चेन्नई में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन की लागत
चेन्नई में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई मेंब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरीकी लागत कितनी है?
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा महिलाओं के स्तनों का आकर बढ़ाया जाता है। यह एक प्रकार की कॉस्मेटिक सर्जिकल तकनीक है। जो लोग अपने छोटे स्तनों से खुश नहीं हैं उनके लिए यह तकनीक एक वरदान है।
इसके साथ अगर किसी के स्तन में ट्यूमर या सिस्ट की सर्जरी हुई हो और वह छोटा हो गया हो तो वह ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी करवा सकता है। खास बात ये है कि ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन स्थाई नहीं होते हैं।
सर्जरी के बाद सर्जन से संपर्क में रहना चाहिए और कोई भी परेशानी होने पर तत्काल उन्हें बताना चाहिए। चेन्नई में स्तन वृद्धि/प्रत्यारोपण सर्जरी की लागत विभिन्न कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है। औसत लागत ₹70000 से 1,50,000 हो सकती है।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के स्तन वृद्धि / मैमोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
सेलाइन इंप्लांट | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
सिलिकॉन इम्प्लांट | ₹160,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
फैट ट्रांसप्लांट | ₹250,000 | ₹150,000 | ₹350,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई मेंब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
चेन्नई में स्तन वृद्धि/प्रत्यारोपण सर्जरी से पहले सर्जन मरीज के समग्र स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए कई नैदानिक परीक्षण करवाता है। ये सारे परीक्षण सर्जरी के लिए अतिआवश्यक होते हैं। इस नैदनिका परीक्षणों को देखते हुए ही सर्जन आगे की प्रक्रिया शुरू करता है। इन परीक्षणों से ये सुनिश्चित किया जाता है कि सर्जरी के बाद मरीज को कोई समस्या न हो। चेन्नई में इन नैदानिक परीक्षणों की लागत निम्न्लिखित हैं…
- अल्ट्रासाउंड: इस टेस्ट में उच्च वेग के तरंगों का प्रयोग करके आतंरिक छवियाँ प्राप्त की जाती हैं। इसके द्वारा स्तन के ऊतकों का आकलन कर यह पता किया जाता है कि कहीं किसी प्रकार का संक्रमण तो नहीं है। चेन्नई में इस टेस्ट को करने कुल लागत ₹ 500 से 1,000 तक होती है।
- कंप्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी) स्कैन: गैर-इनवेसिव डायग्नोस्टिक करने के लिएएक एक्स-रे का उपयोग किया जाता है। इसी प्रक्रिया को सिटी स्कैन भी कहा जाता है। इसके जरिए प्रभावित क्षेत्रों का सूक्ष्म चित्र प्राप्त होता है। चेन्नई में इस टेस्ट की औसत लागत ₹4,000 से ₹8,000 तक होती है।
- खून की जांच : रोगी के समग्र स्वास्थ्य का आंकलन करने और एनीमिया या किसी भी प्रकार के संक्रमण की जांच करने के लिए रक्त परीक्षण किया जाता है। चेन्नई में रक्त परीक्षण की लागत ₹200 से 500 तक होती है
- मूत्र परीक्षण: इस टेस्ट के जरिए किडनी या अन्य आंतरिक संक्रमण को समझने के लिए किया जाता है। एक बुनियादी मूत्र परीक्षण की लागत ₹ 100 से ₹ 300 तक होती है।
- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) : हृदय सम्बंधित जांच करने के लिए यह टेस्ट किया जाता है। ईसीजी टेस्ट की कीमत ₹100 से ₹ 500 तक होती है।
- मैमोग्राम : स्तन कैंसर की जाँच के लिए यह टेस्ट करना आवश्यक है। चेन्नई में इस जांच की कीमत औसतन ₹100 से ₹3000 तक होती है।
- इमेजिंग टेस्ट: चेन्नई में इस जांच की लागत ₹200 से ₹700 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर मरीज की बीमारी अलग-अलग अवस्था में होती है और उसकी जरुरत भी अलग होती है। किसी भी सर्जरी पर ये बातें प्रमुख रूप से प्रभाव डालती हैं। जैसे अगर मरीज की बीमारी बढ़ चुकी है तो उसकी सर्जरी भी जटिल होगी और लागत भी बढ़ जाएगी। वैसे ही अगर उसे अन्य बीमारियां हो तो ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी से पढ़ले सर्जन अन्य बीमारियों को संतुलित करने का प्रयास करेगा। कई अन्य कारण हैं जो मरीज के हिसाब से उनकी लागत को प्रभावित करते हैं। जैसे…
- उम्र: ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी यानी स्तन वृद्धि/ प्रत्यारोपण प्रक्रिया काफी जटिल प्रक्रिया है। इस सर्जरी के लिए मरीज की उम्र एक पर्मुख कारक है लागत प्रभावित करने का। अगर उम्र ज्यादा है तो सर्जरी जटिल है और लागत भी बढ़ जाएगी।
- सर्जन का चुनाव: अगर ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी के लिए मरीज सबसे अनुभवी और प्रसिद्द सर्जन को चुनता है तो उसकी लागत प्रभावित होती है। ज्यादा अनुभवी सर्जन का शुल्क ज्यादा होता है।
- अन्य स्वास्थ्य कारण: अगर मरीज को स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्या है तो इस सर्जरी को करने में कठिनता आयेगी। उदहारण के लिए अगर किसी को शुगर या ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो सर्जरी के पहले उसका संतुलित होना आवश्यक है। सर्जरी से पहले सर्जन इन बीमारियों को संतुलित करने की कोशिश करेगा, जिसकी वजह से मरीज की लागत बढ़ जाएगी।
- सर्जरी की तकनीक: भिन्न-भिन्न मरीजों के लिए सर्जरी की भिन्न-भिन्न तकनीक अपनाई जाती है। जिस मरीज को जैसी जरुरत होती है वैसी ही तकनीक इस्तेमाल में आती है और लागत भी उसकी के हिसाब से तय होती है।
चेन्नई में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
स्तनों के आकार और आकार में सुधार करने के लिए ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की जाती है। इस प्रक्रिया की लागत विभिन्न रोगियों के लिए भिन्न हो सकती है। चेन्नई में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी को प्रभावित करने वाले कारक निम्न्लिखित हैं।
चेन्नई में ब्रेस्टऑग्मेंटेशन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन मेडिकल रीजन से कराये जाने के अलावा वो लोग भी कराते हैं जो अपने छोटे लटकते स्तनों से खुश नहीं हैं। इस सर्जरी के जरिए वो स्तनों को नई आकृति दी जाती है जिसकी वजह से उनका शरीर सुडौल दिखने लगता है। ये सर्जरी निम्नलिखित दो प्रकार से की जाती है…
- फैट ट्रांसफर विधि : इस प्रक्रिया के दौरान सर्जन लिपोसक्शन के जरिए शरीर के किसी भी हिस्से जांघ, कमर या पेट से वसा निकालकर एक चीरे के माध्यम से स्तन में इंजेक्ट किया जाता है। यह एक सरल प्रक्रिया है इसके जरिए स्तनों को सुंदर और सुडौल बनाया जाता है। चेन्नई में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी लागत ₹70,000 से ₹1,00,000 तक आती है।
- ब्रेस्ट इंप्लांट विधि: यह एक त्याधुनिक तकनीक है जिसका आजकल काफी चलन बढ़ गया है। इस विधि के जरिएछोटे स्तनों और बेडौल स्तनों को मरीज के मुताबिक एक सुंदर आकर दिया जाता है। इस सर्जरी प्रक्रिया को करते वक़्त सिलिकॉन जेली को ब्रेस्ट की कांख की तरफ से इजेक्ट किया जाता है। चेन्नई में इस प्रक्रिया को कराने की औसत लागत ₹105,000 से ₹1,50,000 तक हो सकती है।
क्या चेन्नई में ब्रेस्टऑग्मेंटेशन सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
चेन्नई की हर बीमा कंपनी ब्रेस्टऑग्मेंटेशन सर्जरी को एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया मानती हैं इसलिए इसके बीमा का कोई कवर नहीं मिलता है। हालांकि, अगर मरीज को चिकित्सा कारणों से आंशिक या पूर्ण रूप से इस सर्जरी की जरुरत पड़ती है तो चिकित्सकीय कारण माना जा सकता है तो इसका स्वास्थ्य बीमा द्वारा कवर किया जा सकता है। लेकिन फिर भी अपने बीमा की पॉलिसी की बारीकियों को समझने के लिए अपने बीमा एजेंट से बात करें।
सारांश
कई कारणों की वजह से ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन/इंप्लांट सर्जरी करानी आवश्यक हो जाती है।यह सर्जरी कुछ लोग कॉस्मेटिक रीजन की वजह से कराते हैं तो कुछ मेडिकल। इन सब की लागत अलग-अलग हो सकती है। वैसे अगर बात करें चेन्नई की तो यहाँब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की औसत लागत₹70000 से 1,50,000 हो सकती है।
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Delhi
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Mumbai
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Gurgaon
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Bangalore
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Hyderabad
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Kolkata
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Pune
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Lucknow
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Ahmedabad