Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Apr 23, 2024
BookMark
Report

सेक्स करने का सही तरीका | Sex Tips - Sex Karne Ka Sahi Tarika in Hindi

Profile Image
Dr. Sanjeev Kumar SinghAyurvedic Doctor • 15 Years Exp.BAMS
Topic Image

सेक्स करने का सही तरीका (Sex karne ka sahi tarika) और साथ ही इसे सुरक्षित और रोमांचक बनाना बहुत ही मुश्किल कार्य है। सेक्स तभी बेहतर माना जाता है जब, पुरुष या महिला, दोनों को ही प्लेजर मिले। आप पहली बार सेक्स कर रहे हों या बीसवीं बार, हर बार आपके मन में यही सवाल होता है की सेक्स को अच्छे तरीके से कैसे करें जिससे आपके पार्टनर को चरम सुख प्राप्त हो। सेक्स कैसे होता है (sex kaise hota hai), अच्छा और रोमांस से भरा सेक्स कैसे किया जाता है (sex kaise kiya jata hai), ये सब हम आपको बताएँगे।

सेक्स करने का सही तरीका - Sex Karne Ka Sahi Tarika

सेक्स करने का तरीका (sex karne ka tareeka) हर इंसान के हिसाब से अलग हो सकता है लेकिन अंत में इसका मकसद एक ही होता है - अपने पार्टनर को सम्पूर्ण प्लेजर पहुँचाना। हम यहां पर सामान्य तरह के सेक्स यानी सेक्सुअल इंटरकोर्स (sexual intercourse) की बात कर रहे, जिसमे पुरुष और महिला के पेनिस और योनी (वेजाइना) का मिलन होता है। सेक्सुअल इंटरकोर्स के लिए कोई एक तरीका नहीं है, लेकिन फिर भी इसे करने से पहले कई तरह की तैयारियां कर सकते हैं।

सेक्सुअल इंटरकोर्स शुरू करने से पहले दोनों ही पार्टनर को सेक्स को लेकर उत्साहित होना चाहिए और साथ ही साथ इस दौरान किसी पर प्रेशर भी नहीं होना चाहिए। अगर आप दोनों इस सेक्स का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप दोनों को एक दूसरे की रजामंदी लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें पार्टनर की सहमति और उसके मन की इच्छा जान लेना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

इस लेख में नीचे हम आपको कुछ सेक्स टिप्स (sex tips) देंगे जो आपको संभोग करने के सही तरीके से अवगत कराएगा और आपके सेक्स के अनुभव को और रोमांचक बनाएगा:

सेक्स से पहले फोरप्ले है जरूरी - Sex Karne Se Pehle Foreplay

फोरप्ले एक ऐसा कार्य है जो सेक्स करने के पहले किया जाता है। इसमें पुरुष और महिला एक दूसरे के शरीर को संभोग करने के लिए तैयार करते हैं। इस क्रिया में एक दुसरे को किस करना, प्यार से स्पर्श करना और महिला के संवेदनशील अंगों को जीभ से छूने की क्रिया को शामिल किया जाता है। इससे महिलाओं की वेजाइना में प्राकृतिक सेक्स लुब्रिकेंट बनना शुरू हो जाता है, जबकि पुरुष के पेनिस में उत्तेजना आ जाती है। इसके बाद महिला और पुरुष दोनों ही सेक्स के लिए तैयार हो जाते हैं। फोरप्ले करने से दोनों जल्द ही सेक्सुअल इंटरकोर्स के उत्तेजना के नए स्तर पर पहुंच जाते हैं। इस तरह सेक्स के दौरान फोरप्ले महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सेक्स से पहले प्यार और किस करना है जरूरी | Sex ke pehle kiss jaroori

सेक्स करने से पहले जरूरी है की आप अपने पार्टनर को प्यार का अनुभव कराएं। पार्टनर के वीक पॉइंट्स पर आपका प्यार भरा स्पर्श या पूरी उत्तेजना के साथ किया गया किस आपके सेक्स के अनुभव को और अच्छा बना देता है। अधिकतर महिलाओं को कामुक स्पर्श, होठों का चुम्बन बेहद उत्तेजित करता है और उनके अंदर की सेक्स ड्राइव और तेज होती है। इससे आपका सेक्स का अनुभव भी अलग लेवल पर चला जाता है।

सेक्स करने की सही स्थिति का चयन करें - Sex karne ke liye sahi position choose kare

सेक्स करने के लिए कई तरह की सेक्स पोजीशन को आजमाया जा सकता है। ऐसा नहीं है की कोई ख़ास पोजीशन सेक्स को बेहतर और सुरक्षित बनती है। आमतौर पर सेक्स के दौरान यह देखा जाता है कि महिला नीचे की तरफ लेट जाती है और पुरुष उनके ऊपर लेटते हुए सेक्स करते हैं। इस पोजीशन को मिशनरी पोजीशन कहते हैं। अधिकतर कपल्स इस तरह की पोजीशन को ही अपनाते हैं। इसके अलावा, सेक्स के दौरान महिलाओं का पुरुषों के ऊपर आने वाली भी कई तरह की पोजीशन हैं। इन पोज़िशन्स को महिलाएं बेहद एन्जॉय करती हैं क्यूंकि उनके क्लाइटोरिस (महिलाओं के शरीर का सबसे ज्यादा उत्तेजित करने वाला अंग) पर प्रेशर पड़ता है और महिलाएं ऑर्गेज्म तक पहुँचती हैं।

यह भी पढ़ें - पहली बार सेक्स का है संकोच, इन 10 आसान सेक्स पोजीशन्स को अपनाएं

सेक्स के दौरान जरूरी है कंडोम - Sex karte samay condom jaroor pehne

सेक्स करने के लिए पुरुषों का कंडोम लगाना बेहद जरूरी होता है। पुरुष को पेनिस और वेजाइना के संपर्क में आने से पहले ही पेनिस पर कंडोम लगा लेना चाहिए। इससे दोनों के लिए यौन संचारित रोग होने के जोखिम कम हो जाते हैं। साथ ही, कंडोम का इस्तेमाल करने से अनचाहे गर्भ को भी रोका जा सकता है। अगर आपकी महिला साथी सेक्स से पहले कंडोम का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो उनको करीब आठ घंटे पहले इसका उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Benefits Of Condoms in hindi - कंडोम के फायदे

सेक्स के दौरान ना करें कोई जबरदस्ती | sex ke dauran na karein jabardasti

कई बार पुरुष अपनी यौन इच्छाओं को या सेक्स फैंटसी को पूरा करने के लिए महिलाओं को उन चीजों को करने को मजबूर करते हैं जो वो नहीं करना चाहती। इनमे ओरल सेक्स, वाइल्ड सेक्स, अनल सेक्स जैसी चीजें शामिल हैं। सेक्स करने से पहले आपको अपने पार्टनर की इच्छा का पता होना चाहिए। आपको ये पता कर लेना चाहिए की आपके पार्टनर को किस तरीके से सेक्स करना पसंद है। एक बार जब आपका पार्टनर आपके साथ सेक्स करने में सहज हो जाए, उसके बाद आप अपनी इच्छा उसे बताएं। अपने पार्टनर को थोड़ा समय दें जिससे वो आपकी इच्छाओं का भी ध्यान रक्खे। अगर साथी इस क्रिया में सहज नहीं हो पा रहा तो आप परेशान न हों, क्योंकि कई बार साथी को स्थिति को समझने व अपनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है।

यह भी पढ़ें: महिला साथी को सेक्स के लिए उतेजित करने के विशेष तरीके

पेनिस को वेजाइना में प्रवेश कराने का तरीका - Penis Ko Vagina Mein Pravesh Karana Ka Tarika

फोरप्ले के बाद दोनों ही साथी जब सेक्स के लिए तैयार हों, तब पुरुष महिला की सहमति मिलने के बाद उनकी वेजाइना में अपने पेनिस को प्रवेश करा सकता है। पेनिस को वेजाइना के मुख पर ठीक से पहुँचाने के लिए अगर अपने हाथों की मदद लेनी पड़े, तो ज़रूर लें। यहाँ तक कि महिला को भी इसमें पुरुष की मदद करनी चाहिए। महिला पेनिस को अपने हाथ में लेकर वेजाइना के मुख पर रख सकती हैं। उसके बाद पुरुष का काम शुरू होता है। अब पुरुष को धीरे-धीरे पेनिस को वेजाइना के अंदर ले जाएं। फिर इसको थोड़ा सा बाहर निकाले। फिर थोड़ा अंदर ले जाएँ। यह क्रिया कुछ बार दोहराएं। जब यह क्रिया स्वाभाविक हो जाए तो आप दोनों सेक्स का आनंद लेने लगेंगे। इस तरह सेक्स को करते समय आप दोनों ही साथी सहज महसूस करने लगेंगे।

हालांकि, कुछ ऐसी सेक्स पोजीशन भी हैं जिसमें महिला पुरुष के ऊपर होती है और वह खुद ही पेनिस को वेजाइना के अंदर प्रवेश करवा देती हैं। इस दौरान आप या आपका साथी जब भी किसी क्रिया में रुकना चाहे तो आपको रुकना होगा। सेक्स के दौरान कई बार साथी किसी नए तरीके में सहज नहीं हो पाता है, ऐसे में आपको उनकी असहजता का ध्यान रखते हुए तुरंत उस क्रिया को रोक देना होगा।

यह भी पढ़ें: सेक्स पावर को कैसे बढ़ाये?

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously
doctor

Book appointment with top doctors for Sex Education treatment

View fees, clinc timings and reviews

RELATED LAB TESTS

doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details