चेन्नई में किडनी स्टोन सर्जरी की लागत
चेन्नई में किडनी स्टोन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में किडनी स्टोन सर्जरी की लागत कितनी है?
गुर्दे में पथरी होना ही किडनी स्टोन कहलाता है। मिनरल्स और नमक से बने हुए ये स्टोन छोटे और गेंद की तरह बड़े भी हो सकते हैं। किडनी स्टोन की वजह से भयानक दर्द को सहन करना पड़ सकता है। किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है जिसके द्वारा अंदर मौजूद बेकार तरल पदार्थ बाहर निकलते हैं।
किडनी खून और पेशाब बनाने का भी काम करता है। लेकिन गलत खान पान की वजह से शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ किडनी में एकत्रित होकर स्टोन का रूप धारण कर लेते हैं। इसे ही चिकित्सकीय भाषा में किडनी स्टोन कहा जाता है।
पथरी भी कई प्रकार की होती हैं छोटी पथरी पेशाब के जरिए बाहर निकल भी जाती हैं लेकिन अगर वही बड़ी हो जाती हैं तो उनकी सर्जरी करानी पड़ती है। चेन्नई में किडनी स्टोन के लिए की जाने वाली सर्जरी की औसतन लागत ₹30000 से लेकर ₹120000 तक है।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के किडनी स्टोन का ऑपरेशन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी | ₹80,000 | ₹35,000 | ₹105,000 |
परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी | ₹80,000 | ₹35,000 | ₹105,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी | ₹75,000 | ₹35,000 | ₹115,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी | ₹40,000 | ₹30,000 | ₹50,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉकवेव लिथोट्रिप्सी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹55,000 |
किडनी स्टोन की ओपन सर्जरी | ₹200,000 | ₹105,000 | ₹300,000 |
यूरेटेरोस्कोपी लिथोट्रिप्सी | ₹72,500 | ₹65,000 | ₹80,000 |
परक्यूटेनियस नेफ्रो लिथोट्रिप्सी | ₹77,500 | ₹70,000 | ₹85,000 |
किडनी स्टोन लेजर ट्रीटमेंट | ₹75,000 | ₹30,000 | ₹120,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई में किडनी स्टोन सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
चेन्नई में गुर्दे की पथरी की सर्जरी से पहले सर्जन कई तरह के टेस्ट करवाते हैं। इन टेस्ट से ये सुनिश्चित किया जाता है की उपचार सुरक्षित और प्रभावी हो। ये टेस्ट स्टोन की उपथिति उनके आकर संख्या निर्धारण करने में मदद करते हैं। ये सारे टेस्ट सर्जरी की लागत को प्रभावित करते हैं। आइये कुछ डायग्नोस्टिक टेस्ट के बारे में जानते हैं जो न्यूरोलॉजिस्ट द्वारा उनकी अनुमानित लागत के साथ सुझाए गए हैं।
- एब्डोमिनल अल्ट्रासाउंड: इसके जरिए पेट के अन्दर मजूद तमाम अंग जैसे अमाशय, पित्ताशय , किडनी, लीवर अपेंडिक्स आदि की तस्वीरें निकाली जाती है। इसमें लगभग ₹1500 से ₹2500 तक का खर्च आ सकता है।
- एक्स रे: इस टेस्ट के जरिए पेट में मौजूद नाजुक उत्तकों की जाँच की जाती है। इसकी लागत करीब ₹200 से ₹500 तक होती है।
- यूरिन एनालिसिस: इस टेस्ट के जरिए पेशाब का परीक्षण किया जाता है। इसमें लगभग ₹100 से ₹300 तक का खर्च आ सकता है।
- सी टी स्कैन: इस टेस्ट की लागत ₹3000 से ₹4500 तक आ सकती है।
- ब्लड टेस्ट: इसका खर्च ₹100 से ₹400 तक होता है।
- ब्लड यूरिया नाइट्रोजन (बीयूएन) एवं क्रिएटिनिन टेस्ट: इसकी लागत ₹100 से ₹200 तक होती है।
- एमआरआई: इसमें करीब ₹6000 से ₹8000 तक का खर्च हो जाता है।
मरीज के हिसाब से किडनी स्टोन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
किडनी स्टोन सर्जरी की कीमत चेन्नई में कई चरों के आधार पर भिन्न हो सकती है। यहाँ कुछ मुख्य कारण हैं जो किडनी स्टोन की सर्जरी लागत को प्रभावित कर सकते हैं;
- आकार, स्थान और पत्थरों की संख्या: सर्जरी की लागत मरीज के अन्दर स्टोन किस जगह कितना बड़ा और कितने की संख्या में है उसपर भी निर्भर करता है। अगर स्टोन बड़ा है और ज्यादा है तो सर्जरी प्रक्रिया जटिल हो सकती है इसलिए आपका बजट भी बढ़ सकता है।
- तकनीक: किडनी स्टोन को हटाने की प्रक्रिया के लिए उपयोग में लायी गई तकनीक भी आपकी लागत पर प्रभाव डालती है।
- उम्र: उम्र का भी लागत पर पर प्रभाव पड़ता है।
- विशेषज्ञ का अनुभव: पथरी के उपचार करने वाले चिकित्सक का अनुभव और विशेषज्ञता भी प्रक्रिया की लागत को प्रभावित कर सकती है। अधिक अनुभवी और कुशल विशेषज्ञ अधिक फीस ले सकते हैं।
चेन्नई में किडनी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
चेन्नई में गुर्दे की पथरी के उपचार में कई महत्वपूर्ण कारक हैं जो लागत को प्रभावित कर सकते हैं। आईये कुछ महत्वपूर्ण चीजों पर एक नज़र डालतें हैं…
- स्थान: किडनी स्टोन सर्जरी की लागत अस्पताल या क्लिनिक के स्थान पर भी निर्भर करती है। बड़े शहरों के अस्पताल छोटे शहरों के अस्पताल के अपेक्षा ज्यादा शुल्क लेते हैं।
- चिकित्सक का चुनाव: अगर आप अपनी सर्जरी के लिए अपने शहर या कसबे के अनुभवी और मशहूर डॉक्टर का चुनाव करते हैं तो आपकी लागत प्रभावित हो सकती है।
- सर्जरी से पहले कराई जाने वाली जांच: सर्जरी से पहले चिकित्सक आपसे कई तरह की जांचे करवाता है। जिससे लागत बढ़ जाती है। अगर आपको पहले से कोई अन्य परेशानी है तो लागत और बढ़ सकती है।
- फॉलोअप अपाइंटमेंट: अगर मरीज को सर्जरी के बाद लम्बे समय तक फॉलोअप के लिए चिकित्सक के संपर्क रहना पड़ता है तो परामर्श शुल्क बढ़ जाता है। कई तरह की दवाएं भी चलानी पड़ती है। इसके वजह से सर्जरी की लागत बढ़ जाती है।
- विविध खर्चे: रक्त परीक्षण, एक्स-रे, अतिरिक्त दवाएं, या अस्पताल में रहने जैसे अन्य तरह के खर्च शामिल हो सकते हैं। प्रक्रिया की आवश्यकताओं और जटिलताओं के आधार पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है। सही अस्पताल का चयन करके और किसी विशेषज्ञ से परामर्श करके इन खर्चों को कम किया जा सकता है।
चेन्नई में किडनी स्टोन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
गुर्दे की पथरी के प्रकार, समस्या की गंभीरता को देखते हुए शल्य चिकित्सा पद्धतियाँ अपनाई जाती हैं। ये भी देखना आवश्यक होता है की मरीज की किस प्रकार की सर्जरी मरीज के अनुकूल होगी। आईये जानतें हैं की किडनी स्टोन हटाने के लिए कौन कौन सी सर्जरी की जाती है।
- शॉक वेव लिथोट्रिप्सी: ये काफी प्रचलित किडनी स्टोन उपचार है। इसका उपयोग छोटे और माध्यम स्तर के किडनी स्टोन को खत्म करने के लिए किया जाता है। इसमें शॉक तरंगों का उपयोग करके स्टोन को अन्दर ही तोड़ दिया जाता है। इसमें सर्जरी में औसतन ₹40,000 से लेकर ₹55,000 तक का खर्च आता है।
- यूरेटेरोस्कोपी: इस सर्जिकल प्रक्रिया के दौरान त्वचा पर किस भी प्रकार का कट नहीं लगाया जाता है। मूत्रवाहिनी में ही स्टोन को तोड़ दिया जाता है। इस सर्जरी को करने में ₹70,000 से लेकर ₹90,000 तक का खर्च आ सकता है।
- पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी या परक्यूटेनियस नेफ्रो लिथोट्रिप्सी: इस सर्जरी की जरुरत उन मरीजों के लिए पड़ती है जिनका स्टोन गंभीर रूप धारण कर चूका हो। इस सर्जरी को करने में ₹90,000 से ₹100,000 तक खर्च आ सकता है ।
- ओपन सर्जरी: यह बड़े स्तर की सर्जरी मानी जाती है इसे तब किया जाता है जब स्टोन काफी बड़ा हो गया हो। इस सर्जरी को करने में ₹90,000 से ₹120000 तक का खर्च आ सकता है।
क्या चेन्नई में किडनी स्टोन सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
आमतौर पर चेन्नई में अधिकांश स्वास्थ्य बीमा कंपनियों द्वारा कवर किडनी स्टोन सर्जरी के लिए बीमा कवर दिया जाता है। किडनी स्टोन सर्जरी एक महंगी प्रक्रिया है अगर बीमा हो तो सर्जरी कराने वाले के लिए अच्छा विकल्प है। बीमा द्वारा इसकी लागत को कम किया जा सकता है। किडनी स्टोन का उपचार कराना अति आवश्यक होता है इसलिए बीमा कवर मिलना आसान होता है।
सारांश
किडनी स्टोन एक गंभीर समस्या है। अगर इसका सही उपचार नहीं किया गया तो कई अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वैसे किडनी के आकर, प्रकार, उनकी संख्या और अपनाई जाने वाली विधियों पर इसकी सर्जरी की लागत निर्भर करती है। लेकिन अगर हैदराबाद में इसके सर्जरी की औसत लागत की बात करें तो ₹30,000 से ₹120000 तक का खर्च आ सकता है ।