चेन्नई में गॉल स्टोन सर्जरी की लागत
चेन्नई में गॉल स्टोन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में पित्ताशय पथरी (गॉलस्टोन) सर्जरी की लागत कितनी है?
पित्ताशय में पथरी एक गंभीर समस्या है। पित्ताशय में पथरी होने के कई कारण हो सकते हैं।
कई बार देखा गया है कि जीवन शैली में बदलाव की वजह से पित्ताशय मेंकोलेस्ट्रॉलजमने लगता है जो धीरे-धीरे सख्त होने लगता है। कुछ समय बाद यह छोटे छोटे पत्थर का रूप में होता है। इसे ही हम गॉलस्टोन या पित्त की पथरी कहते हैं।
पित्ताशय की थैली लीवर के नीचे स्थित एक छोटा अंग है जो पित्त को संग्रहित करता है। पित्त हमारे शरीर में महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसकी वजह से ही हमारा खाना हजम होता है।अगर इसमें पथरी हो जाती है तो कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। खाना हजम नहीं होता और असहनीय दर्द होता है।
आपको बता दें कि पित्ताशय की पथरी की पथरी सरसों के दाने जितना छोटा और गोल्फ की गेंद जितना बड़ा भी हो सकता है। देखा गया है कि कुछ लोगों में एक ही पथरी बनती है और कुछ में कई सारी। समस्या गंभीर हो जाती है तो सर्जरी करना आवश्यक हो जाता है।
इसके सर्जरी की लागत रोगी के रोग के गंभीरता पर आधारित होती है। अगर या सर्जरी चेन्नई में कराए जाए तो इसकी औसत लागत₹35000से₹75000 के बीच आएगी।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के पित्त पथरी की सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लेप्रोस्पोपिक पित्ताशय उच्छेदन | ₹175,000 | ₹90,000 | ₹260,000 |
गॉलब्लैडर रिमूवल सर्जरी | ₹52,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
ओपन कोलेसीस्टेक्टॉमी | ₹180,000 | ₹100,000 | ₹300,000 |
एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलेजनोपचारोग्राफी (ERCP) | ₹50,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई में पित्ताशय पथरी ( गॉल स्टोन) सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
पित्ताशय की पथरी हटाने की सर्जरी से पहले रोगी की समस्त स्वास्थ्य आकलन के लिए कई नैदानिक परीक्षण किए जाते हैं। ये परीक्षण इसलिए किये जाते हैं ताकि सर्जरी पहले ये सुनिश्चित किया जा सके की रोगी इस सर्जरी के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइए पित्ताशय पथरी हटाने की सर्जरी से पहले आमतौर पर किए जाने वाले टेस्ट और चेन्नई में उनकी अनुमानित लागत पर करीब से नज़र डालें…
- ब्लड टेस्ट - इसकी लागत ₹200 से ₹500 तक होती है।
- लिवर फंक्शन टेस्ट - इसमें ₹350 से ₹1500 तक की लागत आती है।
- एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड - इसमें ₹1000 से ₹1500 तक का खर्च होता है।
- इलेक्ट्रोलाइट पैनल - इसमें ₹300 से ₹1000 तक की लागत आ सकती है।
- ब्लड ग्लूकोज़ - इसमें ₹50 से ₹150 तक का खर्च आता है।
- एब्डोमिनल अल्ट्रासाउंड - इसमें ₹1000 से ₹1200 तक की लागत आती है।
मरीज के हिसाब से पित्ताशय पथरी ( गॉलस्टोन) सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
पित्ताशय से पथरी हटाने की सर्जरी की लागत रोग की गंभीरता पर निर्भर करती है। रोग की गंभीरता और उसकी संख्या के आधार पर अलग-अलग रोगियों के लिए लागत अलग-अलग हो सकती है। आइये ऐसे कुछ कारणों पर नजर डालते हैं:
- सर्जन का परामर्श और संचालन शुल्क: पित्ताशय पथरी (गॉल स्टोन) की सर्जरी करने वाले सर्जन योग्यता और अनुभव लागत को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठा और अनुभव वाले सर्जन सर्जरी के लिए अधिक शुल्क लेंगे।
- पित्त पथरी की संख्या और आकार: रोगी की लागत पित्ताशय के अन्दर मौजूद पथरी की संख्या और आकार पर भी निर्भर करती है। अगर पथरी बड़ी और ज्यादा है तो सर्जरी जटिल होगी और लागत बढ़ जाएगी।
- प्रीऑपरेटिव डायग्नोस्टिक टेस्ट की लागत: पथरी हटाने के लिए सर्जरी से पहले कई टेस्ट किये जाते हैं इसलिए उनकी लागत बढ़ जाती है।
- इस्तेमाल की जाने वाली सर्जरी तकनीक : सर्जरी के लिए कई तरह की तकनीक इस्तेमाल की जाती हैं। जिनमें लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी और ओपन कोलेसिस्टेक्टोमी शामिल हैं। हर तकनीक की लागत अलग-अलग होती है। अगर आप आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी लागत ज्यादा आएगी।
- उम्र: पथरी के सर्जरी में उम्र का भी प्रभाव होता है ज्यादा उम्र में पथरी की समस्या होने पर सर्जरी जटिल हो जाती है। इसके लिए कई तरह परीक्षणों से गुजरना पड़ता है जिसकी वजह से लागत प्रभावित होती है।
- अस्पताल का स्थान (सरकारी या निजी): अगर आप किस सरकारी अस्पताल में यह सर्जरी कराते हैं तो इस सर्जरी की लागत कम हो जाती है और वही निजी अस्पताल में सर्जरी कराने से लागत बढ़ जाती है।
- अन्य सुविधा शुल्क: सर्जरी के बाद अस्पताल में रहने की अवधी हर रोगी के लिए अलग-अलग हो सकती है। ये भी लागत को बढ़ा देती है। वहीं अस्पताल में विस्तर की लागत शुल्क भी लागत को प्रभावित करते हैं।
- अनुवर्ती परामर्श शुल्क: पित्ताशय पथरी की सर्जरी के बाद, रोगियों को पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल निगरानी के लिए सर्जन के साथ बार बार परामर्श की आवश्यकता हो सकती है। इन परामर्शों का शुल्क अलग-अलग हो सकता है।
चेन्नई में पित्ताशय पथरी (गॉलस्टोन) सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
अलग-अलग मरीज की लागत अलग-अलग हो सकती है। आईये जानते हैं कि चेन्नई में पित्ताशय पथरी (गॉल स्टोन) सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं..
- अस्पताल शुल्क: गॉल स्टोन सर्जरी के लिए अस्पताल का शुल्क लागत प्रभावित करने का मुख्य कारण होता है। अलग-अलग अस्पतालों में उनके स्थान, सुविधाओं और प्रतिष्ठा के आधार पर अलग-अलग शुल्क हो सकते हैं।
- सर्जन की फीस: सर्जन का शुल्क भी लागत प्रभावित करता है। उच्च स्तर की विशेषज्ञता वाले अनुभवी सर्जन आमतौर पर कम अनुभवी चिकित्सकों की तुलना में अधिक शुल्क ले सकते हैं।
- एनेस्थीसिया चार्ज: सर्जरी के दौरान प्रयोग की जाने वाली एनेस्थीसिया के प्रकार और मात्रा पर लागत निर्भर करती है।
- अतिरिक्त चिकित्सा व्यय : पित्ताशय में पथरी की सर्जरी से जुड़े अतिरिक्त चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं। जैसे कि प्री-ऑपरेटिव टेस्ट, एनेस्थीसिया चार्ज, दवा शुल्क और पोस्ट-ऑपरेटिव फॉलो-अप परामर्श आदि।
चेन्नई में पित्ताशय पथरी (गॉल स्टोन) सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
चेन्नई में पित्ताशय की पथऱी की सर्जरी की लागत कई घटकों पर निर्भर होती है। इनमें से प्रमुख हैं-
- लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी: अगर पित्ताशय की पथरी सामान्य है तो उसके लिएकोलेसिस्टेकटॉमी सर्जरी करनी चाहिए।इस सर्जरी में एक कैमरा,होता है जिसे लेप्रोस्कोप कहा जाता है। ये कैमरा एक तेज प्रकाश के स्रोत से जुड़ा हुआ होता है। सर्जरी के वक़्त नाभि के पास एक चीरा लगाकर उसमे ये कैमरा डाल दिया जाता है।इसके बाद डॉक्टर क अन्य छोटे चीरा लगाकर कुछ विशेष उपकरणों की मदद से पित्ताशय की पथरी को निकाल लेते हैं। इस प्रक्रिया की लागत ₹55000 से ₹65000 हो सकती है।
- ओपन कोलेसिस्टेक्टोमी: ये सर्जरी संख्या में ज्यादा और बड़े आकर की पित्ताशय पथरी को निकालने के लिए किया जाता है। इस सर्जरी में सबसे पहले एक बाड़ा चीरा लगाया जाता है फिर उसके द्वारा पथरी निकाल लेते हैं। इस सर्जरी को करने के बाद मरीज को देखभाल की जरुरत पड़ती है इसलिए उसे अस्पताल में रहना पड़ सकता है। चेन्नई में इस सर्जरी की लागत ₹55000 से ₹75000 हो सकती है।
क्या चेन्नई में पित्ताशय पथरी ( गॉलस्टोन) सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हां, अधिकांश बीमा कम्पनियां पित्ताशय सर्जरी के लिए कवरेज प्रदान करती हैं। पित्त थैली में पथरी होना एक गंभीर बात है इसके वजह से कई अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इस पथरी को निकालने के लिए सर्जरी आवश्यक होती है इसलिए इस सर्जरी का खर्च बीमा पॉलिसियों के अंतर्गत आता है।
सारांश
पित्त की थैली में केमिकल्स का जमना या उनका सख्त होना ही पथरी कहलाता है। आमतौर पर इसे हटाने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है। चेन्नई में ₹35,000 और ₹75,000 के बीच खर्च करना पड़ सकता है। यह मूल्य भिन्नता विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है और एक रोगी से दूसरे रोगी में बदलती रहती है।
गॉल स्टोन सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Gallstones Surgery cost in Ahmedabad
- Gallstones Surgery cost in Bangalore
- Gallstones Surgery cost in Pune
- Gallstones Surgery cost in Hyderabad
- Gallstones Surgery cost in Mumbai
- Gallstones Surgery cost in Kolkata
- Gallstones Surgery cost in Delhi
- Gallstones Surgery cost in Gurgaon
- Gallstones Surgery cost in Lucknow