चेन्नई में नाक की सर्जरी की लागत
चेन्नई में नाक की सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में नाक की सर्जरी की औसत लागत कितनी होगी ?
आज के दौर में आकर्षक दिखना चुनौती का विषय बना हुआ है। आकर्षक दिखने के लिए लोग तरह-तरह की सर्जिकलप्रक्रियाओंका सहारा लेते हैं। इस सर्जरी के माध्यम से आपके चेहरे के हिसाब से आपकी नाक को लम्बा, चौड़ा, छोटा या बड़ा किया जा सकता है।
इसके अलावा नाक में किसी कारण रुके हुए वायु मार्ग को फिर से सक्रीय किया जाता है। या फिर किसी चोट की वजह से हड्डी टूट गई हो तो उसे ठीक किया जाता है। इस नाक की सर्जरी को राइनोप्लास्टी भी कहा जाता है। यह एक कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है।
इस सर्जरी को दो अलग-अलग तरह की प्रक्रिया अपनाई जाती है। पहला बंद सर्जरी या ओपन सर्जरी। हर मरीज के हिसाब से सर्जरी की लागत निर्भर करती है। अगर आप चेन्नई में हैं और आप सर्जरी का विचार कर रहे हैं तो आपको इसकी लागत के बारे में जान लेना चाहिए। चेन्नई में नोज सर्जरी की औसत लागत की इसका खर्च ₹40,000 से ₹1,50,000 तक आ सकता है।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के नाक की शल्यचिकित्सा की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
सेप्टोप्लास्टी | ₹47,500 | ₹35,000 | ₹60,000 |
कार्यात्मक एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी | ₹57,500 | ₹45,000 | ₹70,000 |
राइनोसेप्टोप्लास्टी | ₹135,000 | ₹70,000 | ₹200,000 |
टर्बिनेट रिडक्शन सर्जरी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
टर्बिनेट रिडक्शन सर्जरी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
नेजल फ्रैक्चर मैनेजमेंट | ₹120,000 | ₹40,000 | ₹200,000 |
नेजल पॉलीपेक्टॉमी | ₹57,500 | ₹45,000 | ₹70,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई में नाक की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
नाक की सर्जरी से पहले सर्जन को रोगियों के समग्र स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए कई नैदानिक परीक्षण करवाते हैं ताकि वो मरीज के सुरक्षा को सुनिश्चित कर पाए। सर्जरी के बाद मरीज को कोई समस्या न हो इसके लिए सारे परीक्षण का होना आवश्यक है। जांच के परिणाम सर्जरी को प्रभावित कर सकते हैं। नाक की सर्जरी से पहले आवश्यक कुछ सामान्य प्रयोगशाला परीक्षण और उनकी लागत निम्न हैं…
- खून की जांच: यह एक सामान्य रक्त जांच है। इस परीक्षण से तमाम बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। रक्त जांच से शरीर में हो विटामिन्स, मिनरल की कमियों और अधिकता का भी पता चल सकता है। जिसे नियंत्रित करके सर्जरी की जटिलताओं को कम किया जा सकता है। चेन्नई में इस परीक्षण कीलागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम: हृदय में विद्युत संकेतों को मापने के लिए इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) का प्रयोग किया जाता है।ह्रदय में होने वाली समस्याओं को इसी प्रणाली के द्वारा पता लागाया जा सकता है।चेन्नई में अगर आपको इस टेस्ट को करवाना है तोइसमें ₹100 से ₹500 तक का खर्च आ सकता है।
- एक्स-रे :इस टेस्ट के किरणों के जरिए शरीर की आंतरिक तस्वीरें ली जाती हैं। इन तस्वीरों बीमारियों के कारण और निदान का पता चलता है। इसकी लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- सी टी स्कैन: कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन यानीसी टी स्कैनकिसी बीमारी की सम्पूर्ण जानकारी के लिएकंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन किया जाता है।शरीर के सॉफ्ट टिश्यूज, ब्लड वेसल्स या बोन्स की गहनता से जांच की जाती है। चेन्नई में इस जांच की कीमत₹2000 से ₹8000 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से नाक की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
विभिन्न मरीजों की भिन्न-भिन्न आवश्यकताएं होती हैं। उनके जरुरत के हिसाब से उनकी सर्जरी या उपचार की लागत आती है। चेन्नई में मरीज के हिसाब से उनकी लागत अलग होने के निम्न कारण हो सकते हैं…
- उम्र: मरीज की लागत उम्र पर भी निर्भर करती है। अगर उम्र ज्यादा है तो सर्जरी जटिल हो जाती और उससे उभरने में भी वक़्त लगता है जिससे मरीज की लागत बढ़ जाती है। मरीज को अन्य बीमारियां हो सकती हैं जिसकी वजह से उसकी सर्जरी में कई अड़चने आ सकती हैं। जिसे सर्जरी की करने में लागत बढ़ेगी।
- बीमारी की गंभीरता : मरीज की बीमारी के हिसाब से ही सर्जरी और उपचार तय किया जाता है। सर्जन देखता है की सर्जरी किस कारण और कितनी होनी है। इन सब बातों को देखकर उसकी लागत तय होती है।
- सर्जन का चुनाव: सर्जरी करने के लिए मरीज तय करता है की उसे किससे पास जाना है। अगर वह किसी विशेषज्ञ के पास जाता है तो उसका शुल्क ज्यादा होता है।
- स्वास्थ्य के अन्य कारण: सर्जरी से पहले मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री देखी जाती है ताकि पता चल सके की उसके कोई अन्य बीमारी तो नहीं है। बीमारियों का पता चलने के बाद उनको नियंत्रित कर ही सर्जरी की जाती है।
चेन्नई में नाक की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
चेन्नई में नाक की सर्जरी को प्रभावित करने वाले कई कारण हो सकते है, जिनमे से कुछ निम्न हैं….
चेन्नई में नाक की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
चेहरे को सुंदर बनाने में नाक की अहम भूमिका होती है। आजकल बहुत सारे लोग नाक की सर्जरी कराकर खुद को आकर्षक बना रहे हैं। तो वहीं कुछ मेडिकल रीजन की वजह से भी यह सर्जरी आवश्यक होती है। मरीज की जरुरत के हिसाब से उनके लिए सर्जन प्रक्रिया का चुनाव करता है। नाक सर्जरी कीप्रक्रियानिम्न है…
- टरबाइन रिडक्शन सर्जरी प्रक्रिया: यह सर्जरी खासतौर पर अवरोधितवायु मार्गको खोलने के लिए किया जाता है। नाक में कई प्रकार की छोटी छोटी संरचनाएं होती हैं इन्ही संरचनाओं को टर्बाइनेट्स कहा जाता है। टर्बाइनेट्स एक महत्वपूर्ण संरचना है जिसकी वजह इन्सान सांस ले पाता है और शरीर को जलन और संक्रमण से बचाता है।
- जब इन्ही टर्बाइनेट्स में सूजन आ जाती है तब सर्जरी की आवश्यकता होती है इसे ही टरबाइन रिडक्शन सर्जरी प्रक्रिया कह जाता है। खास बात ये हैं कि इस सर्जरी के बादनाक के बाहर से चीरे दिखाई नहीं देते। इसमें नाक के अन्दर एंडोस्कोप डालकर सर्जरी की जाती है। चेन्नई में इस सर्जरी की औसत लागत₹40000से₹60,000 तक हो सकते हैं।
- सेप्टोप्लास्टी प्रक्रिया: नाक के कार्टिलेज और हड्डी में विचलन या टेढ़ापन ठीक करने के लिए सेप्टोप्लास्टी प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस सर्जरी के बाद सांस लेने में आ रही दिक्कत दूर होती है। दरअसल नाक के अन्दर नॉस्ट्रिल्स नाम की दो हड्डियां होती हैं अगर ये हड्डियां किसी वजह से अपनी जगह से खिसक जाए तो सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
- इन्ही हड्डियों को अपनी जगह करने की प्रक्रिया सेप्टोप्लास्टी प्रक्रिया कहलाती है। करीब ₹40000 से ₹60000 रुपए तक का खर्च आता है।
- राइनोप्लास्टी प्रक्रिया: इस प्रक्रिया द्वारा नाक के रूप रंग आकार को बदला जाता है। इस प्रक्रिया द्वारा नाक में मौजूद हड्डियों को संशोधित कर उन्हें मरीज के चेहरे के अनुरूप आकर दिया जाता है। चेन्नई में इस सर्जरी को कराने की औसत लागत₹40000से₹1,50,000 तक हो सकती है।
- नाक प्रत्यारोपण सर्जरी: इस सर्जरी में विभिन्न सामग्रियों जैसे सिलिकॉन या उपास्थि ग्राफ्ट का प्रयोग करके नाक की सर्जरी जाती है। यह काफी प्रचिलित विधि है। चेन्नई में इसकी लागत लगभग₹40000 से ₹1,50,000 तक हो सकती है।
- पॉलीपेक्टोमी: नाक के अन्दर मौजूद पॉलीप्स को हटाने के लिए की जाने वाली सर्जरी को पॉलीपेक्टोमी कहते हैं। पॉलीप्स की वजह से मरीज को सिर में दर्द, तेज बुखार हो सकता है
- इसके इलाज में आम तौर पर₹45,000 से ले कर₹70,000 तक का खर्च आ सकता है।
- नेज़ल फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी (एफईएसएस): क्रोनिक साइनस के मरीज को यह सर्जरी कराने का सुझाव दिया जाता है। एफईएसएस की लागत₹45,000 से₹70,000 के बीच हो सकती है।
क्या चेन्नई में नाक की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
बीमा पॉलिसी नाक की सर्जरी को कवर करेगा या नहीं ये तो आपके बीमा पॉलिसी की बारीकियों पर निर्भर करेगा। बीमा कंपनी नाक की सर्जरी के लिए भुगतान कर सकता है यदि यह चिकित्सकीय कारण से किया जा रहा हो। जबकि किसी भी कॉस्मेटिक सर्जरी की तरह नाक की सर्जरी के लिए बीमा कम्पनियां बीमा कवर देने के लिए जिम्मेदार नहीं। सेप्टोप्लास्टी की लागत बीमा कवर मिल सकता है जबकि वहीँ राइनोप्लास्टी को कवर नहीं किया जा सकता अपनी बीमा पॉलिसी को अच्छे से जानने के लिए अपने बीमा एजेंट से बात करनी चाहिए ।
सारांश
नाक की सर्जरी कराने के कॉस्मेटिक और मेडिकल दोनों कारण हो सकते हैं। रोग भिन्न-भिन्न रोगियों में बदलते रहते हैं जिनकी वजह से लागत भी प्रभावित होती है। चेन्नई में इस सर्जरी को कराने की औसत लागत₹40,000 से.₹1,50,000 तक हो सकती है।