Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Oct 23, 2019
BookMark
Report

Skin Allergy Treatment In Hindi - त्वचा की एलर्जी का इलाज

Profile Image
Dt. RadhikaDietitian/Nutritionist • 17 Years Exp.MBBS, M.Sc - Dietitics / Nutrition
Topic Image

हमारी त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, लिहाजा खानपान, वातावरण, दवाइयों और कॉस्मेटिक्स जैसे कई कारणों से एलर्जी हो सकती है। बरसात के मौसम में उमस व नमी की स्थितियां बनने से एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। जलन, खुजली, खाज, लाल-लाल चकत्ते, दाने, पित्त और फुंसियां इस मौसम में ज्यादातर देखने को मिलती है। कई बार रक्त की अशुद्धि से भी ये समस्या देखने को मिलती है। वैसे तो त्वचा की एलर्जी समय के साथ अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन कई इससे छुटकारा पाने के लिए उपाय करना पड़ता है। यहां हैं स्किन एलर्जी से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपचार।

  1. नारियल का तेल: नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये त्वचा के लिंए बेहद फायदेमंद होता है। बिना किसी एलर्जी के भी रोजाना त्वचा पर नारियल तेल की मसाज की जा सकती है। एलर्जी होने पर इसे हल्का गर्म करके रात में सोने से पहले अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे ऐसे ही लगाकर सो जाएं।
  2. ऑलिव ऑयल: अगर रैशेज हो गए हों तो ऑलिव ऑयल लगाने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। खासतौर पर एलर्जी से होने वाली जलन और खुजली शांत करने में ऑलिव ऑयल कारगर है।
  3. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं: पानी शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। स्किन एलर्जी से बचने के लिए सबसे सस्ता उपाय है पानी। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की गंदगी यूरिन के साथ बाहर निकल जाती है।
  4. सुबह की धूप लें: सुबह की धूप त्वचा के लिए कई मायनों फायदेमंद होती है। त्वचा में एलर्जी और फंगस जैसी समस्या सूर्य के प्रकाश से दूर होती हैं। सुबह 20 मिनट की धूप लेने की आदत बनाएं।
  5. कॉड लिवर ऑयल व विटामिन ई: विटामिन ई ऑयल में कॉड लिवर ऑयल मिलाकर एलर्जी वाली जगह पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। सुबह तक रैशेज में आराम मिल जाएगा।
  6. नींबू का रस: नींबू में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा की एलर्जी को दूर करने में फायदेमंद होता है। एलर्जी वाले स्थान पर रुई से नींबू का रस लगाएं। इसके अलावा नींबू के रस को आप नारियल तेल में मिला कर भी लगा सकती हैं।
  7. एलोवेरा: एलोवेरा प्रकृ तिा का वरदान है। इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। एलोविरा का पौधा घर पर हो तो इसका जेल निकालकर फ्रिज में रखें और त्वचा पर लगाएं। बाजार का एलोविरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एलोविरा जेल और इसका नेक्टर भी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और बाहरी एलर्जी से लड़ता है। एलोवेरा जेल में गुलाबजल मिलाकर लगाने से एलर्जी जल्द ही दूर जाती है।
  8. तुलसी पत्ते का पैक: तुलसी पत्ते को पीस लें। इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल, लहसुन की दो कलियां, एक चुटकी नमक और एक चुटकी काली मिर्च मिलाएं। इसे एलर्जी वाली जगह पर लगाएं और थोड़ी देर बाद साफ कर लें।
  9. सेब का सिरका और शहद: एक चम्मच एप्पल सिडार वेनेगर और इतनी ही मात्रा में शहद लें और इसे एक ग्लास पानी में मिलाएं। इसे दिन में तीन बार रैशेज पर लगाएं, आराम मिलेगा।
  10. नीम: एंटी बैक्टीरियल गुण का कारण स्किन की हर तरह की समस्या के निदान में नीम बहुत फायदेमंद है। एलर्जी को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों को 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो कर पीस लें। इसको त्वचा पर लगा कर 30 मिनट तक लगाने के बाद धो लें। इसके अलावा नीम की पत्ती को पानी में उबालकर नहाने से भी फायदा मिलता है।
  11. पपीता: पपीते में मौजूद एन्जाइम स्किन एलर्जी को दूर करने में भी मददगार होता है। एलर्जी होने पर पपीते के गूदे को मसलकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने के बाद धो दें।

ऐसे करें बचाव

  1. घर से निकलने से पहले त्वचा को अच्छी तरह ढंक लें। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं।
  2. बाहर से आकर चेहरे को पानी से जरूर धोएं। फेसवॉश का ज्यादा इस्तेमाल न करें इससे त्वचा शुष्क होती है।
  3. जिन चीजों से एलर्जी हो उन्हें खाने से बचें। कुछ खाद्य पदार्थ एक साथ खाने से भी एलर्जी हो जाती है।
  4. फिल्टर्ड पानी का ही प्रयोग करें।

ये उपाय भी अपनाएं

  1. एलर्जी से प्रभावित त्वचा को फिटकरी के पानी से धोकर साफ करें।
  2. एलर्जी पर कपूर और सरसों का तेल लगाती रहें।
  3. नीबू प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, रोजाना नीबू पानी पिएं।
  4. आंवले की गुठली जलाकर राख कर लें। उसमें एक चुटकी फिटकरी और
  5. खट्टी चीजों, मिर्च-मसालों से परहेज करें। नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे लगाती रहें।

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously

TOP HEALTH TIPS

doctor

Book appointment with top doctors for Skin Treatment treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details