चेन्नई में मेनिसकस सर्जरी की लागत
चेन्नई में मेनिसकस सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में मेनिस्कस टियर सर्जरी की लागत कितनी होती है?
प्रत्येक घुटने में दोमेनिस्कसहोते हैं। यह घुटने में रबर जैसे सी-आकर के मांसपेशी वाला भाग होता है जो कार्टिलेज का बना होता है। ये घुटने की रक्षा करता है, उसे जोड़ कर रखता है साथ ही घिसने से बचाता है।
कभी कभी चोट लगने से, ज्यादा शारीरिक गतिविधियों को करने, खेल कूद करने से तथा कभी-कभी उम्र के साथ कमजोर होने से इसकी समस्या हो जाती। इस समस्या के बाद मरीज के घुटनों में दर्द, सूजन, जलन आदि की समस्या हो जाती है।
अगर दवाओं और थेरेपी से बात नहीं बनती तब डॉक्टर सर्जरी से मेनिस्कस के डैमेज टिश्यू को रिपेयर करते हैं या निकाल देते हैं। चेन्नई में इस सर्जरी की न्यूनतम लागत₹60000, अधिकतम लागत ₹80000 और औरत लागत ₹70000 हो सकती है।
आप हमारे माध्यम से भी इस सर्जरी को करा सकते हैं। हमारे कुशल और योग्य सर्जन मरीज के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हैं। सर्जन नवीन तकनीकों से मरीज का सफल उपचार करते हैं। इसके साथ ही निशुल्क परामर्श के साथ कई तरह की अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के मेनिस्कस सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
पार्शियल मेनिससेक्टोमी | ₹66,500 | ₹55,000 | ₹78,000 |
मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी | ₹70,000 | ₹60,000 | ₹80,000 |
ओपन मेनिस्कस सर्जरी | ₹60,000 | ₹45,000 | ₹75,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई मेंमेनिस्कसटियरसर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
मेनिस्कस टियर की सर्जरी को सफल बनाने के लिए सर्जन पहले कुछ परीक्षण करवाते हैं जिससे बीमारी की गंभीरता का पता चलता है। चेन्नई में मेनिस्कस सर्जरी से पहले किये जाने वाले परीक्षण और उनकी लागत निम्न है।
- एक्स रे -एक्स-रे एक प्रकार का इमेजिंग टेस्ट है। जिसका उपयोग आर्थोपेडिक विकारों के लिए किया जाता है। इसके द्वारा घुटने के जोड़ की हड्डियों की स्पष्ट तस्वीर प्राप्त होती है। इसके द्वारा किसी भी फ्रैक्चर या अन्य असामान्यताओं की पहचान करने में मदद मिल सकती है। चेन्नई में एक्स-रे की औसत लागत ₹800 से 1200 तक होती है।
- एमआरआई (चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग) : आमतौर पर चोट से प्रभावित ऊतकों की स्पष्ट छवि प्राप्त करने के लिए एमआरआई का उपयोग किया जाता है। इस परीक्षण में घुटने के जोड़ की आंतरिक संरचनाओं की विस्तृत छवियां उत्पन्न करने के लिए एक शक्तिशाली चुंबक और रेडियो तरंगों का उपयोग किया जाता है। चेन्नई में एक एमआरआई स्कैन की औसत लागत ₹1000 से 1500 तक होती है।
मरीज के हिसाब से मेनिस्कस टियर सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
घुटनों की समस्या मरीज को कई तरह की परेशानियां देती है। मरीज को उठने-बैठने, चलने में भी परेशानी होती है। यह समस्या हर मरीज के लिए अलग स्तर पर हो सकती है और बीमारी की गंभीरता ही लागत निर्धारित करती है। इस लागत को निम्न कारक प्रभावित कर सकते हैं।
- मरीज की उम्र: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है घुटने का मेनिस्कस घिसना शुरू हो जाता है जिसकी वजह से घुटनों में काफी दर्द होता है। इस तरह के घुटने की सर्जरी काफी जटिल होती है। कभी कभी इन्हें बदलने भी पड़ते हैं। तब लागत ज्यादा आती है। वहीं अगर किसी अन्य कारण से किसी कम उम्र वाले की यह सर्जरी की जाए तो लागत काम आती है।
- मरीज की अन्य स्वास्थ्य समस्या: सर्जरी के पहले अगर मरीज को अन्य बीमारियां हो तो सर्जन को पहले उन्हें संतुलित करना पड़ता है। इन सब में लागत ज्यादा आती है।
- सर्जन का चुनाव: सर्जन का चुनाव भी सर्जरी की लागत प्रभावित कर सकती है। अगर सर्जरी कोई अनुभवी सर्जन करता है तो उसकी लागत ज्यादा आती है। वहीं सामान्य सर्जन द्वारा की गई सर्जरी प्रक्रिया की लागत कम आती है।
चेन्नई में मेनिस्कस टियर सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
मेनिस्कस सर्जरी घुटने के लिए काफी अहम होती है। चेन्नई में इस सर्जरी की लागत को निम्न कारक प्रभावित कर सकते हैं।
- सर्जरी की तकनीक: घुटने की सर्जरी कई विधियों द्वारा की जाती है। मरीज की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए सर्जरी की प्रक्रिया तय की जाती है। इन प्रक्रियाओं की अपनी अलग-अलग लागत होती है। जो मरीज की लागत को प्रभावित कर सकती है।
- एनेस्थीसिया: सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया दिया जाता है। इसकी मात्रा और अवधि पर मरीज की लागत प्रभावित होती है। जो हर मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है।
- अनुवर्ती परामर्श: सर्जरी के बाद भी मरीज को सर्जन के साथ परामर्श लेना पड़ता है। परामर्श की संख्या हर मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है। यह संख्या सर्जरी की लागत प्रभावित करती है।
- अस्पताल का चुनाव: मरीज की सर्जरी किस प्रकार के अस्पताल में होनी है उस पर भी लागत निर्भर होती है। अगर सर्जरी निजी अस्पताल में हो रही है तो उसकी लागत ज्यादा आती है। अगर सर्जरी सरकारी अस्पताल में होती है तो लागत कम आती है ।
- पोस्ट/प्री देखभाल : सर्जरी से पहले और बाद में कई खर्च होते हैं जिसे सर्जरी की अंतिम लागत में जोड़ देना चाहिए। जैसे, लैब टेस्ट, परामर्श, अस्पताल भर्ती होने का खर्च,आने जाने का खर्च, आदि खर्च मरीज की सर्जरी की लागत को प्रभावित करते हैं जो हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकते हैं।
- फिजियोथेरेपी: सर्जरी के बाद मरीज को फिजियोथेरपी सेशन की जरुरत पड़ सकती है। ये सेशन हर मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है। इनकी लागत मरीज की सर्जरी लागत को प्रभावित करती है।
चेन्नई में मेनिस्कस टियर सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
मेनिस्कस सर्जरी के जरिए घुटने में उपास्थि फटे हुए मेनिस्कस को हटाने या मरम्मत करने की एक प्रक्रिया है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए यह सर्जरी निम्न प्रकार से कई जाती है।
- मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी : सर्जरी के दौरान मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है। उसके बाद मरीज के घुटने के चारो तरफ चीरा लगाया जाता है। सर्जन वीडियो मॉनिटर पर आर्थ्रोस्कोपी कैमरा के जरिए घुटने को बारीकी देख रहा होता है। उसके बाद घुटने के अंदर जो मालवा होता उसे साफ किया जाता है।
- मलवे के रूप में हड्डी का बुरा भी हो सकता है। अगर मरीज के घुटने ज्यादा खराब हो चुके होते हैं तब सर्जन उस पर बेस या कास्ट भी चढ़ा देता है। अगर मरीज के जोड़ों में उपास्थि
- टूटना या ढीले टुकड़े, आदि की समस्या हो तो तो सर्जन को बड़ा चीरा लगाने की जरुरत नहीं होती वह छोटे शल्य चिकित्सा उपकरणों का उपयोग कर घुटने की मरम्मत कर सकता है। चेन्नई में इस सर्जरी की लागत₹70000 से- ₹80000 हो सकती है।
- आर्थ्रोस्कोपिक मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी: यह सर्जरी प्रक्रिया तब अपने जाती है जब टियर बड़े हो गए होते हैं या हाई-मोशन मेनिस्कस क्षेत्र में स्थित होते हैं। आर्थोस्कोपी द्वारा दोनों मेनिस्कस को देखा जाता है इसके बाद जो क्षतिग्रस्त होता है उसकी मरम्मत की जाती है। इस प्रक्रिया में ₹65,000 से ₹80000 तक का खर्च आता है।
क्या चेन्नई में मेनिस्कस टियर सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
चेन्नई में अधिकांश बीमा प्रदाता मेनिस्कस सर्जरी सहित मेनिस्कस टियर के पेशेंट के उपचार और प्रक्रियाओं की लागत को कवर करते हैं। हालांकि,कुछ बीमा पॉलिसी फिजियोथेरेपी उपचार को कवर नहीं करती हैं और कुछ ऐसे भी बीमा प्रदाता हैं जो मेनिस्कस सर्जरी और फिजियोथेरेपी उपचार दोनों के लिए कवरेज प्रदान करते हैं। अपनी बीमा पॉलिसी की बारीकियों को जानने के लिए अपने बीमा प्रदाता से संपर्क करें ।
सारांश
घुटनों को सहारा देने वाले मेनिस्कस जब किसी कारण फट जाते हैं या घिस जाते हैं तो उसकी वजह से मरीज को चलने में परेशानी होती है, साथ ही दर्द, जलन, सूजन भी रहती है। घुटने जाम हो जाते हैं, जिसकी वजह से उनको चलना भी मुश्किल हो जाता है। जब दवाओं से बात नहीं बनती तो उसके लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। चेन्नई में इस सर्जरी की लागत ₹60,000 से ₹80000 के बीच आती है। अगर आपके पास बीमा पॉलिसी है तो इस सर्जरी की लागत कवर हो सकती है।