गंभीरता भी एक मुख्य कारण है जो चेन्नई में स्पाइन सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकता है। किसी दुर्घटना की वजह से प्रभावित रीढ़ वाले मरीजों को अधिक व्यापक सर्जरी और देखभाल की आवश्यकता हो सकती है, जिससे सर्जरी की कुल लागत बढ़ सकती है।
- मेडिकल हिस्ट्री या अन्य समस्या: अगर मरीज की पहले कोई सर्जरी हुई हो या उसे कोई अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्य है तो यह प्रक्रिया की लागत ज्यादा हो जाएगी और मरीज की अंतिम लागत को प्रभावित करेगी।
चेन्नई में स्पाइन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
स्पाइन सर्जरी रीढ़ की हड्डी में आई किसी भी प्रकार की असमानता और दर्द को दूर करे के लिए आवश्यक सर्जरी है। सर्जरी के प्रकार, उनकी लागत, मरीज की आवश्यकताओं की आधार पर अलग-अलग होती हैं। चेन्नई में स्पाइन सर्जरी को प्रभावित करने वाले मुख्य कारण निम्न हो सकते हैं।
- सर्जन का चुनाव : अगर मरीज ने शहर के सबसे अनुभवी चिकित्सक को अपनी स्पाइन सर्जरी के लिए चुना है तो उसका शुल्क आम सर्जन की तुलना में अधिक होता है। अनुभवी सर्जन की ज्यादा मांग होती है साथ उसके सर्जरी की सफलता के चांस भी ज्यादा होते हैं।
- अस्पताल का चुनाव: अस्पताल का चुनाव मरीज की सर्जरी की लागत प्रभावित करने के एक मुख्य कारण है। स्पाइन सर्जरी अगर किसी आधुनिक तकनीक और मशहूर अस्पताल में किया जा रहा है तो मरीज की लागत प्रभावित होती है।
- अनुवर्ती परामर्श: सर्जरी के बाद भी मरीज को सर्जन से परामर्श लेना पड़ता है जिसकी वजह से उसकी लागत प्रभावित होती है। परामर्श की संख्या हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है।
- अन्य खर्चे: अस्पताल में रुकने का खर्च, आने जाने का खर्च, दवाओं का खर्च, लैब टेस्ट, अन्य प्रकार की सुविधाओं के लिए किया गया खर्च मरीज की सर्जरी की लागत को प्रभावित करता है। ये खर्च विभिन्न मरीज के लिए भिन्न-भिन्न हो सकता है।
- एनेस्थीसिया: एनेस्थीसिया सर्जरी का अहम हिस्सा है। मरीज को दर्द का अनुभव न हो उसके लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसकी लागत हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है,जो सर्जरी की अंतिम लागत को प्रभावित करती है।
- तकनीक के प्रकार : हर मरीज के लिए सर्जरी की अलग-अलग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। हर तकनीक की अपनी अलग अलग लागत होती है, जो सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकती है।
चेन्नई में स्पाइन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
- स्पाइनल लामाइनक्टोमी / स्पाइनल कंप्रेसर: यह सर्जरी तब की जाती है जब स्पाइनल स्टेनोसिस स्पाइनल कैनाल के संकुचन का कारण बनता है जिसके परिणामस्वरूप दर्द, सुन्नता या कमजोरी होती है। सर्जन सर्जरी कर के नसों के दबाव को दूर करने के लिए कशेरुकाओं की बोनी दीवारों और किसी भी हड्डी के स्पर्श को हटा देता है। इस सर्जरी की औसत लागत 1,40,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक हो सकती है।
- वर्टेब्रोप्लास्टी/काइफोप्लास्टी: इस प्रक्रिया में ऑस्टियोपोरोसिस के कारण टूटी हुई हड्डी में विशेष सीमेंट को कशेरुकाओं में इंजेक्शन दिया जाता है। जब सीमेंट कठोर हो जाता है, तो फ्रैक्चर को स्थिर करता है और मरीज की रीढ़ को सहारा देता है। यह प्रक्रिया निम्न परिस्थितियों में की जाती है जैसे, जब मरीज बुजुर्ग या कमजोर हैं और फ्रैक्चर के बाद हड्डी के ठीक होने की संभावना कम है, ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार या एक घातक ट्यूमर के कारण कशेरुका संपीड़न हो। इस सर्जरी प्रक्रिया में 2,30,000 रुपये से लेकर 3,00,000 रुपये तक लागत लग सकती है।
- न्यूक्लियोप्लास्टी: न्यूक्लियोप्लास्टी यानी प्लाज्मा डिस्क डीकंप्रेसन इस सर्जरी को लेजर के द्वारा किया जाता है। सर्जरी हल्के हर्नियेटेड डिस्क से जुड़े कम पीठ दर्द वाले लोगों के इलाज में कारगर होती है। इस सर्जरी की औसत लागत₹250000 से लेकर370,000 तक हो सकती है ।
- रीढ़ की हड्डी में विलय: इस प्रक्रिया के दौरान सर्जन दो या दो से अधिक कशेरुकाओं के बीच रीढ़ की हड्डी को हटा देता है, फिर हड्डी के ग्राफ्ट या पेंच द्वारा सुरक्षित धातु के उपकरणों का उपयोग करके आसन्न कशेरुकाओं को फ्यूज करता है। इस प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप रीढ़ में लचीलेपन का कुछ नुकसान हो सकता है। इस प्रक्रिया के बाद मरीज रिकवरी देर से हो सकती है। इस प्रक्रिया की लागत 2,50,000 रुपये से रु 3,50,000 रुपये तक हो सकती है।
- कृत्रिम डिस्क प्रतिस्थापन : एंडोस्कोपी की मदद से एक छोटा चीरा लगाकर आर्टिफिशियल डिस्क प्रत्यारोपित करने को डिस्क रिप्लेसमेंट कहा जाता है। चेन्नई में इस सर्जरी की औसत लागत रु 3,00,000 से रु 3,70,000 तक हो सकती है।
- डिस्केक्टॉमी (या माइक्रोडिसेक्टोमी): स्पाइनल डिस्क रीढ़ की प्रत्येक कशेरुका के बीच स्थित होती हैं और इसे बचाने के लिए कुशन के रूप में कार्य करती हैं। इस सर्जरी का उपयोग एक स्पाइनल डिस्क के इलाज के लिए किया जाता है। लामाइनक्टोमी और डिस्केक्टॉमी अक्सर एक साथ की जाती हैं। सर्जरी हर्नियेटेड डिस्क के कारण तंत्रिका संपीड़न और दर्द से छुटकारा दिला सकता है। इस सर्जरी की औसत लागत लागत रुपये 1,40,000 से रु1,80,000 हो सकती है।
क्या चेन्नई में स्पाइन सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हाँ चेन्नई में इस सर्जरी के लिए बीमा कवर दिया जाता है। बीमा कवर की लागत मरीज की बीमा कवर की पॉलिसी और शर्तों पर निर्धारित होती है। बीमा कंपनियों के स्वास्थ्य बीमा कवर की अपनी अपनी शर्ते हैं जिन्हें मरीज को सही ढंग से समझ लेना चाहिए ।
सारांश
रीढ़ की हड्डी में आई किस भी प्रकार की असमानता या चोट, दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त हुई हड्डी को ठीक करने की प्रक्रिया को स्पाइन सर्जरी कहा जाता है। यह सर्जरी कई प्रकार से की जाती है। मरीज की बीमारी की गंभीरता और उसकी जरुरत के हिसाब से सर्जरी की लागत भिन्न-भिन्न हो सकती है। चेन्नई में इस सर्जरी की औसत लागत ₹140000 से लेकर ₹370000 हो सकती है।