चेन्नई में गर्भपात का इलाज की लागत
चेन्नई में गर्भपात का इलाज के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में गर्भपात (मिसकैरेज) के उपचार की लागत कितनी हो सकती है ?
अगर गर्भावस्था के तीन चार महीनों के अंदर ही भ्रूण नष्ट हो जाता है तो उसे मिसकैरेज कहा जाता है। मिसकैरेज के दौरान मरीज को पेट में तेज दर्द, ऐंठन, धीरे-धीरे वैजाइनल ब्लीडिंग का होना, बुखार, कमर में दर्द और बेवजह कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं।
मिसकैरेज कई प्रकार के होते हैं ।टेंड मिसकैरेज,इनएविटेबल मिसकैरेज, इनकंप्लीट मिसकैरेज , मिस्ड मिसकैरेज,रिकरंट मिसकैरेज,कम्प्लीट मिसकैरेज इन सभी के अलग अलग अलग होते हैं।
कई बार ये मिसकैरेज आधे-अधूरे रहते हैं जिनकी वजह से सर्जरी करनी पड़ती है। चेन्नई में इस सर्जरी की लागत ₹20,000 से ₹40,000 तक हो सकती है।
मिसकैरेज होने के कई कारण हो सकते हैं उनमें से मुख्य कारण हैअसामान्य क्रोमोसोम इसके अलावाभ्रूण में खून और पोषक तत्वों की कमी सेक्सुअल ट्रांसमिशन डिजीज पीसीओएस कमजोर गर्भाशय, इंफेक्शन,आदि।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के गर्भपात उपचार की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लेप्रोस्कोपी | ₹55,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
गर्भाशयदर्शन | ₹15,000 | ₹10,000 | ₹20,000 |
गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भपात मैनेजमेंट | ₹15,000 | ₹10,000 | ₹20,000 |
गर्भपात के लिए दवाएं | ₹2,000 | ₹500 | ₹5,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई में गर्भपात (मिसकैरेज) से पहले होने वाली जांच की लागत
मिसकैरेज की सर्जरी के लिए सर्जन निम्न परीक्षण करवाते हैं…
- पेल्विक अल्ट्रासाउंड : पेल्विक अल्ट्रासाउंड एक डायग्नोस्टिक इमेजिंग प्रक्रिया है जो ध्वनि तरंगों का उपयोग करके गर्भाशय की छवियां बनाती है। इस परीक्षण की कीमत ₹1,000 से ₹5,000 के बीच हो सकती है।
- ब्लड टेस्ट : रक्त की जाँच एक स्वास्थ्य का आकलन के लिए महत्वपूर्ण जांच मानी जाती है। इस जांच के द्वारा मरीज में एनीमिया, किसी भी प्रकार के संक्रमण, प्लेटलेट्स आदि की जानकारी हासिल की जाती है। चेन्नई में इस जांच की लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- यूरिन टेस्ट : किडनी और आन्तरिक संक्रमण की जांच के लिए यह परीक्षण करना आवश्यक होता है। इसकी लागत ₹100 - ₹350 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से मिसकैरेज की लागत में अंतर क्यों होता है?
मिसकैरेज के बाद मरीज को अलग अलग तरह की समस्या हो सकती है। इसलिए विभिन्न मरीज के लिए लागत भिन्न-भिन्न हो सकती है।
- गर्भावस्था की अवधि : गर्भावस्था की अवधिमिसकैरेज सर्जरी की लागत पर प्रभाव डाल सकती। अगर मिसकैरेज गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में होता है तो आसानी से उसे निकाला जा सकता है। लेकिन अगर भ्रूण बड़ा हो जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है और लागत भी।
- उम्र : अगर कोई महिला ज्यादा उम्र में माँ बनने वाली है और उसका मिसकैरेज हो जाता है तो उसकी सर्जरी काफी क्रिटिकल हो सकती है।
- सर्जन का चुनाव : अगर इस सर्जरी के लिए रोगी ने शहर के सबसे अनुभवी सर्जन का चुनाव किया है तो लागत ज्यादा आएगी। अनुभवी सर्जन सामान्य सर्जन की तुलना में ज्यादा शुल्क लेता है।
- अन्य कारण : अगर मिसकैरेज होने वाले रोगी को स्वास्थ्य संबंधी और परेशानियां हैं तो उसकी लागत बढ़ जाती है।
- गर्भवती की मौजूदा स्थति: अगर रोगी का रक्तस्राव ज्यादा हो रहा हो तो उसके संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। उस मरीज की मिसकैरेज सर्जरी जटिल हो जाएगी और लागत भी बढ़ जाएगी।
चेन्नई में मिसकैरेज की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
चेन्नई में मिसकैरेज सर्जरी की लागत पर निम्न चीजें प्रभाव डालती है….
- लैब टेस्ट : रोगी को सर्जरी से पहले कई नैदानिक परीक्षणों से गुजरना पड़ताहै । रोगी की स्थति के आधार पर सर्जन टेस्ट करवा सकता है। टेस्ट की लागत अस्पताल, प्रयोगशाला के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
- अस्पताल / क्लिनिक का स्थान: मरीज ने अपनी सर्जरी के लिए कौन सा अस्पताल चुना है वह लागत को बहुत हद तक प्रभावित करता है। सरकारी अस्पताल की तुलना में निजी अस्पताल ज्यादा शुल्क लेते हैं ।
- अनुवर्ती परामर्श : सर्जरी से पहले और बाद सर्जन से परामर्श लेना पड़ता है। इन परामर्शों की संख्या हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है। इसके साथ लागत भी अलग- अलग आएगी।
- दवाएं: सर्जरी के बाद सर्जन कई तरह की दवाएं दे सकता है जैसे पेन किलर, एंटीबायोटिक आदि। इन दवाओं के प्रकार, मात्रा, ब्रांड मरीज के लिए अलग अलग हो सकते हैं इसलिए लागत भी अलग अलग आएगी।
- एनेस्थीसिया: सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया का उपयोग किया जाता है। इनकी मात्रा और प्रकार,और अवधि आपकी लागत को प्रभावित करेंगे क्योंकि एनेस्थीसिया अलग से लिया जाता है। अन्य खर्चे : अस्पताल आने-जाने, बेड चार्ज, एक्स्ट्रा बेड चार्ज अनेक प्रकार की अन्य सुविधाओं के लिए अस्पताल को अलग से शुल्क देना पड़ता है। ये आपकी अंतिम लागत को प्रभावित करती है।
चेन्नई में मिसकैरेज के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
प्राकृतिक रूप से मिसकैरेज होने पर मरीज को कुछ दवाइयों से राहत मिल जाती है। लेकिन कभी-कभी ज्यादा रक्त स्राव की वजह से मरीज की हालात बिगड़ जाती है जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकत पड़ती है। इस सर्जरी को सक्शन डाइलेशन एंड क्योरटेज (डी एंड सी) कहते हैं। आईये इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।
- सक्शन डाइलेशन एंड क्योरटेज (डी एंड सी) : इ स प्रक्रिया द्वारा क्षतिग्रस्त हुए उत्तकों को हटाया जाता है। यह तभी किया जाता है जब गर्भपात के बाद भारी रक्त स्राव हो रहा हो। इस रक्त स्राव की वजह से मरीज में संक्रमण का खतरा बढ़ जात है जिसके बाद सक्शन डाइलेशन एंड क्योरटेज (डी एंड सी) सर्जरी करनी पड़ती। इस प्रक्रिया में सबसे पहले मरीज को एनेस्थीसिया देकर बेहोश किया जाता है। फिर भ्रूण वाले बचे उत्तकों की परत को साफ किया जाता है।
- इस प्रक्रिया के कुछ ही देर में मरीज को होश आ जाता है। कुछ घंटों तक सर्जन मरीज पर निगरानी रखता है की कहीं फिर से कोई रक्त स्राव तो नहीं हो रहा। वैसे ये सर्जरी सेफ है लेकिन कभी कभी मरीज को कुछ समस्याएं हो सकती हैं जैसे स्पॉटिंग या हल्का रक्तस्राव,हल्का ऐंठन आदि। इस सर्जरी के मरीज को दो या तीन तक पूरी तरह आराम करना चाहिए। चेन्नई में इस सर्जरी की औसत लागत ₹20,000 से ₹40,000 तक हो सकती है।