चेन्नई में लैबियाप्लास्टी की लागत
चेन्नई में लैबियाप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में लैबियाप्लास्टी की लागत कितनी होती है ?
महिलाओं के लेबिया माइनोरा या लेबिया मेजा के आकार को बदलने के एक लिए लैबियाप्लास्टी का उपयोग किया जाता है। यह सर्जरी अक्सर जननांग के रूप में सुधार करने या उसमे आई किसी भी असमानता को कम करने के लिए किया जाता है।
इस प्रक्रिया के दौरान बढ़े हुए लेबिया मिनोरा से अतिरिक्त ऊतक को हटाया जाता है ताकि महिला जननांगों के बाहरी भाग लेबिया मेजा के समान हो सके। कम उम्र की लड़कियों के यह सर्जरी नहीं करनी चाहिए क्योंकि प्रारंभिक वयस्कता तक उनमें लेबिया अभी भी विकसित हो रहा होता है।
चेन्नई में इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹27,500,अधिकतम लागत ₹35,000 हो सकती है, और बात करें औसत लागत की तो ₹ 30,000 हो सकती है। इस सर्जरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के जननांग सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
ट्रिम लैबियाप्लास्टी | ₹110,000 | ₹80,000 | ₹150,000 |
रिडक्शन लैबियाप्लास्टी | ₹145,000 | ₹100,000 | ₹200,000 |
वेज लैबियाप्लास्टी | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹120,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई में लैबियाप्लास्टी से पहले होने वाली जांच की लागत
सर्जन सर्जरी पहले कुछ टेस्ट करने के निर्देश देता है। चेन्नई में इन टेस्ट की लागत निम्न होती है
- रक्त की जांच : यह परीक्षण रक्त में कुछ पदार्थों की मात्रा को मापने या विभिन्न प्रकार की रक्त कोशिकाओं की गणना करने के लिए किया जाता है। इसके लिए मरीज के रक्त के नमूने लिए जाते हैं। संक्रमण, मिनरल्स आदि की जांच के लिए ये परीक्षण किया जाता है। चेन्नई में रक्त परीक्षण की लागत ₹400 - ₹800 हो सकती है।
- लिवर टेस्ट: लिवर फंक्शन टेस्ट, रक्त परीक्षण होता है, इसका उपयोग लिवर की बीमारी या क्षति के निदान और उनकी निगरानी में करने के लिए किया जाता है। यह परीक्षण मरीज के रक्त में कुछ एंजाइमों और प्रोटीन के स्तर को मापने के लिए भी करते हैं। इस परीक्षण की लागत ₹300 से ₹500 तक हो सकती है।
- ब्लड शुगर टेस्ट: मरीज के रक्त में शर्करा की मात्रा को मापने के लिए यह परीक्षण किया जाता। इस परीक्षण की लागत ₹50 से ₹150 तक हो सकता है।
- छाती का एक्स : चेस्ट एक्स-रे एक इमेजिंग टेस्ट है जो ,मरीज की छाती में संरचनाओं और अंगों को देखने के लिए एक्स-रे का उपयोग करता है। इससे पता चलता है की मरीज के फेफड़े और हृदय कितनी अच्छी तरह काम कर रहे हैं। इस परीक्षण की लागत ₹500 से ₹2000 तक हो सकती है।
- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम: इस परीक्षण का उपयोग मरीज की हृदय गति या हृदय ताल के साथ समस्याओं का पता लगाने के लिए किया जाता है। इस परीक्षण की लागत ₹100 - ₹500 हो सकती है।
मरीज के हिसाब से लैबियाप्लास्टी की लागत में अंतर क्यों होता है?
लैबियाप्लास्टी की सर्जरी की लागत मरीज की आवश्यकताओं और गंभीरता पर निर्भर होती है। इस सर्जरी को कराने से पहले उसकी लागत को प्रभावित करने वाले कारकों को समझ लेना चाहिए। इस सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कारक निम्न हो सकते हैं।
- सर्जन की फीस: सर्जन की फीस लैबियाप्लास्टी प्रक्रिया की लागत को प्रभावित करने का एक महत्वपूर्ण कारण है। लागत सर्जन की प्रतिष्ठा और अनुभव के आधार पर भिन्न हो सकती है।
- स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: अगर मरीज को मधुमेह, रक्तचाप या अन्य कोई समस्या हो तो पहले उसे उसका उपचार करना चाहिए। बीमारी की वजह से सर्जरी प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। इन सब प्रक्रियाओं में लागत बढ़ जाती है।
- मरीज की उम्र: सर्जरी की लागत प्रभावित करने का एक कारण मरीज की उम्र भी बनती है।
चेन्नई में लैबियाप्लास्टी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
चेन्नई में लैबियाप्लास्टी की प्रक्रिया की लागत को प्रभावित होने के निम्न कारण हो सकते हैं…
- एनेस्थीसिया शुल्क: रोगी को दर्द से राहत देने के लिए, प्रक्रिया के दौरान एनेस्थीसिया दिया जाता है। उपयोग किए गए एनेस्थीसिया के प्रकार और आवश्यक मात्रा के आधार पर, एनेस्थीसिया की कीमत भिन्न हो सकती है।
- अस्पताल का शुल्क: अस्पताल का शुल्क मरीज की सर्जरी लागत को प्रभावित करते हैं। मरीज द्वारा चुने गए अस्पताल के प्रकार और अस्पताल में भर्ती होने की अवधि के आधार पर उसकी लागत भिन्न हो सकती है। इस लागत में बेड चार्ज, नर्सिंग शुल्क, ऑपरेशन थियेटर शुल्क और अन्य खर्च शामिल हो सकते हैं।
- दवाएं: सर्जरी के बाद पेन किलर, संक्रमण रोकने के लिए एंटीबायोटिक या अन्य प्रकार की कुछ दवाओं की आवश्यकता हो सकती है। आवश्यक दवा के प्रकार और मात्रा के आधार पर, इन दवाओं की कीमत भिन्न हो सकती है।
- पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल : सर्जरी के बाद परामर्श शुल्क और घाव की देखभाल सहित पोस्ट-ऑपरेटिव उपचार लागत सर्जरी को प्रभावित करती है। विभिन्न मरीज की यह लागत इस बात पर निर्भर करते हुए कि उन्हें कितने परामर्श आवश्यक है और घाव की देखभाल कितनी जटिल है।
- नैदानिक परीक्षण: सर्जरी से पहले, कुछ नैदानिक परीक्षणों की आवश्यकता हो सकती है, जैसे रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण या इमेजिंग अध्ययन। हर मरीज के लिए उनकी आवश्यकता और जरूरत के हिसाब से लागत बदल सकती है।
चेन्नई में लैबियाप्लास्टी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
मरीज की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए लैबियाप्लास्टी सर्जरी के लिए विभिन्न विधियों का प्रयोग किया जाता है, जिसकी लागत भी एक दूसरे से भिन्न हो सकती है। आईये सर्जरी की प्रक्रिया सहित उनके लागत के बारे में चर्चा करते हैं।
- ट्रिम लैबियाप्लास्टी: इस प्रक्रिया के दौरान लेबिया मिनोरा के अतिरिक्त ऊतक को हटाने के लिए ट्रिम किया जाता है। इस सर्जरी में स्केलपेल या लेजर का उपयोग करके किया जाता है। इस विधि की लागत 27,500 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक हो सकती है।
- वेज लैबियाप्लास्टी: योनि को प्राकृतिक रूप देने के लिए इस प्रक्रिया का उपयोग आमतौर पर किया जाता है। इस प्रक्रिया में लेबिया मिनोरा के सबसे मोटे हिस्से को काट कर हटाया जाता है। इस तकनीक में 30,000 रुपये से लेकर 32,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है।
- डी-एपिथेलियल डाइजेशन लैबियाप्लास्टी: इस प्रक्रिया में स्केलपेल का उपयोग कर लेबिया के ऊतकों और अंगों की बाहरी परत को हटाया जाता है। इस प्रक्रिया में लेबिया की प्राकृतिक आकार को संरक्षित किया जाता है । इसकी लागत 32,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक हो सकती है।
- लेजर लैबियाप्लास्टी : इस प्रक्रिया में लेजर का उपयोग कर लेबिया मिनोरा को काटा जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को स्थानीय एनेस्थीसिया दिया जाता है । पर कुछ मामलों में अगर मरीज चाहे तो उसे सामान्य एनेस्थीसिया दे कर ही प्रक्रिया की जा सकती है । यह प्रक्रिया जटिल होती है, लेकिन मरीज को ठीक होने में समय नहीं लगता है । इसकी लागत 35,000 रुपये तक हो सकतीहै।
क्या चेन्नई में लैबियाप्लास्टी के लिए बीमा कवर मिलता है?
चेन्नई की अधिकांश बीमा योजनाएं लैबियाप्लास्टी सर्जरी के लिए कवरेज प्रदान नहीं करती हैं क्योंकि इसे आमतौर पर कॉस्मेटिक प्रक्रिया के रूप में माना जाता है। हालांकि, अगर लैबियाप्लास्टी ऑपरेशन चिकित्सा कारणों से किया जा रहा है, जैसे जन्मजात असामान्यता को ठीक करना या बढ़े हुए लेबिया के कारण होने वाले लक्षणों से राहत देना। इस अवस्था में बीमा कुछ या सभी लागतों को कवर कर सकता है। इस सर्जरी में बीमा कवर आपको मिलेगा या नहीं इसके लिए अपने बीमा एजेंट से अपनी बीमा पॉलिसी कोअच्छेएसमझ लें।
सारांश
बढ़ी हुई लेबिया महिलाओं को कई तरह की समस्याएं देती है। कई बार ये जन्मजात भी होती हैं। इस समस्या से निकलने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है। मरीज की आवश्यकता के अनुसार सर्जरी की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इन सब प्रक्रियाओं की लागत भिन्न होती हैं। चेन्नई में इस सर्जरी की लागत ₹27,500 से ₹35,500 बीच कहीं भी हो सकती हैं। सर्जरी सम्बंधित जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।