चेन्नई में नेजल पॉलीप्स की लागत
चेन्नई में नेजल पॉलीप्स के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में नेज़ल पॉलीप्स सर्जरी की लागत कितनी होती है ?
नाक मार्ग रेखा और साइनस के आसपास सूजन और जलन को नेजल पॉलीप्स कहते हैं। यह नरम, दर्द रहित, नाक या साइनस को अस्तर करने वाली गैर-कैंसर वाली वृद्धि होती है। यह क्रोनिक साइनसिसिस में 12 सप्ताह से अधिक समय तक रह सकता है। हालांकि, नेजल पॉलीप्स किसी भी साइनसाइटिस से जुड़े नहीं हैं।
यह समस्या अक्सर उन मरीजों को होता है जिनको अस्थमा, एलर्जी, बार-बार संक्रमण या नाक में सूजन की समस्या रहती है। दवा और आउट पेशेंट सर्जरी नाक के जंतु को सिकोड़ सकती है और लक्षणों से राहत दिला सकती है।
चेनई में इसकी सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹45000 हो सकती हैं जबकि वहीं अधिकतम लागत ₹70000 के करीब हो सकती है। अगर बात करें औसत लागत की तो ₹57500 हो सकती है।
आप यह सर्जरी हमारे माध्यम से भी करा सकते हैं। हमारे कुछ चिकित्सकों की टीम इस सर्जरी को आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के साथ कुशलता से करती है। इसके अलावा हमारे यहाँ सर्जरी के लिए जीरो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के नाक जंतु उपचार की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैलून सिनुप्लास्टी | ₹110,000 | ₹75,000 | ₹150,000 |
बैलून सिनुप्लास्टी | ₹110,000 | ₹75,000 | ₹150,000 |
एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी | ₹85,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
कार्यात्मक एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी | ₹57,500 | ₹45,000 | ₹70,000 |
नेजल पॉलीप्स के लिए दवाएं | ₹7,000 | ₹5,000 | ₹10,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई में नेज़ल पॉलीप्स सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
नेज़ल पॉलीप्स की सर्जरी से पहले सर्जन मरीज के स्वास्थ्य का पूरी तरह आकलन कर लेना चाहते हैं। इस परीक्षण के जरिए सर्जन उन परिस्थितियों की पहचान कर लेना चाहता है जो मरीज की सर्जरी की सफलता को प्रभावित कर सकते हैं। चेन्नई में इस नेजल पॉलीप्स सर्जरी से पहले निम्न परीक्षण करवाए जाते हैं।
- नाक की एंडोस्कोपी: इस परीक्षण के जरिए नाक और साइनस के अंदर की जांच की जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान एक प्रकाश और कैमरे के साथ एक पतली, लचीली ट्यूब का उपयोग किया जाता है। चेन्नई में नेजल एंडोस्कोपी की लागत ₹1,500 से ₹2,000 तक है।
- एक्स-रे: एक सामान्य इमेजिंग परीक्षण प्रक्रिया होती है जिसके जरिए नाक गुहा और साइनस की छवियों का निर्माण करने के लिए विकिरण का उपयोग किया जाता है। नेज़ल पॉलीप्स के लिए एक्स-रे की कीमत ₹250 से ₹500 तक होती है।
- सीटी स्कैन: यह एक अधिक विस्तृत इमेजिंग परीक्षण प्रक्रिया मानी जाती है इसमें नाक की गुहा और साइनस की 3डी छवियां प्राप्त की जाती है। नाक के जंतु के लिए सीटी स्कैन की लागत ₹1500 से ₹3500 तक होती है।
- सिस्टिक फाइब्रोसिस के लिए परीक्षण: इस परीक्षण के द्वारा यह पता किया जाता है कि मरीज को सिस्टिक फाइब्रोसिस है या नहीं यह भी नाक के पॉलीप्स का कारण बन सकती है। इस टेस्ट की कीमत ₹300 से ₹500 तक हो सकती है।
- रक्त परीक्षण: नाक के जंतु उपचार को प्रभावित करने वाले परिस्थितियों का पता लगाने के लिए यह रक्त परीक्षण किया जाता है। नाक के जंतु के लिए रक्त परीक्षण की लागत ₹400 से ₹800 तक होती है।
मरीज के हिसाब से पॉलीप्स सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से पॉलीप्स सर्जरी की लागत में अंतर निम्न कारणों से हो सकता है
- स्थिति की गंभीरता: नेज़ल पॉलीप्स सर्जरी की लागत स्थिति की गंभीरता और आवश्यक सर्जरी की जटिलता पर भी निर्भर हो सकती है। मरीज की समस्या जितनी गंभीर होगी लागत उतनी ही बढ़ जायेगी।
- मरीज की उम्र : सर्जरी अगर वृद्ध मरीज की जाए तो सर्जरी की प्रक्रिया जटिल हो जाती है। क्योंकि सर्जरी के बाद वृद्ध मरीज में रिकवरी देर से होती है साथ ही उसके देखभाल करने में भी खर्च बढ़ जाता है।
- स्वास्थ्य की अन्य समस्याएं: सर्जरी कराने आए मरीज को पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुईं तो सर्जन को पहले उसे संतुलित करना पड़ेगा, जिससे लागत बढ़ जाती है।
चेन्नई में नेजल पॉलीप्स सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
- ईएनटी सर्जन का अनुभव: मरीज की सर्जरी प्रक्रिया के लिए अनुभवी सर्जन का चुनाव सर्जरी की लागत प्रभावित करता है। एक अनुभवी ईएनटी सर्जन नेजल पॉलीप्स सर्जरी में अपने व्यापक ज्ञान और विशेषज्ञता के कारण अधिक शुल्क ले सकता है।
- एनेस्थीसिया की लागत: मरीज को दर्द से राहत देने के लिए सर्जरी प्रक्रिया के दौरान के एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया जाता है। एनेस्थीसिया के प्रकार और सर्जरी की अवधि के आधार पर उनकी लागत भी अलग-अलग आती है।
- दवाएं : मरीज को सर्जरी के बाद और पहले सर्जन कुछ विशेष प्रकार की दवाएं दे सकता है जिसमे दर्द से राहत के लिए पेन किलर और संक्रमण से बचाने के लिए एंटीबायोटिक्स शामिल हो सकते हैं। इन दवाइयों की मात्रा और लागत एक मरीज से दूसरे में मरीज में अलग अलग हो सकते हैं।
- नैदानिक परीक्षण: मरीज के मौजूदा स्वास्थ्य का आकलन करने के साथ बीमारी की गंभीरता को समझने के लिए सर्जन कई तरह के परीक्षण करवाता है। इन परीक्षणों की लागत मरीज की सर्जरी की अंतिम लागत को प्रभावित कर सकती है।
- अस्पताल का चुनाव: मरीज की सर्जरी की लागत प्रभावित करने का सबसे बड़ा कारण होता है अस्पताल का चुनाव। अगर सर्जरी सरकारी अस्पताल में ना होकर किसी बड़े निजी अस्पताल में हो रही है तो लागत ज्यादा आएगी।
- अन्य खर्चे: अ स्पताल में अधिक दिन रुकने का खर्च, परामर्श का खर्च, सर्जिकल उपकरण के लिए किये गए खर्च, आने जाने का खर्च मरीज की सर्जरी की अंतिम लागत को प्रभावित करते हैं।
चेन्नई में पॉलीप्स सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
नेजल पॉलीप्स के कई लक्षण होते हैं जैसे कि गंध न आना,नाक में सूजन, जलन आदि। इसके उपचार में नेजल स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है जो अस्थायी राहत प्रदान कर सकते हैं, पॉलीप्स को हटाने और स्थायी इलाज प्राप्त करने के लिए सर्जरी आवश्यक हो सकती है। चेन्नई में नेजल पॉलीप्स हटाने के लिए निम्न प्रकार की विधियाँ अपनाई जाती है।
- फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी(एफईएसएस): पुरानी साइनसाइटिस संकीर्ण जल निकासी मार्गों में सूजन की वजह से साइनस को निकलने में समस्या होती है। इसकी वजह से नेजल पोलिप्स बन जाते हैं, उनके उपचार के लिए फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी (एफसीएस) का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रकार की सर्जरी की लागत लगभग 45,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक हो सकती है।
- पॉलिपेक्टोमी: पॉलिपेक्टोमी एक तेज़ और दर्द रहित प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल नाक के अंदर मौजूद पॉलीप कोशिकाओं के समूह को हटाने के लिए किया जाता है। पॉलीप को हटाने के लिए की जाने वाली एक आम सर्जिकल प्रक्रिया है। पॉलीप्स घातक भी हो सकते हैं सौम्य भी। अगर इन्हें जल्दी नहीं हटाया गया, तो ये कैंसर के रूप भी ले सकते हैं। इस सर्जरी की लागत 50,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक हो सकती है।
- काल्डवेल-ल्यूक प्रक्रिया: साइनसाइटिस के इलाज के लिए सबसे आक्रामक सर्जरी मानी जाती है। काल्डवेल-ल्यूक प्रक्रिया की यह प्रक्रिया उन मरीजों के लिए अपनाई जाती है। जिनकी यह समस्या ज्यादा बढ़ चुकी हो जैसे -साइनस से ट्यूमर, इसके विकास को रोकने के लिए इस सर्जरी की लागत 60,000से 70,000 रुपये तक हो सकती है।
- बैलून साइनोप्लास्टी: साइनसाइटिस को ठीक करने के लिए बैलून साइनोप्लास्टी सर्जरी एक आधुनिक तकनीक है। यह एक सुरक्षित और न्यूनतम इनवेसिव सर्जिकल प्रक्रिया है। इसके द्वारा संक्रमित नाक की हड्डी या ऊतक को हटाया जाता है। बैलून तकनीक एक एंडोस्कोपिक, कैथेटर-आधारित प्रणाली है जो एक वायर कैथेटर के ऊपर एक गुब्बारे का उपयोग करती है। इसकी लागत लगभग 57,000से 70,000 रुपये के बीच कहीं भी हो सकती है।
क्या चेन्नई में पॉलीप्स सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
चेन्नई में नेजल पॉलीप्स सर्जरी के लिए बीमा कवरेज मरीज की बीमा पॉलिसी पर निर्भर करती है। कुछ बीमा योजनाएं नेजल पॉलीप्स सर्जरी की लागत को कवर करती हैं, जबकि अन्य लागत के केवल एक हिस्से को कवर कर सकती हैं या बिल्कुल भी नहीं। अपनी बीमा पॉलिसी की बारीकियों को समझने के लिए अपने बीमा एजेंट से संपर्क करें
सारांश
नेजल पॉलीप्स की समस्या होने की वजह से मरीज के सिर और चेहरे में हल्का से तेज दर्द, लगातार भरी हुई ना, बंद नाक, स्वाद और गंध की का न होना,साइनस आदि की समस्या आम देखने को मिलती हैं। इस समस्या से स्थाई रूप से छुटकारा पाने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है। चेन्नई में इस सर्जरी के लिए ₹45000 से ₹57000 के बीच कहीं भी खर्च करना पड़ता है।