Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Feb 16, 2023
BookMark
Report

19 कारगर तरीके जिससे महिलाएं बना सकती हैं सेक्स को और भी सेक्सी

Profile Image
Dr. Punit MiddhaSexologist • 27 Years Exp.BHMS
Topic Image

सेक्स जीवन के सबसे अहम हिस्सों में से एक है। किसी भी दंपत्ति के सफल रिश्तों के पैमानों में से सेक्स को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सेक्स तभी ज्यादा कामुक और उत्तेजक बन सकता है जब दोनों पार्टनर इसमें पूरी सक्रियता से भाग लें। यह किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है। आज हम आपको ऐसी 18 टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे महिलाएं सेक्स को ज्यादा कामुक, सेक्सी बना सकती हैं।   

1 सेक्स के लिए ‘डेट’ प्लान कीजिए :

सेक्स के लिए अगर पहले से प्लानिंग और शेड्यूलिंग बहुत ज्यादा कामुक हो सकता। अगर महिला अपने पार्टनरो उसके मोबाइल पर टेक्स करें, वाइस काल भेजे या बात कर सेक्स डेट की प्लानिंग करे तो सिर्फ प्लानिंग ही पार्टनर को उत्तेजित कर देती है।  अपने साथी के साथ आपको  एक प्रेमी के तौर पर जुड़ना है। बच्चों के माता-पिता, कामकाज के बोझ से तले दपंत्ति, रिश्तेदारों के बीच फंसे पति-पत्नी की तरह नहीं। ऐसे में अगर महिला अपने साथी को याद दिलाएं कि वो पहली बार में उसके प्रति क्यों आकर्षित हुए थे। जब आप सेक्स अपॉइंटमेंट ले लेते हैं, तो उसका इंतजार भी आपको उत्तेजित करता रहा है।

 2. “नार्मल” को भूल जाएं :

सेक्स को एक सामान्य रूटीन या फिर किसी दिन होने वाली गतिविधि की तरह ना देखें। इस समान्य को असमान्य बनाएं। अपने पार्टनर को चौंकाएं। आप अपनी पसंद के हिसाब से पार्टनर की आंखों पर पट्टी बांध सकती हैं। उनको बांध सकती हैं, साथ में मैस्टरबेट कर सकती हैं, पॉर्न साथ में देख सकती हैं, ओरल सेक्स कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी सेक्स लाइफ की आग और ज्यादा भड़क सकती है।

3 पॉर्न स्टार बनने की कोशिश ना करें :

आपका पार्टनर आपसे पॉर्न स्टार बनने की उपेक्षा नहीं रखता है। वो आपसे बेडरूम में रिवर्स काउगर्ल, या पॉर्न पोजीशन की उम्मीद नहीं करता है। बहुत से बने-बनाए मानक कि औरतों को ऐसा करना चाहिए, वैसे करना चाहिए सिर्फ पढ़ने देखने के लिए हैं। वास्तविकता यह है क  आप का पार्टनर बेडरूम में सिर्फ आपको देखकर उत्तेजित होता है। एक और सच्चाई यह भी है कि आपका पार्टनर आपको उत्तेजित होता देखकर ज्यादा उत्तेजित होता है। ऐसे में कुछ बहुत ज्यादा, आउट आफ बाक्स करने और इस कोशिश में सब गड़बड़ करने के लिए आपको पॉर्न स्टार बनने की जरुरत नहीं।

4 लुब्रीकैंट्स का इस्तेमाल करें :

सही लुब्रिकेंट आम सेक्स को शानदार सेक्स में बदल सकता है। ऐसे कई तरह के ल्यूब हैं,जो पानी-और सिलिकॉन पर आधारित होते हैं। आप देखें कि इनमें से आपके लिए सबसे अच्छा क्या काम करता है। समान्य तौर पर  गर्म या ठंडा करने वाली, या फिर फलों के स्वाद वाली चीजों से बचना चाहिए ये त्वचा में जलन पैदा कर सकती हैं।

7 मछली का तेल करे कमाल :

मछली का तेल सूजन, रक्तचाप और खतरनाक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। लेकिन यह सेक्स में भी कारगर भूमिका निभा सकता ऐसा बहुत ही कम लोगों को पता होगा। मछली का तेल यह उन बहुत छोटी रक्त वाहिकाओं को खोलने में भी मदद करता है। इसके अलावा, मछली का तेल महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है। इसकी वजह से आपमें उत्तेजना का वेग और तेज आता है। मछली का तेल आप सप्लीमेंट के तौर पर लें तो बहुत ही अच्छा होता है। लेकिन आप इसे सप्ताह में दो बार सैल्मन, मैकेरल, लेक ट्राउट, सार्डिन या हेरिंग खाने से भी हासिल कर सकते हैं।

8 सफाई का ध्यान रखें :

माउथवॉश और बेबी वाइप्स का इस्तेमाल करें। सफाई का ध्यान रखने से सेक्स और भी ज्यादा मजेदार हो सकता है। सेक्स विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर सारी जगहों की सफाई का ध्यान दिया जाय तो पार्टनर को एक अच्छा अनुभव होता है। वो अगर किसी चीज को लिक (चाटना) चाहता है तो वो बिना किसी असमंजस के यह कर सकता है। इससे खुद की हाईजीन और पार्टनर की स्वच्छता का ध्यान रखकर सेक्स को ज्यादा मजेदार बनाया जा सकता है।

9 'रॉकिंग' :

बेहतर सेक्स के लिए आप अपने पार्टनर के साथ रॉकिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक अध्ययन में चार सेक्स तकनीक को शामिल किया गया था। इस स्टडी में निकलकर सामने आया कि 76% से अधिक महिलाओं ने  अपने यौन अनुभव को बढ़ाने के लिए 'रॉकिंग' तकनीक को कारगर पाया है। इस तकनीक में लिंग को योनि में प्रवेश करने के दौरान अंदर और बाहर नहीं लाया जाता बल्कि लिंग के योनि में प्रवेश के बाद उसे रोककर ऊपर नीचे की तरफ उसको ले जाता है। यानी अंदर बाहर आने बजाय लिंग ऊपर नीचे की तरफ संचालन करता है।

10 'एंगलिंग' :

सेक्स के शानदार अनुभव के लिए एंगलिंग तकनीक महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। सेक्स तकनीकों के अध्ययन में पाया गया कि 87.5 प्रतिशत  महिलाओं ने एंगलिंग तकनीक से सबसे अधिक आनंद का अनुभव किया। 'एंगलिंग' तकनीक में महिलाएं अपने कूल्हों को ऊपर या नीचे करती हैं, उसके घुमाती है जिससे लिंग या सेक्ट टॉय से उन्हें योनि में  बेहतर रगड़ मिल सके जिससे उनका आनंद दोगुना हो जाय।

11 'पेयरिंग' :

पेयरिंग एक ऐसी सेक्स तकनीक है जिसमें अगर आपका पार्टनर तैयार है तो सेक्स का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। सेक्स तकनीकों को लेकर किए गए अध्ययन में भाग लेने वाली सभी महिलाओं में से लगभग 70% ने सेक्स के आनंद को बढ़ाने के लिए 'पेयरिंग' को सबसे उपयुक्त पाया है। पेयरिंग में या तो महिला स्वयं या उनके साथी सेक्स के दौरान  उंगली या सेक्स टॉय की मदद  से क्लिटोरिस को उत्तेजित करते हैं।

12 'शैलोइंग' :

शैलोइंग तकनीक आपको सेक्स में चरम सुख दे सकती है। सेक्स तकनीक के अध्ययन में हिस्सा लेने वाली 83% से अधिक महिलाओं का कहना है कि ‘शैलोइंग’ तकनीक बहुत शानदार काम करती है।  'शैलोइंग' तकनीक में योनि के प्रवेश द्वार के अंदर उँगलियों, लिंग, सेक्स टॉय, पेनिस टिप, जीभ या होंठों के साथ प्रवेश करने या स्पर्श करने पर जो आनंद की अनुभूति को बहुत बढ़ा देता है।

13 अपनी सीमाओं को पहचानें :

आप फिल्मों या पॉर्न साइट पर जो देखते हैं वो असल जिंदगी से बहुत कुछ अलग होता है। इन सीन्स को फिल्म में उसी तरह दिखाने के लिए बहुत सारे बदलाव किए जाते हैं। बहुत सी जुगत लगाई जाती है। आप जो फिल्मों देखती हैं उसे भूल जाइए। यह प्रमाणित सत्य है कि केवल 30% महिलाएं ही पेनीट्रेशन के साथ ही संभोग सुख (ऑर्गैज्म) तक पहुंच पाती हैं। इसका मतलब है कि हम में से 70% को फिनिश लाइन को पार करने के लिए किसी और तरह की मदद की जरूरत है।

14 दिशा दें :

यह संभव है कि आपका पार्टनर इस बात से सहज ना हो कि आप उसे सेक्स के दौरान उस पर हुकुम चलाएं पर वह यह जानना बिलकुल पसंद करेगा कि आप उसे यह बताएं कि आपको सेक्स के दौरान किस बात से सुख मिलता है। आप भले ही उसकी बॉस ना बनें पर अगर वो यह सुनकर बहुत खुश हो जाएगा अगर आप सिर्फ इतना कहें- तुम जब अंदर आते हो तो मैं पागल हो जाती हूं। अपने पार्टनर को जरुर बताएं कि आपको कहां और कैसे (धीरे से, हल्के से)छूना पसंद है। आप उसे बताएं कि किन चीजों से आपको बहुत बड़ा ऑर्गाज्म आता है।

 

15 अच्छे सेक्स के लिए गंदी बातें भी जरुरी :

'सेक्स मज़े के लिए किया जाता है। इसे और मज़ेदार बनाने के लिए आप अपने पार्टनर से 'गंदी बातें' करें। अपने साथी को बताएं कि आपको सेक्स में क्या पसंद हैं, पिछला सेक्स का अनुभव कैसा लगा। उसके साथ साझा करें कि वो क्या करता है तो आपको सबसे अच्छा और कामुक लगता है। अपनी कल्पना का प्रयोग करें और अपनी सभी 'गंदी इच्छाओं'छुपी फैंटसी, उत्तेजक सोच को आवाज दें। सेक्स टॉक से आपको फायदा तो होता ही है साथ ही ये आपके पार्टनर को भी उत्तेजित करने में मदद करता है। आप अगर उसे अपनी काम इच्छाओं के बारे में बताएंगे तो उसकी उत्तेजना का अंदाजा लगाएं।

16 साथी पर सवारी! :

आपको अगर बहुत शानदार सेक्स का मज़ा हासिल करना है तो एक दांव कभी खाली नहीं जाता है। आप एक बड़ी सफेद टी-शर्ट और बूट्स पहनें। अपने पार्टनर को उसकी पीठ के बल लेटने को कहें। उसके ऊपर चढ़ें उसके मुंह को देखते हुए उसके लिंग पर सवारी करें। थ्रस्ट लें , 10 या जितने भी आपको पसंद हों। अपने को नियंत्रित रखें, घूमें, उसकी टखनों को पकड़ें यानी अपनी पीठ उसके मुंह की तरफ करें और सवारी करना जारी रखें। उसके रिलीज होने से ठीक पहले ही सवारी से उतर जाएं। इससे आपको चरमसुख भी मिल सकता है, शानदार अनुभव की तो गारंटी है।

17 सेक्स की जगह बदलें :

विशेषज्ञ मानते हैं कि सामान्य जगहों की जगह नई महक, आवाज़, रोशनी और बनावट आपके यौन जीवन को नए शिखर प्रदान करती हैं।  इसलिए आप एक ही जगह सेक्स करने के बजाय अलग अलग जगहों पर सेक्स करें। आप सोई के काउंटर पर सेक्स कर सकते हैं, दलान में सेक्स कर सकते हैं। स्टडी में सेक्स कर सकते हैं या फिर लिविंग रूम के फर्श या कालीन पर सेक्स कर सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां सेक्स कर रहे हैं बस आपको एक ऐसी जगह चुननी है जो आपके सेक्स करने की सामान्य जगह नहीं है।

18 अपनी समझ को किनारे रखें :

सेक्स में समझदारी और शालीनता को कुछ देर के लिए किनारे रख दें। आउट आफ बॉक्स सोचें। अपने पार्टनर को चौंका दें। उसे इयरफोन में कामुक संगीत लगाकर सुनने को दें जब वो संगीत सुन रहा हो तो उसकी आंखों पर पट्टी बांध दें। इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए उसके कपड़े अपने हाथों से उतार दें। उसके  शरीर पर  बर्फ, पंख, पिघला हुआ मोम और नारियल तेल, शहद जैसी वस्तुओं का प्रयोग करें। देखने या सुनने में सक्षम नहीं होने से आने वाली संवेदनाओं के लिए उम्मीद और जागरूकता, इस स्थिति में कामुकता बढ़ जाती है।

19 आइना कर सकता है कमाल :

इस काम को करने से पहले अपने और अपने पार्टनर से ये तय कर लें कि आप अपने शरीर या चेहरों को लेकर कोई धारणा नहीं बनाएँगे जो आप सेक्स के दौरान बनाने वाले हैं। फिर, अपने बिस्तर के पास एक पूरी लंबाई वाला आइना लगाएं। या अपने आप को बाथरूम या चेंजिंग रुम के आइने के सामने रखें। सेक्स करते समय अपने और अपने शरीर को एक साथ चलते हुए देखें।सेक्स के दौरान आप कैसे दिखते हैं यह देखना बहुत सेक्सी हो सकता है।

20 खुशी के लिए दर्द से समझौता ना करें :

सेक्स के दौरान सुख की अनुभूति ही होनी चाहिए। इसमें दर्द की कोई जगह नहीं है। यदि यह दर्दनाक है, तो आपको यह पता लगाना होगा कि क्यों है। यह एक संक्रमण, एक अज्ञात एसटीडी, एंडोमेट्रोसिस, दर्दनाक ब्लैडर सिंड्रोम, वल्वोडोनिया, या यहां तक ​​​​कि कैंसर भी हो सकता है। इसका निदान स्वयं करने का प्रयास न करें; अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें।  सेक्स में दर्द होने के भावनात्मक कारण भी हो सकते हैं, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनका कोई बुरा अतीत हो,जिनका यौन शोषण या बलात्कार हुआ हो।

In case you have a concern or query you can always consult a specialist & get answers to your questions!
chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously
doctor

Book appointment with top doctors for Sex Education treatment

View fees, clinc timings and reviews

RELATED LAB TESTS

doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details