चेन्नई में एनल फिसर सर्जरी की लागत
चेन्नई में एनल फिसर सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में एनल फिशर की सर्जरी की लागत कितनी होती है?
गुदा फिशर आमतौर पर गुदा या गुदा नहर,बड़ी आंत के अंतिम भाग की परत परकट या दरार केकारण होता है। ज्यादातर यह समस्या उन लोगों को होती है जिन्हें कब्ज होता है। जब विशेष रूप से कठोर या बड़ा मल गुदा नलिका की परत को फाड़ देता है तब यह समस्या होती है, जो काफी दर्दनाक होती है।
इसके अलावा यह समस्यादस्त या भारी व्यायाम करने के कारण भी हो सकती है। अगर समय से इसका इलाज नहीं किया गया तोसंक्रमित होने पर रक्त या मवाद भी आ सकता है।ज्यादातर एनल फिशर की समस्या 50 से ऊपर आयु समूहों को प्रभावित करती है।
समस्या ज्यादा बढ़ने पर सर्जरी से इसकी ठीक किया जाता है। इस सर्जरी की औसत न्यूनतम लागत₹35000,अधिकतम लागत ₹50000 और औसतन लागत ₹42500 हो सकती है।
आप यह सर्जरी हमारे माध्यम से भी करा सकते हैं। हमारे कुछ सर्जन की टीम आपके स्वास्थ्य के पूरा ध्यान रखती है साथ ही हमारी तरफ से आपको निशुल्क परामर्श भी दिया जाता है। सर्जरी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमसे सीधे संपर्क करें।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के गुदा विदर सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
ओपन एनल फिशर सर्जरी | ₹37,500 | ₹30,000 | ₹45,000 |
लेजर एनल फिशर सर्जरी | ₹40,000 | ₹35,000 | ₹45,000 |
लेटरल इंटरनल स्फिंक्टेरोटोमी (एलआईएस) | ₹52,500 | ₹25,000 | ₹80,000 |
स्फिंक्टेरोटॉमी लेटरल | ₹60,000 | ₹55,000 | ₹65,000 |
फिशरोटॉमी | ₹60,000 | ₹55,000 | ₹65,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई में एनल फिशर सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
एनल फिशर की सर्जरी एक सामान्य सर्जरी है जिसके कुछ दिनों बाद मरीज सामान्य दिनचर्या शुरू कर सकता है। लेकिन सर्जरी के पहले सर्जन मरीज को कई तरह के परीक्षण करवाता है ताकि वह उसकी बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगा सकते। चेन्नई में इन परीक्षणों की लागत निम्न हैं।
- एनोस्कोपी: इस परीक्षण में गुदा नलिका की जांच की जाती है। प्रक्रिया के दौरान गुदा नलिका में एक कठोर छोटी ट्यूब डाली जाती है। चेन्नई में एनोस्कोपी की कीमत ₹4000 से ₹10000 तक हो सकती है।
- फ्लेक्सिबल सिग्मोइडोस्कोपी :मलाशय के निचले कोलन और अंदरूनी परत की जांच करने के लिएफ्लेक्सिबल सिग्मोइडोस्कोपी परीक्षण किया जाता है। सिग्मोइडोस्कोपी एक प्रकार की पतली और लचीली ट्यूब होती है जिसको मरीज के मलाशय में डाला जाता है। इस परीक्षण में ₹10000 से ₹15000 तक की लागत आती है।
- कोलोनोस्कोपी: सर्जरी से पहले कोलन का आकलन जरुरी होता है इसलिए सर्जन इस परीक्षण का सुझाव देता है। इस परीक्षण के दौरान कैमरे के साथ एक लचीली ट्यूब मलाशय में डाली जाती है। चेन्नई में एक कोलोनोस्कोपी की लागत ₹3000 से ₹18000 तक आती है।
मरीज के हिसाब से एनल फिशर सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
विभिन्न मरीज की एनल फिशर की समस्या अलग-अलग हो सकती इसलिए उसकी सर्जरी की लागत भी अलग-अलग होगी। आइये मरीज के हिसाब से सर्जरी को प्रभावित करने वाले कारकों को समझते हैं।
- मरीज की अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां: आगर मरीज को पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं हैं, जैसे- मधुमेह रक्तचाप आदि तो सर्जरी में जटिलता आ जायेगी। सर्जन को पहले इन बीमारियों को संतुलित करना पड़ेगा। जाहिर सी बात है सर्जरी की लागत प्रभावित होगी।
- मरीज का उम्र: वैसे भी यह समस्या 50 के बाद ही ज्यादा लोगों को होती लेकिन अगर किसी ज्यादा वृद्ध मरीज की यह सर्जरी की जाए तो जटिलताएं बढ़ने के साथ साथ लागत भी बढ़ जाएगी।
- सर्जन का चुनाव: सर्जन के चुनाव पर सर्जरी की लागत निर्भर करती है। अगर सर्जन शहर का सबसे अनुभवी और योग्य है तो वह शुल्क भी ज्यादा लेगा।
चेन्नई में एनल फिशर सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
चेन्नई में एनल फिशर की सर्जरी की लागत पर निम्न चीजे प्रभाव डाल सकती हैं।
- अस्पताल का चुनाव: अस्पताल का चुनाव मरीज की सर्जरी की लागत घटा भी सकता है और बढ़ा भी सकता है। अगर सर्जरी किसी निजी अस्पताल में कराई जाए तो लागत ज्यादा आएगी। वहीं सरकारी अस्पताल में सर्जरी की लागत कम आती है।
- एनेस्थीसिया: एनेस्थीसिया की मात्रा और प्रयोग अवधि मरीज की लागत को प्रभावित कर सकती हैं। हर मरीज के लिए ये भिन्न-भिन्न हो सकती है।
- सर्जरी की तकनीक : सर्जरी की तकनीक भी लागत को प्रभावित करने का कारण बन सकती हैं। पारंपरिक तकनीक के मुकाबले आधुनिक तकनीक से की जा रही सर्जरी की लागत ज्यादा होती है।
- अनुवर्ती परामर्श : मरीज जब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता तब तक उसे सर्जन से परामर्श की जरुरत पड़ती है। भिन्न-भिन्न मरीजों के लिए इस परामर्श की संख्या भी भिन्न-भिन्न होगी जो उसकी लागत को प्रभावित कर सकती है।
- अन्य खर्च: सर्जरी के बाद की दवाएं, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, आने जाने का खर्च, अन्य प्रकार की सुविधाओं के लिए दिया जाने वाला शुल्क, मरीज की देखभाल में किया जा रहा खर्च आदि आपकी सर्जरी लागत में जुड़ जाता है। जो हर मरीज के लिए अलग अलग हो सकता है।
चेन्नई में एनल सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?\
चेन्नई में एनल सर्जरी के लिए विधियां अपनाई जाती हैं जो मरीज और उनकी आवश्यकताओं के आधार तय की जाती है। आइये इन विधियों और उसमें होने वाले खर्च को समझते हैं।
- ओपन सर्जरी: नाम से ही पता चल रहा है की इस सर्जरी को ऑपरेट करने के बाद खुला छोड़ दिया जाता है जो धीरे धोरे अपने आप सुख जाता है। इस सर्जरी में मरीज को थोड़ी तकलीफ हो सकती है। इस सर्जरी के दौरान मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है। उसके बाद गुदा द्वार के पास एक छोटा सा चीरा लगाया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत लगभग ₹35,000 से लेकर ₹45,000 तक हो सकती है।
- लेजर सर्जरी: लेजर सर्जरी एनल फिशर के उपचार में प्रयोग की जाने वाली सबसे एडवांस और आसान प्रक्रिया है। इसमें ना कोई कट लगता है ना कोई टांका। इंफ्रारेड रेडिएशन को CO2 लेजर की मदद से फिशर वाली जगह पर छोड़ा जाता परिणामस्वरूप प्रभावित क्षेत्र का ब्लो फ्लो बढ़ जाता है और तुरंत फिशर के दर्द से राहत मिलती है। इस प्रक्रिया की लागत ₹35,000 से ₹45,000 तक होती है।
- लेटरल इंटरनल स्फिंक्टरोटॉमी: यह काफी लोकप्रिय प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को सामान्य या स्पाइनल एनेस्थीसिया दिया जाता है। इस सर्जरी प्रक्रिया में सर्जन हाइपरट्रोफीड इंटरनल स्फिंक्टर को काट देता है, जिससे तनाव रिलीज हो जाता है जिसकी वजह से फिशर ठीक हो जाता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹40000 से ₹50,000 तक हो सकती है।
- फिशरेक्टोमी: इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को सामान्य एनेस्थीसिया दिया जाता है। उसके बाद चीरा लगाकर एनल फिशर के आसपास की सतह की त्वचा की छंटनी का काम किया जाता है। सर्जरी के बाद घाव को बंद भी किया जा सकता है या खुला भी छोड़ा जा सकता है। चेन्नई में इस सर्जरी की लागत ₹45000 से ₹50,000 तक हो सकती है।
क्या चेन्नई में एनल फिशर सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
चेन्नई में एनल फिशर की सर्जरी की लागत को बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इस सर्जरी की लागत को बीमा कंपनी आधा करती या पूरा ये आपकी और कंपनी की बीमा पॉलिसी की शर्तों और बारीकियों पर निर्भर करती हैं।
सारांश
एनल फिशर कब्ज, ज्यादा जोर लगाकर मल त्याग करने से हो सकता है। समस्या ज्यादा बढ़ जाने पर मल करते समय मरीज की गुदा से खून निकलने के साथ असहनीय दर्द भी हो सकता है। हालांकि घरेलू उपायों और दवाओं से इस पर नियंत्रण किया जा सकता है लेकिन ख़त्म नहीं किया जा सकता। इसकी सर्जरी करानी ही पड़ेगी। चेन्नई में इस सर्जरी की लागत ₹35,000 से लेकर ₹50,000 के बीच कहीं भी हो सकती है।