चेन्नई में हर्निया मरम्मत सर्जरी की लागत
चेन्नई में हर्निया मरम्मत सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में हर्निया सर्जरी की लागत कितनी है?
सबसे पहले जानते हैं कि हर्निया होती क्या है? यह स्त्री और पुरुषों में पाई जाने वाली एक आम समस्या मानी जाती है। वैसे तो ये गंभीर रोगों की श्रेणी में आता है लेकिन इसका इलाज संभव है। यह बीमारीमांसपेशियोंके कमजोर होने के कारण होता। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है लेकिन ज्यादातर पेट के निचले हिस्से में होता है।
अन्दर का हिस्सामांसपेशियोंऔर उत्तकों में छेद की वजह से बाहर आने लगते हैं तो उसे हर्निया कहते हैं। ये निम्नलिखित प्रकार के हो सकते हैं..हाइटल हर्निया, इनगुइनल हर्निया,अम्बिलिकल हर्निया,इंसिजनल हर्निया,फेमोरल हर्निया। किसी को भी किस भी प्रकार का हर्निया हो सकता है ।
हर्निया में कई बार दर्द होता है और कई बार नहीं भी होता है। इसकी वजह से उल्टी होना, मल मूत्र करने में समस्या, कमर या अन्य भाग में सूजन की समस्या हो सकती है। अगर चेन्नई में आप भी हर्निया की सर्जरी कराना चाहते हैं तो इसकी औसत लागत ₹70000 से लेकर ₹90000 तक हो सकती है। यह सर्जरी हमारे यहाँ भी की जाती है वो भी बिलकुल कम कीमत में। ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इनगुइनल हर्निया सर्जरी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
हाइटल हर्निया सर्जरी | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
इनसिजनल हर्निया सर्जरी | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई में हर्निया सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
सर्जरी से पहले सर्जन कुछ महत्वपूर्ण परीक्षण करवाता है जो निम्नलिखित …
- यूरिन एनालिसिस : किसी भी सर्जरी से पहले मूत्र परीक्षण को आवश्यक माना जाता है। इस परीक्षण से किडनी या अंदरूनी भाग में होने वाले किसी भी संक्रमण का पता चलता है। चेन्नई में इसकी लागत ₹100 से ₹300 तक हो सकती है।
- पेट का अल्ट्रासाउंड : पेट के अंगो की अनियमितता का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड किया जाता है। यह एक प्रकार इमेजिन टेस्ट है। जिसके जरिए बीमारी जल्दी पकड़ में आती है। चेन्नई मेंइसकी लागत ₹1000 से लेकर ₹1200 तक हो सकती है।
- लिवर फंक्शन टेस्ट : लीवर के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए यह टेस्ट किया जाता है। इसकी लागत ₹350 से ₹1500 तक हो सकती है।
- कंप्लीट ब्लड काउंट : किसी भी सर्जरी से पहले खून की जांच एक अहम हिस्सा माना जाता है। इससे किसी भी प्रकार का संक्रमण का पता चलता है।इसकी लागत ₹300 से ₹500 तक होती है।
- एमआरआई : इस परीक्षण कीलागत ₹6000 से ₹10000 तक हो सकती है।
- सीटी स्कैन : इसकी लागत ₹2000 से ₹8000 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से हर्निया सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
विभिन्न मरीजों को अलग अलग प्रकार की समस्या हो सकती है। उनकी आवश्यकताएं अलग अलग हो सकती हैं। इसी वजह से उनकी लागत भी अलग अलग हो सकती है।
- उम्र : हर सर्जरी की तरह हर्निया की सर्जरी पर भी उम्र का प्रभाव देखने को मिलता है। अगर उम्र ज्यादा है तो मरीज की सर्जरी की प्रक्रिया जटिल होती है और उसके ठीक होने में भी वक़्त अगता है इसलिए लागत भी ज्यादा आती है।
- बीमारी की गंभीरता :सर्जन मरीज की बीमारी की आधार यह तय करता है कि सर्जरी किस प्रक्रिया से की जाएगी। भिन्न भिन्न मरीजों के लागत भिन्न भिन्न हो सकती है।
- अन्य चिकित्सकीय कारण : अन्य चिकत्सकीय कारण मरीज की लागत को प्रभावित करते हैं। अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो सर्जरी से पहले उन्हें संतुलित करना पड़ेगा। इसलिए आपकी लागत प्रभावित हो सकती है।
चेन्नई में हर्निया सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
चेन्नई में हर्निया की सर्जरी को निम्नलिखित कारण प्रभावित कर सकते हैं…
- मरीज के द्वारा चुना गया अस्पताल: मरीज सर्जरी के लिए कौन सा अस्पताल या क्लिनिक चुनता है वो उसकी सर्जरी को प्रभावित करने का मुख्य कारण बन सकता है। अगर सर्जरी किसी निजी अस्पताल में कराई जा रही है तो वहां लागत ज्यादा आती है जबकि सरकारी अस्पताल की लागत कम।
- सर्जरी का प्रकार :सर्जन तय करता है कि मरीज को किस विधि से सर्जरी करनी है। सर्जरी के दौरान अपनाई गई तकनीक उसका लागत तय करती है ।
- एनेस्थीसिया : मरीज को सुन्न करने या बेहोश करने के लिए एनेस्थीसिया दिया जाता है। इसकी लागत इसके प्रयोग और अवधि पर आधारित होती है।
- अन्य खर्च : हर्निया की सर्जरी के बाद भी सर्जन के साथ परामर्श करना पड़ता है उसकी संख्या, दवाएं, अस्पताल आने जाने का खर्च, अस्पताल के विस्तर का खर्च ऐसे कई अन्य खर्च जो आपकी सर्जरी की लागत में जुड़ जाते हैं।
- जाँच की लागत: सर्जरी से पहले कराई गई जाँच की लागत, हो सकता है सर्जरी बाद भी जांच करानी पड़ जाए उसकी लागत आपकी सर्जरी को प्रभावित करते हैं।
चेन्नई में हर्निया सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
हर्निया से आपको भयानक दर्द का समाना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से कई अन्य परेशानियां उठानी पड़ सकती है। इसी वजह से हर्निया की सर्जरी करनी आवश्यक होती है। किस मरीज को कौन सी तकनीक से सर्जरी करनी है ये सर्जन तय करता है। आईए जानते हैं कि हर्निया के लिए कितने प्रकार की सर्जरी होती है और उनकी लागत कितनी होती है ।
- पारंपरिक हर्निया सर्जरी : खुली या पारंपरिक हर्निया की सर्जरी त्वचा में चार इंच के चीरे एक साथ की जाती है। चमड़े के नीचे की वसा और मांसपेशियों के माध्यम से चीरा लगाकर हर्निया तक पहुंचने की कोशिश की जाती है। उसके बाद हर्निया को कोशिश करके उसकी जगह पर धकेल दिया जाता है। न्यूनतम-इनवेसिव तरीकों का उपयोग कर सर्जन इस सर्जरी को करते हैं ताकि मरीज की जल्दी रिकवरी हो पाए। चेन्नई में इस सर्जरी को करने की औसत लागत₹70000 से ₹80000 तक हो सकती है।
- लेप्रोस्कोपिक सर्जरी : हर्निया की सर्जरी के लिए सबसे आधुनिक और अच्छी विधि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी मानी जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि सबसे कम समय लगता है इस सर्जरी को करने में और मरीज को कोई समस्या भी नहीं होती।इसकी लागत ₹75000 से ₹85000 तक हो सकती है।
- रोबोटिक सर्जरी : सर्जरी की वीडियोस्क्रीनिंगहोती है। इसमें तीन छोटे चीरे लगाये जाते हैं। सर्जन रोबोटिक हथियारों का उपयोग करके कंप्यूटर से निकले कंसोल से उपकरणों को नियंत्रित करने का काम करता है। चेन्नई में इस सर्जरी कीलागत ₹75000 से ₹90000 तक हो सकती है।
- जन्मजात अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी : लैप्रोस्कोपी के जरिए एक छोटा सा चीरा लगाकर इस सर्जरी को किया जाता है। नाम से ही पता चल रहा है की ये बच्चों में पाया जाता है। कई बार देखा गया है कि उम्र बढ़ने एक साथ यह बंद हो जाता है लेकिन कई बार सर्जरी की जरुरत पड़ती है। इसकी लागत ₹70000 से ₹80000 तक हो सकती है।
- हाइटल हर्निया रिपेयर : इस सर्जरी में कोई बड़ा घाव नहीं बनता है इसे ठीक होने में कम समय लगता है। इसकी लागत ₹70000 से ₹80000 तक हो सकती है।
क्या चेन्नई में हर्निया सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
चेन्नईसमेत पूरे देश में हर्निया सर्जरी के लिए बीमाकंपनियांबीमा कवर देती हैं। अपने बीमा कवर की बारीकियों को समझने के लिए अपने बीमा एजेंट से बात करें। अगर आपको हमारे यहाँ इस सर्जरी को कराना है तो हमारी बीमा टीम आपकी मदद कर सकती है।
सारांश
हर्निया के लक्षण कभी कभी दर्द रहित होते हैं तो कभी कभी दर्द के साथ। जब मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं तो अंदर के पार्ट बाहर निकलने लगते हैं इसे को हम हर्निया कहते हैं। इसकी सर्जरी करनी आवश्यक होती है। इस सर्जरी की चेन्नई में औसत लागत ₹70000 से ₹90000 तक हो सकती है।इस सर्जरी के लिए आपको बीमा कवर भी मिलता है।